logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

5 रुपए के खर्चे पर मासूम की बेरहमी से पिटाई का आरोप गर्म चाकू से दागने का भी दावा फतेहपुर। महज 5 रुपये खर्च करने को लेकर एक मां पर अपने मासूम बेटे के साथ मारपीट करने और गर्म चाकू से दोनों तलवों को दागने का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि बच्चे ने 20 रुपये के बजाय 15 रुपये का गुटखा लाकर दिया था, जिसके बाद उसे प्रताड़ित किया गया। बताया गया कि मासूम को करीब तीन दिन तक कमरे में बंद रखने का भी आरोप है। पड़ोसियों ने किसी तरह बच्चे को बचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मासूम को अस्पताल पहुंचाकर मेडिकल परीक्षण कराया। मामले में पिता की तहरीर पर मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना फतेहपुर के राधानगर थाना क्षेत्र के फूलवामऊ गांव की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

13 hrs ago
user_पत्रकार पांडे
पत्रकार पांडे
Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago

5 रुपए के खर्चे पर मासूम की बेरहमी से पिटाई का आरोप गर्म चाकू से दागने का भी दावा फतेहपुर। महज 5 रुपये खर्च करने को लेकर एक मां पर अपने मासूम बेटे के साथ मारपीट करने और गर्म चाकू से दोनों तलवों को दागने का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि बच्चे ने 20 रुपये के बजाय 15 रुपये का गुटखा लाकर दिया था, जिसके बाद उसे प्रताड़ित किया गया। बताया गया कि मासूम को करीब तीन दिन तक कमरे में बंद रखने का भी आरोप है। पड़ोसियों ने किसी तरह बच्चे को बचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मासूम को अस्पताल पहुंचाकर मेडिकल परीक्षण कराया। मामले में पिता की तहरीर पर मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना फतेहपुर के राधानगर थाना क्षेत्र के फूलवामऊ गांव की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सुल्तानपुर में खेतों में करंट फैलाने पर कार्रवाई; पुलिस ने 64 जगहों पर उपकरण जब्त किए, विक्रेताओं की पहचान सुल्तानपुर जनपद में हाल ही में ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जहाँ कुछ व्यक्तियों द्वारा अपने खेतों के चारों ओर विद्युत तार फैलाकर उनमें उपकरणों के माध्यम से करंट प्रवाहित किया जा रहा था। इन कृत्यों के कारण कुछ अप्रिय घटनाएं भी घटित हुई हैं। इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए, जिला पुलिस और प्रशासन ने विभिन्न तहसीलों में उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में टीमें गठित कीं। इन टीमों ने अवैध रूप से बिजली के तार बिछाने वाले स्थानों की पहचान कर कार्रवाई की। आज कुल 64 जगहों पर ऐसी कार्रवाई की गई, जिसमें विद्युत उपकरण जब्त किए गए। पुलिस ने इन विद्युत उपकरणों के विक्रेताओं को भी चिह्नित किया है। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे इस तरह के किसी भी कृत्य से बचें। खेतों के चारों ओर तार फैलाकर विद्युत उपकरणों के माध्यम से करंट प्रवाहित करना खतरनाक हो सकता है और इससे किसी भी प्रकार की हानि होने की संभावना रहती है। अपर पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर बृजनारायण सिंह ने बताया कि यदि भविष्य में इस तरह की कोई घटना सामने आती है, तो इसे जानबूझकर किया गया कृत्य माना जाएगा और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    1
    सुल्तानपुर में खेतों में करंट फैलाने पर कार्रवाई; पुलिस ने 64 जगहों पर उपकरण जब्त किए, विक्रेताओं की पहचान
सुल्तानपुर जनपद में हाल ही में ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जहाँ कुछ व्यक्तियों द्वारा अपने खेतों के चारों ओर विद्युत तार फैलाकर उनमें उपकरणों के माध्यम से करंट प्रवाहित किया जा रहा था। इन कृत्यों के कारण कुछ अप्रिय घटनाएं भी घटित हुई हैं।
इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए, जिला पुलिस और प्रशासन ने विभिन्न तहसीलों में उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में टीमें गठित कीं। इन टीमों ने अवैध रूप से बिजली के तार बिछाने वाले स्थानों की पहचान कर कार्रवाई की।
