logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाड़ी नगर पालिका चुनाव को लेकर कलेक्टर की बैठक, वर्चुअल माध्यम से ली सभी चुनाव से जुड़े अधिकारियों की बैठक बाड़ी नगर पालिका चुनाव को लेकर कलेक्टर की बैठक, वर्चुअल माध्यम से ली सभी चुनाव से जुड़े अधिकारियों की बैठक, 15 अगस्त के बाद कभी भी लग सकती है आचार संहिता, चुनाव को लेकर सभी बूथों का निरीक्षण करने के निर्देश, वोटर लिस्ट को भी अपडेट करने के निर्देश, बैठक में मौजूद रहे एडिशनल एसपी श्रवण कुमार,एसडीएम अमित वर्मा,नायब तहसीलदार उत्तमचंद बंसल एवं अन्य अधिकारी, सभी थाना अधिकारियों को भी दिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश।

6 hrs ago
user_रोहित वर्मा
रोहित वर्मा
Farmer बारी, धौलपुर, राजस्थान•
6 hrs ago

बाड़ी नगर पालिका चुनाव को लेकर कलेक्टर की बैठक, वर्चुअल माध्यम से ली सभी चुनाव से जुड़े अधिकारियों की बैठक बाड़ी नगर पालिका चुनाव को लेकर कलेक्टर की बैठक, वर्चुअल माध्यम से ली सभी चुनाव से जुड़े अधिकारियों की बैठक, 15 अगस्त के बाद कभी भी लग सकती है आचार संहिता, चुनाव को लेकर सभी बूथों का निरीक्षण करने के निर्देश, वोटर लिस्ट को भी अपडेट करने के निर्देश, बैठक में मौजूद रहे एडिशनल एसपी श्रवण कुमार,एसडीएम अमित वर्मा,नायब तहसीलदार उत्तमचंद बंसल एवं अन्य अधिकारी, सभी थाना अधिकारियों को भी दिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • आरी गांव के हक में 'श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत' की ललकार: 10 दिन में सड़क दो, वरना ईंट से ईंट बजा देंगे! जिलाध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार का सीधी चेतावनी भरा अल्टीमेटम: सैंपऊ उपखंड के गांव आरी के 40 सालों के सितम और प्रशासनिक लाचारी के खिलाफ श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत ने बिगुल फूंक दिया है! एन.एच. 123 से बाड़ी-सैंपऊ मार्ग ऐतिहासिक महादेव मंदिर रोड की बदहाली और जानलेवा जलभराव को देखकर जिलाध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार का गुस्सा फूट पड़ा। ​"एक दर्जन गांवों की जनता, स्कूली बच्चों और श्रद्धालुओं का दर्द अब बर्दाश्त से बाहर है। प्रशासन कान खोलकर सुन ले 10 दिन के अंदर रोड का काम शुरू करो, वरना श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत सड़क पर उतरकर ऐसा उग्र आंदोलन करेगा जिसकी गूंज से शासन-प्रशासन हिल उठेगा ​जिलाध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार ने कहा कि "40 सालों की उपेक्षा का हिसाब अब सड़कों पर होगा। प्रशासन कान खोलकर सुन ले—अब आश्वासनों का समय खत्म हो चुका है, श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत इस हक की लड़ाई को निर्णायक अंजाम तक पहुंचाएगा।"
    2
    आरी गांव के हक में 'श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत' की ललकार: 10 दिन में सड़क दो, वरना ईंट से ईंट बजा देंगे!
