Shuru
Apke Nagar Ki App…
कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दो मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर में युवक की ,हुई मौत कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई,वहीं दूसरी तरफ अन्य घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य पहुंच गया जहां पर इलाज चल रहा है, सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को अस्पताल ले गई
Ghanshyam Verma
कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दो मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर में युवक की ,हुई मौत कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई,वहीं दूसरी तरफ अन्य घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य पहुंच गया जहां पर इलाज चल रहा है, सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को अस्पताल ले गई
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सुल्तानपुर में निकला 'जुलूस-ए-पचासा'; मौलाना अर्शी मौलाई बोले- कर्बला का संदेश अन्याय के खिलाफ डटे रहना अंजुमन तहफ़्फुज़-ए-अज़ा द्वारा रविवार को सुल्तानपुर शहर में पारंपरिक 'जुलूस-ए-पचासा' निकाला गया। खैराबाद स्थित इमामबाड़ा बेगम हुसैन अकबर में जुलूस से पूर्व मजलिस का आयोजन हुआ, जिसे मौलाना सैयद मुराद रजा रिजवी पटना ने संबोधित किया। इस दौरान शाम (दमिश्क) से हजरत ज़ैनब के रौजे से मस अलम की ज़ियारत कराई गई, जिसकी तकरीर ज़ीशान आज़मी ने की। जुलूस का संचालन मौलाना अर्शी मौलाई अकबरपूरी ने किया। मौलाना अर्शी मौलाई ने बताया कि अंजुमन तहफ़्फुज़-ए-अज़ा सुल्तानपुर हर वर्ष कर्बला के मजलूम हजरत इमाम हुसैन (अलैहिस्सलाम) और उनके वफादार साथियों की शहादत के 50वें दिन की याद में यह जुलूस आयोजित करती है। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में अजादार शामिल होकर इमाम हुसैन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। मौलाना अर्शी मौलाई ने इस अवसर पर समाज को संदेश देते हुए कहा कि इमाम हुसैन का पैगाम हमें जुल्म और अन्याय के आगे कभी न झुकने की प्रेरणा देता है। उन्होंने जोर दिया कि कर्बला का संदेश यह सिखाता है कि इंसान को जुल्म से डरने के बजाय उसका मुकाबला करना चाहिए और हक तथा सच्चाई के लिए हमेशा डटकर खड़ा रहना चाहिए। जुलूस में अंजुमन गुनचए मजलूमिया शहर सुल्तानपुर, अंजुमन अब्बासिया सुरौली, अंजुमन अकबरिया भाईं, अंजुमन ज़ीनतुल अजा अलीगढ़, अंजुमन पंजतनी तुराबखानी, अंजुमन गुलज़ारे हुसैनी अली नगर, अंजुमन जाफरिया रजिस्टर्ड जलालपुर और अंजुमन सीरते हुसैन जगदीशपुर अमेठी सहित कई अंजुमनों ने नौहा मातम कर इमाम हुसैन को याद किया। रात 12 बजे तक शहर में 'या हुसैन' की सदाएं गूंजती रहीं। जुलूस के आरंभ में शफाअत हुसैन और उनके सहयोगियों ने सोजखानी की, जबकि अमन सुल्तानपुरी, शेर अली और ज़मीर सैदपुरी ने पेशखानी की। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर नगर कोतवाली की टीम जुलूस में मौजूद रही। इस अवसर पर जियाउल हसनैन गुड्डू, अहमद हैदर सैफ, आलम रिजवी, आसिम सज्जाद, नाहिद अकबर, शबीहुल हसनैन, महताब हुसैन और डॉ. हादी रजा, साबिर अली, फजीलत इमाम, जावेद कैसर, अल्ताफ अकबर, फिरोज अकबर, यासिर, मोनू सहित आदि व्यक्ति उपस्थित रहे।1
- कांशीराम आवास कॉलोनी में वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, सेवार्थम ने अपने खर्च से कराई मरम्मत *टंकी की सफाई से लेकर टूटी पाइपलाइन तक हुई दुरुस्त, स्वच्छता अभियान के प्रथम चरण का भी शुभारंभ* चांदा सुल्तानपुर। नगर पंचायत कोइरीपुर के विवेक नगर स्थित कांशीराम आवास कॉलोनी में वर्षों से चली आ रही पेयजल एवं साफ-सफाई की समस्याओं को लेकर शनिवार को सेवार्थम फाउंडेशन ने पहल करते हुए समाधान कराया। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आशीष तिवारी ने कॉलोनी पहुंचकर समस्याओं का जायजा लिया और अपने निजी खर्च से आवश्यक मरम्मत कार्य कराकर लोगों को राहत पहुंचाई। कॉलोनीवासियों के मुताबिक, जल निगम की ओर से स्थापित पानी की टंकी की मोटर लंबे समय से खराब पड़ी थी। इसके अलावा पानी की सप्लाई करने वाली पाइपलाइन भी कई स्थानों पर टूट गई थी, जिसके चलते कॉलोनी के लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा था। दो दिन पूर्व कॉलोनीवासियों ने इन समस्याओं से डॉ. आशीष तिवारी को अवगत कराया था।समस्या की जानकारी मिलते ही डॉ. तिवारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सेवार्थम टीम को अपने निजी फंड से समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश दिए। शनिवार को टीम ने मौके पर पहुंचकर खराब मोटर की मरम्मत कराई। पानी की टंकी की पूरी तरह सफाई कराई गई तथा पानी की सप्लाई में बाधक बनी टूटी पाइपलाइन को प्लंबर बुलाकर दुरुस्त कराया गया। मरम्मत कार्य के बाद कॉलोनी के सभी टावरों तक पानी पहुंचाने में सफलता मिली।इसके साथ ही कॉलोनी में विद्युत व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करने का प्रयास किया गया। लंबे समय बाद पानी की व्यवस्था सुचारु होने पर कॉलोनीवासियों ने राहत की सांस ली और सेवार्थम फाउंडेशन की पहल की सराहना करते हुए डॉ. आशीष तिवारी का आभार जताया।समस्याओं के समाधान के बाद डॉ. आशीष तिवारी ने कॉलोनी में स्वच्छता अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए लोगों को अपने घर के साथ-साथ आसपास के सार्वजनिक स्थानों को भी स्वच्छ रखने की आदत विकसित करनी होगी।अभियान के दौरान कॉलोनी परिसर में साफ-सफाई की गई और लोगों को कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने, गंदगी न फैलाने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। डॉ. तिवारी ने कहा कि सेवार्थम फाउंडेशन जनसमस्याओं के समाधान के साथ-साथ स्वच्छता और जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाएगा।कॉलोनीवासियों ने कहा कि वर्षों से पानी की समस्या झेल रहे लोगों की शिकायत पर जिस तत्परता से निजी खर्च से मोटर, टंकी और पाइपलाइन की मरम्मत कराई गई, उससे लोगों को बड़ी राहत मिली है। इस मौके पर कॉलोनी के लोग, सेवार्थम फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- फंदे पर मिली 29 वर्षीय विवाहिता, ससुराल और मायके पक्ष आमने-सामने, पुलिस ने शुरू की जांच कार्रवाई #viral #followers #ambedkarnagarpolice #uppolice #ambedkar_nagar1
- कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दो मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर में युवक की ,हुई मौत कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई,वहीं दूसरी तरफ अन्य घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य पहुंच गया जहां पर इलाज चल रहा है, सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को अस्पताल ले गई1