दतिया में फायरिंग का CCTV वायरल: बैंक एजेंट का अपहरण, दो आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी दतिया में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली घटना सामने आई है। फायरिंग और गाली-गलौज का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार बदमाशों की तलाश जारी है। दतिया के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडा की नरिया, गोंडा मोहल्ला में बीते दिन फायरिंग और हंगामे की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। वायरल वीडियो में बदमाश खुलेआम फायरिंग करते और गाली-गलौज करते नजर आए, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद आरोपियों ने विजय रावत नामक एक बैंक एजेंट को निशाना बनाया। पहले उसके साथ मारपीट की गई और फिर जबरन उसे बोलेरो वाहन में डालकर उसका अपहरण कर लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपी—छोटू मांझी और बंटी मुसलमान—को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपहरण सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। इस मामले में फरियादी गिरिजा कोरी ने कोतवाली थाना पहुंचकर पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की फिलहाल पुलिस घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। साथ ही वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य संदिग्धों की पहचान भी की जा रही है। दतिया में दिनदहाड़े फायरिंग और अपहरण जैसी घटनाएं आम लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही हैं। हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है, लेकिन शेष बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगी हुई है।
दतिया में फायरिंग का CCTV वायरल: बैंक एजेंट का अपहरण, दो आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी दतिया में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली घटना सामने आई है। फायरिंग और गाली-गलौज का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार बदमाशों की तलाश जारी है। दतिया के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडा की नरिया, गोंडा मोहल्ला में बीते दिन फायरिंग और हंगामे की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। वायरल वीडियो में बदमाश खुलेआम फायरिंग करते और गाली-गलौज करते नजर आए, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद आरोपियों ने विजय रावत नामक एक बैंक एजेंट को निशाना बनाया। पहले उसके साथ मारपीट की गई और फिर जबरन उसे बोलेरो
वाहन में डालकर उसका अपहरण कर लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपी—छोटू मांझी और बंटी मुसलमान—को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपहरण सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। इस मामले में फरियादी गिरिजा कोरी ने कोतवाली थाना पहुंचकर पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की फिलहाल पुलिस घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। साथ ही वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य संदिग्धों की पहचान भी की जा रही है। दतिया में दिनदहाड़े फायरिंग और अपहरण जैसी घटनाएं आम लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही हैं। हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है, लेकिन शेष बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगी हुई है।
- दतिया जिले में करणी सेना परिवार (टीम जीवन सिंह सेरपुर) के द्वारा सर्व समाज की सेवा एवं जनहित के कार्यों के लिए सर्व समाज से देश, धर्म, सनातन, संस्कृति प्रेमी युवाओं को संगठन से जोड़ा जाएगा। जिससे जिले के सर्व समाज के परस्पर भाईचारा सोहार्द और विश्वास को मजबूत किया जा सके। जय मां करणी 🙏🚩1
- मथुराः वृंदावन में स्टीमर पलटने से पहले का यह वीडियो है राधे-राधे का जाप कर रहे इन लोगों में 10 लोगों का यह आखिरी सफर हो गया नाव हादसे में 10 लोगों की मौत हो चुकी है, 5 लोग अभी भी लापता हैं1
- Post by Lakshya News tv1
- झांसी में फूल सिंह बरैया के साथ क्या हुआ सबको सब पता मंडल अध्यक्ष उनाव दिनेशशर्मा1
- दतिया.शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी क्रम में नो पार्किंग जोन में खड़ी लगभग आधा दर्जन से अधिक बाइकों को ट्रैफिक पुलिस द्वारा उठाकर यातायात थाना लाया गया, जहां उनके विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस द्वारा इन दिनों शहर की गलियों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना और आम नागरिकों को होने वाली परेशानी से राहत दिलाना है। यातायात प्रभारी सपना शर्मा के नेतृत्व में की जा रही इस कार्रवाई की आम लोगों द्वारा सराहना भी की जा रही है।2
- Post by AD SINGH DHAKAD1
- Post by Abhishek Jain1
- इंदौर में अर्पित चौहान,राजा दुबे और कमल अहिरवार ने हनुमान मंदिर के सामने पेशाब की मंशा मुस्लिम धर्म के लोगों पर इस कृत्य का आरोप लगाने की थी VHP, बजरंगदल ने इस मामले में खुलासा करने की मांग की थी पुलिस ने CCTV के जरिए तीनों की गिरफ्तारी की1