logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अवैध वसूली से परेशान जगदीशपुर के ऑटो चालकों का फूटा गुस्सा, पुलिस और TI पर लगाए गंभीर आरोप अमेठी। जगदीशपुर स्थानीय ऑटो रिक्शा चालकों ने पुलिस और टीआई पर जबरन अवैध वसूली में संलिप्त होने के गंभीर आरोप लगाए हैं। चालकों का कहना है कि वे दिन भर कड़ी मेहनत करके बामुश्किल 400 से 500 रुपये ही कमा पाते हैं, लेकिन इस अवैध उगाही की वजह से उनके लिए परिवार का पालन-पोषण करना बेहद मुश्किल हो गया है। ऑटो चालकों ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा, "हम एक कमाने वाले हैं और घर में चार खाने वाले हैं। दिनभर गाड़ी चलाकर जो थोड़ा-बहुत कमाते हैं, उसे वसूली के नाम पर छीन लिया जाता है। ऐसे में हमारा गुजारा कैसे चलेगा?" चालकों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस और टीआई की मिलीभगत से यह वसूली का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। विरोध करने पर उन्हें तरह-तरह से परेशान किया जाता है। पीड़ित ऑटो चालकों ने उच्च अधिकारियों से इस मामले का तत्काल संज्ञान लेने, जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

1 hr ago
user_रंजीत कुमार ब्यूरो चीफ अमेठी
रंजीत कुमार ब्यूरो चीफ अमेठी
Local News Reporter मुसाफिरखाना, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

अवैध वसूली से परेशान जगदीशपुर के ऑटो चालकों का फूटा गुस्सा, पुलिस और TI पर लगाए गंभीर आरोप अमेठी। जगदीशपुर स्थानीय ऑटो रिक्शा चालकों ने पुलिस और टीआई पर जबरन अवैध वसूली में संलिप्त होने के गंभीर आरोप लगाए हैं। चालकों का कहना है कि वे दिन भर कड़ी मेहनत करके बामुश्किल 400 से 500 रुपये ही कमा पाते हैं, लेकिन इस अवैध उगाही की वजह से उनके लिए परिवार का पालन-पोषण करना बेहद मुश्किल हो गया है। ऑटो चालकों ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा, "हम एक कमाने वाले हैं और घर में चार खाने वाले हैं। दिनभर गाड़ी चलाकर जो थोड़ा-बहुत कमाते हैं, उसे वसूली के नाम पर छीन लिया जाता है। ऐसे में हमारा गुजारा कैसे चलेगा?" चालकों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस और टीआई की मिलीभगत से यह वसूली का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। विरोध करने पर उन्हें तरह-तरह से परेशान किया जाता है। पीड़ित ऑटो चालकों ने उच्च अधिकारियों से इस मामले का तत्काल संज्ञान लेने, जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अवैध वसूली से परेशान जगदीशपुर के ऑटो चालकों का फूटा गुस्सा, पुलिस और TI पर लगाए गंभीर आरोप अमेठी। जगदीशपुर स्थानीय ऑटो रिक्शा चालकों ने पुलिस और टीआई पर जबरन अवैध वसूली में संलिप्त होने के गंभीर आरोप लगाए हैं। चालकों का कहना है कि वे दिन भर कड़ी मेहनत करके बामुश्किल 400 से 500 रुपये ही कमा पाते हैं, लेकिन इस अवैध उगाही की वजह से उनके लिए परिवार का पालन-पोषण करना बेहद मुश्किल हो गया है। ऑटो चालकों ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा, "हम एक कमाने वाले हैं और घर में चार खाने वाले हैं। दिनभर गाड़ी चलाकर जो थोड़ा-बहुत कमाते हैं, उसे वसूली के नाम पर छीन लिया जाता है। ऐसे में हमारा गुजारा कैसे चलेगा?" चालकों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस और टीआई की मिलीभगत से यह वसूली का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। विरोध करने पर उन्हें तरह-तरह से परेशान किया जाता है। पीड़ित ऑटो चालकों ने उच्च अधिकारियों से इस मामले का तत्काल संज्ञान लेने, जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
    1
    अवैध वसूली से परेशान जगदीशपुर के ऑटो चालकों का फूटा गुस्सा, पुलिस और TI पर लगाए गंभीर आरोप
अमेठी। जगदीशपुर स्थानीय ऑटो रिक्शा चालकों ने पुलिस और टीआई पर जबरन अवैध वसूली में संलिप्त होने के गंभीर आरोप लगाए हैं। चालकों का कहना है कि वे दिन भर कड़ी मेहनत करके बामुश्किल 400 से 500 रुपये ही कमा पाते हैं, लेकिन इस अवैध उगाही की वजह से उनके लिए परिवार का पालन-पोषण करना बेहद मुश्किल हो गया है।
ऑटो चालकों ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा, "हम एक कमाने वाले हैं और घर में चार खाने वाले हैं। दिनभर गाड़ी चलाकर जो थोड़ा-बहुत कमाते हैं, उसे वसूली के नाम पर छीन लिया जाता है। ऐसे में हमारा गुजारा कैसे चलेगा?"
