logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ब्रेकिंग बल्दीराय : डीएम के निर्देश पर परती भूमि पर अवैध कब्जे का निर्माण रुकवाया, दोनों पक्षों को तलब किया डीएम के निर्देश पर परती भूमि पर अवैध कब्जे का निर्माण रुकवाया, दोनों पक्षों को तलब किया सुलतानपुर-सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबर के बाद सुलतानपुर के जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने तत्काल संज्ञान लिया है। मामला तहसील बल्दीराय के थाना हलियापुर अंतर्गत ग्राम जरईकलां का है, जहां गाटा संख्या 2321 नवीन परती भूमि पर अवैध कब्जे कर निर्माण कार्य चल रहा था। जानकारी मिलते ही डीएम ने उपजिलाधिकारी बल्दीराय को मौके पर पहुंचकर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी के पहुंचते ही प्रशासनिक टीम ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया। मौके से दोनों पक्षों को बुलाया गया है और राजस्व अभिलेखों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी परती भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। राजस्व टीम मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

12 hrs ago
user_Rajdev yadav (पत्रकार )
Rajdev yadav (पत्रकार )
बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago

ब्रेकिंग बल्दीराय : डीएम के निर्देश पर परती भूमि पर अवैध कब्जे का निर्माण रुकवाया, दोनों पक्षों को तलब किया डीएम के निर्देश पर परती भूमि पर अवैध कब्जे का निर्माण रुकवाया, दोनों पक्षों को तलब किया सुलतानपुर-सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबर के बाद सुलतानपुर के जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने तत्काल संज्ञान लिया है। मामला तहसील बल्दीराय के थाना हलियापुर अंतर्गत ग्राम जरईकलां का है, जहां गाटा संख्या 2321 नवीन परती भूमि पर अवैध कब्जे कर निर्माण कार्य चल रहा था। जानकारी मिलते ही डीएम ने उपजिलाधिकारी बल्दीराय को मौके पर पहुंचकर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी के पहुंचते ही प्रशासनिक टीम ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया। मौके से दोनों पक्षों को बुलाया गया है और राजस्व अभिलेखों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी परती भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। राजस्व टीम मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • घर में घुसकर मारपीट और सोने की चेन छीनने का आरोप, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार कोतवाली के आदेश को दरकिनार: चौकी प्रभारी ने सिपाही को लगाई फटकार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल *_घर में घुसकर मारपीट और सोने की चेन छीनने का आरोप, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार_* *_कोतवाली के आदेश को दरकिनार: चौकी प्रभारी ने सिपाही को लगाई फटकार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल_* सुलतानपुर-स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और सोने की चेन छीनने के आरोप के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। पीड़िता ने एसपी से मिलकर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। पीड़िता कमलेश तिवारी, पत्नी श्याम कृष्ण तिवारी ने कोतवाली प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपी। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि अमरेश पांडेय, शैलेन्द्र पांडेय पुत्र रमाशंकर और उनकी मां राजश्री उनके घर में घुस आए। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और गले से सोने की चेन छीन ली। पीड़िता के अनुसार विवाद खेत की जुताई के दो हजार रुपये को लेकर हुआ था। शिकायत पर कोतवाली प्रभारी ने आरोपियों को कोतवाली बुलाने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि जब आरोपी नहीं पहुंचे तो उन्हें लाने के लिए एक सिपाही को भेजा गया। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान पीढ़ी चौकी प्रभारी परमानंद पांडेय ने सिपाही को फटकार लगा दी और आरोपियों को पकड़कर लाने से रोक दिया। पीड़िता ने एसपी और कोतवाली प्रभारी से मिलकर आरोप लगाया कि चौकी प्रभारी आरोपियों को अपना रिश्तेदार बताकर उनका पक्ष ले रहे हैं। पीड़िता ने कहा, "चौकी इंचार्ज एसपी और कोतवाल से भी ऊपर व्यवहार कर रहे हैं। मुझे न्याय नहीं मिल रहा है।" मामले में पीड़िता ने निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। चौकी प्रभारी परमानंद पांडेय का पक्ष जानने के लिए संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है।