जिलाध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार का सीधी चेतावनी भरा अल्टीमेटम:
सैंपऊ उपखंड के गांव आरी के 40 सालों के सितम और प्रशासनिक लाचारी के खिलाफ श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत ने बिगुल फूंक दिया है! एन.एच. 123 से बाड़ी-सैंपऊ मार्ग ऐतिहासिक महादेव मंदिर रोड की बदहाली और जानलेवा जलभराव को देखकर जिलाध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार का गुस्सा फूट पड़ा। ​"एक दर्जन गांवों की जनता, स्कूली बच्चों और श्रद्धालुओं का दर्द अब बर्दाश्त से बाहर है। प्रशासन कान खोलकर सुन ले 10 दिन के अंदर रोड का काम शुरू करो, वरना श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत सड़क पर उतरकर ऐसा उग्र आंदोलन करेगा जिसकी गूंज से शासन-प्रशासन हिल उठेगा ​जिलाध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार ने कहा कि "40 सालों की उपेक्षा का हिसाब अब सड़कों पर होगा। प्रशासन कान खोलकर सुन ले—अब आश्वासनों का समय खत्म हो चुका है, श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत इस हक की लड़ाई को निर्णायक अंजाम तक पहुंचाएगा।"
    user_पत्रकार उपेंद्र दीक्षित
    पत्रकार उपेंद्र दीक्षित
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • दिल्ली सरकार यमुना जी को स्वच्छ बनाने के लिए ₹65 करोड़ की लागत से आधुनिक In-Situ Drain Treatment System लागू कर रही है। दिल्ली सरकार यमुना जी को स्वच्छ बनाने के लिए ₹65 करोड़ की लागत से आधुनिक In-Situ Drain Treatment System लागू कर रही है। जिसके तहत बड़े ड्रेनों के प्रदूषित जल का On-Site Treatment होगा। इससे यमुना में प्रदूषित पानी के प्रवाह को प्रभावी रूप से कम किया जा सकेगा। साथ ही Performance Based Payment System बेहतर Treatment Quality और Accountability सुनिश्चित करेगा।
    1
    दिल्ली सरकार यमुना जी को स्वच्छ बनाने के लिए ₹65 करोड़ की लागत से आधुनिक In-Situ Drain Treatment System लागू कर रही है। 
दिल्ली सरकार यमुना जी को स्वच्छ बनाने के लिए ₹65 करोड़ की लागत से आधुनिक In-Situ Drain Treatment System लागू कर रही है। 
जिसके तहत बड़े ड्रेनों के प्रदूषित जल का On-Site Treatment होगा। इससे यमुना में प्रदूषित पानी के प्रवाह को प्रभावी रूप से कम किया जा सकेगा। 
साथ ही Performance Based Payment System बेहतर Treatment Quality और Accountability सुनिश्चित करेगा।
    user_भरत सिंह मीणा सरमथुरा
    भरत सिंह मीणा सरमथुरा
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • आरी गांव की जर्जर सड़क को लेकर श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत ने दी आंदोलन की चेतावनी सैंपऊ। सैंपऊ उपखंड के आरी गांव स्थित एनएच-123 से बाड़ी-सैंपऊ मार्ग को जोड़ने वाली ऐतिहासिक महादेव मंदिर रोड की बदहाल स्थिति और जलभराव की समस्या को लेकर श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन के जिलाध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार ने सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। जिलाध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार ने कहा कि पिछले करीब चार दशकों से क्षेत्रवासी जर्जर सड़क और जलभराव की समस्या से परेशान हैं। बरसात के दिनों में सड़क पर जलभराव होने से एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों, स्कूली विद्यार्थियों तथा महादेव मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि 10 दिनों के भीतर सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाए। यदि निर्धारित अवधि में कार्य शुरू नहीं हुआ तो श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर आंदोलन करेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। परमार ने कहा कि अब केवल आश्वासनों से काम नहीं चलेगा। क्षेत्र की जनता लंबे समय से मूलभूत सुविधा से वंचित है और संगठन सड़क निर्माण की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। उन्होंने प्रशासन से जनहित को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की।
    2
    आरी गांव की जर्जर सड़क को लेकर श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत ने दी आंदोलन की चेतावनी
सैंपऊ। सैंपऊ उपखंड के आरी गांव स्थित एनएच-123 से बाड़ी-सैंपऊ मार्ग को जोड़ने वाली ऐतिहासिक महादेव मंदिर रोड की बदहाल स्थिति और जलभराव की समस्या को लेकर श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन के जिलाध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार ने सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
