Shuru
Apke Nagar Ki App…
लालपुरा में संत निरंकारी सत्संग आयोजित, ब्रह्मज्ञान का दिया संदेश लालसोट। संत निरंकारी मिशन की लालसोट शाखा द्वारा लालपुरा पंचायत में सत्संग का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता महात्मा रतन लाल सैनी ने कहा कि ब्रह्मज्ञान केवल सद्गुरु की कृपा से ही प्राप्त होता है। सत्संग में भजन-कीर्तन एवं आध्यात्मिक विचार प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का संचालन चौथमल सैन ने किया। संगत के लिए लंगर एवं आवागमन की व्यवस्था भी की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Girdhari lal Sahu
लालपुरा में संत निरंकारी सत्संग आयोजित, ब्रह्मज्ञान का दिया संदेश लालसोट। संत निरंकारी मिशन की लालसोट शाखा द्वारा लालपुरा पंचायत में सत्संग का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता महात्मा रतन लाल सैनी ने कहा कि ब्रह्मज्ञान केवल सद्गुरु की कृपा से ही प्राप्त होता है। सत्संग में भजन-कीर्तन एवं आध्यात्मिक विचार प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का संचालन चौथमल सैन ने किया। संगत के लिए लंगर एवं आवागमन की व्यवस्था भी की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
More news from Sawai Madhopur and nearby areas
- आंध्र प्रदेश में विकास की नई क्रांति: पीएम मोदी ने दी ₹1 लाख करोड़ से अधिक की ऐतिहासिक सौगातें! आंध्र प्रदेश में विकास की नई क्रांति: पीएम मोदी ने दी ₹1 लाख करोड़ से अधिक की ऐतिहासिक सौगातें! विशेष संवाददाता | विशाखापटनम/भोगपुरम भोगपुरम (आंध्र प्रदेश): प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के विशाखापटनम/भोगपुरम में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर और समग्र विकास के लिए 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का अनावरण किया। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कहा कि आज का दिन न केवल आंध्र प्रदेश बल्कि पूरे दक्षिण भारत के विकास इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गया है। प्रमुख बिंदु एवं मुख्य घोषणाएं: 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे परियोजनाएं: पीएम मोदी ने बताया कि राज्य में वर्तमान में ₹1,000 अरब (1 लाख करोड़ रुपये) से अधिक की रेलवे परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। शत-प्रतिशत (100%) रेलवे विद्युतीकरण: आंध्र प्रदेश का संपूर्ण रेलवे नेटवर्क अब 100% इलेक्ट्रिफाइड (विद्युतीकृत) हो चुका है, जिससे पर्यावरण-अनुकूल और तेज़ परिवहन संभव हो सका है। 70 से अधिक रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राज्य के 70 से अधिक छोटे और बड़े रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय एवं आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। पीएम गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान से एकीकृत कनेक्टिविटी: पीएम गतिशक्ति योजना के तहत राज्य के रेल नेटवर्क, प्रमुख समुद्री बंदरगाहों (Ports) और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों को आपस में जोड़ा जा रहा है, जिससे लॉजिस्टिक्स लागत में भारी कमी आएगी। उड़ान योजना से आम नागरिक को लाभ: उड़ान (UDAN) योजना के जरिए छोटे शहरों के आम नागरिकों को भी अब हवाई सफर (फ्लाइट) की सुविधा सुलभ हो पाई है। "आंध्र का युवा पूरी दुनिया में लहरा रहा है परचम" – पीएम मोदी प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के युवाओं की प्रशंसा करते हुए कहा: "आंध्र प्रदेश हमेशा से भविष्य की सोच (Forward Looking) रखने वाला प्रदेश रहा है। यहाँ के प्रतिभाशाली युवाओं ने सॉफ्टवेयर, आईटी और टेक (Tech) सेक्टर में पूरी दुनिया में भारत का डंका बजाया है। केंद्र सरकार यहाँ की प्रतिभा और क्षमता को आंध्र प्रदेश की विकास शक्ति से जोड़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।" उद्योगों, किसानों और व्यापार को मिलेगा सीधा लाभ इस आधुनिक लॉजिस्टिक्स और इंफ्रास्ट्रक्चर नेटवर्क के तैयार होने से राज्य में 'ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस' (Ease of Doing Business) को भारी बढ़ावा मिलेगा। इससे: उद्योगों को निर्बाध और तेज़ कनेक्टिविटी मिलेगी। किसानों को अपनी उपज बड़े बाज़ारों तक आसानी से पहुँचाने में मदद मिलेगी। रोज़गार के नए-नए अवसर पैदा होंगे। कार्यक्रम में राज्य के शीर्ष नेताओं सहित हज़ारों की संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रधानमंत्री के संबोधन और इन अभूतपूर्व सौगातों का ज़ोरदार तालियों से स्वागत किया।1