आज कुल 64 जगहों पर ऐसी कार्रवाई की गई, जिसमें विद्युत उपकरण जब्त किए गए। पुलिस ने इन विद्युत उपकरणों के विक्रेताओं को भी चिह्नित किया है।
प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे इस तरह के किसी भी कृत्य से बचें। खेतों के चारों ओर तार फैलाकर विद्युत उपकरणों के माध्यम से करंट प्रवाहित करना खतरनाक हो सकता है और इससे किसी भी प्रकार की हानि होने की संभावना रहती है।
अपर पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर बृजनारायण सिंह ने बताया कि यदि भविष्य में इस तरह की कोई घटना सामने आती है, तो इसे जानबूझकर किया गया कृत्य माना जाएगा और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कांशीराम आवास कॉलोनी में वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, सेवार्थम ने अपने खर्च से कराई मरम्मत *टंकी की सफाई से लेकर टूटी पाइपलाइन तक हुई दुरुस्त, स्वच्छता अभियान के प्रथम चरण का भी शुभारंभ* चांदा सुल्तानपुर। नगर पंचायत कोइरीपुर के विवेक नगर स्थित कांशीराम आवास कॉलोनी में वर्षों से चली आ रही पेयजल एवं साफ-सफाई की समस्याओं को लेकर शनिवार को सेवार्थम फाउंडेशन ने पहल करते हुए समाधान कराया। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आशीष तिवारी ने कॉलोनी पहुंचकर समस्याओं का जायजा लिया और अपने निजी खर्च से आवश्यक मरम्मत कार्य कराकर लोगों को राहत पहुंचाई। कॉलोनीवासियों के मुताबिक, जल निगम की ओर से स्थापित पानी की टंकी की मोटर लंबे समय से खराब पड़ी थी। इसके अलावा पानी की सप्लाई करने वाली पाइपलाइन भी कई स्थानों पर टूट गई थी, जिसके चलते कॉलोनी के लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा था। दो दिन पूर्व कॉलोनीवासियों ने इन समस्याओं से डॉ. आशीष तिवारी को अवगत कराया था।समस्या की जानकारी मिलते ही डॉ. तिवारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सेवार्थम टीम को अपने निजी फंड से समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश दिए। शनिवार को टीम ने मौके पर पहुंचकर खराब मोटर की मरम्मत कराई। पानी की टंकी की पूरी तरह सफाई कराई गई तथा पानी की सप्लाई में बाधक बनी टूटी पाइपलाइन को प्लंबर बुलाकर दुरुस्त कराया गया। मरम्मत कार्य के बाद कॉलोनी के सभी टावरों तक पानी पहुंचाने में सफलता मिली।इसके साथ ही कॉलोनी में विद्युत व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करने का प्रयास किया गया। लंबे समय बाद पानी की व्यवस्था सुचारु होने पर कॉलोनीवासियों ने राहत की सांस ली और सेवार्थम फाउंडेशन की पहल की सराहना करते हुए डॉ. आशीष तिवारी का आभार जताया।समस्याओं के समाधान के बाद डॉ. आशीष तिवारी ने कॉलोनी में स्वच्छता अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए लोगों को अपने घर के साथ-साथ आसपास के सार्वजनिक स्थानों को भी स्वच्छ रखने की आदत विकसित करनी होगी।अभियान के दौरान कॉलोनी परिसर में साफ-सफाई की गई और लोगों को कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने, गंदगी न फैलाने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। डॉ. तिवारी ने कहा कि सेवार्थम फाउंडेशन जनसमस्याओं के समाधान के साथ-साथ स्वच्छता और जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाएगा।कॉलोनीवासियों ने कहा कि वर्षों से पानी की समस्या झेल रहे लोगों की शिकायत पर जिस तत्परता से निजी खर्च से मोटर, टंकी और पाइपलाइन की मरम्मत कराई गई, उससे लोगों को बड़ी राहत मिली है। इस मौके पर कॉलोनी के लोग, सेवार्थम फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    कांशीराम आवास कॉलोनी में वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, सेवार्थम ने अपने खर्च से कराई मरम्मत
*टंकी की सफाई से लेकर टूटी पाइपलाइन तक हुई दुरुस्त, स्वच्छता अभियान के प्रथम चरण का भी शुभारंभ*
