logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कनांवा का संपर्क मार्ग बदहाल, गड्ढों में तब्दील हुई सड़क मिल्कीपुर अयोध्या प्राथमिक विद्यालय और गांव को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर रोजाना 1 से 2 हजार लोगों का आवागमन, बारिश में बढ़ी परेशानी हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत कनांवा में प्राथमिक विद्यालय और गांव को जोड़ने वाला मुख्य संपर्क मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। सड़क की सतह पूरी तरह उखड़ चुकी है और जगह-जगह छोटे-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे ग्रामीणों, राहगीरों और स्कूली बच्चों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग से प्रतिदिन करीब एक हजार से दो हजार लोगों का आवागमन होता है। सड़क खराब होने के कारण बारिश के दिनों में समस्या और बढ़ जाती है। गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है। प्राथमिक विद्यालय जाने वाले बच्चों को भी इसी मार्ग से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दौरान कई बार बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे उन्हें चोट भी लग जाती है। ग्रामीण दीनबंधु, केवल, राजेंद्र प्रसाद और शिवकुमार मिश्र ने बताया कि गांव का यह रास्ता काफी दिनों से खराब पड़ा है। सड़क की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है, लेकिन अभी तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क का निर्माण या मरम्मत करा दी जाए तो गांव के लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। बारिश के मौसम में दुर्घटना की आशंका भी कम होगी।

5 hrs ago
user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

कनांवा का संपर्क मार्ग बदहाल, गड्ढों में तब्दील हुई सड़क मिल्कीपुर अयोध्या प्राथमिक विद्यालय और गांव को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर रोजाना 1 से 2 हजार लोगों का आवागमन, बारिश में बढ़ी परेशानी हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत कनांवा में प्राथमिक विद्यालय और गांव को जोड़ने वाला मुख्य संपर्क मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। सड़क की सतह पूरी तरह उखड़ चुकी है और जगह-जगह छोटे-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे ग्रामीणों, राहगीरों और स्कूली बच्चों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग से प्रतिदिन करीब एक हजार से दो हजार लोगों का आवागमन होता है। सड़क खराब होने के कारण बारिश के दिनों में समस्या और बढ़ जाती है। गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है। प्राथमिक विद्यालय जाने वाले बच्चों को भी इसी मार्ग से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दौरान कई बार बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे उन्हें चोट भी लग जाती है। ग्रामीण दीनबंधु, केवल, राजेंद्र प्रसाद और शिवकुमार मिश्र ने बताया कि गांव का यह रास्ता काफी दिनों से खराब पड़ा है। सड़क की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है, लेकिन अभी तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क का निर्माण या मरम्मत करा दी जाए तो गांव के लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। बारिश के मौसम में दुर्घटना की आशंका भी कम होगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ब्रेकिंग बल्दीराय : डीएम के निर्देश पर परती भूमि पर अवैध कब्जे का निर्माण रुकवाया, दोनों पक्षों को तलब किया डीएम के निर्देश पर परती भूमि पर अवैध कब्जे का निर्माण रुकवाया, दोनों पक्षों को तलब किया सुलतानपुर-सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबर के बाद सुलतानपुर के जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने तत्काल संज्ञान लिया है। मामला तहसील बल्दीराय के थाना हलियापुर अंतर्गत ग्राम जरईकलां का है, जहां गाटा संख्या 