10 केवीए ट्रांसफार्मर 10 दिन से खराब, 25 कनेक्शनधारक परेशान मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत उरूवा वैश्य के पूरे महोलिया में संजय यादव के घर के सामने लगा 10 केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले करीब 10 दिनों से खराब पड़ा है। ट्रांसफार्मर खराब होने से इससे जुड़े करीब 25 विद्युत कनेक्शनधारकों को बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। लगातार बिजली बाधित रहने से ग्रामीणों को उमस और बारिश के मौसम में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद से घरों में अंधेरा छाया हुआ है। बिजली नहीं होने से घरेलू कामकाज प्रभावित होने के साथ ही बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। मोबाइल चार्ज करने से लेकर अन्य जरूरी कार्यों के लिए भी लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए हैरिंग्टनगंज विद्युत उपकेंद्र पर शिकायत की है। बिजली उपभोक्ता वंश राज यादव, इंद्राज यादव, संजय यादव, राज यादव, राजकुमार, राजमणि, रामगोपाल, स्वामीनाथ, रंजीत और बिंदेश्वरी प्रसाद ने बताया कि करीब 10 दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है। शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। इस संबंध में जूनियर इंजीनियर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी उन्हें पहले नहीं थी। अब जानकारी मिली है। जल्द ही खराब ट्रांसफार्मर को बदलवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
10 केवीए ट्रांसफार्मर 10 दिन से खराब, 25 कनेक्शनधारक परेशान मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत उरूवा वैश्य के पूरे महोलिया में संजय यादव के घर के सामने लगा 10 केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले करीब 10 दिनों से खराब पड़ा है। ट्रांसफार्मर खराब होने से इससे जुड़े करीब 25 विद्युत कनेक्शनधारकों को बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। लगातार बिजली बाधित रहने से ग्रामीणों को उमस और बारिश के मौसम में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद से घरों में अंधेरा छाया हुआ है। बिजली नहीं होने से घरेलू कामकाज प्रभावित होने के साथ ही बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। मोबाइल चार्ज करने से लेकर अन्य जरूरी कार्यों के लिए भी लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए हैरिंग्टनगंज विद्युत उपकेंद्र पर शिकायत की है। बिजली उपभोक्ता वंश राज यादव, इंद्राज यादव, संजय यादव, राज यादव, राजकुमार, राजमणि, रामगोपाल, स्वामीनाथ, रंजीत और बिंदेश्वरी प्रसाद ने बताया कि करीब 10 दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है। शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। इस संबंध में जूनियर इंजीनियर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी उन्हें पहले नहीं थी। अब जानकारी मिली है। जल्द ही खराब ट्रांसफार्मर को बदलवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
- कनांवा का संपर्क मार्ग बदहाल, गड्ढों में तब्दील हुई सड़क मिल्कीपुर अयोध्या प्राथमिक विद्यालय और गांव को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर रोजाना 1 से 2 हजार लोगों का आवागमन, बारिश में बढ़ी परेशानी हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत कनांवा में प्राथमिक विद्यालय और गांव को जोड़ने वाला मुख्य संपर्क मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। सड़क की सतह पूरी तरह उखड़ चुकी है और जगह-जगह छोटे-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे ग्रामीणों, राहगीरों और स्कूली बच्चों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग से प्रतिदिन करीब एक हजार से दो हजार लोगों का आवागमन होता है। सड़क खराब होने के कारण बारिश के दिनों में समस्या और बढ़ जाती है। गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है। प्राथमिक विद्यालय जाने वाले बच्चों को भी इसी मार्ग से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दौरान कई बार बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे उन्हें चोट भी लग जाती है। ग्रामीण दीनबंधु, केवल, राजेंद्र प्रसाद और शिवकुमार मिश्र ने बताया कि गांव का यह रास्ता काफी दिनों से खराब पड़ा है। सड़क की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है, लेकिन अभी तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क का निर्माण या मरम्मत करा दी जाए तो गांव के लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। बारिश के मौसम में दुर्घटना की आशंका भी कम होगी।1