जिलाध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार ने कहा कि पिछले करीब चार दशकों से क्षेत्रवासी जर्जर सड़क और जलभराव की समस्या से परेशान हैं। बरसात के दिनों में सड़क पर जलभराव होने से एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों, स्कूली विद्यार्थियों तथा महादेव मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि 10 दिनों के भीतर सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाए। यदि निर्धारित अवधि में कार्य शुरू नहीं हुआ तो श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर आंदोलन करेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
परमार ने कहा कि अब केवल आश्वासनों से काम नहीं चलेगा। क्षेत्र की जनता लंबे समय से मूलभूत सुविधा से वंचित है और संगठन सड़क निर्माण की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। उन्होंने प्रशासन से जनहित को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • धौलपुर में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ जल्द होगी कार्यवाही, आयुक्त नगर परिषद ने दी अंतिम चेतावनी धौलपुर शहर में टेंपो ठेल ढकेल व अनधिकृत रूप से खड़े होने वालों के खिलाफ जल्द ही नगर परिषद बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है। धौलपुर नगर परिषद ने शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में कार्रवाई तेज कर दी है। नगर परिषद के आयुक्त (ईओ) विष्णु परमार, ट्रैफिक पुलिस एवं सफाई निरीक्षक प्रकाश श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से शहर के प्रमुख बाजारों और सड़कों का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानदारों और अतिक्रमणकारियों को सड़क एवं फुटपाथ से अवैध कब्जे स्वयं हटाने की समझाइश दी गई। नगर परिषद के कार्यवाहक विष्णु परमार ने बताया कि यह समझाइश आमजन की सुविधा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से दी जा रही है। यदि निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो नगर परिषद प्रशासन पुलिस के सहयोग से विशेष अभियान चलाकर अवैध कब्जों को हटाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त ने शहरवासियों से अपील की है कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाकर प्रशासन का सहयोग करें, ताकि शहर को स्वच्छ, सुंदर और यातायात बाधा मुक्त बनाया जा सके। धौलपुर में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ जल्द होगी कार्यवाही, आयुक्त नगर परिषद ने दी अंतिम चेतावनी धौलपुर शहर में टेंपो ठेल ढकेल व अनधिकृत रूप से खड़े होने वालों के खिलाफ जल्द ही नगर परिषद बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है। धौलपुर नगर परिषद ने शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में कार्रवाई तेज कर दी है। नगर परिषद के आयुक्त (ईओ) विष्णु परमार, ट्रैफिक पुलिस एवं सफाई निरीक्षक प्रकाश श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से शहर के प्रमुख बाजारों और सड़कों का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानदारों और अतिक्रमणकारियों को सड़क एवं फुटपाथ से अवैध कब्जे स्वयं हटाने की समझाइश दी गई। नगर परिषद के कार्यवाहक विष्णु परमार ने बताया कि यह समझाइश आमजन की सुविधा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से दी जा रही है। यदि निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो नगर परिषद प्रशासन पुलिस के सहयोग से विशेष अभियान चलाकर अवैध कब्जों को हटाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त ने शहरवासियों से अपील की है कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाकर प्रशासन का सहयोग करें, ताकि शहर को स्वच्छ, सुंदर और यातायात बाधा मुक्त बनाया जा सके।
    3
    धौलपुर में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ जल्द होगी कार्यवाही, आयुक्त नगर परिषद ने दी अंतिम चेतावनी

धौलपुर शहर में टेंपो ठेल ढकेल व अनधिकृत रूप से खड़े होने वालों के खिलाफ जल्द ही नगर परिषद बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है। धौलपुर नगर परिषद ने शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में कार्रवाई तेज कर दी है। नगर परिषद के आयुक्त (ईओ) विष्णु परमार, ट्रैफिक पुलिस एवं सफाई निरीक्षक प्रकाश श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से शहर के प्रमुख बाजारों और सड़कों का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानदारों और अतिक्रमणकारियों को सड़क एवं फुटपाथ से अवैध कब्जे स्वयं हटाने की समझाइश दी गई। नगर परिषद के कार्यवाहक विष्णु परमार ने बताया कि  यह समझाइश आमजन की सुविधा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से दी जा रही है। यदि निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो नगर परिषद प्रशासन पुलिस के सहयोग से विशेष अभियान चलाकर अवैध कब्जों को हटाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त ने शहरवासियों से अपील की है कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाकर प्रशासन का सहयोग करें, ताकि शहर को स्वच्छ, सुंदर और यातायात बाधा मुक्त बनाया जा सके।