    2
    घर में घुसकर मारपीट और सोने की चेन छीनने का आरोप, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

कोतवाली के आदेश को दरकिनार: चौकी प्रभारी ने सिपाही को लगाई फटकार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
*_घर में घुसकर मारपीट और सोने की चेन छीनने का आरोप, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार_*
*_कोतवाली के आदेश को दरकिनार: चौकी प्रभारी ने सिपाही को लगाई फटकार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल_*
सुलतानपुर-स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और सोने की चेन छीनने के आरोप के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। पीड़िता ने एसपी से मिलकर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।
पीड़िता कमलेश तिवारी, पत्नी श्याम कृष्ण तिवारी ने कोतवाली प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपी। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि अमरेश पांडेय, शैलेन्द्र पांडेय पुत्र रमाशंकर और उनकी मां राजश्री उनके घर में घुस आए। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और गले से सोने की चेन छीन ली। पीड़िता के अनुसार विवाद खेत की जुताई के दो हजार रुपये को लेकर हुआ था।
शिकायत पर कोतवाली प्रभारी ने आरोपियों को कोतवाली बुलाने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि जब आरोपी नहीं पहुंचे तो उन्हें लाने के लिए एक सिपाही को भेजा गया। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान पीढ़ी चौकी प्रभारी परमानंद पांडेय ने सिपाही को फटकार लगा दी और आरोपियों को पकड़कर लाने से रोक दिया।
पीड़िता ने एसपी और कोतवाली प्रभारी से मिलकर आरोप लगाया कि चौकी प्रभारी आरोपियों को अपना रिश्तेदार बताकर उनका पक्ष ले रहे हैं। पीड़िता ने कहा, "चौकी इंचार्ज एसपी और कोतवाल से भी ऊपर व्यवहार कर रहे हैं। मुझे न्याय नहीं मिल रहा है।"
मामले में पीड़िता ने निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। चौकी प्रभारी परमानंद पांडेय का पक्ष जानने के लिए संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है।
    user_Rajdev yadav (पत्रकार )
    Rajdev yadav (पत्रकार )
    बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अवैध वसूली से परेशान जगदीशपुर के ऑटो चालकों का फूटा गुस्सा, पुलिस और TI पर लगाए गंभीर आरोप अमेठी। जगदीशपुर स्थानीय ऑटो रिक्शा चालकों ने पुलिस और टीआई पर जबरन अवैध वसूली में संलिप्त होने के गंभीर आरोप लगाए हैं। चालकों का कहना है कि वे दिन भर कड़ी मेहनत करके बामुश्किल 400 से 500 रुपये ही कमा पाते हैं, लेकिन इस अवैध उगाही की वजह से उनके लिए परिवार का पालन-पोषण करना बेहद मुश्किल हो गया है। ऑटो चालकों ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा, "हम एक कमाने वाले हैं और घर में चार खाने वाले हैं। दिनभर गाड़ी चलाकर जो थोड़ा-बहुत कमाते हैं, उसे वसूली के नाम पर छीन लिया जाता है। ऐसे में हमारा गुजारा कैसे चलेगा?" चालकों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस और टीआई की मिलीभगत से यह वसूली का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। विरोध करने पर उन्हें तरह-तरह से परेशान किया जाता है। पीड़ित ऑटो चालकों ने उच्च अधिकारियों से इस मामले का तत्काल संज्ञान लेने, जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
    1
    अवैध वसूली से परेशान जगदीशपुर के ऑटो चालकों का फूटा गुस्सा, पुलिस और TI पर लगाए गंभीर आरोप
अमेठी। जगदीशपुर स्थानीय ऑटो रिक्शा चालकों ने पुलिस और टीआई पर जबरन अवैध वसूली में संलिप्त होने के गंभीर आरोप लगाए हैं। चालकों का कहना है कि वे दिन भर कड़ी मेहनत करके बामुश्किल 400 से 500 रुपये ही कमा पाते हैं, लेकिन इस अवैध उगाही की वजह से उनके लिए परिवार का पालन-पोषण करना बेहद मुश्किल हो गया है।
ऑटो चालकों ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा, "हम एक कमाने वाले हैं और घर में चार खाने वाले हैं। दिनभर गाड़ी चलाकर जो थोड़ा-बहुत कमाते हैं, उसे वसूली के नाम पर छीन लिया जाता है। ऐसे में हमारा गुजारा कैसे चलेगा?"