चांदा सुल्तानपुर। नगर पंचायत कोइरीपुर के विवेक नगर स्थित कांशीराम आवास कॉलोनी में वर्षों से चली आ रही पेयजल एवं साफ-सफाई की समस्याओं को लेकर शनिवार को सेवार्थम फाउंडेशन ने पहल करते हुए समाधान कराया। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आशीष तिवारी ने कॉलोनी पहुंचकर समस्याओं का जायजा लिया और अपने निजी खर्च से आवश्यक मरम्मत कार्य कराकर लोगों को राहत पहुंचाई।
कॉलोनीवासियों के मुताबिक, जल निगम की ओर से स्थापित पानी की टंकी की मोटर लंबे समय से खराब पड़ी थी। इसके अलावा पानी की सप्लाई करने वाली पाइपलाइन भी कई स्थानों पर टूट गई थी, जिसके चलते कॉलोनी के लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा था। दो दिन पूर्व कॉलोनीवासियों ने इन समस्याओं से डॉ. आशीष तिवारी को अवगत कराया था।समस्या की जानकारी मिलते ही डॉ. तिवारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सेवार्थम टीम को अपने निजी फंड से समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश दिए। शनिवार को टीम ने मौके पर पहुंचकर खराब मोटर की मरम्मत कराई। पानी की टंकी की पूरी तरह सफाई कराई गई तथा पानी की सप्लाई में बाधक बनी टूटी पाइपलाइन को प्लंबर बुलाकर दुरुस्त कराया गया। मरम्मत कार्य के बाद कॉलोनी के सभी टावरों तक पानी पहुंचाने में सफलता मिली।इसके साथ ही कॉलोनी में विद्युत व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करने का प्रयास किया गया। लंबे समय बाद पानी की व्यवस्था सुचारु होने पर कॉलोनीवासियों ने राहत की सांस ली और सेवार्थम फाउंडेशन की पहल की सराहना करते हुए डॉ. आशीष तिवारी का आभार जताया।समस्याओं के समाधान के बाद डॉ. आशीष तिवारी ने कॉलोनी में स्वच्छता अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए लोगों को अपने घर के साथ-साथ आसपास के सार्वजनिक स्थानों को भी स्वच्छ रखने की आदत विकसित करनी होगी।अभियान के दौरान कॉलोनी परिसर में साफ-सफाई की गई और लोगों को कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने, गंदगी न फैलाने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। डॉ. तिवारी ने कहा कि सेवार्थम फाउंडेशन जनसमस्याओं के समाधान के साथ-साथ स्वच्छता और जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाएगा।कॉलोनीवासियों ने कहा कि वर्षों से पानी की समस्या झेल रहे लोगों की शिकायत पर जिस तत्परता से निजी खर्च से मोटर, टंकी और पाइपलाइन की मरम्मत कराई गई, उससे लोगों को बड़ी राहत मिली है। इस मौके पर कॉलोनी के लोग, सेवार्थम फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • फंदे पर मिली 29 वर्षीय विवाहिता, ससुराल और मायके पक्ष आमने-सामने, पुलिस ने शुरू की जांच कार्रवाई #viral #followers #ambedkarnagarpolice #uppolice #ambedkar_nagar
    1
    फंदे पर मिली 29 वर्षीय विवाहिता, ससुराल और मायके पक्ष आमने-सामने, पुलिस ने शुरू की जांच कार्रवाई #viral #followers #ambedkarnagarpolice #uppolice #ambedkar_nagar
    user_PRIMEABN
    PRIMEABN
    News Anchor अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दो मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर में युवक की ,हुई मौत कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई,वहीं दूसरी तरफ अन्य घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य पहुंच गया जहां पर इलाज चल रहा है, सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को अस्पताल ले गई
    1
    कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दो मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर में  युवक की ,हुई मौत
कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई,वहीं दूसरी तरफ अन्य घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य पहुंच गया जहां पर इलाज चल रहा है, सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को अस्पताल ले गई
    user_Ghanshyam Verma
    Ghanshyam Verma
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.