रफ्तार का कहरः तोगो मोड़ के पास पिलर से टकराई बाइक, एक युवक की दर्दनाक मौत; अस्पताल में डॉक्टर के नदारद रहने पर भड़के लोग जिप सदस्य की तत्परता से अस्पताल पहुंचे घायल, लेकिन सीएचसी में नहीं मिले डॉक्टर चैनपुर (गुमला) : चैनपुर अनुमंडल अंतर्गत जारी प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में रविवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। तोगो मोड़ स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के समीप एक तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होकर पिलर से टकराने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक युवक अनीश तिग्गा की इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों युवक हर्रा अंबा कोना चैनपुर के रहने वाले हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक रविवार रात जारी प्रखंड के जर्मना गांव से बाइक पर सवार होकर अपने घर हर्रा अंबाकोना लौट रहे थे। इसी दौरान तोगो मोड़ के पास अचानक उनकी बाइक से नियंत्रण छूट गया और वह सीधे सड़क किनारे बने पिलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक दूर जा गिरे और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य दिलीप बड़ाइक ने भारी तत्परता दिखाई। उन्होंने तुरंत जारी थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी और स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों घायलों को तत्काल चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। लेकिन यहां ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खुल गई। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के वक्त डॉक्टर ही मौजूद नहीं थे। डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण स्वास्थ्यकर्मियों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया। एंबुलेंस से गुमला ले जाने के दौरान ही अनीश तिग्गा ने रास्ते में दम तोड़ दिया। अस्पताल में डॉक्टर की गैरमौजूदगी और इसके कारण हुई युवक की मौत से लोगों में भारी नाराजगी है। जिप सदस्य दिलीप बड़ाइक ने स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर कड़ा रोष जताते हुए व्यवस्था में अविलंब सुधार की मांग की है। वहीं स्थानीय लोगों ने जिप सदस्य के त्वरित और मानवीय प्रयास की जमकर सराहना की है। इधर हादसे की सूचना मिलते ही जारी थाना प्रभारी ने घटनास्थल और अस्पताल पहुंचकर मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। एक ही झटके में युवक की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है, साथ ही सड़क सुरक्षा और ग्रामीण स्तर पर दम तोड़ती स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर कई बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल मरीजों की चिकित्सक के नहीं रहने के कारण जान जाने का यह कोई पहला मामला नहीं है। चैनपुर अनुमंडल के अस्पताल में पहले भी ऐसी घोर लापरवाही देखने को मिली है, जब समय पर इलाज नहीं मिलने से घायलों ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि चैनपुर और आसपास के क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार इन हादसों का सबसे मुख्य कारण नशा है। शाम ढलते ही कई लोग नशे की हालत में बेतरतीब और तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं।

- Post by Mr Kalyan Babu1
- चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम छिछवानी में सोमवार शाम एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है, जहां आपसी विवाद में एक व्यक्ति की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।1
- रायडीह थाना क्षेत्र के जोड़ाजाम महादेव नगर के समीप भीषण सड़क हादसे में भरनो निवासी उमेश महतो बुरी तरह जख्मी हो गया। बताया जाता है वह अपनी बहन की शादी का निमंत्रण कार्ड बांटकर बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान जोड़ाजम के समीप चलती बाइक पर मोबाइल पर बात कर रहा था और सामने से आ रही ऑटो से टक्कर हो गई। ऑटो से टकराने के बाद वह सड़क पर गिर गया और विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार की ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि युवक का बायां हाथ कटकर बाइक सहित ट्रक में फंस गया। तत्काल पुलिस की मदद से घायल को सफर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से गंभीर हालत में रांची रेफर किया गया। वहीं मौके से ऑटो चालक फरार हो गया जबकि पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।2
- महुआडांड़ प्रखंड के उदालखाड़ गांव में एक अकेले जंगली हाथी ने बीती रात जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और घरों में रखे धान-मक्का सहित अनाज को बर्बाद कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम समय पर मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से हाथी को गांव से बाहर खदेड़ने का प्रयास किया। इसके बावजूद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ हैग्रामीणों ने नुकसान का आकलन कर पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है। वहीं वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और हाथी दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है।1
- Post by हमर जशपुर1
- Post by Jharkhand local news1
- Post by AAM JANATA1
- चैनपुर (गुमला): अब बेटियों की सेहत को लेकर चैनपुर में एक अहम पहल शुरू की गई है। सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई।1