चालकों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस और टीआई की मिलीभगत से यह वसूली का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। विरोध करने पर उन्हें तरह-तरह से परेशान किया जाता है। पीड़ित ऑटो चालकों ने उच्च अधिकारियों से इस मामले का तत्काल संज्ञान लेने, जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
    user_रंजीत कुमार ब्यूरो चीफ अमेठी
    रंजीत कुमार ब्यूरो चीफ अमेठी
    Local News Reporter मुसाफिरखाना, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कनांवा का संपर्क मार्ग बदहाल, गड्ढों में तब्दील हुई सड़क मिल्कीपुर अयोध्या प्राथमिक विद्यालय और गांव को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर रोजाना 1 से 2 हजार लोगों का आवागमन, बारिश में बढ़ी परेशानी हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत कनांवा में प्राथमिक विद्यालय और गांव को जोड़ने वाला मुख्य संपर्क मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। सड़क की सतह पूरी तरह उखड़ चुकी है और जगह-जगह छोटे-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे ग्रामीणों, राहगीरों और स्कूली बच्चों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग से प्रतिदिन करीब एक हजार से दो हजार लोगों का आवागमन होता है। सड़क खराब होने के कारण बारिश के दिनों में समस्या और बढ़ जाती है। गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है। प्राथमिक विद्यालय जाने वाले बच्चों को भी इसी मार्ग से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दौरान कई बार बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे उन्हें चोट भी लग जाती है। ग्रामीण दीनबंधु, केवल, राजेंद्र प्रसाद और शिवकुमार मिश्र ने बताया कि गांव का यह रास्ता काफी दिनों से खराब पड़ा है। सड़क की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है, लेकिन अभी तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क का निर्माण या मरम्मत करा दी जाए तो गांव के लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। बारिश के मौसम में दुर्घटना की आशंका भी कम होगी।
    1
    कनांवा का संपर्क मार्ग बदहाल, गड्ढों में तब्दील हुई सड़क
मिल्कीपुर अयोध्या 
प्राथमिक विद्यालय और गांव को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर रोजाना 1 से 2 हजार लोगों का आवागमन, बारिश में बढ़ी परेशानी
हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत कनांवा में प्राथमिक विद्यालय और गांव को जोड़ने वाला मुख्य संपर्क मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। सड़क की सतह पूरी तरह उखड़ चुकी है और जगह-जगह छोटे-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे ग्रामीणों, राहगीरों और स्कूली बच्चों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग से प्रतिदिन करीब एक हजार से दो हजार लोगों का आवागमन होता है। सड़क खराब होने के कारण बारिश के दिनों में समस्या और बढ़ जाती है। गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है। प्राथमिक विद्यालय जाने वाले बच्चों को भी इसी मार्ग से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दौरान कई बार बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे उन्हें चोट भी लग जाती है।
ग्रामीण दीनबंधु, केवल, राजेंद्र प्रसाद और शिवकुमार मिश्र ने बताया कि गांव का यह रास्ता काफी दिनों से खराब पड़ा है। सड़क की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है, लेकिन अभी तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क का निर्माण या मरम्मत करा दी जाए तो गांव के लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। बारिश के मौसम में दुर्घटना की आशंका भी कम होगी।