*➡️थाना देवराहट पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए जुआ खेल रहे 04 जुआरियों को ₹50,720/- नगद, 52 ताश के पत्ते, व 03 मोटरसाइकिल सहित किया गया गिरफ्तार ।* जनपद कानपुर देहात में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, विगत कई दिनों से बन्द पड़े मकान में बड़े पैमाने पर जुआ खेले जाने की सूचनाएं प्राप्त होने पर प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया, जनपद कानपुर देहात से चिन्हिन स्थान की तलाशी लेने एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अनुमति प्राप्त कर क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर श्री राजीव सिरोही के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 14.09.2026 को थाना देवराहट पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1. संदीप कुमार पुत्र रामचन्द्र निवासी ग्राम जारी थाना देवराहट जनपद कानपुर देहात, 2. राजेन्द्र पुत्र रामजश निवासी ग्राम कलुआताला थाना देवराहट जनपद कानपुर देहात, 3. अनूप कुमार पुत्र संजय दिवाकर निवासी बम्हरौली थाना देवराहट जनपद कानपुर देहात, 4.मो0 जमीर पुत्र मो0 सईद निवासी ग्राम अमरौधा थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात को देवराहट से बम्हरौली जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे बने संजय दिवाकर के बने मकान से जुआ खेलते हुए पुलिस हिरासत में लिया गया । अभियुक्तों के कब्जे से माल फड़ व जामा तलाशी से कुल ₹50,720/- नगद, 52 ताश के पत्ते, व 03 मोटरसाइकिल बरामद हुईं । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना देवराहट पर मु0अ0सं0 25/2026 धारा 112 बीएनएस व 3/4 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण को नियमानुसार माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया । *गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का नाम पता-* 1. संदीप कुमार पुत्र रामचन्द्र निवासी ग्राम जारी थाना देवराहट जनपद कानपुर देहात । 2. राजेन्द्र पुत्र रामजश निवासी ग्राम कलुआताला थाना देवराहट जनपद कानपुर देहात । 3. अनूप कुमार पुत्र संजय दिवाकर निवासी बम्हरौली थाना देवराहट जनपद कानपुर देहात । 4. मो0 जमीर पुत्र मो0 सईद निवासी ग्राम अमरौधा थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात । *बरामदगी-* 1. माल फड़ व जामा तलाशी से कुल ₹50,720/- नगद, 2. 52 ताश के पत्ते, 3. 03 मोटरसाइकिल । *गिरफ्तार करने वाली थाना देवराहट पुलिस टीम-* 1. थानाध्यक्ष संजय दत्त 2. हे0का0 हरिश्चन्द्र 3. का0 सौरभ गोस्वामी 4. का0 गौरव कुमार 5. कां0 गगन कुमार

- #जालौन पुरानी रंजिश में बाइक फूंकने का आरोप, धू-धूकर जली बाइक #जालौन ➡️पुरानी रंजिश में बाइक फूंकने का आरोप, धू-धूकर जली बाइक ➡️ आग लगने का लाइव वीडियो आया सामने, घटना से मचा हड़कंप ➡️ बाइक मालिक ने दो लोगों पर आग लगाने का लगाया आरोप ➡️ वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार होने का दावा ➡️ सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर पाया काबू ➡️ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की घटना की जांच-पड़ताल ➡️ पुरानी रंजिश को लेकर बाइक जलाने का लगाया गया आरोप ➡️मामला कोंच कोतवाली क्षेत्र के घुसिया गांव का है।2
