Shuru
Apke Nagar Ki App…
“बिहार दिवस पर जमुई के 11 प्रतिभागी पटना रवाना, राज्य स्तर पर दिखाएंगे प्रतिभा का दम।”
Pinkey Kumari
“बिहार दिवस पर जमुई के 11 प्रतिभागी पटना रवाना, राज्य स्तर पर दिखाएंगे प्रतिभा का दम।”
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Pinkey Kumari1
- बिहार दिवस समारोह को लेकर परेड मैदान में सजा पंडाल. शेखपुरा - बिहार दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया जायेगा। जिला का मुख्य समारोह कलेक्ट्रेट के परेड मैदान में होगा। समारोह को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। समारोह को लेकर कलेक्ट्रेट के परेड मैदान मं भव्य पंडाल बनाया गया है। वही विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाल लगाया जायेगा। समारोह की शुरुआत सुबह छह बजे से स्कूली बच्चो की प्रभात फेरी से होगी। डीपीआरओ आर्य गौतम ने बताया कि सुबह 6.30 बजे श्यामा सरोवर पार्क में डीएम व एसपी के द्वारा पौधारोपण किया जायेगा। मुख्य समारोह का आयोजन परेड मैदान में दिन के 11 बजे से होगा जहा दीप जलाकर समारोह की शुरुआत होगी। बिहार गौरव गीत और स्वागत गांन से समारोह आगे बढ़ेगा। समारोह में जिला के प्रभारी मंत्री जमा खान के आने को लेकर सस्पेंश बना हुआ हैं। समारोह में उत्कृष्ट काम करने वाले शिक्षकों, बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों सहित अन्य लोगों को पुरस्कृत भी किया जायेगा। वही परेड मैदान में ही शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।1
- टेटिया बंबर प्रखंड के भूना स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में श्री श्री 108 श्रीमद्भागवत कथा एवं महापुराण ज्ञान यज्ञ के आयोजन को लेकर शनिवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत देवघरा मंदिर परिसर स्थित शिवगंगा से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस दौरान सैकड़ों महिलाओं और युवतियों ने सिर पर कलश रखकर श्रद्धा और भक्ति के साथ यात्रा में भाग लिया। पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरवाया गया। कलश शोभायात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए कथा स्थल तक पहुंची, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बन गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यह धार्मिक अनुष्ठान क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति के लिए आयोजित किया जा रहा है। श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 27 मार्च तक प्रतिदिन संध्या 7:30 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक किया जाएगा। कथा वाचन वृंदावन धाम से आईं कथा वाचिका श्रेयाशी पाण्डेय द्वारा किया जाएगा। वहीं 28 मार्च, शनिवार को सुबह 8:00 बजे पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन होगा, जिसके बाद महाप्रसाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है और ग्रामीण बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। इस मौके पर मुस्कान सिंह, अमन सिंह, नवनीत सिंह, कुंदन कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।1
- Post by THE LIVE1
- पकरीबरावां: ईदगाह में गूंजी अमन-चैन की दुआ, आपसी सौहार्द के साथ संपन्न हुई ईद की नमाज2
- तारापुर प्रखंड के गाजीपुर में शनिवार को ईद-उल-फितर की नमाज़ ईदगाह मैदान में होनी थी, लेकिन बारिश और मैदान गीला होने के कारण नमाज़ मस्जिदों में अदा की गई। जामा मस्जिद गाजीपुर, उर्दू चौक, पुरानी बाजार, कैंप मोहल्ला, खानपुर, रामपुर और लखनपुर की मस्जिदों में सैकड़ों नमाजियों ने नमाज़ पढ़ी। जामा मस्जिद में दो जमात में नमाज़ हुई। पहली जमात सुबह 8:30 बजे इमाम मुजीबुर रहमान ने पढ़ाई, जबकि दूसरी जमात करीब 9:30 बजे नायब इमाम हाफिज तासीन ने अदा कराई। मोहम्मद अरशद खान ने बताया कि मौसम खराब होने से स्थान बदलना पड़ा। वहीं मोहम्मद नसीम अख्तर ने कहा कि बुजुर्गों और बच्चों की सुविधा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया।1
- मुंगेर शहर के गंगा कस्टहरणी घाट और किला के बारे मे लोगो से जानिए !1
- हुसैनावाद के कर्बला मस्जिद से लाखों का समान चोरी पूजा का चंदी का पंजा व 20 क्विंटल छड़ चुराया दो दिन पहले मस्जिद की दानपेटी से भी हुई थी चोरी शेखपुरा- अरियरी थाना के हुसैनावाद के शिया कर्बला मस्जिद से लाखों का समान चोरी कर लेने का मामला सामने आया है। इस संबंध में अरियरी थाना में अज्ञात के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कराया गया है। स्थानीय ग्रामीण शाह हैदर ने बताया कि ईद की नमाज के बाद लोग अपने पुर्वजों के कब पर इवादत के लिए आये तब मस्जिद का दरबाजा टूटा मिला। छानबीन की गई तो पाया गया कि कर्बला मस्जिद के निर्माण के लिए रखा गया 20 क्विंटल छड, पूजा का चांदी का छह पंजा एवं अन्य कई सामाग्री गायब थी। स्थानीय लोगों ने कहा कि ईद जैसे पर्व में महौल बिगाड़ने के लिए इस तरह की साजिश की जा रही है। गायब सामाग्री की कीमत करीब चार लाख रुपया बताई जा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि अभी दो दिन पहले हुसैनावाद के मस्जिद की दानपेटी चोरी की गई है। हुसैनावाद में लगातार महौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि अमुमन यह मस्जिद बंद रहता है इसलिए चोरों ने आराम से चोरी की घटना को अंजाम दिया है। थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि चोरी के इस मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी गई है। जल्द ही चोर का पता लगाकर समान की बरामदगी कर ली जायेगी। वाईट - जिसान रिजवी1
- कल आंधी के कारण घर उड़ गया है कोरिया पंचायत के जो मुखिया हैं उनसे अनुरोध है राहत कोटा से इनको कुछ दिया जाए।। और जो हमारे विधायक श्री नचिकेता मंडल जी इनका कुछ उपाय कीजिए ।। मुंगेर जिला के खड़गपुर प्रखंड अंतर्गत किशनपुर गांव का वीडियो है।।1