- घर में घुसकर मारपीट और सोने की चेन छीनने का आरोप, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार कोतवाली के आदेश को दरकिनार: चौकी प्रभारी ने सिपाही को लगाई फटकार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल *_घर में घुसकर मारपीट और सोने की चेन छीनने का आरोप, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार_* *_कोतवाली के आदेश को दरकिनार: चौकी प्रभारी ने सिपाही को लगाई फटकार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल_* सुलतानपुर-स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और सोने की चेन छीनने के आरोप के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। पीड़िता ने एसपी से मिलकर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। पीड़िता कमलेश तिवारी, पत्नी श्याम कृष्ण तिवारी ने कोतवाली प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपी। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि अमरेश पांडेय, शैलेन्द्र पांडेय पुत्र रमाशंकर और उनकी मां राजश्री उनके घर में घुस आए। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और गले से सोने की चेन छीन ली। पीड़िता के अनुसार विवाद खेत की जुताई के दो हजार रुपये को लेकर हुआ था। शिकायत पर कोतवाली प्रभारी ने आरोपियों को कोतवाली बुलाने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि जब आरोपी नहीं पहुंचे तो उन्हें लाने के लिए एक सिपाही को भेजा गया। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान पीढ़ी चौकी प्रभारी परमानंद पांडेय ने सिपाही को फटकार लगा दी और आरोपियों को पकड़कर लाने से रोक दिया। पीड़िता ने एसपी और कोतवाली प्रभारी से मिलकर आरोप लगाया कि चौकी प्रभारी आरोपियों को अपना रिश्तेदार बताकर उनका पक्ष ले रहे हैं। पीड़िता ने कहा, "चौकी इंचार्ज एसपी और कोतवाल से भी ऊपर व्यवहार कर रहे हैं। मुझे न्याय नहीं मिल रहा है।" मामले में पीड़िता ने निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। चौकी प्रभारी परमानंद पांडेय का पक्ष जानने के लिए संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है।2
- अवैध वसूली से परेशान जगदीशपुर के ऑटो चालकों का फूटा गुस्सा, पुलिस और TI पर लगाए गंभीर आरोप अमेठी। जगदीशपुर स्थानीय ऑटो रिक्शा चालकों ने पुलिस और टीआई पर जबरन अवैध वसूली में संलिप्त होने के गंभीर आरोप लगाए हैं। चालकों का कहना है कि वे दिन भर कड़ी मेहनत करके बामुश्किल 400 से 500 रुपये ही कमा पाते हैं, लेकिन इस अवैध उगाही की वजह से उनके लिए परिवार का पालन-पोषण करना बेहद मुश्किल हो गया है। ऑटो चालकों ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा, "हम एक कमाने वाले हैं और घर में चार खाने वाले हैं। दिनभर गाड़ी चलाकर जो थोड़ा-बहुत कमाते हैं, उसे वसूली के नाम पर छीन लिया जाता है। ऐसे में हमारा गुजारा कैसे चलेगा?" चालकों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस और टीआई की मिलीभगत से यह वसूली का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। विरोध करने पर उन्हें तरह-तरह से परेशान किया जाता है। पीड़ित ऑटो चालकों ने उच्च अधिकारियों से इस मामले का तत्काल संज्ञान लेने, जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।1
- कावड़ यात्रा का कोतवाल ने पुष्प वर्षा करके किया स्वागत कावड़ यात्रा का कोतवाल ने पुष्प वर्षा करके किया स्वागत। कावड़ियों का रास्ते में जगह-जगह अयोध्या में हो रहा है स्वागत प्रयागराज हाईवे पर श्रद्धालुओं का भक्तिपूर्ण भाव से यात्रा में शामिल लोगों का भव्य स्वागत किया गया। बीकापुर। हैदरगंज से जलाभिषेक को निकले कावड़ियों के जत्थे का बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के चौरे बाजार एवं खजुरहट पहुंचने पर प्रयागराज हाईवे पर श्रद्धालुओं द्वारा भक्तिपूर्ण भाव से यात्रा में शामिल लोगों का भव्य स्वागत किया गया। बीकापुर कोतवाल देवेंद्र पांडेय द्वारा पुलिस टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली गई। सुरक्षा व्यवस्था संभालने के साथ कोतवाल देवेंद्र पांडेय ने यात्रा में शामिल लोगों का फूल माला पहनकर स्वागत किया गया पुलिसकर्मियों द्वारा पुष्प वर्षा की गई है। हैदरगंज थाना क्षेत्र के सिहोरिया से रविवार शाम को निकले कावड़ियों का रास्ते में जगह-जगह स्वागत हुआ। और उन्हें आगे की धार्मिक यात्रा के लिए विदा किया गया। कोतवाल देवेंद्र पांडेय ने यह भी अपील किया है कि धार्मिक रीति रिवाज के साथ ही कावड़िया अपने अपने साइड से सुरक्षित चले जिससे उनकी भक्ति पर कोई उंगली न उठा सके। कोतवाल की यह अनूठी परम्परा से कावड़ियों में उत्साह देखा गया। कोतवाल ने आम लोगों से अपील किया है कि इस समय सड़कों पर नंगे पांव और वाहनों से शिव भक्त निकल रहे है उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो अगर कोई घटना दुर्घटना होती है तो आसपास के लोग तुरंत सूचना दे और उनकी मदद करते हुए पुलिस व प्रशासन का सहयोग करना चाहिए।2