- पात्र महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने हेतु विशेष अभियान पात्र गृहस्थी एवं अन्त्योदय राशन कार्डधारक परिवारों की पात्र महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने के विशेष अभियान को सफल बनाने हेतु ग्राम पंचायत में व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता एवं संपर्क अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ग्राम विकास अधिकारी अर्चना जी, ग्राम प्रधान श्रीमती चंद्रावती जी, प्रधान प्रतिनिधि श्री कृष्ण कुमार जी एवं कोटेदार श्री शिवराज जी की सक्रिय उपस्थिति रही। उपस्थित पात्र महिलाओं एवं ग्रामीण परिवारों को स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के लाभ, बचत, आंतरिक ऋण, बैंक ऋण, स्वरोजगार एवं आजीविका के अवसरों के संबंध में जानकारी दी गई। समूह से जुड़ने के लिए ग्राम पंचायत कार्यालय में पात्र महिलाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। महिलाओं में स्वयं सहायता समूह से जुड़ने को लेकर उत्साह देखने को मिला। ग्राम प्रधान जी द्वारा आगामी तीन दिनों तक छूटे हुए पात्र परिवारों की महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने हेतु ग्राम पंचायत कार्यालय में विशेष व्यवस्था की गई है, जहां NRLM स्टाफ द्वारा समूह गठन के साथ LOKOS ऐप पर आवश्यक फीडिंग की जाएगी। इस अवसर पर चंदन श्रीवास, ब्लॉक मिशन मैनेजर; अनुपम सर; संध्या लेखपाल; समूह सखी सुमन एवं राजेश्वरी की उपस्थिति रही। अभियान का उद्देश्य — कोई भी पात्र महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ने से वंचित न रहे। हर पात्र महिला समूह से जुड़े—आजीविका के नए अवसरों से जुड़े।1
- Lucknow - ODOP योजना से यूपी बना रहा मजबूत ग्लोबल पहचान लखनऊ। उत्तर प्रदेश की एक जिला, एक उत्पाद (ODOP) योजना प्रदेश के स्थानीय और पारंपरिक उत्पादों को नई पहचान दिला रही है। योजना के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को ग्लोबल बाजार तक पहुंच मिली है, वहीं महिला उद्यमियों और कारीगरों की आत्मनिर्भरता को भी नई मजबूती मिली है। ODOP के जरिए यूपी आज अपने विशिष्ट उत्पादों के साथ मजबूत वैश्विक पहचान बना रहा है।1
- ओबीसी जनगणना में अलग कॉलम और ड्रॉपडाउन सूची की मांग, कांग्रेस ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन रविन्द्र गौतम् ✍️ उरई। जनगणना-2027 में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पृथक कॉलम जोड़ने और जातियों की पूर्व निर्धारित ड्रॉपडाउन सूची उपलब्ध कराने की मांग को लेकर कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपर जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन सौंपते हुए जिलाध्यक्ष दुलीचंद विश्वकर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान ओबीसी वर्ग की जातिगत जनगणना कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन 14 अगस्त 2026 को जारी अधिसूचना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम का प्रावधान न करते हुए ओपन-एंडेड प्रश्न की व्यवस्था की गई है। नेताओं ने चिंता जताई कि ओपन-एंडेड व्यवस्था से जातियों के नाम अलग-अलग रूपों में दर्ज होंगे, जिससे आंकड़ों के बिखरने और ओबीसी सहित अन्य वंचित वर्गों की वास्तविक सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक स्थिति के सटीक आकलन के प्रभावित होने की पूरी संभावना है। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि जनगणना-2027 में व्यवस्थित और विश्वसनीय आंकड़े जुटाने के लिए ओबीसी का अलग कॉलम जोड़ा जाए और पूर्व निर्धारित ड्रॉपडाउन सूची लागू की जाए, ताकि सटीक आंकड़ों के आधार पर वंचित वर्गों के लिए प्रभावी कल्याणकारी नीतियां बनाई जा सकें। इस दौरान ओबीसी प्रदेश महासचिव नरेंद्र प्रजापति, शहर अध्यक्ष प्रमोद राजपूत, कमल दोहरे, जमुनादास अहिरवार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद सेंगर और शहर अध्यक्ष राजकुमार पिपरिया सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- भाजपा पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत कालपी (जालौन) सोमवार को बुंदेलखंड के प्रवेश द्वार कालपी स्थित यमुना पुल के समीप दुर्गा मंदिर चौराहे में भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र अमित समाधिया तथा क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य नीरज श्रीवास्तव का कार्यकर्ताओं व नेताओं ने गर्मजोशी से जोरदार स्वागत किया। विदित हो कि भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र का दायित्व मिलने के बाद पहली बार क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित समाधिया तथा सदस्य नीरज श्रीवास्तव का काफिला जैसे ही बुंदेलखंड के प्रवेश द्वार यमुना नदी कालपी पर पहुंचा तो पहले से ही मौजूद कार्यकर्ताओं को फूल-मालाओं को पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र जय श्री राम और जय भाजपा तय भाजपा के नारों से गुंजायमान हो उठा। यमुना पुल से शुरू हुआ काफिला नगर के कई स्थानों में घुमा। इसके अलावा जगह जगह कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ दोनों नेताओं का नागरिक अभिनंदन किया। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहने का संकल्प दोहराया। स्वागत कार्यक्रम में स्थानीय भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता, जिला अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव,पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक वाजपेई,ब्रह्म सिंह यादव, दिनेश चौधरी (मुन्ना चौधरी), आशीष चतुर्वेदी (आशु), रविंद्र सिंह चौहान, राजन सिंह चौहान, सुबोध द्विवेदी नगर अध्यक्ष भाजपा, अतुल सिंह चौहान, अरविंद राठौर, प्रीतू सिंह, भारत सिंह यादव, हर्षित खन्ना, सोनू सिंह, सुधीर सिंह चौहान (बैरई),वैभव बिश्नोई (मंटू), संजय सविता, अक्षय प्रताप सिंह ( नीरज ठाकुर), रणविजय सिंह चौहान, साहिल ओमरे, सुंदरम चौधरी, राजा चौधरी, दिग्विजय सिंह चौहान, देवांश गुप्ता, नकुल वर्मा, कन्हैया मिश्रा, निखिल पंडित, सुनील पटवा, विपिन जाटव, अभिनय जाटव, सहलेंद्र विश्वकर्मा, डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब नगर उपाध्यक्ष राजाबाबू ओमरे पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।4
- जेल रोड पर ब्लैक बक कैफे की आड़ में कथित हुक्का बार! जेल चौकी से चंद कदमों की दूरी पर नशे का खेल? उरई कोतवाली क्षेत्र के जेल रोड स्थित ईशा बैंक्वेट के बगल में ब्लैक बक कैफे में अवैध रूप से हुक्का परोसे जाने के आरोप सामने आए हैं। वायरल वीडियो और स्थानीय लोगों के दावों के मुताबिक, कैफे में युवाओं के साथ किशोरों की मौजूदगी भी बताई जा रही है। सबसे बड़ा सवाल—जेल चौकी से चंद कदम दूर कथित हुक्का बार आखिर किसकी नजर से बचकर चल रहा था? क्या स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी नहीं थी, या फिर कार्रवाई में देरी क्यों हुई? बताया जा रहा है कि उरई में पहले भी कैफे और रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का परोसने के मामलों में कार्रवाई हुई है। इसके बावजूद ऐसी गतिविधियों पर पूरी तरह रोक क्यों नहीं लग पा रही? यह खबर वायरल वीडियो और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित कैफे संचालक और पुलिस का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। आपकी राय क्या है? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं—जिम्मेदार कौन?1
