अमेठी में आस्था से खिलवाड़ का आरोप, NHI की लापरवाही पर भडके लोग अमेठी में रायबरेली-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग NHI और संबंधित ठेकेदारों की कथित लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। टोल प्लाजा नसरतपुर के समीप वर्षों से सड़क किनारे और शौचालय के पास भगवान राम मंदिर की तस्वीर वाले सांकेतिक बोर्ड गंदगी के बीच पड़े होने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिन बोर्डों पर भगवान राम मंदिर की तस्वीरें लगी हैं, उनकी देखरेख तक नहीं की जा रही। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि समेत ग्रामीणों ने मौके की स्थिति देखकर कड़ी नाराजगी जताई और जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना है कि आस्था से जुड़े प्रतीकों के साथ इस तरह की लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
अमेठी में आस्था से खिलवाड़ का आरोप, NHI की लापरवाही पर भडके लोग अमेठी में रायबरेली-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग NHI और संबंधित ठेकेदारों की कथित लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। टोल प्लाजा नसरतपुर के समीप वर्षों से सड़क किनारे और शौचालय के पास भगवान राम मंदिर की तस्वीर वाले सांकेतिक बोर्ड गंदगी के बीच पड़े होने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिन बोर्डों पर भगवान राम मंदिर की तस्वीरें लगी हैं, उनकी देखरेख तक नहीं की जा रही। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि समेत ग्रामीणों ने मौके की स्थिति देखकर कड़ी नाराजगी जताई और जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना है कि आस्था से जुड़े प्रतीकों के साथ इस तरह की लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
- छुट्टा गोवंश के आतंक से राहगीर परेशान, किसानों की फसलें बर्बाद छुट्टा गोवंश के आतंक से राहगीर परेशान, किसानों की फसलें बर्बाद अमेठी। भेटुआ ब्लॉक की ग्राम पंचायत भरेथा स्थित भेटुआ-हथकिला मार्ग पर छुट्टा गोवंश का आतंक ग्रामीणों और राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक शाम करीब पांच बजे से पूरी रात तक बड़ी संख्या में छुट्टा गोवंश सड़क पर ही डेरा जमाए रहते हैं। इससे मार्ग पर आवागमन प्रभावित होने के साथ हादसे की आशंका बनी रहती है। छुट्टा पशु आसपास के किसानों की हरी-भरी फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसान रात में खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान और संबंधित सचिव को कई बार समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि ब्लॉक और उच्चाधिकारियों से शिकायत के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। आरोप है कि विभागीय कर्मचारी कागजों में कार्रवाई पूरी कर देते हैं, जबकि धरातल पर छुट्टा गोवंश को पकड़ने की ठोस व्यवस्था नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से अभियान चलाकर पशुओं को गोशाला पहुंचाने और समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।1
- हरचंदपुर विधानसभा में जनसंपर्क से मजबूत हो रहा जुड़ाव, विकास कार्यों में तेजी हरचंदपुर विधानसभा की जनता से लगातार जनसंपर्क कर पूर्व विधायक राकेश सिंह लोगों की समस्याओं और जरूरतों को करीब से समझ रहे हैं। जनसंपर्क के साथ क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर सक्रियता और तेजी दिखाई दे रही है। जनता से जुड़ाव, विकास की रफ्तार—यही बन रही नई पहचान।1
- रायबरेली जिले के हरचंदपुर विधानसभा के खीरों विकास खंड के सेमरी के नया खेड़ा में मार्ग की बदहाली पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, विधायक के खिलाफ जताया आक्रोश रायबरेली जिले के खीरों विकास खंड के अंतर्गत सेमरी के नया खेड़ा गाँव में जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन1
- महुली हादसे में पीड़ित परिवार से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मुलाकात की। प्रतापगढ़। शहर के महुली मोहल्ले में जर्जर मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत की दर्दनाक घटना के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शुक्रवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए घटना में जीवित बचे अमन श्रीवास्तव से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने की मांग उठाई।अजय राय ने कहा कि महुली की घटना बेहद हृदयविदारक है। एक ही परिवार के छह लोगों की जान चली जाना पूरे समाज को झकझोर देने वाला हादसा है। उन्होंने पीड़ित अमन श्रीवास्तव से मुलाकात कर उसे ढांढस बंधाया और उसके बेहतर इलाज एवं भविष्य के लिए सरकार से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने शहर में चिन्हित किए गए 100 से अधिक जर्जर मकानों को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।उन्होंने कहा कि यदि शहर में जर्जर भवनों को पहले से चिन्हित किया गया था तो उनकी सुरक्षा को लेकर समय रहते ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की गई। उन्होंने जिलाधिकारी से शहर में चिन्हित सभी जर्जर मकानों की सूची सार्वजनिक करने तथा ऐसे भवनों को लेकर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।1
- थाना रानीगंज क्षेत्र के ग्राम जरियारी में दो पक्षों में हुए विवाद के संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्र अधिकारी रानीगंज ने क्या कहा थाना रानीगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जरियारी में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के मध्य हुए विवाद में 01 व्यक्ति को गोली मारकर घायल किए जाने के प्रकरण में स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी रानीगंज प्रशान्त राज की बाइट।1
- सुल्तानपुर पुलिस ने चोरी का खुलासा; एक आरोपी गिरफ्तार, आभूषण, नकदी और अवैध हथियार बरामद सुल्तानपुर पुलिस ने चोरी की एक घटना का अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के आभूषण, नकदी और एक अवैध तमंचा-कारतूस बरामद किया है। यह कार्रवाई 9 अगस्त, 2026 को की गई। पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारू निगम के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस ने यह सफलता हासिल की। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मो. फुरकान पुत्र मो. इस्लाम (उम्र करीब 20 वर्ष) निवासी प्यारेपट्टी, थाना कोतवाली देहात, जनपद सुलतानपुर के रूप में हुई है। उसे 9 अगस्त, 2026 को दोपहर 13:44 बजे पखरौली ओवरब्रिज के नीचे सर्विस लेन के पास से गिरफ्तार किया गया। यह मामला 31 जुलाई, 2026 को थाना कोतवाली देहात में मु0अ0सं0 220/2026, धारा 305(a) बीएनएस के तहत पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान इसमें धारा 317(2) बीएनएस एवं 9/25 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गई। शिकायतकर्ता की भाभी के कमरे से अज्ञात चोरों ने अलमारी खोलकर और बेड के नीचे से सोने-चांदी के आभूषण एवं कुछ नकदी चोरी कर ली थी। पुलिस टीम ने सुरागरसी-पतारसी और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मो. फुरकान को चिन्हित कर गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी किए गए आभूषणों के साथ एक अवैध देशी तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।1