घर में घुसकर मारपीट और सोने की चेन छीनने का आरोप, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार कोतवाली के आदेश को दरकिनार: चौकी प्रभारी ने सिपाही को लगाई फटकार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल *_घर में घुसकर मारपीट और सोने की चेन छीनने का आरोप, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार_* *_कोतवाली के आदेश को दरकिनार: चौकी प्रभारी ने सिपाही को लगाई फटकार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल_* सुलतानपुर-स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और सोने की चेन छीनने के आरोप के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। पीड़िता ने एसपी से मिलकर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। पीड़िता कमलेश तिवारी, पत्नी श्याम कृष्ण तिवारी ने कोतवाली प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपी। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि अमरेश पांडेय, शैलेन्द्र पांडेय पुत्र रमाशंकर और उनकी मां राजश्री उनके घर में घुस आए। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और गले से सोने की चेन छीन ली। पीड़िता के अनुसार विवाद खेत की जुताई के दो हजार रुपये को लेकर हुआ था। शिकायत पर कोतवाली प्रभारी ने आरोपियों को कोतवाली बुलाने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि जब आरोपी नहीं पहुंचे तो उन्हें लाने के लिए एक सिपाही को भेजा गया। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान पीढ़ी चौकी प्रभारी परमानंद पांडेय ने सिपाही को फटकार लगा दी और आरोपियों को पकड़कर लाने से रोक दिया। पीड़िता ने एसपी और कोतवाली प्रभारी से मिलकर आरोप लगाया कि चौकी प्रभारी आरोपियों को अपना रिश्तेदार बताकर उनका पक्ष ले रहे हैं। पीड़िता ने कहा, "चौकी इंचार्ज एसपी और कोतवाल से भी ऊपर व्यवहार कर रहे हैं। मुझे न्याय नहीं मिल रहा है।" मामले में पीड़िता ने निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। चौकी प्रभारी परमानंद पांडेय का पक्ष जानने के लिए संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है।
घर में घुसकर मारपीट और सोने की चेन छीनने का आरोप, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार कोतवाली के आदेश को दरकिनार: चौकी प्रभारी ने सिपाही को लगाई फटकार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल *_घर में घुसकर मारपीट और सोने की चेन छीनने का आरोप, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार_* *_कोतवाली के आदेश को दरकिनार: चौकी प्रभारी ने सिपाही को लगाई फटकार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल_* सुलतानपुर-स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और सोने की चेन छीनने के आरोप के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। पीड़िता ने एसपी से मिलकर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। पीड़िता कमलेश तिवारी, पत्नी श्याम कृष्ण तिवारी ने कोतवाली प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपी। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि अमरेश पांडेय, शैलेन्द्र पांडेय पुत्र रमाशंकर और उनकी मां राजश्री उनके घर में घुस आए। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और गले से सोने की चेन छीन ली। पीड़िता के
अनुसार विवाद खेत की जुताई के दो हजार रुपये को लेकर हुआ था। शिकायत पर कोतवाली प्रभारी ने आरोपियों को कोतवाली बुलाने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि जब आरोपी नहीं पहुंचे तो उन्हें लाने के लिए एक सिपाही को भेजा गया। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान पीढ़ी चौकी प्रभारी परमानंद पांडेय ने सिपाही को फटकार लगा दी और आरोपियों को पकड़कर लाने से रोक दिया। पीड़िता ने एसपी और कोतवाली प्रभारी से मिलकर आरोप लगाया कि चौकी प्रभारी आरोपियों को अपना रिश्तेदार बताकर उनका पक्ष ले रहे हैं। पीड़िता ने कहा, "चौकी इंचार्ज एसपी और कोतवाल से भी ऊपर व्यवहार कर रहे हैं। मुझे न्याय नहीं मिल रहा है।" मामले में पीड़िता ने निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। चौकी प्रभारी परमानंद पांडेय का पक्ष जानने के लिए संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है।
- 10 केवीए ट्रांसफार्मर 10 दिन से खराब, 25 कनेक्शनधारक परेशान मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत उरूवा वैश्य के पूरे महोलिया में संजय यादव के घर के सामने लगा 10 केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले करीब 10 दिनों से खराब पड़ा है। ट्रांसफार्मर खराब होने से इससे जुड़े करीब 25 विद्युत कनेक्शनधारकों को बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। लगातार बिजली बाधित रहने से ग्रामीणों को उमस और बारिश के मौसम में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद से घरों में अंधेरा छाया हुआ है। बिजली नहीं होने से घरेलू कामकाज प्रभावित होने के साथ ही बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। मोबाइल चार्ज करने से लेकर अन्य जरूरी कार्यों के लिए भी लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए हैरिंग्टनगंज विद्युत उपकेंद्र पर शिकायत की है। बिजली उपभोक्ता वंश राज यादव, इंद्राज यादव, संजय यादव, राज यादव, राजकुमार, राजमणि, रामगोपाल, स्वामीनाथ, रंजीत और बिंदेश्वरी प्रसाद ने बताया कि करीब 10 दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है। शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। इस संबंध में जूनियर इंजीनियर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी उन्हें पहले नहीं थी। अब जानकारी मिली है। जल्द ही खराब ट्रांसफार्मर को बदलवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।1
