*‘सिविल खराब है,लोन नहीं होगा’ कहकर महिला को दिया झांसा, फिर उसके नाम पर निकाल लिया ₹25 हजार का लोन* *‘सिविल खराब है,लोन नहीं होगा’ कहकर महिला को दिया झांसा, फिर उसके नाम पर निकाल लिया ₹25 हजार का लोन* आधार-पैन और फोटो लेकर धोखे से कराया इनवर्टर लोन, अब ₹2,775 की EMI के लिए आ रहे फोन; शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से पीड़िता में दहशत संवाददाता रामू राजपूत *फर्रुखाबाद* मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी मुकीम खां, भीकमपुरा निवासी मीना बेगम पत्नी इद्दुलहसन ने पुलिस को तहरीर देकर धोखाधड़ी और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि करीब दो माह पूर्व विशाल कश्यप उर्फ आशू उसे ₹25 हजार का लोन दिलाने के नाम पर अपने साथ ले गया था। वहां उससे आधार कार्ड, पैन कार्ड और फोटो आदि लिए गए। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने बाद में उसे यह कहकर झांसा दिया कि “आपका सिविल खराब है, लोन नहीं हो पाएगा।” महिला का आरोप है कि इसी बात पर उसे भरोसे में लेकर उसके दस्तावेज अपने पास रख लिए गए और उसकी जानकारी के बिना उसके नाम पर इनवर्टर का लोन निकाल लिया गया। *लोन नहीं होने की बात कहकर निकाल दिया लोन* महिला का कहना है कि उसे इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि उसके नाम पर लोन स्वीकृत हो चुका है। बाद में बैंक से उसके पास ₹2,375 की EMI और ₹500 पेनल्टी समेत कुल ₹2,775 जमा करने के लिए फोन आने लगे। तब उसे अपने नाम पर लोन निकाले जाने की जानकारी हुई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके साथ धोखे से उसके बैंक खाते और दस्तावेजों का इस्तेमाल कर लोन कराया गया। मामले की जानकारी होने पर जब उसने आरोपी से शिकायत की तो कथित तौर पर उसके साथ गाली-गलौज की गई। *विरोध करने पर मारपीट और घर में घुसकर जान से मारने की धमकी का आरोप* तहरीर में महिला ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर आरोपी ने उसे और उसके परिजनों को धमकाया तथा मारपीट करने और घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी। इससे पीड़िता और उसका परिवार भयभीत है। *थाने में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं, पुलिस की भूमिका पर सवाल* पीड़िता का कहना है कि वह मामले की शिकायत लेकर थाना मऊदरवाजा पहुंची, लेकिन शिकायत के बावजूद अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर उसके दस्तावेजों का दुरुपयोग कर निकाले गए कथित लोन की जांच कराने, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। नोट: खबर में लगाए गए आरोप पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर पर आधारित हैं। आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। इस पूरी घटना के बारे में थाना प्रभारी थाना मऊ दरवाजा से जानकारी करने की कोशिश की गई तो उन्होंने अपना सरकारी फोन रिसीव नहीं किया ।
*‘सिविल खराब है,लोन नहीं होगा’ कहकर महिला को दिया झांसा, फिर उसके नाम पर निकाल लिया ₹25 हजार का लोन* *‘सिविल खराब है,लोन नहीं होगा’ कहकर महिला को दिया झांसा, फिर उसके नाम पर निकाल लिया ₹25 हजार का लोन* आधार-पैन और फोटो लेकर धोखे से कराया इनवर्टर लोन, अब ₹2,775 की EMI के लिए आ रहे फोन; शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से पीड़िता में दहशत संवाददाता रामू राजपूत *फर्रुखाबाद* मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी मुकीम खां, भीकमपुरा निवासी मीना बेगम पत्नी इद्दुलहसन ने पुलिस को तहरीर देकर धोखाधड़ी और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि करीब दो माह पूर्व विशाल कश्यप उर्फ आशू उसे ₹25 हजार का लोन दिलाने के नाम पर अपने साथ ले गया था। वहां उससे आधार कार्ड, पैन कार्ड और फोटो आदि लिए गए। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने बाद में उसे यह कहकर झांसा दिया कि “आपका सिविल खराब है, लोन नहीं हो पाएगा।” महिला का आरोप है कि इसी बात पर उसे भरोसे में लेकर उसके दस्तावेज अपने पास रख लिए गए और उसकी जानकारी के बिना उसके नाम पर इनवर्टर का लोन निकाल लिया गया। *लोन नहीं होने की बात कहकर निकाल दिया लोन* महिला का कहना है कि उसे इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि उसके नाम पर लोन स्वीकृत हो चुका है। बाद में बैंक से उसके पास ₹2,375 की EMI और ₹500 पेनल्टी समेत कुल ₹2,775
जमा करने के लिए फोन आने लगे। तब उसे अपने नाम पर लोन निकाले जाने की जानकारी हुई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके साथ धोखे से उसके बैंक खाते और दस्तावेजों का इस्तेमाल कर लोन कराया गया। मामले की जानकारी होने पर जब उसने आरोपी से शिकायत की तो कथित तौर पर उसके साथ गाली-गलौज की गई। *विरोध करने पर मारपीट और घर में घुसकर जान से मारने की धमकी का आरोप* तहरीर में महिला ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर आरोपी ने उसे और उसके परिजनों को धमकाया तथा मारपीट करने और घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी। इससे पीड़िता और उसका परिवार भयभीत है। *थाने में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं, पुलिस की भूमिका पर सवाल* पीड़िता का कहना है कि वह मामले की शिकायत लेकर थाना मऊदरवाजा पहुंची, लेकिन शिकायत के बावजूद अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर उसके दस्तावेजों का दुरुपयोग कर निकाले गए कथित लोन की जांच कराने, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। नोट: खबर में लगाए गए आरोप पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर पर आधारित हैं। आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। इस पूरी घटना के बारे में थाना प्रभारी थाना मऊ दरवाजा से जानकारी करने की कोशिश की गई तो उन्होंने अपना सरकारी फोन रिसीव नहीं किया ।
- फर्रुखाबाद पुलिस का सराहनीय कार्य चोरी की मोटरसाइकिलें काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार भारी मात्रा मे बाइक पुर्जे बरामद फतेहगढ़। कादरीगेट थाना पुलिस और एसओजी टीम ने मोटरसाइकिल चोरी करने तथा चोरी की बाइक के पुर्जे काटकर बेचने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिलों के अलावा बड़ी संख्या में मोटरसाइकिलों के कटे हुए पुर्जे, अवैध तमंचा-कारतूस और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अवनीश कुमार उर्फ आयुष पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम चिर्रा, थाना बिछवा, जनपद मैनपुरी तथा मो.कासिम पुत्र सैफुल्लाहराय उर्फ सफीउल्लाह निवासी खेड़ा कस्बा शाहाबाद, थाना शाहाबाद, जनपद हरदोई, हाल पता अमेठी कोहना, थाना कादरीगेट, जनपद फतेहगढ़ के रूप में हुई है। करीब 20 मोटरसाइकिल चोरी करने की बात कबूली पूछताछ में आरोपी अवनीश कुमार उर्फ आयुष ने पुलिस को बताया कि वह मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें अपने घर का पालन-पोषण और शौक पूरा करने के लिए बेचता था। उसने पूछताछ में अब तक करीब 20 मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की। पहले वह चोरी की मोटरसाइकिलें बेच देता था, लेकिन पकड़े जाने के डर से अब चोरी की मोटरसाइकिलों को अपने अन्य साथियों की मदद से अलग-अलग पुर्जों में काटकर कबाड़ में बेचने लगा था। पुलिस के मुताबिक अवनीश ने बताया कि मो. कासिम को कबाड़ की दुकान में चोरी के सामान और पुर्जे बेचता था। उसके पास अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा और कारतूस भी रहता था। वहीं पूछताछ में मो. कासिम ने बताया कि वह कबाड़ का काम करता है और रुपयों के लालच में चोरी का सामान खरीदकर