चालकों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस और टीआई की मिलीभगत से यह वसूली का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। विरोध करने पर उन्हें तरह-तरह से परेशान किया जाता है। पीड़ित ऑटो चालकों ने उच्च अधिकारियों से इस मामले का तत्काल संज्ञान लेने, जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
    user_रंजीत कुमार ब्यूरो चीफ अमेठी
    रंजीत कुमार ब्यूरो चीफ अमेठी
    Local News Reporter मुसाफिरखाना, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • घर में घुसकर मारपीट और सोने की चेन छीनने का आरोप, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार कोतवाली के आदेश को दरकिनार: चौकी प्रभारी ने सिपाही को लगाई फटकार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल *_घर में घुसकर मारपीट और सोने की चेन छीनने का आरोप, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार_* *_कोतवाली के आदेश को दरकिनार: चौकी प्रभारी ने सिपाही को लगाई फटकार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल_* सुलतानपुर-स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और सोने की चेन छीनने के आरोप के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। पीड़िता ने एसपी से मिलकर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। पीड़िता कमलेश तिवारी, पत्नी श्याम कृष्ण तिवारी ने कोतवाली प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपी। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि अमरेश पांडेय, शैलेन्द्र पांडेय पुत्र रमाशंकर और उनकी मां राजश्री उनके घर में घुस आए। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और गले से सोने की चेन छीन ली। पीड़िता के अनुसार विवाद खेत की जुताई के दो हजार रुपये को लेकर हुआ था। शिकायत पर कोतवाली प्रभारी ने आरोपियों को कोतवाली बुलाने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि जब आरोपी नहीं पहुंचे तो उन्हें लाने के लिए एक सिपाही को भेजा गया। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान पीढ़ी चौकी प्रभारी परमानंद पांडेय ने सिपाही को फटकार लगा दी और आरोपियों को पकड़कर लाने से रोक दिया। पीड़िता ने एसपी और कोतवाली प्रभारी से मिलकर आरोप लगाया कि चौकी प्रभारी आरोपियों को अपना रिश्तेदार बताकर उनका पक्ष ले रहे हैं। पीड़िता ने कहा, "चौकी इंचार्ज एसपी और कोतवाल से भी ऊपर व्यवहार कर रहे हैं। मुझे न्याय नहीं मिल रहा है।" मामले में पीड़िता ने निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। चौकी प्रभारी परमानंद पांडेय का पक्ष जानने के लिए संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है।
    2
    घर में घुसकर मारपीट और सोने की चेन छीनने का आरोप, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

कोतवाली के आदेश को दरकिनार: चौकी प्रभारी ने सिपाही को लगाई फटकार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
*_घर में घुसकर मारपीट और सोने की चेन छीनने का आरोप, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार_*
*_कोतवाली के आदेश को दरकिनार: चौकी प्रभारी ने सिपाही को लगाई फटकार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल_*
सुलतानपुर-स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और सोने की चेन छीनने के आरोप के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। पीड़िता ने एसपी से मिलकर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।
पीड़िता कमलेश तिवारी, पत्नी श्याम कृष्ण तिवारी ने कोतवाली प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपी। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि अमरेश पांडेय, शैलेन्द्र पांडेय पुत्र रमाशंकर और उनकी मां राजश्री उनके घर में घुस आए। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और गले से सोने की चेन छीन ली। पीड़िता के अनुसार विवाद खेत की जुताई के दो हजार रुपये को लेकर हुआ था।
