सुमेरपुर में अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर ने स्कूल वाहन को मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला नरेश मालवीय, सुमेरपुर । नगर के जवाई बांध रोड पर गुरुवार सुबह बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक स्कूल वाहन को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि वाहन नहीं पलटा, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7 बजे एक निजी स्कूल का वाहन विद्यार्थियों को लेकर जवाई बांध रोड से गुजर रहा था। उंदरी की अाैर जाने वाले मार्ग से पहले राजगुरू सर्कल साईड से तेज गति से आ रहे अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने स्कूल वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में वाहन के पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर थाने ले गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि अवैध बजरी से भरे वाहन चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही नगर में बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों को चालू कराने की भी मांग उठाई है, ताकि घटनाओं की पहचान कर कार्रवाई की जा सके।
सुमेरपुर में अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर ने स्कूल वाहन को मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला नरेश मालवीय, सुमेरपुर । नगर के जवाई बांध रोड पर गुरुवार सुबह बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक स्कूल वाहन को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि वाहन नहीं पलटा, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7 बजे एक निजी स्कूल का वाहन विद्यार्थियों को लेकर जवाई बांध रोड से गुजर रहा था। उंदरी की अाैर जाने वाले मार्ग से पहले राजगुरू सर्कल साईड से तेज गति से आ रहे अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने स्कूल वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में वाहन के
पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर थाने ले गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि अवैध बजरी से भरे वाहन चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही नगर में बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों को चालू कराने की भी मांग उठाई है, ताकि घटनाओं की पहचान कर कार्रवाई की जा सके।
- श्री जागनाथ महादेव मंदिर में ध्वजा पाटोत्सव महोत्सव धूमधाम से आयोजित शिवगंज। श्री जागनाथ महादेव मंदिर में चतुर्थ प्रतिष्ठा ध्वजा पाटोत्सव वर्षगांठ महोत्सव गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 (वैशाख सुद 7) को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। प्रातःकाल 8 बजे हवन एवं यज्ञ के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। इसके पश्चात 9 बजे सहस्त्राभिषेक एवं जलाभिषेक किया गया। सुबह 10 बजे भगवान का विशेष श्रृंगार एवं आंगी सजाई गई। निर्धारित समयानुसार प्रातः 11:36 बजे विधि-विधान के साथ ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण का लाभ आजीवन लाभार्थी श्री प्रेमचन्दजी एवं श्री अमृतलालजी अग्रवाल द्वारा लिया गया। इसके बाद महाआरती सम्पन्न हुई तथा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भोजन की व्यवस्था ट्रस्ट मंडल द्वारा की गई। महोत्सव के अंतर्गत सायं 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक मंदिर परिसर में कलाकार दिनेश भचीड द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस आयोजन का संचालन श्री जागनाथ महादेव मंदिर ट्रस्ट, शिवगंज द्वारा किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष नारायण सिंह, मंत्री गंगाराम गोयल, कोषाध्यक्ष फुलाराम सुथार, उपाध्यक्ष बाबूलाल ग्वाला सहित सदस्य किस्तुरराम घांची, भंवरलाल लुहार, प्रकाश भाटी, जसराज कुमावत एवं जयन्तिलाल सोनी का विशेष सहयोग रहा।4
- नरेश मालवीय, सुमेरपुर । नगर के जवाई बांध रोड पर गुरुवार सुबह बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक स्कूल वाहन को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि वाहन नहीं पलटा, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7 बजे एक निजी स्कूल का वाहन विद्यार्थियों को लेकर जवाई बांध रोड से गुजर रहा था। उंदरी की अाैर जाने वाले मार्ग से पहले राजगुरू सर्कल साईड से तेज गति से आ रहे अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने स्कूल वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में वाहन के पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर थाने ले गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि अवैध बजरी से भरे वाहन चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही नगर में बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों को चालू कराने की भी मांग उठाई है, ताकि घटनाओं की पहचान कर कार्रवाई की जा सके।2
- उप जिला अस्पताल सुमेरपुर में हीट वेव और गर्मी को देखते हुए अस्पताल प्रशासन अलर्ट मोड पर1
