Shuru
Apke Nagar Ki App…
हरचंदपुर विधानसभा में जनसंपर्क से मजबूत हो रहा जुड़ाव, विकास कार्यों में तेजी हरचंदपुर विधानसभा की जनता से लगातार जनसंपर्क कर पूर्व विधायक राकेश सिंह लोगों की समस्याओं और जरूरतों को करीब से समझ रहे हैं। जनसंपर्क के साथ क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर सक्रियता और तेजी दिखाई दे रही है। जनता से जुड़ाव, विकास की रफ्तार—यही बन रही नई पहचान।
RAMA SHANKAR SHUKLA
हरचंदपुर विधानसभा में जनसंपर्क से मजबूत हो रहा जुड़ाव, विकास कार्यों में तेजी हरचंदपुर विधानसभा की जनता से लगातार जनसंपर्क कर पूर्व विधायक राकेश सिंह लोगों की समस्याओं और जरूरतों को करीब से समझ रहे हैं। जनसंपर्क के साथ क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर सक्रियता और तेजी दिखाई दे रही है। जनता से जुड़ाव, विकास की रफ्तार—यही बन रही नई पहचान।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अमेठी में आस्था से खिलवाड़ का आरोप, NHI की लापरवाही पर भडके लोग अमेठी में रायबरेली-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग NHI और संबंधित ठेकेदारों की कथित लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। टोल प्लाजा नसरतपुर के समीप वर्षों से सड़क किनारे और शौचालय के पास भगवान राम मंदिर की तस्वीर वाले सांकेतिक बोर्ड गंदगी के बीच पड़े होने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिन बोर्डों पर भगवान राम मंदिर की तस्वीरें लगी हैं, उनकी देखरेख तक नहीं की जा रही। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि समेत ग्रामीणों ने मौके की स्थिति देखकर कड़ी नाराजगी जताई और जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना है कि आस्था से जुड़े प्रतीकों के साथ इस तरह की लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।1
- बसपा नेता शशिकांत तिवारी की कार पर हमला, नकाबपोश बदमाशों ने की तोड़फोड़ बसपा नेता शशिकांत तिवारी की कार पर हमला, नकाबपोश बदमाशों ने की तोड़फोड़ अमेठी में देर रात बसपा नेता शशिकांत तिवारी की कार पर नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया। बाइक सवार तीन बदमाशों ने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से कार में जमकर तोड़फोड़ की। शशिकांत तिवारी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाली तो हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद उन्होंने गौरीगंज कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के जामो रोड का है। वार्ड नंबर 22 निवासी शशिकांत तिवारी रविवार रात करीब 10:30 बजे कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उनकी कार को घेर लिया और लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में कार क्षतिग्रस्त हो गई। बसपा नेता का आरोप है कि दो दिन पहले गौरीगंज के सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने ब्राह्मणों को लेकर बयान दिया था। इसके विरोध में उन्होंने फेसबुक लाइव कर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उनका आरोप है कि इसी के बाद विधायक के करीबियों ने हमला करवाया। फिलहाल पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।1
- आज की रात में बहुत तेज बारिश होने के कारण और पूरा काली अधीरी रात हो गई अगर आप रियल पैसा कमाना चाहते है तो हमारे इस चैनल को सब्सक्राइब करके अपने सभी दोस्तों को शेयर करें बारिश होने से एक बार फिर से किसानों के चेहरे पर फिर से मुस्कान झलक रही है और हमारे इस चैनल को सब्सक्राइब करके अपने सभी दोस्तों को शेयर करें ताकि यह वीडियो सबके पास पहुंच जाए1
- अमेठी में आस्था से खिलवाड़ का आरोप, NHI की लापरवाही पर भड़के ग्रामीण अमेठी। रायबरेली-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा नसरतपुर के पास भगवान राम मंदिर की तस्वीर वाले सांकेतिक बोर्ड गंदगी के बीच पड़े मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क किनारे और शौचालय के पास पड़े इन बोर्डों की लंबे समय से देखरेख नहीं की जा रही है। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि समेत ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित ठेकेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने कहा कि आस्था से जुड़े प्रतीकों के साथ इस तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। लोगों ने मामले की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।1
- 15 August 2026 हर घर तिरंगा होना चाहिए #tirngachallenge1
- छुट्टा गोवंश के आतंक से राहगीर परेशान, किसानों की फसलें बर्बाद छुट्टा गोवंश के आतंक से राहगीर परेशान, किसानों की फसलें बर्बाद अमेठी। भेटुआ ब्लॉक की ग्राम पंचायत भरेथा स्थित भेटुआ-हथकिला मार्ग पर छुट्टा गोवंश का आतंक ग्रामीणों और राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक शाम करीब पांच बजे से पूरी रात तक बड़ी संख्या में छुट्टा गोवंश सड़क पर ही डेरा जमाए रहते हैं। इससे मार्ग पर आवागमन प्रभावित होने के साथ हादसे की आशंका बनी रहती है। छुट्टा पशु आसपास के किसानों की हरी-भरी फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसान रात में खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान और संबंधित सचिव को कई बार समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि ब्लॉक और उच्चाधिकारियों से शिकायत के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। आरोप है कि विभागीय कर्मचारी कागजों में कार्रवाई पूरी कर देते हैं, जबकि धरातल पर छुट्टा गोवंश को पकड़ने की ठोस व्यवस्था नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से अभियान चलाकर पशुओं को गोशाला पहुंचाने और समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।1
- अमेठी में पुलिस का बड़ा एक्शन, 10 वारंटी गिरफ्तारइसके अलावा जायस पुलिस ने मारपीट और धमकी के मामले में वांछित श्रीराम उर्फ बुल्ले को गिरफ्तार किया। अमेठी। न्यायालय से जारी वारंटों के खिलाफ अमेठी पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों से 10 वारंटियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई। शिवरतनगंज पुलिस ने पांच वारंटियों लव, अजय, राधेश्याम, छोटेलाल और सीताराम को गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ अलग-अलग मामलों में न्यायालय से वारंट जारी थे। वहीं मोहनगंज पुलिस ने रमेश कुमार, बृजेश यादव, नौशाद और प्रमोद को गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, धमकी, एससी-एसटी एक्ट और दहेज प्रतिषेध अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। इसके अलावा जायस पुलिस ने मारपीट और धमकी के मामले में वांछित श्रीराम उर्फ बुल्ले को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार सभी गिरफ्तार वारंटियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि वारंटियों और वांछित आरोपियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।2