2321 नवीन परती भूमि पर अवैध कब्जे कर निर्माण कार्य चल रहा था। जानकारी मिलते ही डीएम ने उपजिलाधिकारी बल्दीराय को मौके पर पहुंचकर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी के पहुंचते ही प्रशासनिक टीम ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया। मौके से दोनों पक्षों को बुलाया गया है और राजस्व अभिलेखों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी परती भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। राजस्व टीम मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
    1
    ब्रेकिंग बल्दीराय : डीएम के निर्देश पर परती भूमि पर अवैध कब्जे का निर्माण रुकवाया, दोनों पक्षों को तलब किया
डीएम के निर्देश पर परती भूमि पर अवैध कब्जे का निर्माण रुकवाया, दोनों पक्षों को तलब किया 
सुलतानपुर-सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबर के बाद सुलतानपुर के जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने तत्काल संज्ञान लिया है। मामला तहसील बल्दीराय के थाना हलियापुर अंतर्गत ग्राम जरईकलां का है, जहां गाटा संख्या 2321 नवीन परती भूमि पर अवैध कब्जे कर निर्माण कार्य चल रहा था।
जानकारी मिलते ही डीएम ने उपजिलाधिकारी बल्दीराय को मौके पर पहुंचकर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। 
उपजिलाधिकारी के पहुंचते ही प्रशासनिक टीम ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया। मौके से दोनों पक्षों को बुलाया गया है और राजस्व अभिलेखों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी परती भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। राजस्व टीम मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
    user_Rajdev yadav (पत्रकार )
    Rajdev yadav (पत्रकार )
    बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • जलाभिषेक को निकले कांवड़ियों पर बीकापुर कोतवाल देवेंद्र पांडेय और पुलिसकर्मियों ने बरसाए फूल जलाभिषेक को निकले कांवड़ियों पर बीकापुर कोतवाल देवेंद्र पांडेय और पुलिसकर्मियों ने बरसाए फूल अयोध्या। जलाभिषेक के लिए हैदरगंज क्षेत्र से अयोध्या की ओर निकली कांवड़ यात्रा का बीकापुर क्षेत्र में पुलिस ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बीकापुर कोतवाल देवेंद्र पांडेय और पुलिसकर्मियों ने कांवड़ियों पर फूल बरसाकर उन्हें सुरक्षित यात्रा के लिए रवाना किया इस दौरान बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। कांवड़ियों के स्वागत की इस पहल से शिवभक्तों में भी उत्साह देखने को मिला बीकापुर कोतवाल देवेंद्र पांडेय ने कांवड़ियों से अपील की कि वे धार्मिक रीति-रिवाजों और निर्धारित नियमों का पालन करते हुए अपनी-अपनी साइड से सुरक्षित यात्रा करें, ताकि उनकी भक्ति और यात्रा पर किसी तरह की उंगली उठाने का मौका न मिले कोतवाल ने आम लोगों से भी अपील की कि इस समय बड़ी संख्या में शिवभक्त सड़कों पर पैदल और वाहनों से आवागमन कर रहे हैं। ऐसे में राहगीर और वाहन चालक कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न होने दें उन्होंने कहा कि यदि यात्रा के दौरान कोई घटना या दुर्घटना होती है तो आसपास के लोग तत्काल पुलिस को सूचना दें और जरूरत पड़ने पर कांवड़ियों की मदद करते हुए पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें बीकापुर पुलिस की इस पहल और कोतवाल देवेंद्र पांडेय की अनूठी पहल की कांवड़ियों के बीच भी चर्चा रही।
    1
    जलाभिषेक को निकले कांवड़ियों पर बीकापुर कोतवाल देवेंद्र पांडेय और पुलिसकर्मियों ने बरसाए फूल

जलाभिषेक को निकले कांवड़ियों पर बीकापुर कोतवाल देवेंद्र पांडेय और पुलिसकर्मियों ने बरसाए फूल