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सुल्तानपुर में खेतों में करंट फैलाने पर कार्रवाई; पुलिस ने 64 जगहों पर उपकरण जब्त किए, विक्रेताओं की पहचान सुल्तानपुर जनपद में हाल ही में ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जहाँ कुछ व्यक्तियों द्वारा अपने खेतों के चारों ओर विद्युत तार फैलाकर उनमें उपकरणों के माध्यम से करंट प्रवाहित किया जा रहा था। इन कृत्यों के कारण कुछ अप्रिय घटनाएं भी घटित हुई हैं। इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए, जिला पुलिस और प्रशासन ने विभिन्न तहसीलों में उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में टीमें गठित कीं। इन टीमों ने अवैध रूप से बिजली के तार बिछाने वाले स्थानों की पहचान कर कार्रवाई की। आज कुल 64 जगहों पर ऐसी कार्रवाई की गई, जिसमें विद्युत उपकरण जब्त किए गए। पुलिस ने इन विद्युत उपकरणों के विक्रेताओं को भी चिह्नित किया है। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे इस तरह के किसी भी कृत्य से बचें। खेतों के चारों ओर तार फैलाकर विद्युत उपकरणों के माध्यम से करंट प्रवाहित करना खतरनाक हो सकता है और इससे किसी भी प्रकार की हानि होने की संभावना रहती है। अपर पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर बृजनारायण सिंह ने बताया कि यदि भविष्य में इस तरह की कोई घटना सामने आती है, तो इसे जानबूझकर किया गया कृत्य माना जाएगा और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    1
    सुल्तानपुर में खेतों में करंट फैलाने पर कार्रवाई; पुलिस ने 64 जगहों पर उपकरण जब्त किए, विक्रेताओं की पहचान
सुल्तानपुर जनपद में हाल ही में ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जहाँ कुछ व्यक्तियों द्वारा अपने खेतों के चारों ओर विद्युत तार फैलाकर उनमें उपकरणों के माध्यम से करंट प्रवाहित किया जा रहा था। इन कृत्यों के कारण कुछ अप्रिय घटनाएं भी घटित हुई हैं।
इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए, जिला पुलिस और प्रशासन ने विभिन्न तहसीलों में उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में टीमें गठित कीं। इन टीमों ने अवैध रूप से बिजली के तार बिछाने वाले स्थानों की पहचान कर कार्रवाई की।
आज कुल 64 जगहों पर ऐसी कार्रवाई की गई, जिसमें विद्युत उपकरण जब्त किए गए। पुलिस ने इन विद्युत उपकरणों के विक्रेताओं को भी चिह्नित किया है।
प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे इस तरह के किसी भी कृत्य से बचें। खेतों के चारों ओर तार फैलाकर विद्युत उपकरणों के माध्यम से करंट प्रवाहित करना खतरनाक हो सकता है और इससे किसी भी प्रकार की हानि होने की संभावना रहती है।
अपर पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर बृजनारायण सिंह ने बताया कि यदि भविष्य में इस तरह की कोई घटना सामने आती है, तो इसे जानबूझकर किया गया कृत्य माना जाएगा और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कांशीराम आवास कॉलोनी में वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, सेवार्थम ने अपने खर्च से कराई मरम्मत *टंकी की सफाई से लेकर टूटी पाइपलाइन तक हुई दुरुस्त, स्वच्छता अभियान के प्रथम चरण का भी शुभारंभ* चांदा सुल्तानपुर। नगर पंचायत कोइरीपुर के विवेक नगर स्थित कांशीराम आवास कॉलोनी में वर्षों से चली आ रही पेयजल एवं साफ-सफाई की समस्याओं को लेकर शनिवार को सेवार्थम फाउंडेशन ने पहल करते हुए समाधान कराया। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आशीष तिवारी ने कॉलोनी पहुंचकर समस्याओं का जायजा लिया और अपने निजी खर्च से आवश्यक मरम्मत कार्य कराकर लोगों को राहत पहुंचाई। कॉलोनीवासियों के मुताबिक, जल निगम की ओर से स्थापित पानी की टंकी की मोटर लंबे समय से खराब पड़ी थी। इसके अलावा पानी की सप्लाई करने वाली पाइपलाइन भी कई स्थानों पर टूट गई थी, जिसके चलते कॉलोनी के लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा था। दो दिन पूर्व कॉलोनीवासियों ने इन समस्याओं से डॉ. आशीष तिवारी को अवगत कराया था।