- पेप्सी चौराहा जैनपुर में हाइड्रा से बिजली का नया खंबा लगाते समय तीन लोग करंट की चपेट में आकर हुए घायल, एक की मौत अकबरपुर थाना क्षेत्र के पेप्सी चौराहा जैनपुर पर हाइड्रा से बिजली का नया खंबा लगाया जा रहा था।इस दौरान बिजली के खंभे को तीन लोग पकड़े हुए थे।तभी खंबे का ऊपरी हिस्सा ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तारों से छू गया। जिससे तीन लोग करंट की चपेट में आकर घायल हो गए।वहीं तीनों घायलों को प्राइवेट वाहन व एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल अकबरपुर भेजा गया।जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि मृतक बबलू पुत्र होती लाल निवासी कसा थाना कुदरकोट जनपद औरैया का है।अन्य दो लोग सोनू पुत्र सत्यप्रकास नि. कुदर कोट ओरैया व गौरव पुत्र रमेश चंद्र नि. तिरवा कन्नौज घायल है उनका उपचार चल रहा है।घटना की जांच की जा रही है।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन 25 हजार का इनामियां बदमाश गिरफ्तार l कालपी (जालौन) लंबे समय से संगीन आपराधिक मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी की अगुवाई में पुलिस टीम ने घेराबंदी करके गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उल्लेखनीय हो कि पुलिस अधीक्षक विनय कुमार मौर्य के निर्देशन में कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ज्ञान भारती चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर विपिन कुमार हेड कांस्टेबल विपिन कुमार सिपाही रणजीत सिंह क्षेत्र में भ्रमणशील थे तभी पुलिस टीम ने 25 हजार के इनामियां बदमाश साहिल पुत्र रियाज निवासी मोहल्ला राम चबूतरा कालपी को जोल्हूपुर वन विभाग के वॉच टावर के पास गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पीली धातु का सामान बरामद हुआ है। क्षेत्राधिकार राजेश कमल ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश के विरुद्ध कालपी थाने में मुकदमा संख्या 136/26 धारा 108 (5)/112/117/2 बीएनएस थाना कालपी व मुकदमा नंबर 138/26 धारा 308/(5)/112 बीएनएस के मुकदमे दर्ज हैं वरिष्ठ उप निरीक्षक उदय प्रताप सिंह ने बताया कि इनामिया बदमाश के साथी उक्त मुकदमों में पहले ही जेल जा चुके हैं। फोटो - पुलिस की गिरफ्त में इनामिया बदमाश3
- खाकी का शिकंजा: 25 हजार का इनामी शातिर साहिल जोल्हूपुर जंगल से गिरफ्तार, पीली धातु की बाली बरामद! जिले में अपराधियों की शामत आई हुई है। कालपी पुलिस ने जबरन वसूली और संगीन मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 25,000 रुपये के इनामी बदमाश को घेराबंदी कर दबोच लिया और सीधा जेल की राह दिखाई । ऑपरेशन काेम्बिंग और गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक विनय कुमार मौर्य के निर्देशन, तथा अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन एवं पुलिस महानिरीक्षक झांसी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई अंजाम दी गई । कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी, ज्ञान भारती चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर विपिन कुमार, हेड कांस्टेबल विपिन कुमार और सिपाही रणजीत सिंह की टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थी ।तभी जोल्हूपुर वन विभाग के वॉच टावर के पास सटीक व्यूह रचना कर 25 हजार के इनामी साहिल पुत्र रियाज (उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी मोहल्ला राम चबूतरा, कालपी) को धर दबोचा गया । काला चिट्ठा और बरामदगी बरामदगी: आरोपी के पास से 01 अदद पीली धातु की बाली बरामद हुई है । दर्ज मुकदमे: कालपी कोतवाली में मु0अ0सं0 136/26 (धारा 308(5)/112/317(2) बीएनएस) एवं मु0अ0सं0 138/26 (धारा 308(5)/112 बीएनएस) पंजीकृत हैं । गैंग के अन्य गुर्गे पहले ही अंदर: वरिष्ठ उप निरीक्षक उदय प्रताप सिंह ने खुलासा किया कि इस इनामी बदमाश के साथी पहले ही इन मुकदमों में जेल पहुंच चुके हैं। अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है । कालपी पुलिस के इस कड़े एक्शन ने साफ कर दिया है—अपराध करोगे, तो ठिकाना हवालात ही होगा!1