- *मूर्ति स्थापना के कार्यक्रम को लेकर दूसरे दिन हुए विभिन्न कार्यक्रम। फालना।पाली श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ फालना के बैनर तले आयोजित मूर्ति स्थापना कार्यक्रम को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए आज कार्यक्रम में आचार्य मारा साहेब का एवं साध्वी भगवंतों का एवं उनके शिष्य उपाध्याय दिव्य चंद विजय आदि का सान्निध्य प्राप्त हुआ है।आज गुरुवार को प्रातः आठ बजे नवकारसीं का कार्यक्रम वह एवं उसके पश्चात नौ बजे सर्वोदय मंदिर से ऐतिहासिक वरघोड़ा प्रारंभ हुआ जो शहर के विभिन्न मार्गों से संगीत की स्वमधुर अवाज के साथ सर्वोदय आराधना भवन पर सम्पन्न हुआ 12:39 पर गुरुदेव की मूर्ति का पंच अभिषेक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ शाम को 4 बजे गाँव साँझी एवं मेहंदी वितरण का कार्यक्रम भी हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुआ शाम को स्वामी वात्सल्य का कार्यक्रम एवं रात्रि को प्रभु भक्ति का कार्यक्रम भी देर रात तक चलता रहा इस अवसर पर जैन संघ के महेंद्र धोका,संभव जैन,अशोक परमार,बाबूलाल पुनमिया अमित मेहता,संजय सिरोया,कपिल सोनीगरा,पंकज सोनीगरा,पुनीत खाटेड,शैलेश बोहरा मनोज चौधरी,साकलचंद खाटेड,जयंतीलाल सिरोया,महेन्द्र सुंदेशा,रमेश शाह,दिनेश बोहरा,मुकेश जैन,राजेश मेहता,नरपत राठौड़,कुलदीप गुलेचा,प्रकाश तरावत,अभिसेक मेहता,नरेंद्र बोहरा,संदीप सिंघवी,विकास खाटेड,महेश नाहटा,रमेश मेहता,पंकज मेहता,उत्तम मुठलीया,मनोज चौधरी आदि लोगों ने अपनी उपस्थिति ऐतिहासिक रूप से दर्ज कराई*1
- *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* सरूपगंज। कस्बे के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। विद्या सेतु: करियर अकादमी, सरूपगंज के एक होनहार छात्र ने JEE Main 2026 में शानदार सफलता हासिल करते हुए सेलेक्शन प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।संस्था के अनुसार, छात्र की इस सफलता के पीछे उसकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण मुख्य कारण रहे। साथ ही अकादमी के अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संस्था के संचालक हेमंत प्रजापत एवं नरेश कुमार ने बताया कि यह सफलता पूरे सरूपगंज क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि सही दिशा, निरंतर अभ्यास और मजबूत मार्गदर्शन से कोई भी विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।इस उपलब्धि पर संस्था के शिक्षकों, अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए छात्र को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सरूपगंज अब शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से उभरता हुआ केंद्र बनता जा रहा है।1
- युवाओ को प्रोत्साहन की जरूरत - सोडाला अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान पाली की ओर से सम्मान समारोह का हुआ आयोजन पाली 23 अप्रेल। अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान पाली की ओर से गुरूवार को सर्वोदय नगर स्थित जिला सभा भवन मे सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमे प्रदेश पदाधिकारियो से लेकर नवचयनित राज्य प्रशासनिक अधिकारियो का स्वागत किया गया। संस्थान के संरक्षक मूल सिंह भाटी एवं जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान के तीसरी बार निर्विरोध निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष ’रणजीत सिंह सोडाला ने कहा कि समाज मे तीसरी बार निर्विरोध निर्वाचन आपसी एकता का परिचय हैं हम सबको मिलकर समाज की विकास की ओर अग्रसर करने मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। उन्होने कहा कि समाज के युवाओ मे कोई कमी नही है जरूरत है तो केवल उन्हे प्रोत्साहित करने की। उन्होने पाली जिलाध्यक्ष परिहार के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनकी पीठ थपथपाई। पूर्व जिलाध्यक्ष पाली एवम् वर्तमान प्रदेश महामंत्री मूल सिंह गहलोत ने कहा कि संगठन मे ही शक्ति है अत: ऐसे मे समाज को उच्चाईओ की बुलन्दियो पर ले जाए। असफलता से नही घबराए - मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि कार्यक्रम मे नवचयनित राज्य प्रशासनिक अधिकारी आनन्द सिंह पंवार एवं विक्रम सिंह पंवार ने कहा कि यदि मन मे दृढ संकल्प और लगन हो तो सफलता अवश्य मिलती हैं । यदि कोई अपने एक प्रयास मे विफल हो जाए तो उन्हे घबराने की बजाय दुगुने जोश मे प्रयास मे जुट जाना चाहिए। कार्यक्रम को शहर अध्यक्ष रतन सिंह झाला, अध्यक्ष साध श्री अनोपदास सेवा समिति पाली लाल सिंह पंवार, महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती सिंधु कंवर, भाजपा जिला मंत्री,केसर सिंह परिहार, भाजपा नेता,रघुनाथ सिंह पंवार गुंदोज, शक्ति सिंह देवली ने भी संबोधित किया। संचालन दलपत सिंह भाटी सिरियारी ने किया। ये रहे मौजूद- कार्यक्रम मे केसर सिंह मांगलिया, ओम सिंह सोढा, राजू सिंह चौहान, एडवोकेट विक्रमं सिंह भेसांणा, कल्याण सिंह सोलंकी,रेखा कंवर मांगू सिंह टाईगर, राजू सिंह भाटी, नरपत सिंह सोलंकी, विजय सिंह निर्वाण, खीम सिंह भाटी, बाबू सिंहगहलोत, केशर सिंह झाला, मांगू सिंह गोयल, जगदीश सिंह इंदा, गोपाल सिंह चावडा, पूनम सिंह सोलंकी,समेत कई समाजबंधु मौजूद रहे।1
- Post by नरेश कुमार सिरवी1
- Post by नरेश कुमार सिरवी1