शिकायत पर कोतवाली प्रभारी ने आरोपियों को कोतवाली बुलाने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि जब आरोपी नहीं पहुंचे तो उन्हें लाने के लिए एक सिपाही को भेजा गया। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान पीढ़ी चौकी प्रभारी परमानंद पांडेय ने सिपाही को फटकार लगा दी और आरोपियों को पकड़कर लाने से रोक दिया।
पीड़िता ने एसपी और कोतवाली प्रभारी से मिलकर आरोप लगाया कि चौकी प्रभारी आरोपियों को अपना रिश्तेदार बताकर उनका पक्ष ले रहे हैं। पीड़िता ने कहा, "चौकी इंचार्ज एसपी और कोतवाल से भी ऊपर व्यवहार कर रहे हैं। मुझे न्याय नहीं मिल रहा है।"
मामले में पीड़िता ने निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। चौकी प्रभारी परमानंद पांडेय का पक्ष जानने के लिए संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है।
    user_Rajdev yadav (पत्रकार )
    Rajdev yadav (पत्रकार )
    बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • आज निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा। शुकुल बाजार के शिव पार्वती धर्मशाला स्थित चारो धाम मन्दिर से निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा। आज निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा। शुकुल बाजार के शिव पार्वती धर्मशाला स्थित चारो धाम मन्दिर से निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा। शुकुल बाजार, अमेठी।श्रावण मास के दूसरे सोमवार के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं द्वारा आज स्थानीय कस्बा के शिव पार्वती धर्मशाला स्थित चारो धाम मन्दिर परिसर से भव्य कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। भव्य कांवड़ यात्रा स्थानीय कस्बा के शिव पार्वती धर्मशाला स्थित चारो धाम मन्दिर से रीछ घाट घाट स्थित आदि गंगा गोमती नदी तक निकालकर वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजन अर्चन के साथ कलश में जल भरा जायेगा।उसके बाद कलश में जल भरकर स्थानीय कस्बा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर पहुंचेगी जहां हनुमान मंदिर परिसर में स्थित भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक किया जायेगा।कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्र के शिव भक्त मौजूद रहेंगे।कांवड़ यात्रा को लेकर आयोजन समिति द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आयोजक मंडल के विश्व प्रकाश शुक्ला व पण्डित विपुल जी महराज ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को शिव पार्वती धर्मशाला स्थित चारो धाम मन्दिर से दर्शन कर श्रद्धालुओं द्वारा भव्य कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी।
    1
    आज निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा।

शुकुल बाजार के शिव पार्वती धर्मशाला स्थित चारो धाम मन्दिर से निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा।
आज निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा।
शुकुल बाजार के शिव पार्वती धर्मशाला स्थित चारो धाम मन्दिर से निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा।
शुकुल बाजार, अमेठी।श्रावण मास के दूसरे सोमवार के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं द्वारा आज स्थानीय कस्बा के शिव पार्वती धर्मशाला स्थित चारो धाम मन्दिर परिसर से भव्य कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी।
भव्य कांवड़ यात्रा स्थानीय कस्बा के शिव पार्वती धर्मशाला स्थित चारो धाम मन्दिर से रीछ घाट घाट स्थित आदि गंगा गोमती नदी तक निकालकर वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजन अर्चन के साथ कलश में जल भरा जायेगा।उसके बाद कलश में जल भरकर स्थानीय कस्बा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर पहुंचेगी जहां हनुमान मंदिर परिसर में स्थित भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक किया जायेगा।कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्र के शिव भक्त मौजूद रहेंगे।कांवड़ यात्रा को लेकर आयोजन समिति द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
आयोजक मंडल के विश्व प्रकाश शुक्ला व पण्डित विपुल जी महराज ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को शिव पार्वती धर्मशाला स्थित चारो धाम मन्दिर से दर्शन कर श्रद्धालुओं द्वारा भव्य कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी।