अयोध्या। जलाभिषेक के लिए हैदरगंज क्षेत्र से अयोध्या की ओर निकली कांवड़ यात्रा का बीकापुर क्षेत्र में पुलिस ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बीकापुर कोतवाल देवेंद्र पांडेय और पुलिसकर्मियों ने कांवड़ियों पर फूल बरसाकर उन्हें सुरक्षित यात्रा के लिए रवाना किया इस दौरान बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। कांवड़ियों के स्वागत की इस पहल से शिवभक्तों में भी उत्साह देखने को मिला बीकापुर कोतवाल देवेंद्र पांडेय ने कांवड़ियों से अपील की कि वे धार्मिक रीति-रिवाजों और निर्धारित नियमों का पालन करते हुए अपनी-अपनी साइड से सुरक्षित यात्रा करें, ताकि उनकी भक्ति और यात्रा पर किसी तरह की उंगली उठाने का मौका न मिले कोतवाल ने आम लोगों से भी अपील की कि इस समय बड़ी संख्या में शिवभक्त सड़कों पर पैदल और वाहनों से आवागमन कर रहे हैं। ऐसे में राहगीर और वाहन चालक कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न होने दें उन्होंने कहा कि यदि यात्रा के दौरान कोई घटना या दुर्घटना होती है तो आसपास के लोग तत्काल पुलिस को सूचना दें और जरूरत पड़ने पर कांवड़ियों की मदद करते हुए पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें बीकापुर पुलिस की इस पहल और कोतवाल देवेंद्र पांडेय की अनूठी पहल की कांवड़ियों के बीच भी चर्चा रही।
    user_अमर जीत सिंह ब्यूरो चीफ
    अमर जीत सिंह ब्यूरो चीफ
    News Anchor Faizabad, Ayodhya•
    4 hrs ago
  • हैदराबाद से आए कलासाधकों की टोली ने कुचिपुड़ी नृत्य के माध्यम से की प्रभु राम की आराधना हैदराबाद से आए कलासाधकों की टोली ने प्रस्तुत की मनोहारी कुचिपुड़ी नृत्य कुचिपुड़ी नृत्य के माध्यम से प्रभु राम की की आराधना श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में हुआ यह आयोजन अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में आज रविवार को द्वितीय बेला में हैदराबाद से आई कलासाधकों की टोली ने मनोहारी कुचिपुड़ी नृत्य के माध्यम से प्रभु श्रीराम की आराधना की। तीर्थ क्षेत्र की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेन्द्र शुक्ल ने बताया कि डा.रम्या के नेतृत्व में आई कलासाधिकाओं की टोली ने नृत्य आराधना के उपरांत भगवान श्रीराम समेत मन्दिर परिसर में प्रतिष्ठित सभी देवी देवताओं का दर्शन, पूजन किया।
    1
    हैदराबाद से आए कलासाधकों की टोली ने कुचिपुड़ी नृत्य के माध्यम से की प्रभु राम की आराधना
हैदराबाद से आए कलासाधकों की टोली ने प्रस्तुत की मनोहारी कुचिपुड़ी नृत्य
कुचिपुड़ी नृत्य के माध्यम से प्रभु राम की की आराधना
श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में हुआ यह आयोजन 
अयोध्या। 
श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में आज रविवार को द्वितीय बेला में हैदराबाद से आई  कलासाधकों की टोली ने मनोहारी कुचिपुड़ी नृत्य के माध्यम से प्रभु श्रीराम की आराधना की। तीर्थ क्षेत्र की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेन्द्र शुक्ल ने बताया कि डा.रम्या के नेतृत्व में आई कलासाधिकाओं की टोली ने नृत्य आराधना के उपरांत भगवान श्रीराम समेत मन्दिर परिसर में प्रतिष्ठित सभी देवी देवताओं का दर्शन, पूजन किया।
    user_अयोध्या वार्ता
    अयोध्या वार्ता
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत लखनऊ में ‘तिरंगा यात्रा युवाओं के साथ’ के शुभारंभ। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत लखनऊ में ‘तिरंगा यात्रा युवाओं के साथ’ के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का संबोधन,आज काकोरी ट्रैन एक्शन का 101वां पर्व भी है। इस अवसर पर बीजेपी द्वारा पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। मैं भारत की आज़ादी के लिए सर्वतः होने वाले सभी महान सपूतों को नमन करता हूँ। इसके साथ मैं डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रति भी अपनी श्रद्धांजलि भी अर्पित करता हूँ।
    1
    हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत लखनऊ में ‘तिरंगा यात्रा युवाओं के साथ’ के शुभारंभ।
‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत लखनऊ में ‘तिरंगा यात्रा युवाओं के साथ’ के शुभारंभ कार्यक्रम में  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का संबोधन,आज काकोरी ट्रैन एक्शन का 101वां पर्व भी है। इस अवसर पर बीजेपी द्वारा पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। मैं भारत की आज़ादी के लिए सर्वतः होने वाले सभी महान सपूतों को नमन करता हूँ। इसके साथ मैं डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रति भी अपनी श्रद्धांजलि भी अर्पित करता हूँ।
    user_पत्रकार राकेश तिवारी अयोध्या
    पत्रकार राकेश तिवारी अयोध्या
    फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सुनसान घर बना चोरों का निशाना, ताले तोड़कर ले गए गृहस्थी का सामान सुनसान घर बना चोरों का निशाना, ताले तोड़कर ले गए गृहस्थी का सामान सुलतानपुर-कोतवाली लम्भुआ क्षेत्र के रूपी का पुरवा चौकी अंतर्गत कुसेला गांव में चोरों ने सुनसान मकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने घर के सभी कमरों के ताले तोड़कर अंदर रखा कीमती सामान समेट लिया। जानकारी के अनुसार, कुसेला गांव निवासी जवाहर लाल गुप्ता के दो बेटे बाहर नौकरी करते हैं। जवाहर लाल और उनकी पत्नी पिछले कुछ दिनों से बीमार हैं और इलाज के लिए बेटों के पास गए हुए हैं। घर पर ताला लगा देख चोरों ने इसका फायदा उठाया। रविवार भोर करीब 4 बजे एक पड़ोसी लघुशंका के लिए बाहर निकला तो उसने कुछ लोगों को घर से सामान बाहर निकालते देखा। पड़ोसी के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी जाग गए और चोरों का पीछा किया। अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही लम्भुआ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि चोरी गए सामान की सूची तैयार कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव में हुई इस चोरी से लोगों में दहशत है। लोग घरों की सुरक्षा बढ़ाने और रात में गश्त तेज करने की मांग कर रहे हैं।
    1
    सुनसान घर बना चोरों का निशाना, ताले तोड़कर ले गए गृहस्थी का सामान
सुनसान घर बना चोरों का निशाना, ताले तोड़कर ले गए गृहस्थी का सामान
सुलतानपुर-कोतवाली लम्भुआ क्षेत्र के रूपी का पुरवा चौकी अंतर्गत कुसेला गांव में चोरों ने सुनसान मकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने घर के सभी कमरों के ताले तोड़कर अंदर रखा कीमती सामान समेट लिया।
जानकारी के अनुसार, कुसेला गांव निवासी जवाहर लाल गुप्ता के दो बेटे बाहर नौकरी करते हैं। जवाहर लाल और उनकी पत्नी पिछले कुछ दिनों से बीमार हैं और इलाज के लिए बेटों के पास गए हुए हैं। घर पर ताला लगा देख चोरों ने इसका फायदा उठाया।
रविवार भोर करीब 4 बजे एक पड़ोसी लघुशंका के लिए बाहर निकला तो उसने कुछ लोगों को घर से सामान बाहर निकालते देखा। पड़ोसी के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी जाग गए और चोरों का पीछा किया। अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलते ही लम्भुआ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि चोरी गए सामान की सूची तैयार कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गांव में हुई इस चोरी से लोगों में दहशत है। लोग घरों की सुरक्षा बढ़ाने और रात में गश्त तेज करने की मांग कर रहे हैं।
    user_Rajdev yadav (पत्रकार )
    Rajdev yadav (पत्रकार )
    बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • जलाभिषेक को निकले कावड़ियों पर बीकापुर कोतवाल देवेंद्र पांडे और उनके मातहतों ने बरसाया फूल। अयोध्या। कांवड़ियों पर बीकापुर क्षेत्र में पुष्प वर्षा के साथ बिदा किया गया। सिरोहीया हैदरगंज से निकले कावड़ियों पर बीकापुर कोतवाल देवेंद्र पांडे, आरक्षियों ने पुष्प वर्षा करके रवाना किया और कोतवाल ने यह भी अपील किया है धार्मिक रीति रिवाज के साथ ही कावड़िया अपने अपने साइड से सुरक्षित चले जिससे उनकी भक्ति पर कोई उंगली न उठा सके। कोतवाल की यह अनूठी परम्परा से कावड़ियों में उत्साह देखा गया। *कोतवाल देवेंद्र पांडेय की आम लोगों से अपील* कोतवाल ने आम लोगों से अपील किया है कि इस समय सड़कों पर नंगे पांव और वाहनों से शिव भक्त निकल रहे है उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो अगर कोई घटना दुर्घटना होती है तो आसपास के लोग तुरंत सूचना दे और उनकी मदद करते हुए पुलिस व प्रशासन का सहयोग करे।