धौलपुर में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ जल्द होगी कार्यवाही, आयुक्त नगर परिषद ने दी अंतिम चेतावनी
धौलपुर शहर में टेंपो ठेल ढकेल व अनधिकृत रूप से खड़े होने वालों के खिलाफ जल्द ही नगर परिषद बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है। धौलपुर नगर परिषद ने शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में कार्रवाई तेज कर दी है। नगर परिषद के आयुक्त (ईओ) विष्णु परमार, ट्रैफिक पुलिस एवं सफाई निरीक्षक प्रकाश श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से शहर के प्रमुख बाजारों और सड़कों का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानदारों और अतिक्रमणकारियों को सड़क एवं फुटपाथ से अवैध कब्जे स्वयं हटाने की समझाइश दी गई। नगर परिषद के कार्यवाहक विष्णु परमार ने बताया कि  यह समझाइश आमजन की सुविधा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से दी जा रही है। यदि निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो नगर परिषद प्रशासन पुलिस के सहयोग से विशेष अभियान चलाकर अवैध कब्जों को हटाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त ने शहरवासियों से अपील की है कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाकर प्रशासन का सहयोग करें, ताकि शहर को स्वच्छ, सुंदर और यातायात बाधा मुक्त बनाया जा सके।
    user_Deepu Verma
    Deepu Verma
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • ब्रैकिग मध्य प्रदेश- *एक्शन मोड में सीएम डॉ. मोहन यादव, शिकायतें सुनते-सुनते सीएमएचओ सहित तीन को किया सस्पेंड* - *सीएम डॉ. मोहन ने छिंदवाड़ा से की 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान' की शुरुआत* - *जनता के पास पहुंची सरकार, जानी समस्याएं, किया निराकरण* - *हर शुक्रवार को होगा नो-मीटिंग डे, अफसर होंगे फील्ड पर* भोपाल/छिंदवाड़ा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में एक बार फिर एक्शन मोड में दिखाई दिए। उन्होंने एक तरफ यहां 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान' की शुरुआत की, तो दूसरी तरफ प्रशासनिक कड़ाई का स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने शिकायतों पर सुनवाई करते-करते छिंदवाड़ा के सीएमएचओ डॉ. नरेश गु्न्नाड़े, तहसीलदार और पटवारी को तत्काल निलंबित कर दिया। इससे पहले सीएम डॉ. मोहन ने छिंदवाड़ा कलेक्टर कार्यालय स्थित लोक सेवा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कलेक्ट्रेट कार्यालय में उद्यमियों-जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से संवाद कर क्षेत्र के विकास, औद्योगिक संभावनाओं एवं प्रगति के विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने जनता की समस्याओं का तुरंत निराकरण भी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने कहा कि आज छिंदवाड़ा से “जन विश्वास अभियान” का शुभारंभ किया। इस अभियान के अंतर्गत हमारे सभी जनप्रतिनिधि क्षेत्र में जनता से संवाद कर रहे हैं। इस अभियान के अंतर्गत जन संवाद के माध्यम से भविष्य की योजनाएं एवं नीतियां बनाई जाएगी। साथ ही लोगों की समस्याओं का समाधान और आवश्यकताओं की पूर्ति भी की जाएगी। *लगेगा जनता दरबार* सीएम डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में आज नो मीटिंग डे है। मध्यप्रदेश में अब सरकार जनता के पास पहुंचेंगी। इसके लिए हर शुक्रवार को जिला केंद्र से लेकर तहसील स्तर तक जनता दरबार लगेगा। जिसमें सरकार के सभी मंत्री, विधायक, कलेक्टर, कमिश्नर मैदान में उपस्थित रहेंगे और जनता की सुनवाई करेंगे। संवाद,समाधान,संवेदनशीलता,सादगी इसके 4 पिलर है। पूरे प्रदेश में जन विश्वास अभियान चलेगा। पूरे देश में पहली बार मध्यप्रदेश ने यह अभियान शुरू किया है। *प्राकृतिक खेती-ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा* सीएम डॉ. यादव ने कहा कि हर क्षेत्र की कार्य संस्कृति और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाबद्ध विकास की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। इसी क्रम में प्राकृतिक खेती, पशुपालन और ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होमस्टे जैसी पहलों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। आज छिंदवाड़ा के प्रतिभावान नागरिकों से इन महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया और उनके बहुमूल्य सुझावों को विकास की भावी योजनाओं में शामिल करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जन-विश्वास अभियान के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है तथा उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