    user_रामकृष्ण मिश्र
    रामकृष्ण मिश्र
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    9 min ago
  • सुल्तानपुर में खेतों में करंट फैलाने पर कार्रवाई; पुलिस ने 64 जगहों पर उपकरण जब्त किए, विक्रेताओं की पहचान सुल्तानपुर जनपद में हाल ही में ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जहाँ कुछ व्यक्तियों द्वारा अपने खेतों के चारों ओर विद्युत तार फैलाकर उनमें उपकरणों के माध्यम से करंट प्रवाहित किया जा रहा था। इन कृत्यों के कारण कुछ अप्रिय घटनाएं भी घटित हुई हैं। इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए, जिला पुलिस और प्रशासन ने विभिन्न तहसीलों में उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में टीमें गठित कीं। इन टीमों ने अवैध रूप से बिजली के तार बिछाने वाले स्थानों की पहचान कर कार्रवाई की। आज कुल 64 जगहों पर ऐसी कार्रवाई की गई, जिसमें विद्युत उपकरण जब्त किए गए। पुलिस ने इन विद्युत उपकरणों के विक्रेताओं को भी चिह्नित किया है। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे इस तरह के किसी भी कृत्य से बचें। खेतों के चारों ओर तार फैलाकर विद्युत उपकरणों के माध्यम से करंट प्रवाहित करना खतरनाक हो सकता है और इससे किसी भी प्रकार की हानि होने की संभावना रहती है। अपर पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर बृजनारायण सिंह ने बताया कि यदि भविष्य में इस तरह की कोई घटना सामने आती है, तो इसे जानबूझकर किया गया कृत्य माना जाएगा और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    1
    सुल्तानपुर में खेतों में करंट फैलाने पर कार्रवाई; पुलिस ने 64 जगहों पर उपकरण जब्त किए, विक्रेताओं की पहचान
सुल्तानपुर जनपद में हाल ही में ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जहाँ कुछ व्यक्तियों द्वारा अपने खेतों के चारों ओर विद्युत तार फैलाकर उनमें उपकरणों के माध्यम से करंट प्रवाहित किया जा रहा था। इन कृत्यों के कारण कुछ अप्रिय घटनाएं भी घटित हुई हैं।
इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए, जिला पुलिस और प्रशासन ने विभिन्न तहसीलों में उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में टीमें गठित कीं। इन टीमों ने अवैध रूप से बिजली के तार बिछाने वाले स्थानों की पहचान कर कार्रवाई की।
आज कुल 64 जगहों पर ऐसी कार्रवाई की गई, जिसमें विद्युत उपकरण जब्त किए गए। पुलिस ने इन विद्युत उपकरणों के विक्रेताओं को भी चिह्नित किया है।
प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे इस तरह के किसी भी कृत्य से बचें। खेतों के चारों ओर तार फैलाकर विद्युत उपकरणों के माध्यम से करंट प्रवाहित करना खतरनाक हो सकता है और इससे किसी भी प्रकार की हानि होने की संभावना रहती है।
अपर पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर बृजनारायण सिंह ने बताया कि यदि भविष्य में इस तरह की कोई घटना सामने आती है, तो इसे जानबूझकर किया गया कृत्य माना जाएगा और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    34 min ago
  • ब्रेकिंग बल्दीराय : डीएम के निर्देश पर परती भूमि पर अवैध कब्जे का निर्माण रुकवाया, दोनों पक्षों को तलब किया डीएम के निर्देश पर परती भूमि पर अवैध कब्जे का निर्माण रुकवाया, दोनों पक्षों को तलब किया सुलतानपुर-सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबर के बाद सुलतानपुर के जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने तत्काल संज्ञान लिया है। मामला तहसील बल्दीराय के थाना हलियापुर अंतर्गत ग्राम जरईकलां का है, जहां गाटा संख्या 2321 नवीन परती भूमि पर अवैध कब्जे कर निर्माण कार्य चल रहा था। जानकारी मिलते ही डीएम ने उपजिलाधिकारी बल्दीराय को मौके पर पहुंचकर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी के पहुंचते ही प्रशासनिक टीम ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया। मौके से दोनों पक्षों को बुलाया गया है और राजस्व अभिलेखों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी परती भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। राजस्व टीम मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
