Shuru
Apke Nagar Ki App…
इंदौर में अर्पित चौहान,राजा दुबे और कमल अहिरवार ने हनुमान मंदिर के सामने पेशाब की मंशा मुस्लिम धर्म के लोगों पर इस कृत्य का आरोप लगाने की थी VHP, बजरंगदल ने इस मामले में खुलासा करने की मांग की थी पुलिस ने CCTV के जरिए तीनों की गिरफ्तारी की
Shahid Qureshi
इंदौर में अर्पित चौहान,राजा दुबे और कमल अहिरवार ने हनुमान मंदिर के सामने पेशाब की मंशा मुस्लिम धर्म के लोगों पर इस कृत्य का आरोप लगाने की थी VHP, बजरंगदल ने इस मामले में खुलासा करने की मांग की थी पुलिस ने CCTV के जरिए तीनों की गिरफ्तारी की
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दतिया जिले में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान का जायजा लेने कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े खुद मैदान में उतरे। उन्होंने प्रभावित गांवों का दौरा कर फसल की स्थिति देखी और किसानों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने आज सेवढ़ा विकासखंड के ग्राम मलियापुरा, बाड़ोखरी एवं पोरसा खुर्द का दौरा कर ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर सीधे खेतों में पहुंचे और वहां खड़ी गेहूं की फसल का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। किसानों ने ओलावृष्टि से फसलों को हुए भारी नुकसान की जानकारी देते हुए शीघ्र राहत की मांग की, जिस पर कलेक्टर ने उन्हें आश्वस्त किया कि शासन द्वारा हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि फसल नुकसान का सर्वे कार्य शीघ्र, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि सर्वे में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र किसान राहत से वंचित न रहे। कलेक्टर ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि शासन उनके साथ खड़ा है और सभी प्रभावित किसानों को समय पर राहत उपलब्ध कराई जाएगी्। ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के लिए यह निरीक्षण राहत की उम्मीद लेकर आया है। अब नजर इस बात पर है कि सर्वे कार्य कितनी तेजी से पूरा होता है और किसानों को मुआवजा कब तक मिल पाता है।3
- Post by Lakshya News tv1
- आज ग्राम भरौली में दंगल में हर जिले के पहलवान कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल हुए जिसमें आखिरी कुश्ती संभाग केसरी और बुंदेलखंड केसरी के बीच कुश्ती हुई जिसमें संभाग केसरी कुश्ती में विजय हुए4
- झांसी में कूड़ा डालने को लेकर पुलिसकर्मी और दो लोगों के बीच विवाद का वीडियो वायरल हुआ। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने संबंधित पुलिसकर्मी को तत्काल निलंबित कर दिया है। घटना की जांच क्षेत्राधिकारी नगर कर रहे हैं।1
- झांसी में महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा बुलेट सवार दो युवकों को चप्पलों से पीटा गाली-गलौज के साथ महिला ने दी धमकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल नवाबाद के जीवन शाह तिराहा का मामला।1
- Post by S News1
- दतिया जिले के बड़ौनी नगर पंचायत क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ अब खतरनाक रूप लेती नजर आ रही है। गल्ला मंडी के पास बनी करीब 100 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़कर युवकों द्वारा रील और वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह रही कि एक युवक पाइप के सहारे टंकी से नीचे उतरता दिखाई दिया, जहां जरा सी चूक से बड़ा हादसा हो सकता था। यह पानी की टंकी नगर की पेयजल व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन इसकी सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह नदारद है। टंकी के आसपास न तो पर्याप्त बैरिकेडिंग है और न ही कोई निगरानी की व्यवस्था, जिसके चलते युवक आसानी से वहां पहुंचकर जान जोखिम में डाल रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं और कई बार नगर पंचायत को इसकी सूचना दी गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इतनी ऊंचाई से गिरने पर जान का खतरा बना रहता है, इसके बावजूद प्रशासन गंभीर नहीं दिख रहा। सुरक्षा गार्ड, सीसीटीवी और सख्त निगरानी जैसी व्यवस्थाएं अब तक नहीं की गई हैं। सीएमओ से पूछे जाने पर भी स्पष्ट जवाब नहीं मिला।1
- दतिया में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली घटना सामने आई है। फायरिंग और गाली-गलौज का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार बदमाशों की तलाश जारी है। दतिया के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडा की नरिया, गोंडा मोहल्ला में बीते दिन फायरिंग और हंगामे की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। वायरल वीडियो में बदमाश खुलेआम फायरिंग करते और गाली-गलौज करते नजर आए, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद आरोपियों ने विजय रावत नामक एक बैंक एजेंट को निशाना बनाया। पहले उसके साथ मारपीट की गई और फिर जबरन उसे बोलेरो वाहन में डालकर उसका अपहरण कर लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपी—छोटू मांझी और बंटी मुसलमान—को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपहरण सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। इस मामले में फरियादी गिरिजा कोरी ने कोतवाली थाना पहुंचकर पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की फिलहाल पुलिस घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। साथ ही वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य संदिग्धों की पहचान भी की जा रही है। दतिया में दिनदहाड़े फायरिंग और अपहरण जैसी घटनाएं आम लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही हैं। हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है, लेकिन शेष बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगी हुई है।2
- सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कूड़ा डालने को लेकर पुलिसकर्मी व 02 व्यक्तियों के बीच विवाद/हाथापाई के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए SSp jhansi bbgtsmurthy_ips द्वारा संबंधित पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा की जा रही है, इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक साइबर श्रीमती अरीबा नोमान की वीडियो बाइट..1