अमेठी में पुलिस का बड़ा एक्शन, 10 वारंटी गिरफ्तारइसके अलावा जायस पुलिस ने मारपीट और धमकी के मामले में वांछित श्रीराम उर्फ बुल्ले को गिरफ्तार किया। अमेठी। न्यायालय से जारी वारंटों के खिलाफ अमेठी पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों से 10 वारंटियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई। शिवरतनगंज पुलिस ने पांच वारंटियों लव, अजय, राधेश्याम, छोटेलाल और सीताराम को गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ अलग-अलग मामलों में न्यायालय से वारंट जारी थे। वहीं मोहनगंज पुलिस ने रमेश कुमार, बृजेश यादव, नौशाद और प्रमोद को गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, धमकी, एससी-एसटी एक्ट और दहेज प्रतिषेध अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। इसके अलावा जायस पुलिस ने मारपीट और धमकी के मामले में वांछित श्रीराम उर्फ बुल्ले को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार सभी गिरफ्तार वारंटियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि वारंटियों और वांछित आरोपियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
अमेठी में पुलिस का बड़ा एक्शन, 10 वारंटी गिरफ्तारइसके अलावा जायस पुलिस ने मारपीट और धमकी के मामले में वांछित श्रीराम उर्फ बुल्ले को गिरफ्तार किया। अमेठी। न्यायालय से जारी वारंटों के खिलाफ अमेठी पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों से 10 वारंटियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई। शिवरतनगंज पुलिस ने पांच वारंटियों लव, अजय, राधेश्याम, छोटेलाल और सीताराम को गिरफ्तार
किया। सभी के खिलाफ अलग-अलग मामलों में न्यायालय से वारंट जारी थे। वहीं मोहनगंज पुलिस ने रमेश कुमार, बृजेश यादव, नौशाद और प्रमोद को गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, धमकी, एससी-एसटी एक्ट और दहेज प्रतिषेध अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। इसके अलावा जायस पुलिस ने मारपीट और धमकी के मामले में वांछित श्रीराम उर्फ बुल्ले को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार सभी गिरफ्तार वारंटियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि वारंटियों और वांछित आरोपियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
- 15 August 2026 हर घर तिरंगा होना चाहिए #tirngachallenge1
- छुट्टा गोवंश के आतंक से राहगीर परेशान, किसानों की फसलें बर्बाद छुट्टा गोवंश के आतंक से राहगीर परेशान, किसानों की फसलें बर्बाद अमेठी। भेटुआ ब्लॉक की ग्राम पंचायत भरेथा स्थित भेटुआ-हथकिला मार्ग पर छुट्टा गोवंश का आतंक ग्रामीणों और राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक शाम करीब पांच बजे से पूरी रात तक बड़ी संख्या में छुट्टा गोवंश सड़क पर ही डेरा जमाए रहते हैं। इससे मार्ग पर आवागमन प्रभावित होने के साथ हादसे की आशंका बनी रहती है। छुट्टा पशु आसपास के किसानों की हरी-भरी फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसान रात में खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान और संबंधित सचिव को कई बार समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि ब्लॉक और उच्चाधिकारियों से शिकायत के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। आरोप है कि विभागीय कर्मचारी कागजों में कार्रवाई पूरी कर देते हैं, जबकि धरातल पर छुट्टा गोवंश को पकड़ने की ठोस व्यवस्था नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से अभियान चलाकर पशुओं को गोशाला पहुंचाने और समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।1
- सुल्तानपुर में खेतों में करंट फैलाने पर कार्रवाई; पुलिस ने 64 जगहों पर उपकरण जब्त किए, विक्रेताओं की पहचान सुल्तानपुर जनपद में हाल ही में ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जहाँ कुछ व्यक्तियों द्वारा अपने खेतों के चारों ओर विद्युत तार फैलाकर उनमें उपकरणों के माध्यम से करंट प्रवाहित किया जा रहा था। इन कृत्यों के कारण कुछ अप्रिय घटनाएं भी घटित हुई हैं। इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए, जिला पुलिस और प्रशासन ने विभिन्न तहसीलों में उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में टीमें गठित कीं। इन टीमों ने अवैध रूप से बिजली के तार बिछाने वाले स्थानों की पहचान कर कार्रवाई की। आज कुल 64 जगहों पर ऐसी कार्रवाई की गई, जिसमें विद्युत उपकरण जब्त किए गए। पुलिस ने इन विद्युत उपकरणों के विक्रेताओं को भी चिह्नित किया है। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे इस तरह के किसी भी कृत्य से बचें। खेतों के चारों ओर तार फैलाकर विद्युत उपकरणों के माध्यम से करंट प्रवाहित करना खतरनाक हो सकता है और इससे किसी भी प्रकार की हानि होने की संभावना रहती है। अपर पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर बृजनारायण सिंह ने बताया कि यदि भविष्य में इस तरह की कोई घटना सामने आती है, तो इसे जानबूझकर किया गया कृत्य माना जाएगा और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1