    1
    ब्रैकिग मध्य प्रदेश- *एक्शन मोड में सीएम डॉ. मोहन यादव, शिकायतें सुनते-सुनते सीएमएचओ सहित तीन को किया सस्पेंड*
- *सीएम डॉ. मोहन ने छिंदवाड़ा से की 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान' की शुरुआत* 
- *जनता के पास पहुंची सरकार, जानी समस्याएं, किया निराकरण*
- *हर शुक्रवार को होगा नो-मीटिंग डे, अफसर होंगे फील्ड पर*

भोपाल/छिंदवाड़ा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में एक बार फिर एक्शन मोड में दिखाई दिए। उन्होंने एक तरफ यहां 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान' की शुरुआत की, तो दूसरी तरफ प्रशासनिक कड़ाई का स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने शिकायतों पर सुनवाई करते-करते छिंदवाड़ा के सीएमएचओ डॉ. नरेश गु्न्नाड़े, तहसीलदार और पटवारी को तत्काल निलंबित कर दिया। इससे पहले सीएम डॉ. मोहन ने छिंदवाड़ा कलेक्टर कार्यालय स्थित लोक सेवा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कलेक्ट्रेट कार्यालय में उद्यमियों-जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से संवाद कर क्षेत्र के विकास, औद्योगिक संभावनाओं एवं प्रगति के विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने जनता की समस्याओं का तुरंत निराकरण भी किया। 

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने कहा कि आज छिंदवाड़ा से “जन विश्वास अभियान” का शुभारंभ किया। इस अभियान के अंतर्गत हमारे सभी जनप्रतिनिधि क्षेत्र में जनता से संवाद कर रहे हैं। इस अभियान के अंतर्गत जन संवाद के माध्यम से भविष्य की योजनाएं एवं नीतियां बनाई जाएगी। साथ ही लोगों की समस्याओं का समाधान और आवश्यकताओं की पूर्ति भी की जाएगी।

*लगेगा जनता दरबार*
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में आज नो मीटिंग डे है। मध्यप्रदेश में अब सरकार जनता के पास पहुंचेंगी। इसके लिए हर शुक्रवार को जिला केंद्र से लेकर  तहसील स्तर तक जनता दरबार लगेगा। जिसमें सरकार के सभी मंत्री, विधायक, कलेक्टर, कमिश्नर मैदान में उपस्थित रहेंगे और जनता की सुनवाई करेंगे।  संवाद,समाधान,संवेदनशीलता,सादगी इसके 4 पिलर है। पूरे प्रदेश में जन विश्वास अभियान चलेगा। पूरे देश में पहली बार मध्यप्रदेश ने यह अभियान शुरू किया है। 

*प्राकृतिक खेती-ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा*
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि हर क्षेत्र की कार्य संस्कृति और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाबद्ध विकास की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। इसी क्रम में प्राकृतिक खेती, पशुपालन और ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होमस्टे जैसी पहलों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। आज छिंदवाड़ा के प्रतिभावान  नागरिकों से इन महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया और उनके बहुमूल्य सुझावों को विकास की भावी योजनाओं में शामिल करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जन-विश्वास अभियान के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है तथा उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
    user_Lokesh shukla
    Lokesh shukla
    कैलारस, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    39 min ago
  • लापता_की_तलाश: 1 माह से गायब युवक, मां ने पुलिस को दी रिपोर्ट,,, रूपवास उपखंड के गांव श्रीनगर निवासी 36 वर्षीय धर्मवीर पुत्र स्व. सुखपाल जाटव पिछले करीब 1 माह से घर से लापता है। परिजनों ने हर जगह तलाश करने के बाद गुरुवार को रूपवास कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दी । धर्मवीर की मां ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को भी मेरा बेटा कहीं दिखाई दे या मिले तो तुरंत दिए गए नंबरों पर सूचना दें। मो. 8368445503, 7792949377
    1
    लापता_की_तलाश: 1 माह से गायब युवक, मां ने पुलिस को दी रिपोर्ट,,, 
रूपवास उपखंड के गांव श्रीनगर निवासी 36 वर्षीय धर्मवीर पुत्र स्व. सुखपाल जाटव पिछले करीब 1 माह से घर से लापता है। परिजनों ने हर जगह तलाश करने के बाद गुरुवार को रूपवास कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दी ।
धर्मवीर की मां ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को भी मेरा बेटा कहीं दिखाई दे या मिले तो तुरंत दिए गए नंबरों पर सूचना दें।  
मो. 8368445503, 7792949377
    user_मेरा प्रयास सच दिखाने का
    मेरा प्रयास सच दिखाने का
    रूपबास, भरतपुर, राजस्थान•
    54 min ago