    1
    ब्रेकिंग बल्दीराय : डीएम के निर्देश पर परती भूमि पर अवैध कब्जे का निर्माण रुकवाया, दोनों पक्षों को तलब किया
डीएम के निर्देश पर परती भूमि पर अवैध कब्जे का निर्माण रुकवाया, दोनों पक्षों को तलब किया 
सुलतानपुर-सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबर के बाद सुलतानपुर के जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने तत्काल संज्ञान लिया है। मामला तहसील बल्दीराय के थाना हलियापुर अंतर्गत ग्राम जरईकलां का है, जहां गाटा संख्या 2321 नवीन परती भूमि पर अवैध कब्जे कर निर्माण कार्य चल रहा था।
जानकारी मिलते ही डीएम ने उपजिलाधिकारी बल्दीराय को मौके पर पहुंचकर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। 
उपजिलाधिकारी के पहुंचते ही प्रशासनिक टीम ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया। मौके से दोनों पक्षों को बुलाया गया है और राजस्व अभिलेखों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी परती भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। राजस्व टीम मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
    user_Rajdev yadav (पत्रकार )
    Rajdev yadav (पत्रकार )
    बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जुआ खेलते छह लोगों को पुलिस ने दबोचा, 15,600 रुपये बरामद संग्रामपुर अमेठी अमृत विचार। रविवार को संग्रामपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम अम्मरपुर में खेतों के पास जुआ खेल रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से जुआ की फड़ से 15,600 रुपये की नकदी भी बरामद की। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि अम्मरपुर गांव में खेतों के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे छह व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान जुआ की फड़ से 15,600 रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। जुआ खेलते छह लोगों को पुलिस ने दबोचा, 15,600 रुपये बरामद संग्रामपुर अमेठी । रविवार को संग्रामपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम अम्मरपुर में खेतों के पास जुआ खेल रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से जुआ की फड़ से 15,600 रुपये की नकदी भी बरामद की। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि अम्मरपुर गांव में खेतों के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे छह व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान जुआ की फड़ से 15,600 रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    जुआ खेलते छह लोगों को पुलिस ने दबोचा, 15,600 रुपये बरामद


संग्रामपुर अमेठी अमृत विचार। रविवार को संग्रामपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम अम्मरपुर में खेतों के पास जुआ खेल रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से जुआ की फड़ से 15,600 रुपये की नकदी भी बरामद की।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि अम्मरपुर गांव में खेतों के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे छह व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान जुआ की फड़ से 15,600 रुपये बरामद किए गए।
पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
जुआ खेलते छह लोगों को पुलिस ने दबोचा, 15,600 रुपये बरामद
संग्रामपुर अमेठी । रविवार को संग्रामपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम अम्मरपुर में खेतों के पास जुआ खेल रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से जुआ की फड़ से 15,600 रुपये की नकदी भी बरामद की।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि अम्मरपुर गांव में खेतों के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे छह व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान जुआ की फड़ से 15,600 रुपये बरामद किए गए।
पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_रिपोर्टर केशव बाजपेयी
    रिपोर्टर केशव बाजपेयी
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    17 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.