- अवैध वसूली से परेशान जगदीशपुर के ऑटो चालकों का फूटा गुस्सा, पुलिस और TI पर लगाए गंभीर आरोप अमेठी। जगदीशपुर स्थानीय ऑटो रिक्शा चालकों ने पुलिस और टीआई पर जबरन अवैध वसूली में संलिप्त होने के गंभीर आरोप लगाए हैं। चालकों का कहना है कि वे दिन भर कड़ी मेहनत करके बामुश्किल 400 से 500 रुपये ही कमा पाते हैं, लेकिन इस अवैध उगाही की वजह से उनके लिए परिवार का पालन-पोषण करना बेहद मुश्किल हो गया है। ऑटो चालकों ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा, "हम एक कमाने वाले हैं और घर में चार खाने वाले हैं। दिनभर गाड़ी चलाकर जो थोड़ा-बहुत कमाते हैं, उसे वसूली के नाम पर छीन लिया जाता है। ऐसे में हमारा गुजारा कैसे चलेगा?" चालकों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस और टीआई की मिलीभगत से यह वसूली का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। विरोध करने पर उन्हें तरह-तरह से परेशान किया जाता है। पीड़ित ऑटो चालकों ने उच्च अधिकारियों से इस मामले का तत्काल संज्ञान लेने, जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।1
- हरचंदपुर विधानसभा में जनसंपर्क से मजबूत हो रहा जुड़ाव, विकास कार्यों में तेजी हरचंदपुर विधानसभा की जनता से लगातार जनसंपर्क कर पूर्व विधायक राकेश सिंह लोगों की समस्याओं और जरूरतों को करीब से समझ रहे हैं। जनसंपर्क के साथ क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर सक्रियता और तेजी दिखाई दे रही है। जनता से जुड़ाव, विकास की रफ्तार—यही बन रही नई पहचान।1
- अमेठी में आस्था से खिलवाड़ का आरोप, NHI की लापरवाही पर भड़के ग्रामीण अमेठी। रायबरेली-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा नसरतपुर के पास भगवान राम मंदिर की तस्वीर वाले सांकेतिक बोर्ड गंदगी के बीच पड़े मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क किनारे और शौचालय के पास पड़े इन बोर्डों की लंबे समय से देखरेख नहीं की जा रही है। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि समेत ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित ठेकेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने कहा कि आस्था से जुड़े प्रतीकों के साथ इस तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। लोगों ने मामले की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।1
- रायबरेली जिले के हरचंदपुर विधानसभा के खीरों विकास खंड के सेमरी के नया खेड़ा में मार्ग की बदहाली पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, विधायक के खिलाफ जताया आक्रोश रायबरेली जिले के खीरों विकास खंड के अंतर्गत सेमरी के नया खेड़ा गाँव में जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन1
- स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के STC सेंटर द्वारा रविवार को नशा मुक्त भारत अभियान (Nasha Mukt Bharat/NSS) के तहत साइकिल रैली रायबरेली में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के STC सेंटर द्वारा रविवार को नशा मुक्त भारत अभियान (Nasha Mukt Bharat/NSS) के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में करीब 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। रायबरेली में युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के STC रायबरेली की ओर से रविवार को साइकिल रैली आयोजित की गई साइकिल रैली डिग्री कॉलेज से शुरू होकर पुलिस लाइन रायबरेली तक पहुंची। रैली में लगभग 30 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने साइकिल चलाते हुए लोगों को नशे से दूर रहने, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. संतोष कुमार रहे। उन्होंने नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए इस तरह के आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया और युवाओं से स्वस्थ एवं सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। आयोजकों ने कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका बेहद अहम है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।3