    1
    जलाभिषेक को निकले कावड़ियों पर बीकापुर कोतवाल देवेंद्र पांडे और उनके मातहतों ने बरसाया फूल।

अयोध्या। कांवड़ियों पर बीकापुर क्षेत्र में पुष्प वर्षा के साथ बिदा किया गया। सिरोहीया हैदरगंज से निकले कावड़ियों पर बीकापुर कोतवाल देवेंद्र पांडे, आरक्षियों ने पुष्प वर्षा करके रवाना किया और कोतवाल ने यह भी अपील किया है धार्मिक रीति रिवाज के साथ ही कावड़िया अपने अपने साइड से सुरक्षित चले जिससे उनकी भक्ति पर कोई उंगली न उठा सके।
कोतवाल की यह अनूठी परम्परा से कावड़ियों में उत्साह देखा गया।
*कोतवाल देवेंद्र पांडेय की आम लोगों से अपील*
कोतवाल ने आम लोगों से अपील किया है कि इस समय सड़कों पर नंगे पांव और वाहनों से शिव भक्त निकल रहे है उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो अगर कोई घटना दुर्घटना होती है तो आसपास के लोग तुरंत सूचना दे और उनकी मदद करते हुए पुलिस व प्रशासन का सहयोग करे।
    user_पत्रकार राकेश तिवारी अयोध्या
    पत्रकार राकेश तिवारी अयोध्या
    फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने संदिग्ध मांस से लदी बाइक पकड़ी, एक हिरासत में। पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने संदिग्ध मांस से लदी बाइक पकड़ी, एक हिरासत में। मिल्कीपुर-अयोध्या ।क्षअयोध्या जनपद के थाना खंडासा क्षेत्र के भखौली गांव के पास रविवार की भोर पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने संदिग्ध मांस से लदी बाइक पकड़कर पुलिस को सूचना दी। मौके से एक युवक को पकड़ लिया गया, जबकि दो अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने बरामद मांस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, भखौली गांव के करीब एक दर्जन युवक रविवार सुबह लगभग 5 बजे पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ का अभ्यास कर रहे थे। इसी दौरान भखौली और भैयाराम का पुरवा के बीच अड़बड़ बगिया के पास उन्हें कुछ लोग बाइक से बोरी में सामान लादकर जाते दिखाई दिए। उन्होंने पकड़ लिया फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बरामद मांस नीलगाय का होने की पुष्टि तथा घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच के बाद पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने संदिग्ध मांस से लदी बाइक पकड़ी, एक हिरासत में।
पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने संदिग्ध मांस से लदी बाइक पकड़ी, एक हिरासत में।
मिल्कीपुर-अयोध्या ।क्षअयोध्या जनपद के थाना खंडासा क्षेत्र के भखौली गांव के पास रविवार की भोर पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने संदिग्ध मांस से लदी बाइक पकड़कर पुलिस को सूचना दी। मौके से एक युवक को पकड़ लिया गया, जबकि दो अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने बरामद मांस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, भखौली गांव के करीब एक दर्जन युवक रविवार सुबह लगभग 5 बजे पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ का अभ्यास कर रहे थे। इसी दौरान भखौली और भैयाराम का पुरवा के बीच अड़बड़ बगिया के पास उन्हें कुछ लोग बाइक से बोरी में सामान लादकर जाते दिखाई दिए। उन्होंने पकड़ लिया 
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बरामद मांस नीलगाय का होने की पुष्टि तथा घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच के बाद पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Varun kumar
    Varun kumar
    Local News Reporter Faizabad, Ayodhya•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.