Shuru
Apke Nagar Ki App…
अमेठी में आस्था से खिलवाड़ का आरोप, NHI की लापरवाही पर भड़के ग्रामीण अमेठी। रायबरेली-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा नसरतपुर के पास भगवान राम मंदिर की तस्वीर वाले सांकेतिक बोर्ड गंदगी के बीच पड़े मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क किनारे और शौचालय के पास पड़े इन बोर्डों की लंबे समय से देखरेख नहीं की जा रही है। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि समेत ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित ठेकेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने कहा कि आस्था से जुड़े प्रतीकों के साथ इस तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। लोगों ने मामले की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Komal Gupta
अमेठी में आस्था से खिलवाड़ का आरोप, NHI की लापरवाही पर भड़के ग्रामीण अमेठी। रायबरेली-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा नसरतपुर के पास भगवान राम मंदिर की तस्वीर वाले सांकेतिक बोर्ड गंदगी के बीच पड़े मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क किनारे और शौचालय के पास पड़े इन बोर्डों की लंबे समय से देखरेख नहीं की जा रही है। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि समेत ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित ठेकेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने कहा कि आस्था से जुड़े प्रतीकों के साथ इस तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। लोगों ने मामले की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अमेठी में आस्था से खिलवाड़ का आरोप, NHI की लापरवाही पर भडके लोग अमेठी में रायबरेली-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग NHI और संबंधित ठेकेदारों की कथित लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। टोल प्लाजा नसरतपुर के समीप वर्षों से सड़क किनारे और शौचालय के पास भगवान राम मंदिर की तस्वीर वाले सांकेतिक बोर्ड गंदगी के बीच पड़े होने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिन बोर्डों पर भगवान राम मंदिर की तस्वीरें लगी हैं, उनकी देखरेख तक नहीं की जा रही। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि समेत ग्रामीणों ने मौके की स्थिति देखकर कड़ी नाराजगी जताई और जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना है कि आस्था से जुड़े प्रतीकों के साथ इस तरह की लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।1
- अमेठी में आस्था से खिलवाड़ का आरोप, NHI की लापरवाही पर भड़के ग्रामीण अमेठी। रायबरेली-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा नसरतपुर के पास भगवान राम मंदिर की तस्वीर वाले सांकेतिक बोर्ड गंदगी के बीच पड़े मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क किनारे और शौचालय के पास पड़े इन बोर्डों की लंबे समय से देखरेख नहीं की जा रही है। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि समेत ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित ठेकेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने कहा कि आस्था से जुड़े प्रतीकों के साथ इस तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। लोगों ने मामले की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।1
- बसपा नेता शशिकांत तिवारी की कार पर हमला, नकाबपोश बदमाशों ने की तोड़फोड़ बसपा नेता शशिकांत तिवारी की कार पर हमला, नकाबपोश बदमाशों ने की तोड़फोड़ अमेठी में देर रात बसपा नेता शशिकांत तिवारी की कार पर नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया। बाइक सवार तीन बदमाशों ने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से कार में जमकर तोड़फोड़ की। शशिकांत तिवारी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाली तो हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद उन्होंने गौरीगंज कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के जामो रोड का है। वार्ड नंबर 22 निवासी शशिकांत तिवारी रविवार रात करीब 10:30 बजे कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उनकी कार को घेर लिया और लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में कार क्षतिग्रस्त हो गई। बसपा नेता का आरोप है कि दो दिन पहले गौरीगंज के सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने ब्राह्मणों को लेकर बयान दिया था। इसके विरोध में उन्होंने फेसबुक लाइव कर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उनका आरोप है कि इसी के बाद विधायक के करीबियों ने हमला करवाया। फिलहाल पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।1
- अवैध वसूली से परेशान जगदीशपुर के ऑटो चालकों का फूटा गुस्सा, पुलिस और TI पर लगाए गंभीर आरोप अमेठी। जगदीशपुर स्थानीय ऑटो रिक्शा चालकों ने पुलिस और टीआई पर जबरन अवैध वसूली में संलिप्त होने के गंभीर आरोप लगाए हैं। चालकों का कहना है कि वे दिन भर कड़ी मेहनत करके बामुश्किल 400 से 500 रुपये ही कमा पाते हैं, लेकिन इस अवैध उगाही की वजह से उनके लिए परिवार का पालन-पोषण करना बेहद मुश्किल हो गया है। ऑटो चालकों ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा, "हम एक कमाने वाले हैं और घर में चार खाने वाले हैं। दिनभर गाड़ी चलाकर जो थोड़ा-बहुत कमाते हैं, उसे वसूली के नाम पर छीन लिया जाता है। ऐसे में हमारा गुजारा कैसे चलेगा?" चालकों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस और टीआई की मिलीभगत से यह वसूली का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। विरोध करने पर उन्हें तरह-तरह से परेशान किया जाता है। पीड़ित ऑटो चालकों ने उच्च अधिकारियों से इस मामले का तत्काल संज्ञान लेने, जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।1
- 15 August 2026 हर घर तिरंगा होना चाहिए #tirngachallenge1
- मिसरौली बाजार में अर्टिगा की टक्कर से अधेड़ गंभीर घायल, कार का शीशा चकनाचूर अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र के मिसरौली बाजार में रविवार रात करीब नौ बजे सड़क पार कर रहे 45 वर्षीय अधेड़ को अर्टिगा कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से अमेठी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, कुंदन मिश्र (45) पुत्र ज्वाला प्रसाद मिश्र निवासी पूरे हरिवंश, ठेंगहा मिसरौली बाजार में सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान कोलवा-ठेंगहा की ओर से अर्टिगा कार संख्या UP72 DT 5804 (टैक्सी) हरियाणा की ओर जा रही थी। सड़क पार करते समय कुंदन मिश्र अचानक कार की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला शीशा टूटकर चकनाचूर हो गया। कार चालक ने बताया कि वह टैक्सी लेकर हरियाणा जा रहा था। मिसरौली बाजार में अचानक सामने से व्यक्ति के आ जाने के कारण हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल एंबुलेंस की मदद से अमेठी अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।1