समस्या की जानकारी मिलते ही डॉ. तिवारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सेवार्थम टीम को अपने निजी फंड से समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश दिए। शनिवार को टीम ने मौके पर पहुंचकर खराब मोटर की मरम्मत कराई। पानी की टंकी की पूरी तरह सफाई कराई गई तथा पानी की सप्लाई में बाधक बनी टूटी पाइपलाइन को प्लंबर बुलाकर दुरुस्त कराया गया। मरम्मत कार्य के बाद कॉलोनी के सभी टावरों तक पानी पहुंचाने में सफलता मिली।इसके साथ ही कॉलोनी में विद्युत व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करने का प्रयास किया गया। लंबे समय बाद पानी की व्यवस्था सुचारु होने पर कॉलोनीवासियों ने राहत की सांस ली और सेवार्थम फाउंडेशन की पहल की सराहना करते हुए डॉ. आशीष तिवारी का आभार जताया।समस्याओं के समाधान के बाद डॉ. आशीष तिवारी ने कॉलोनी में स्वच्छता अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए लोगों को अपने घर के साथ-साथ आसपास के सार्वजनिक स्थानों को भी स्वच्छ रखने की आदत विकसित करनी होगी।अभियान के दौरान कॉलोनी परिसर में साफ-सफाई की गई और लोगों को कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने, गंदगी न फैलाने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। डॉ. तिवारी ने कहा कि सेवार्थम फाउंडेशन जनसमस्याओं के समाधान के साथ-साथ स्वच्छता और जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाएगा।कॉलोनीवासियों ने कहा कि वर्षों से पानी की समस्या झेल रहे लोगों की शिकायत पर जिस तत्परता से निजी खर्च से मोटर, टंकी और पाइपलाइन की मरम्मत कराई गई, उससे लोगों को बड़ी राहत मिली है। इस मौके पर कॉलोनी के लोग, सेवार्थम फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    कांशीराम आवास कॉलोनी में वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, सेवार्थम ने अपने खर्च से कराई मरम्मत
*टंकी की सफाई से लेकर टूटी पाइपलाइन तक हुई दुरुस्त, स्वच्छता अभियान के प्रथम चरण का भी शुभारंभ*
चांदा सुल्तानपुर। नगर पंचायत कोइरीपुर के विवेक नगर स्थित कांशीराम आवास कॉलोनी में वर्षों से चली आ रही पेयजल एवं साफ-सफाई की समस्याओं को लेकर शनिवार को सेवार्थम फाउंडेशन ने पहल करते हुए समाधान कराया। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आशीष तिवारी ने कॉलोनी पहुंचकर समस्याओं का जायजा लिया और अपने निजी खर्च से आवश्यक मरम्मत कार्य कराकर लोगों को राहत पहुंचाई।
कॉलोनीवासियों के मुताबिक, जल निगम की ओर से स्थापित पानी की टंकी की मोटर लंबे समय से खराब पड़ी थी। इसके अलावा पानी की सप्लाई करने वाली पाइपलाइन भी कई स्थानों पर टूट गई थी, जिसके चलते कॉलोनी के लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा था। दो दिन पूर्व कॉलोनीवासियों ने इन समस्याओं से डॉ. आशीष तिवारी को अवगत कराया था।समस्या की जानकारी मिलते ही डॉ. तिवारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सेवार्थम टीम को अपने निजी फंड से समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश दिए। शनिवार को टीम ने मौके पर पहुंचकर खराब मोटर की मरम्मत कराई। पानी की टंकी की पूरी तरह सफाई कराई गई तथा पानी की सप्लाई में बाधक बनी टूटी पाइपलाइन को प्लंबर बुलाकर दुरुस्त कराया गया। मरम्मत कार्य के बाद कॉलोनी के सभी टावरों तक पानी पहुंचाने में सफलता मिली।इसके साथ ही कॉलोनी में विद्युत व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करने का प्रयास किया गया। लंबे समय बाद पानी की व्यवस्था सुचारु होने पर कॉलोनीवासियों ने राहत की सांस ली और सेवार्थम फाउंडेशन की पहल की सराहना करते हुए डॉ. आशीष तिवारी का आभार जताया।समस्याओं के समाधान के बाद डॉ. आशीष तिवारी ने कॉलोनी में स्वच्छता अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए लोगों को अपने घर के साथ-साथ आसपास के सार्वजनिक स्थानों को भी स्वच्छ रखने की आदत विकसित करनी होगी।