- लोकगीतों के जरिए कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के नेतृत्व की प्रशंसा लोकगीतों के जरिए कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के नेतृत्व की प्रशंसा "पूरे भारत में किरोड़ी लाल मीणा का नाम, मीणा समाज में नहीं होगा दूसरा ऐसा नेता" जयपुर/दौसा | राजस्थान की राजनीति में 'बाबा' के नाम से प्रसिद्ध कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के जनहितैषी कार्यों और दबंग छवि का असर अब लोकगीतों और कविताओं में भी साफ नजर आ रहा है। मीणा हाईकोर्ट परिसर में पहुंचे ग्रामीण बुजुर्गों ने अपने पारंपरिक लोकगीतों और कविताओं के माध्यम से डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के संघर्षों और उपलब्धियों का महिमामंडन किया। एक स्थानीय बुजुर्ग ग्रामीण ने माइक पर बोलते हुए अपने भावुक और प्रभावशाली अंदाज में कहा कि डॉ. किरोड़ी लाल जैसा समर्पित और निडर नेता समाज में दोबारा पैदा होना नामुमकिन है। उन्होंने मीणा हाईकोर्ट के निर्माण से लेकर समाज के हर वर्ग के लिए किए गए उनके संघर्षों को रेखांकित किया। लोकगीत की प्रमुख पंक्तियाँ जो बनीं चर्चा का विषय: ग्रामीणों द्वारा गाई गई पंक्तियों ने वहाँ मौजूद सभी लोगों का ध्यान खींचा: "मीणा समाज में किरोड़ी सो अवतार आ गयो, किरोड़ी को तो नाम पूरे भारत में छा गयो..." "सावन में तो बादला चौमेली गुर्रावे, किरोड़ी का आगे तीनों लोक थर्रावे..." "नांगला में हाईकोर्ट बनवा दियो किरोड़ी लाल मीणा ने..." जन-जन में 'बाबा' के प्रति अटूट विश्वास कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने न केवल नांगल प्यारेवास में 'मीणा हाईकोर्ट' की स्थापना करके समाज को एक ऐतिहासिक पहचान दी, बल्कि हर वर्ग के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ी। उनकी कार्यशैली, सादगी और गरीबों के प्रति समर्पण के कारण ही आज पूरे प्रदेश और देश में उनकी एक अलग पहचान है।1
- कानोता थाना अधिकारी को लाइन हाजिर करने पर आमजन में रोष युवाओं ने किया प्रदर्शन आरटीओ निरीक्षक से विवाद के चलते लाइन हाजिर हुए कानोता थाना अधिकारी मुनींद्र सिंह को हटाए जाने पर आमजन में भारी रोष है बड़ी संख्या में युवाओं ने थाने के सामने थाना अधिकारी के पक्ष में प्रदर्शन किया एवं कल से ही सोशल मीडिया पर थाना अधिकारी के पक्ष में ट्रेंड चल रहा है लोग थाना अधिकारी को हटाए जाने पर सरकार से नाराजगी प्रकट कर रहे हैं गौरतलब है कि थाना अधिकारी मुनींद्र सिंह ने क्षेत्र में नशाखोरी के खिलाफ अभियान चलाया था इसके उपरांत थाना क्षेत्र में लोग कार्यशैली से बेहद संतुष्ट थे1
- स्कूल प्रबंधन पर छात्र को प्रताड़ित करने का आरोप, जहर खाने के बाद अस्पताल में भर्ती गंगापुर सिटी। क्षेत्र के एक निजी विद्यालय के छात्र को कथित रूप से मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना देने का मामला सामने आया है। परिजनों ने विद्यालय के संस्था प्रमुख पर गंभीर आरोप लगाते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की है। परिजनों के अनुसार आकाश मीना, पुत्र भीमसिंह मीना, जय गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी विद्यालय, तलावड़ा का छात्र है। आरोप है कि छात्र गलती से मोबाइल फोन स्कूल लेकर चला गया था। मोबाइल मिलने के बाद संस्था प्रमुख ने छात्र को कथित रूप से शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया तथा धमकाकर उसकी टीसी (स्थानांतरण प्रमाण-पत्र) भी काट दी। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद छात्र तीन दिनों तक गहरे मानसिक तनाव में रहा। उसने किसी से ठीक से बात नहीं की और न ही भोजन किया। इसके बाद तनाव में आकर उसने कथित रूप से कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत गंगापुर सिटी स्थित रिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। परिजनों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो ताकि भविष्य में किसी अन्य छात्र के साथ ऐसी घटना न हो।1