बेचता था। उसने पुलिस से अपनी गलती के लिए माफी मांगते हुए शेष सफाई अपने वकील के माध्यम से न्यायालय में देने की बात कही। भारी मात्रा में मोटरसाइकिल के पुर्जे बरामद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर तीन चोरी की मोटरसाइकिल, मोटरसाइकिलों के कटे हुए पुर्जे तथा अन्य सामान बरामद किया। बरामदगी में 12 मोटरसाइकिलों के चेसिस, 11 शॉकर रॉड, छह शॉकर, 12 साइलेंसर, 26 मोटरसाइकिलों की रिम, तीन रिम के टायर, 22 मोपेड के टायर, 12 मोटरसाइकिलों की पेट्रोल टंकी और नौ नंबर प्लेट शामिल हैं। इसके अलावा आठ ट्यूब व मोटरसाइकिल के अन्य छोटे-मोटे कल-पुर्जे तथा काटने का ग्राइंडर, एक तमंचा 315 बोर, 12 जिंदा कारतूस 315 बोर, दो कारतूस मिस 315 बोर, दो पाना, एक पाना मोटा फंसाने वाला, 12 गेट पाना में फंसाने के लिए, सात बोल्ट खोलने वाली चाबियां, एक पेचकस, एक कटर, एक हथौड़ी, एक एंड्रॉयड फोन तथा एक ई-रिक्शा सीज किया गया। पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना कादरीगेट में मु0अ0सं0 217/2026 धारा 317(2)/317(4)/317(5)/238 बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया पुलिस के अनुसार अवनीश कुमार उर्फ आयुष के विरुद्ध थाना कादरीगेट में मु0अ0सं0 217/2026 की धाराएं 317(2)/317(4)/317(5)/238 बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट दर्ज है। वहीं मो. कासिम के विरुद्ध थाना कोतवाली फतेहगढ़ में मु0अ0सं0 506/23 की धाराएं 411/413/420/467/468/471 भादवि तथा थाना कादरीगेट में मु0अ0सं0 217/2026 की धाराएं 317(2)/317(4)/317(5)/238 बीएनएस दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में कपिल कुमार, थानाध्यक्ष कादरीगेट, मय पुलिस टीम तथा संत कुमार, प्रभारी एसओजी, मय टीम शामिल रहे।3
- *फर्रुखाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर,बाइक चोरों का ऐसा खेल खुला कि पुलिस भी रह गई दंग! चोरी की बाइकें काटकर पुर्जों में बेचता था गिरोह* *फर्रुखाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर,बाइक चोरों का ऐसा खेल खुला कि पुलिस भी रह गई दंग! चोरी की बाइकें काटकर पुर्जों में बेचता था गिरोह* कादरीगेट पुलिस और SOG की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपी गिरफ्तार; 3 चोरी की बाइक,12 खुले चेसिस, 26 रिम, 22 टायर, 12 पेट्रोल टंकी समेत भारी मात्रा में सामान बरामद रामू राजपूत जिला क्राइम ब्यूरो *फर्रुखाबाद* मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें काटकर अलग-अलग पुर्जों में बेचने वाले गिरोह का कादरीगेट पुलिस और SOG ने बड़ा खुलासा किया है। 14/15 सितंबर की रात संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को चोरी की मोटरसाइकिलों सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई तीन मोटरसाइकिलों के अलावा बड़ी मात्रा में कटे और खुले हुए मोटरसाइकिल पार्ट्स बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज यमुना प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कादरीगेट पुलिस और SOG टीम ने यह कार्रवाई की। *पूछताछ में आरोपी ने खोला चोरी का पूरा राज* पुलिस पूछताछ में आरोपी अवनीश कुमार उर्फ आयुष ने बताया कि वह मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें बेचकर परिवार का भरण-पोषण और अपना शौक पूरा करता था। आरोपी के मुताबिक वह अब तक करीब 20 मोटरसाइकिल चोरी कर चुका है। उसने बताया कि पहले वह चोरी की मोटरसाइकिल सीधे बेच देता था, लेकिन पकड़े जाने के डर से बाद में मोटरसाइकिलों को अपने साथियों की मदद से खोलकर काटने लगा। इसके बाद उनके अलग-अलग पुर्जे कर कबाड़ी मो. कासिम को बेचता था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने रात में चोरी के दौरान अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा और कारतूस रखने की बात भी पूछताछ में बताई है। वहीं दूसरे आरोपी मो. कासिम ने पूछताछ में बताया कि वह कबाड़ का काम करता है और रुपये के लालच में चोरी का सामान खरीदकर बेचता था। पुलिस के अनुसार उसने अपनी गलती स्वीकार की है। *बरामद सामान देखकर खुला चोरी के बड़े नेटवर्क का अंदाजा* पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बरामद किया— 03 चोरी की मोटरसाइकिल 12 मोटरसाइकिल के खुले हुए चेसिस 11 शॉकर रॉड 06 शॉकर 12 साइलेंसर 26 मोटरसाइकिल की रिम 03 रिम मय टायर 22 मोटरसाइकिल के टायर 12 मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी 09 नंबर प्लेट 08 ट्यूब व मोटरसाइकिल के अन्य छोटे-मोटे कल-पुर्जे काटने का ग्राइंडर 01 तमंचा 315 बोर 12 जिंदा कारतूस 315 बोर 02 कारतूस मिस 315 बोर 02 पाना 01 पाना गोटे फंसाने वाला 12 गोटे 07 बोल्ट खोलने वाली चाबियां (रिंच) 01 पेचकस 01 कटर 01 हथौड़ी 01 एंड्रॉयड फोन 01 ई-रिक्शा सीज *चोरी की बाइकें काटने के लिए पूरा इंतजाम* बरामदगी में केवल बाइक के पुर्जे ही नहीं बल्कि उन्हें खोलने और काटने के उपकरण भी मिले हैं। ग्राइंडर, कटर, हथौड़ी, पेचकस, रिंच और अन्य औजारों की बरामदगी से पुलिस के सामने मोटरसाइकिलों को काटकर उनके पुर्जे अलग करने का तरीका भी सामने आया है। *दोनों आरोपियों पर पहले से भी मुकदमे* पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी अवनीश कुमार उर्फ आयुष के खिलाफ थाना कादरीगेट में वर्तमान मुकदमे से संबंधित मामला दर्ज है। वहीं मो. कासिम के खिलाफ थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 506/23, धारा 411/413/420/467/468/471 के तहत मुकदमा दर्ज होने की जानकारी दी गई है। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना कादरीगेट में मु0अ0सं0 217/2026, धारा 317(2), 317(4), 317(5), 238 बीएनएस तथा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। *इन पुलिस टीमों ने की कार्रवाई* चोरी के इस नेटवर्क का खुलासा करने वाली कादरीगेट पुलिस टीम में उपनिरीक्षक/थानाध्यक्ष कपिल कुमार मय टीम शामिल रहे। वहीं SOG प्रभारी उपनिरीक्षक सन्त कुमार मय टीम ने भी संयुक्त कार्रवाई में अहम भूमिका निभाई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि करीब 20 मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोपी ने किन-किन स्थानों से बाइकें उड़ाईं और चोरी के पुर्जों को खपाने में उसके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हैं। यहां खुलासा फतेहगढ़ पुलिस लाइन सभागार में एसपी आरती सिंह के नेतृत्व में किया गया।3
- चोरी की तीन मोटरसाइकिल समेत दो आरोपित गिरफ्तार, कटे पुर्जे और तमंचा बरामद फर्रुखाबाद। कादरीगेट थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मोटरसाइकिल चोरी करने और उनके पुर्जे बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें, बड़ी संख्या में कटे हुए मोटरसाइकिल के पुर्जे, एक तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद किया गया है। 14/15 सितंबर की रात कादरीगेट क्षेत्र में चेकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में दो युवकों को पकड़ा गया। पूछताछ में उनकी पहचान अवनीश कुमार उर्फ आयुष पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी ग्राम चिरी, थाना बिछवां, मैनपुरी और मो. कासिम पुत्र सेफुल्लाराय उर्फ सफीकुल्लाह निवासी खेड़ा, कस्बा शाहाबाद, हरदोई, हाल निवासी अमेठी कोहना, थाना कादरीगेट, फर्रुखाबाद के रूप में हुई। आरोपितों की निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिलें और बड़ी मात्रा में उनके कटे हुए पुर्जे बरामद किए। बरामद सामान में 12 अदद मोटरसाइकिल चेसिस, 11 शॉकर रॉड, छह शॉकर, 12 साइलेंसर, 26 मोटरसाइकिल की रिम, टायर, पेट्रोल टंकी, नंबर प्लेट समेत