अभियान के दौरान कॉलोनी परिसर में साफ-सफाई की गई और लोगों को कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने, गंदगी न फैलाने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। डॉ. तिवारी ने कहा कि सेवार्थम फाउंडेशन जनसमस्याओं के समाधान के साथ-साथ स्वच्छता और जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाएगा।कॉलोनीवासियों ने कहा कि वर्षों से पानी की समस्या झेल रहे लोगों की शिकायत पर जिस तत्परता से निजी खर्च से मोटर, टंकी और पाइपलाइन की मरम्मत कराई गई, उससे लोगों को बड़ी राहत मिली है। इस मौके पर कॉलोनी के लोग, सेवार्थम फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • ब्रेकिंग बल्दीराय : डीएम के निर्देश पर परती भूमि पर अवैध कब्जे का निर्माण रुकवाया, दोनों पक्षों को तलब किया डीएम के निर्देश पर परती भूमि पर अवैध कब्जे का निर्माण रुकवाया, दोनों पक्षों को तलब किया सुलतानपुर-सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबर के बाद सुलतानपुर के जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने तत्काल संज्ञान लिया है। मामला तहसील बल्दीराय के थाना हलियापुर अंतर्गत ग्राम जरईकलां का है, जहां गाटा संख्या 2321 नवीन परती भूमि पर अवैध कब्जे कर निर्माण कार्य चल रहा था। जानकारी मिलते ही डीएम ने उपजिलाधिकारी बल्दीराय को मौके पर पहुंचकर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी के पहुंचते ही प्रशासनिक टीम ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया। मौके से दोनों पक्षों को बुलाया गया है और राजस्व अभिलेखों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी परती भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। राजस्व टीम मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
    1
    ब्रेकिंग बल्दीराय : डीएम के निर्देश पर परती भूमि पर अवैध कब्जे का निर्माण रुकवाया, दोनों पक्षों को तलब किया
डीएम के निर्देश पर परती भूमि पर अवैध कब्जे का निर्माण रुकवाया, दोनों पक्षों को तलब किया 
सुलतानपुर-सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबर के बाद सुलतानपुर के जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने तत्काल संज्ञान लिया है। मामला तहसील बल्दीराय के थाना हलियापुर अंतर्गत ग्राम जरईकलां का है, जहां गाटा संख्या 2321 नवीन परती भूमि पर अवैध कब्जे कर निर्माण कार्य चल रहा था।
जानकारी मिलते ही डीएम ने उपजिलाधिकारी बल्दीराय को मौके पर पहुंचकर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। 
उपजिलाधिकारी के पहुंचते ही प्रशासनिक टीम ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया। मौके से दोनों पक्षों को बुलाया गया है और राजस्व अभिलेखों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी परती भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। राजस्व टीम मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
    user_Rajdev yadav (पत्रकार )
    Rajdev yadav (पत्रकार )
    बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • भाजपा में नारी सम्मान का उदाहरण जहा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती भाजपा क्या महिलाओं के प्रति खरा उतरने का काम कर रही है बता दें थाना बाजार शुकुल में गरीब को प्रतिदिन किया जा रहा प्रताड़ित सारे सबूत होने के बावजूद नही मिल रहा न्याय आखिर में महिला जाए तो कहा भ्रस्टाचार का जिम्मेदार कौन
    1
    भाजपा में नारी सम्मान का उदाहरण जहा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती भाजपा क्या महिलाओं के प्रति खरा उतरने का काम कर रही है
बता दें थाना बाजार शुकुल में गरीब को प्रतिदिन किया जा रहा प्रताड़ित सारे सबूत होने के बावजूद नही मिल रहा न्याय आखिर में महिला जाए तो कहा भ्रस्टाचार का जिम्मेदार कौन
    user_Pramod Vishwakarma
    Pramod Vishwakarma
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.