Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्रेटर नोयडा में फ़िल्मी एक्शन - एक चोर ने अलीगढ़ में चैन स्नैचिंग की थी पुलिस को जांच में पता चला कि वो ग्रेटर नोएडा में डिलीवरी बॉय का काम करता है पुलिस पकड़ने पहुंची तो वह डिलीवरी करने जिस सोसायटी में आया था, वहीं भागने लगा इस बीच गार्ड्स ने उसे दौड़ाकर धर दबोचा
गजेन्द्र कुमार सिंह
ग्रेटर नोयडा में फ़िल्मी एक्शन - एक चोर ने अलीगढ़ में चैन स्नैचिंग की थी पुलिस को जांच में पता चला कि वो ग्रेटर नोएडा में डिलीवरी बॉय का काम करता है पुलिस पकड़ने पहुंची तो वह डिलीवरी करने जिस सोसायटी में आया था, वहीं भागने लगा इस बीच गार्ड्स ने उसे दौड़ाकर धर दबोचा
More news from Varanasi and nearby areas
- देहरादून में एक पार्क में दो महिलाएं बैठकर शराब पी रही थीं। इसी दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उनका वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। वीडियो बनते देख दोनों महिलाओं ने वहां से निकल जाना ही उचित समझा।1
- सड़क गड्ढे में तब्दील आए दिन दूर्घटना का संकेत देखे शुरू एप पर जनपद जौनपुर तहसील केराकत के अंतर्गत सिहौली चौराहा पर, सड़क गड्ढे में तब्दील आए दिन दूर्घटना का संकेत। आप लोगो को बतादे कि सिहौली चौराहा थानागद्दी मार्ग सड़क गड्ढे में, तब्दील आए दिन दूर्घटना का संकेत। आप लोगो को बताते चले कि जिलाधिकारी जौनपुर सैमुअल पाल समीक्षा अधीकारी के साथ समीक्षा बैठक कर के निर्देश दिए थे। बरसात के पहले सब गड्ढे को पाट दिया जाए। किन्तु अभी तक सड़क गड्ढे में, तब्दील हैं।3
- जौनपुर टोल प्लाजा के वीआईपी गेट से धड़ल्ले से गुज़र रहें ओवरलोड ट्रक ब्रेकिंग न्यूज जौनपुर वीआईपी गेट से धड़ल्ले से गुजर रहे ओवरलोड ट्रक टोल प्लाजा की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के हौज गांव स्थित जौनपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने टोल प्लाजा की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां नियमों को दरकिनार कर ओवरलोड ट्रकों को वीआईपी लेन से लगातार निकाला जा रहा है जिससे राजस्व को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है। बताया जा रहा है कि टोल प्लाजा पर स्थापित धर्मकांटा (वजन मापने की व्यवस्था) होने के बावजूद कई ओवरलोड वाहनों का वजन नहीं कराया जाता। आरोप है कि ऐसे ट्रकों को सीधे वीआईपी गेट से निकाल दिया जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह और शाम के समय इस तरह के वाहनों की आवाजाही सबसे अधिक रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि नियमों के अनुसार सभी भारी वाहनों की जांच और वजन किया जाए तो ओवरलोडिंग पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है लेकिन कथित अनियमितताओं के चलते सरकार के राजस्व को नुकसान पहुंच रहा है। इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। लोगों का आरोप है कि सम्बन्धित विभागों द्वारा अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने से व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा टोल प्लाजा पर नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने की मांग किया है।1
- मार्कण्डेय महादेव क्षेत्र में सपा की रणनीतिक बैठक, बूथ मजबूत करने पर जोर1
- हवन-पूजन और तपासन की आरती के साथ रामगढ़ मठ में मनाई गई गुरु पूर्णिमा आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट चहनियां क्षेत्र चंदौली महाकापालिक योगीराज अघोराचार्य बाबा कीनाराम की तपोस्थली रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम मठ में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया प्रातःकाल से उमड़ी भीड़ सुबह से ही श्रद्धालुओं का मठ में आगमन शुरू हो गया। पूरे दिन बाबा कीनाराम के दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की कतारें लगी रहीं हवन-पूजन और आरती गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर प्रभुनारायण सिंह लल्ला,धनंजय सिंह तथा मठ प्रबंधक मेजर अशोक सिंह द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न कराया गया। इसके बाद बाबा कीनाराम के पावन तपासन की भव्य आरती की गई। आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रसाद वितरण पीठाधीश्वर सिद्धार्थ गौतमराम बाबा के आदेश पर सभी धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा एवं अनुशासन के साथ हुए। दिनभर प्रसाद वितरण का क्रम चलता रहा। सुबह 10 बजे से सुप्रसिद्ध गायक कलाकार विक्की तिवारी एवं सतरूपा शीतल ने भजन-कीर्तन, लोकगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा मठ परिसर भक्ति रस में सराबोर रहा गुरु-भक्ति का महापर्व मठ प्रबंधक मेजर अशोक सिंह ने कहा कि गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति में गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का महापर्व है। बाबा कीनाराम की पावन तपोस्थली पर आयोजित यह पर्व गुरु-भक्ति की परंपरा को और अधिक सुदृढ़ करता है उपस्थित रहे इस अवसर पर प्रधानाचार्य विपिन सिंह, सुनील पाण्डेय, संतोष सिंह, कौशल दूबे, प्रमोद सिंह, समित सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव, अर्पित पाण्डेय, नंदू गुप्ता, विशाल सिंह, पंकज सिंह, रितेश पाण्डेय, अभय यादव पीके, अन्नू यादव, बृजेश सिंह, सुदामा यादव, सर्वेश मौर्य, दीना दादा, मठ पुजारी देवदत्त पाण्डेय, अमृत पाठक, फग्गू पाण्डेय सहित मठ के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे विशाल सिंह* व अन्य साथियों ने पूरे आयोजन, सजावट, साफ-सफाई एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं की व्यवस्था में सक्रिय सहयोग दिया।1
- जाति धर्म के ऊपर कोई भाषण नहीं होना चाहिए जाति धर्म के ऊपर विरोध करने वाले व्यक्ति बहुत बड़े राजनीतिक नहीं होते जो जाति धर्म के ऊपर भाषण करें उसको जल्दी से जल्दी बदल दिया जाए1
- "यूपी में 20 से ज्यादा पेपर लीक हुए हैं, कोई नहीं पकड़ा गया सब सरकार में शामिल हैं। जानबूझकर पेपर आउट होता है क्योंकि वह नौकरी नहीं देना चाहते हैं, बीजेपी के एजेंडे में नौकरी नहीं है अखिलेश यादव1
- चित्रकूट गैंगरेप कांड: तीनों आरोपी गिरफ्तार, एक मुठभेड़ में घायल; अजय सिंह ने यूपी पुलिस की कार्रवाई की सराहना की जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता पंकज कुमार उत्तर प्रदेश1