स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के STC सेंटर द्वारा रविवार को नशा मुक्त भारत अभियान (Nasha Mukt Bharat/NSS) के तहत साइकिल रैली रायबरेली में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के STC सेंटर द्वारा रविवार को नशा मुक्त भारत अभियान (Nasha Mukt Bharat/NSS) के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में करीब 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। रायबरेली में युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के STC रायबरेली की ओर से रविवार को साइकिल रैली आयोजित की गई साइकिल रैली डिग्री कॉलेज से शुरू होकर पुलिस लाइन रायबरेली तक पहुंची। रैली में लगभग 30 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने साइकिल चलाते हुए लोगों को नशे से दूर रहने, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. संतोष कुमार रहे। उन्होंने नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए इस तरह के आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया और युवाओं से स्वस्थ एवं सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। आयोजकों ने कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका बेहद अहम है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के STC सेंटर द्वारा रविवार को नशा मुक्त भारत अभियान (Nasha Mukt Bharat/NSS) के तहत साइकिल रैली रायबरेली में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के STC सेंटर द्वारा रविवार को नशा मुक्त भारत अभियान (Nasha Mukt Bharat/NSS) के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में करीब 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। रायबरेली में युवाओं और आमजन
को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के STC रायबरेली की ओर से रविवार को साइकिल रैली आयोजित की गई साइकिल रैली डिग्री कॉलेज से शुरू होकर पुलिस लाइन रायबरेली तक पहुंची। रैली में लगभग 30 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने साइकिल चलाते हुए लोगों को नशे से दूर रहने, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश
दिया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. संतोष कुमार रहे। उन्होंने नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए इस तरह के आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया और युवाओं से स्वस्थ एवं सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। आयोजकों ने कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका बेहद अहम है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।
- अमेठी में आस्था से खिलवाड़ का आरोप, NHI की लापरवाही पर भडके लोग अमेठी में रायबरेली-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग NHI और संबंधित ठेकेदारों की कथित लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। टोल प्लाजा नसरतपुर के समीप वर्षों से सड़क किनारे और शौचालय के पास भगवान राम मंदिर की तस्वीर वाले सांकेतिक बोर्ड गंदगी के बीच पड़े होने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिन बोर्डों पर भगवान राम मंदिर की तस्वीरें लगी हैं, उनकी देखरेख तक नहीं की जा रही। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि समेत ग्रामीणों ने मौके की स्थिति देखकर कड़ी नाराजगी जताई और जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना है कि आस्था से जुड़े प्रतीकों के साथ इस तरह की लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।1
- अमेठी में आस्था से खिलवाड़ का आरोप, NHI की लापरवाही पर भड़के ग्रामीण अमेठी। रायबरेली-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा नसरतपुर के पास भगवान राम मंदिर की तस्वीर वाले सांकेतिक बोर्ड गंदगी के बीच पड़े मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क किनारे और शौचालय के पास पड़े इन बोर्डों की लंबे समय से देखरेख नहीं की जा रही है। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि समेत ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित ठेकेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने कहा कि आस्था से जुड़े प्रतीकों के साथ इस तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। लोगों ने मामले की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।1
- बसपा नेता शशिकांत तिवारी की कार पर हमला, नकाबपोश बदमाशों ने की तोड़फोड़ बसपा नेता शशिकांत तिवारी की कार पर हमला, नकाबपोश बदमाशों ने की तोड़फोड़ अमेठी में देर रात बसपा नेता शशिकांत तिवारी की कार पर नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया। बाइक सवार तीन बदमाशों ने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से कार में जमकर तोड़फोड़ की। शशिकांत तिवारी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाली तो हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद उन्होंने गौरीगंज कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के जामो रोड का है। वार्ड नंबर 22 निवासी शशिकांत तिवारी रविवार रात करीब 10:30 बजे कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उनकी कार को घेर लिया और लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में कार क्षतिग्रस्त हो गई। बसपा नेता का आरोप है कि दो दिन पहले गौरीगंज के सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने ब्राह्मणों को लेकर बयान दिया था। इसके विरोध में उन्होंने फेसबुक लाइव कर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उनका आरोप है कि इसी के बाद विधायक के करीबियों ने हमला करवाया। फिलहाल पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।1
- आज की रात में बहुत तेज बारिश होने के कारण और पूरा काली अधीरी रात हो गई अगर आप रियल पैसा कमाना चाहते है तो हमारे इस चैनल को सब्सक्राइब करके अपने सभी दोस्तों को शेयर करें बारिश होने से एक बार फिर से किसानों के चेहरे पर फिर से मुस्कान झलक रही है और हमारे इस चैनल को सब्सक्राइब करके अपने सभी दोस्तों को शेयर करें ताकि यह वीडियो सबके पास पहुंच जाए1
- 15 August 2026 हर घर तिरंगा होना चाहिए #tirngachallenge1
- छुट्टा गोवंश के आतंक से राहगीर परेशान, किसानों की फसलें बर्बाद छुट्टा गोवंश के आतंक से राहगीर परेशान, किसानों की फसलें बर्बाद अमेठी। भेटुआ ब्लॉक की ग्राम पंचायत भरेथा स्थित भेटुआ-हथकिला मार्ग पर छुट्टा गोवंश का आतंक ग्रामीणों और राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक शाम करीब पांच बजे से पूरी रात तक बड़ी संख्या में छुट्टा गोवंश सड़क पर ही डेरा जमाए रहते हैं। इससे मार्ग पर आवागमन प्रभावित होने के साथ हादसे की आशंका बनी रहती है। छुट्टा पशु आसपास के किसानों की हरी-भरी फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसान रात में खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान और संबंधित सचिव को कई बार समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि ब्लॉक और उच्चाधिकारियों से शिकायत के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। आरोप है कि विभागीय कर्मचारी कागजों में कार्रवाई पूरी कर देते हैं, जबकि धरातल पर छुट्टा गोवंश को पकड़ने की ठोस व्यवस्था नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से अभियान चलाकर पशुओं को गोशाला पहुंचाने और समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।1
- मिसरौली बाजार में अर्टिगा की टक्कर से अधेड़ गंभीर घायल, कार का शीशा चकनाचूर अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र के मिसरौली बाजार में रविवार रात करीब नौ बजे सड़क पार कर रहे 45 वर्षीय अधेड़ को अर्टिगा कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से अमेठी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, कुंदन मिश्र (45) पुत्र ज्वाला प्रसाद मिश्र निवासी पूरे हरिवंश, ठेंगहा मिसरौली बाजार में सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान कोलवा-ठेंगहा की ओर से अर्टिगा कार संख्या UP72 DT 5804 (टैक्सी) हरियाणा की ओर जा रही थी। सड़क पार करते समय कुंदन मिश्र अचानक कार की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला शीशा टूटकर चकनाचूर हो गया। कार चालक ने बताया कि वह टैक्सी लेकर हरियाणा जा रहा था। मिसरौली बाजार में अचानक सामने से व्यक्ति के आ जाने के कारण हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल एंबुलेंस की मदद से अमेठी अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।1