- आज निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा। शुकुल बाजार के शिव पार्वती धर्मशाला स्थित चारो धाम मन्दिर से निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा। आज निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा। शुकुल बाजार के शिव पार्वती धर्मशाला स्थित चारो धाम मन्दिर से निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा। शुकुल बाजार, अमेठी।श्रावण मास के दूसरे सोमवार के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं द्वारा आज स्थानीय कस्बा के शिव पार्वती धर्मशाला स्थित चारो धाम मन्दिर परिसर से भव्य कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। भव्य कांवड़ यात्रा स्थानीय कस्बा के शिव पार्वती धर्मशाला स्थित चारो धाम मन्दिर से रीछ घाट घाट स्थित आदि गंगा गोमती नदी तक निकालकर वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजन अर्चन के साथ कलश में जल भरा जायेगा।उसके बाद कलश में जल भरकर स्थानीय कस्बा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर पहुंचेगी जहां हनुमान मंदिर परिसर में स्थित भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक किया जायेगा।कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्र के शिव भक्त मौजूद रहेंगे।कांवड़ यात्रा को लेकर आयोजन समिति द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आयोजक मंडल के विश्व प्रकाश शुक्ला व पण्डित विपुल जी महराज ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को शिव पार्वती धर्मशाला स्थित चारो धाम मन्दिर से दर्शन कर श्रद्धालुओं द्वारा भव्य कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी।1
- सुनसान घर बना चोरों का निशाना, ताले तोड़कर ले गए गृहस्थी का सामान सुनसान घर बना चोरों का निशाना, ताले तोड़कर ले गए गृहस्थी का सामान सुलतानपुर-कोतवाली लम्भुआ क्षेत्र के रूपी का पुरवा चौकी अंतर्गत कुसेला गांव में चोरों ने सुनसान मकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने घर के सभी कमरों के ताले तोड़कर अंदर रखा कीमती सामान समेट लिया। जानकारी के अनुसार, कुसेला गांव निवासी जवाहर लाल गुप्ता के दो बेटे बाहर नौकरी करते हैं। जवाहर लाल और उनकी पत्नी पिछले कुछ दिनों से बीमार हैं और इलाज के लिए बेटों के पास गए हुए हैं। घर पर ताला लगा देख चोरों ने इसका फायदा उठाया। रविवार भोर करीब 4 बजे एक पड़ोसी लघुशंका के लिए बाहर निकला तो उसने कुछ लोगों को घर से सामान बाहर निकालते देखा। पड़ोसी के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी जाग गए और चोरों का पीछा किया। अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही लम्भुआ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि चोरी गए सामान की सूची तैयार कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव में हुई इस चोरी से लोगों में दहशत है। लोग घरों की सुरक्षा बढ़ाने और रात में गश्त तेज करने की मांग कर रहे हैं।1
- सुल्तानपुर पुलिस ने चोरी का खुलासा; एक आरोपी गिरफ्तार, आभूषण, नकदी और अवैध हथियार बरामद सुल्तानपुर पुलिस ने चोरी की एक घटना का अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के आभूषण, नकदी और एक अवैध तमंचा-कारतूस बरामद किया है। यह कार्रवाई 9 अगस्त, 2026 को की गई। पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारू निगम के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस ने यह सफलता हासिल की। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मो. फुरकान पुत्र मो. इस्लाम (उम्र करीब 20 वर्ष) निवासी प्यारेपट्टी, थाना कोतवाली देहात, जनपद सुलतानपुर के रूप में हुई है। उसे 9 अगस्त, 2026 को दोपहर 13:44 बजे पखरौली ओवरब्रिज के नीचे सर्विस लेन के पास से गिरफ्तार किया गया। यह मामला 31 जुलाई, 2026 को थाना कोतवाली देहात में मु0अ0सं0 220/2026, धारा 305(a) बीएनएस के तहत पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान इसमें धारा 317(2) बीएनएस एवं 9/25 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गई। शिकायतकर्ता की भाभी के कमरे से अज्ञात चोरों ने अलमारी खोलकर और बेड के नीचे से सोने-चांदी के आभूषण एवं कुछ नकदी चोरी कर ली थी। पुलिस टीम ने सुरागरसी-पतारसी और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मो. फुरकान को चिन्हित कर गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी किए गए आभूषणों के साथ एक अवैध देशी तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।1