- राम नगरी में 'तिरंगा यात्रा' को लेकर बीजेपी की तैयारियां तेज, 13 अगस्त को निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा। मोनू अयोध्या धर्म नगरी मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर साल की तरह इस बार भी 'तिरंगा यात्रा' का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शुरू हुए इस अभियान के तहत अयोध्या के चारों मंडलों में आज से रोजाना तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। तिरंगा यात्रा कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी देते हुए पूर्व मेयर ऋषिकेश उपाध्याय व भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल ने बताया कि यात्रा का मुख्य और विशाल आयोजन 13 अगस्त को होगा। यह विशाल तिरंगा यात्रा जिला मुख्यालय से शुरू होकर गुलाबबाड़ी तक जाएगी, जहां इसका समापन किया जाएगा।वही स्वतंत्रता सेनानियों को नमन और युवाओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर सबसे पहले देश की आजादी के लिए प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को नमन किया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21वीं सदी के भारत और 'विश्व गुरु' बनने के विजन को रेखांकित करते हुए उन्होंने युवाओं से विशेष अपील की।उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे इस तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लें और देश के स्वतंत्रता दिवस को पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाएं।3
- 10 केवीए ट्रांसफार्मर 10 दिन से खराब, 25 कनेक्शनधारक परेशान मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत उरूवा वैश्य के पूरे महोलिया में संजय यादव के घर के सामने लगा 10 केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले करीब 10 दिनों से खराब पड़ा है। ट्रांसफार्मर खराब होने से इससे जुड़े करीब 25 विद्युत कनेक्शनधारकों को बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। लगातार बिजली बाधित रहने से ग्रामीणों को उमस और बारिश के मौसम में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद से घरों में अंधेरा छाया हुआ है। बिजली नहीं होने से घरेलू कामकाज प्रभावित होने के साथ ही बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। मोबाइल चार्ज करने से लेकर अन्य जरूरी कार्यों के लिए भी लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए हैरिंग्टनगंज विद्युत उपकेंद्र पर शिकायत की है। बिजली उपभोक्ता वंश राज यादव, इंद्राज यादव, संजय यादव, राज यादव, राजकुमार, राजमणि, रामगोपाल, स्वामीनाथ, रंजीत और बिंदेश्वरी प्रसाद ने बताया कि करीब 10 दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है। शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। इस संबंध में जूनियर इंजीनियर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी उन्हें पहले नहीं थी। अब जानकारी मिली है। जल्द ही खराब ट्रांसफार्मर को बदलवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।1
- अंतर्जनपदीय गैंग के 5 शातिर डीजल चोरों को अयोध्या पुलिस ने किया गिरफ्तार। अयोध्या जिले की थाना कैंट पुलिस वो एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा वाहनों से डीजल चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गैंग के 05 नफर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया,और उनके पास से चोरी के दो सौ लीटर डीजल अन्य उपकरण के साथ नकदी रुपया भी बरामद किया गया है,थाना कैण्ट व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 293/26 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित माल 6 अदद प्लास्टिक के गैलन (रंग नीला) में लगभग 200 लीटर डीजल, एक अदद लोहे का रिंच, एक अदद लोहे का पेचकश, घटना में प्रयुक्त एक अदद वैन्यू कार नंबर यूपी 32 पीजे 1345 व जामा तलाशी से प्राप्त कुल 2460 रुपये की बरामदगी करते हुए मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 05 नफर अभियुक्तगण 1. भगवान दास 2. अंगद तिवारी उर्फ अभिषेक 3. आशीष सिंह उर्फ विशू 4. सनी सिंह उर्फ रजनीश 5. सोनू तिवारी को मुखबिर खास की सूचना के आधार पर पैगापुर नहर के पास से गिरफ्तार किया गया, उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उपरोक्त मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई है,पेट्रोल पम्प आरपी फिलिंग स्टेशन मिर्जापुर पर खड़ी ट्रक संख्या-यूपी 42 सीटी 3794 से डीजल चोरी कर लेने के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 293/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।सीओ नगर श्री यश त्रिपाठी द्वारा मामले में जानकारी दी गई।1