  • बाड़ी स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक, एसडीएम अमित वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक, बाड़ी स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक, एसडीएम अमित वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक, कार्यक्रम को लेकर दिए गए विभागीय अधिकारियों को निर्देश, हर व्यवस्था पूर्व से की जाए सुनिश्चित, बारिश को लेकर रखे गए कार्यक्रम के दो वैकल्पिक स्थान, बैठक में मौजूद रहे विभिन्न विभागों के अधिकारी।
    1
    बाड़ी  स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक,
एसडीएम अमित वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक,
बाड़ी  स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक,
एसडीएम अमित वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक,
कार्यक्रम को लेकर दिए गए विभागीय अधिकारियों को निर्देश,
हर व्यवस्था पूर्व से की जाए सुनिश्चित,
बारिश को लेकर रखे गए कार्यक्रम के दो वैकल्पिक स्थान,
बैठक में मौजूद रहे विभिन्न विभागों के अधिकारी।
    user_रोहित वर्मा
    रोहित वर्मा
    Farmer बारी, धौलपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • सरमथुरा में पशुपालकों की बैठक हुई आयोजित @Bharat singh सरमथुरा में पशुपालकों की बैठक हुई आयोजित @Bharat
    1
    सरमथुरा में पशुपालकों की बैठक हुई आयोजित
@Bharat singh 
सरमथुरा में पशुपालकों की बैठक हुई आयोजित
@Bharat
    user_भरत सिंह मीणा सरमथुरा
    भरत सिंह मीणा सरमथुरा
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • डौगरपुर-रमगढ़ा मार्ग पर जलभराव से ग्रामीण बेहाल, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, शीघ्र सड़क निर्माण की उठाई मांग राजाखेड़ा। उपखंड क्षेत्र के ग्राम डौगरपुर से रमगढ़ा बिडार जाने वाले मार्ग पर जलभराव और जर्जर सड़क से ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो रहा है। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को उपखंड अधिकारी राजाखेड़ा को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि गांव में करीब 300 मीटर लंबा सड़क मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। सड़क टूटने के कारण वहां स्थायी रूप से जलभराव की स्थिति बनी रहती है, जिससे आमजन, महिलाओं और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि बच्चों का स्कूल जाना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर 12 फरवरी को भी प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। उन्होंने बताया कि बरसात के दौरान सड़क नहर का रूप ले लेती है, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो जाता है। ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी से तत्काल सड़क की मरम्मत एवं जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में देवी सिंह, होरीलाल, नीरज परिहार, गजेंद्र, कमल किशोर, हरिओम, रामज्ञानी, सत्यप्रकाश, भारत, पतिराम, सत्तोराम, शंकरलाल, महेंद्र सिंह, नेमीचंद, धर्मेंद्र, गौरव, महेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    2
    डौगरपुर-रमगढ़ा मार्ग पर जलभराव से ग्रामीण बेहाल, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित
ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, शीघ्र सड़क निर्माण की उठाई मांग
राजाखेड़ा। उपखंड क्षेत्र के ग्राम डौगरपुर से रमगढ़ा बिडार जाने वाले मार्ग पर जलभराव और जर्जर सड़क से ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो रहा है। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को उपखंड अधिकारी राजाखेड़ा को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की।
ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि गांव में करीब 300 मीटर लंबा सड़क मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। सड़क टूटने के कारण वहां स्थायी रूप से जलभराव की स्थिति बनी रहती है, जिससे आमजन, महिलाओं और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि बच्चों का स्कूल जाना भी मुश्किल हो गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर 12 फरवरी को भी प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। उन्होंने बताया कि बरसात के दौरान सड़क नहर का रूप ले लेती है, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो जाता है।
ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी से तत्काल सड़क की मरम्मत एवं जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ज्ञापन सौंपने वालों में देवी सिंह, होरीलाल, नीरज परिहार, गजेंद्र, कमल किशोर, हरिओम, रामज्ञानी, सत्यप्रकाश, भारत, पतिराम, सत्तोराम, शंकरलाल, महेंद्र सिंह, नेमीचंद, धर्मेंद्र, गौरव, महेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.