अन्य पुर्जे शामिल हैं। मंगलवार को एसपी आरती सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पूछताछ में अवनीश ने बताया कि वह मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें बेचता था। पकड़े जाने के डर से वह चोरी की मोटरसाइकिलों को अलग-अलग स्थानों पर काटकर उनके पुर्जे निकालता और कबाड़ में बेच देता था। वहीं कासिम ने पूछताछ में कबाड़ का काम करने और रुपये के लालच में चोरी का सामान खरीदकर बेचने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपितों के पास से 315 बोर का तमंचा, 12 कारतूस, चाकू, पेचकस, कटर, हथौड़ी, एंड्राइड मोबाइल फोन और ई-रिक्शा भी बरामद किया है।1
- CITY NEWS दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ ने कई मांगों को लेकर विधायक को सौंपा मुख्यमंत्री केनाम ज्ञापन1
- जिला आबकारी टीम की आबकारी निरीक्षक रीता वर्मा ने संयुक्त टीम बनाकर संदिग्ध क्षेत्र में दबिश देकर 500 किलोग्राम लहन नष्ट कर 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर एक अभियोग पंजीकृत किया इसी के साथ देसी व विदेशी मदिरा की दुकानों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जनपद- फर्रुखाबाद आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेश एवं जिलाधिकारी, डॉ॰ अंकुर लाठर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी, फर्रुखाबाद जी०पी० गुप्ता के नेतृत्व में जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन की रोकथाम हेतु विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 रीता वर्मा मय स्टाफ एवम् मोहम्दाबाद पुलिस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर संदिग्ध ग्राम तकीपुर में दबिश कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान 15 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा 500 किलो ग्राम लहन बरामद की गई। बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट किया गया तथा आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में एक अभियोग पंजीकृत किया गया। एवम् जनपद के विभिन्न आबकारी अनुज्ञापन स्थलों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कम्पोजिट दुकानों में गैसिंगपुर, मुरहास, तथा देशी मदिरा दुकानों गैसिंगपुर, मुरहास, पिपरगांव,स्थित दुकानों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान दुकानों के स्टॉक रजिस्टर, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था एवं सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता का परीक्षण किया गया। संबंधित अनुज्ञापियों को निर्देशित किया गया कि सभी अभिलेख अद्यतन रखें तथा शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं मानकों का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित करें। अभियान के दौरान दुकानों पर उपलब्ध मदिरा का मिलान अभिलेखों से किया गया तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी बनाए रखने एवं अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए गए। जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध प्रवर्तन कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगा।1
- हरदोई: थाना हरपालपुर पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत जूनियर विद्यालय में छात्राओं को किया जागरूक हरदोई। हरपालपुर। मिशन शक्ति अभियान फेस-5 के द्वितीय चरण के तहत थाना हरपालपुर पुलिस द्वारा जूनियर विद्यालय हरपालपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरदोई: थाना हरपालपुर पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत जूनियर विद्यालय में छात्राओं को किया जागरूक हरदोई। हरपालपुर। मिशन शक्ति अभियान फेस-5 के द्वितीय चरण के तहत थाना हरपालपुर पुलिस द्वारा जूनियर विद्यालय हरपालपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों - 1090 वूमेन पावर लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन और 112 पुलिस आपातकालीन सेवा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में समझाया गया और किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या असहज स्थिति में तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही ऑनलाइन साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया पर होने वाली ठगी और फर्जी कॉल्स से बचने के उपाय बताए गए। पुलिस ने बताया कि यदि किसी के साथ ऑनलाइन फ्रॉड होता है तो तुरंत 1930 पर कॉल करें। इस दौरान थाना हरपालपुर पुलिस ने बच्चों को निर्भय होकर पढ़ने और अपनी बात खुलकर कहने के लिए प्रोत्साहित किया।4
- *‘सिविल खराब है,लोन नहीं होगा’ कहकर महिला को दिया झांसा, फिर उसके नाम पर निकाल लिया ₹25 हजार का लोन* *‘सिविल खराब है,लोन नहीं होगा’ कहकर महिला को दिया झांसा, फिर उसके नाम पर निकाल लिया ₹25 हजार का लोन* आधार-पैन और फोटो लेकर धोखे से कराया इनवर्टर लोन, अब ₹2,775 की EMI के लिए आ रहे फोन; शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से पीड़िता में दहशत संवाददाता रामू राजपूत *फर्रुखाबाद* मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी मुकीम खां, भीकमपुरा निवासी मीना बेगम पत्नी इद्दुलहसन ने पुलिस को तहरीर देकर धोखाधड़ी और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि करीब दो माह पूर्व विशाल कश्यप उर्फ आशू उसे ₹25 हजार का लोन दिलाने के नाम पर अपने साथ ले गया था। वहां उससे आधार कार्ड, पैन कार्ड और फोटो आदि लिए गए। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने बाद में उसे यह कहकर झांसा दिया कि “आपका सिविल खराब है, लोन नहीं हो पाएगा।” महिला का आरोप है कि इसी बात पर उसे भरोसे में लेकर उसके दस्तावेज अपने पास रख लिए गए और उसकी जानकारी के बिना उसके नाम पर इनवर्टर का लोन निकाल लिया गया। *लोन नहीं होने की बात कहकर निकाल दिया लोन* महिला का कहना है कि उसे इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि उसके नाम पर लोन स्वीकृत हो चुका है। बाद में बैंक से उसके पास ₹2,375 की EMI और ₹500 पेनल्टी समेत कुल ₹2,775 जमा करने के लिए फोन आने लगे। तब उसे अपने नाम पर लोन निकाले जाने की जानकारी हुई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके साथ धोखे से उसके बैंक खाते और दस्तावेजों का इस्तेमाल कर लोन कराया गया। मामले की जानकारी होने पर जब उसने आरोपी से शिकायत की तो कथित तौर पर उसके साथ गाली-गलौज की गई। *विरोध करने पर मारपीट और घर में घुसकर जान से मारने की धमकी का आरोप* तहरीर में महिला ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर आरोपी ने उसे और उसके परिजनों को धमकाया तथा मारपीट करने और घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी। इससे पीड़िता और उसका परिवार भयभीत है। *थाने में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं, पुलिस की भूमिका पर सवाल* पीड़िता का कहना है कि वह मामले की शिकायत लेकर थाना मऊदरवाजा पहुंची, लेकिन शिकायत के बावजूद अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर उसके दस्तावेजों का दुरुपयोग कर निकाले गए कथित लोन की जांच कराने, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। नोट: खबर में लगाए गए आरोप पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर पर आधारित हैं। आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। इस पूरी घटना के बारे में थाना प्रभारी थाना मऊ दरवाजा से जानकारी करने की कोशिश की गई तो उन्होंने अपना सरकारी फोन रिसीव नहीं किया ।2
- फर्रुखाबाद व्यूरो रिपोर्ट ई-रिक्शा में न बैठाने पर युवक से मारपीट1