logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मौसम की मार ईदगाह से मस्जिदों में अदा हुई ईद की नमाज़, दो जमात में पढ़ी गई नमाज़, भाईचारे का दिखा उत्साह तारापुर प्रखंड के गाजीपुर में शनिवार को ईद-उल-फितर की नमाज़ ईदगाह मैदान में होनी थी, लेकिन बारिश और मैदान गीला होने के कारण नमाज़ मस्जिदों में अदा की गई। जामा मस्जिद गाजीपुर, उर्दू चौक, पुरानी बाजार, कैंप मोहल्ला, खानपुर, रामपुर और लखनपुर की मस्जिदों में सैकड़ों नमाजियों ने नमाज़ पढ़ी। जामा मस्जिद में दो जमात में नमाज़ हुई। पहली जमात सुबह 8:30 बजे इमाम मुजीबुर रहमान ने पढ़ाई, जबकि दूसरी जमात करीब 9:30 बजे नायब इमाम हाफिज तासीन ने अदा कराई। मोहम्मद अरशद खान ने बताया कि मौसम खराब होने से स्थान बदलना पड़ा। वहीं मोहम्मद नसीम अख्तर ने कहा कि बुजुर्गों और बच्चों की सुविधा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया।

11 hrs ago
user_SUMIT KUMAR
SUMIT KUMAR
Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
11 hrs ago

मौसम की मार ईदगाह से मस्जिदों में अदा हुई ईद की नमाज़, दो जमात में पढ़ी गई नमाज़, भाईचारे का दिखा उत्साह तारापुर प्रखंड के गाजीपुर में शनिवार को ईद-उल-फितर की नमाज़ ईदगाह मैदान में होनी थी, लेकिन बारिश और मैदान गीला होने के कारण नमाज़ मस्जिदों में अदा की गई। जामा मस्जिद गाजीपुर, उर्दू चौक, पुरानी बाजार, कैंप मोहल्ला, खानपुर, रामपुर और लखनपुर की मस्जिदों में सैकड़ों नमाजियों ने नमाज़ पढ़ी। जामा मस्जिद में दो जमात में नमाज़ हुई। पहली जमात सुबह 8:30 बजे इमाम मुजीबुर रहमान ने पढ़ाई, जबकि दूसरी जमात करीब 9:30 बजे नायब इमाम हाफिज तासीन ने अदा कराई। मोहम्मद अरशद खान ने बताया कि मौसम खराब होने से स्थान बदलना पड़ा। वहीं मोहम्मद नसीम अख्तर ने कहा कि बुजुर्गों और बच्चों की सुविधा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया।

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by THE LIVE
    1
    Post by THE LIVE
    user_THE LIVE
    THE LIVE
    Journalist तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    2 hrs ago
  • तारापुर प्रखंड के गाजीपुर में शनिवार को ईद-उल-फितर की नमाज़ ईदगाह मैदान में होनी थी, लेकिन बारिश और मैदान गीला होने के कारण नमाज़ मस्जिदों में अदा की गई। जामा मस्जिद गाजीपुर, उर्दू चौक, पुरानी बाजार, कैंप मोहल्ला, खानपुर, रामपुर और लखनपुर की मस्जिदों में सैकड़ों नमाजियों ने नमाज़ पढ़ी। जामा मस्जिद में दो जमात में नमाज़ हुई। पहली जमात सुबह 8:30 बजे इमाम मुजीबुर रहमान ने पढ़ाई, जबकि दूसरी जमात करीब 9:30 बजे नायब इमाम हाफिज तासीन ने अदा कराई। मोहम्मद अरशद खान ने बताया कि मौसम खराब होने से स्थान बदलना पड़ा। वहीं मोहम्मद नसीम अख्तर ने कहा कि बुजुर्गों और बच्चों की सुविधा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया।
    1
    तारापुर प्रखंड के गाजीपुर में शनिवार को ईद-उल-फितर की नमाज़ ईदगाह मैदान में होनी थी, लेकिन बारिश और मैदान गीला होने के कारण नमाज़ मस्जिदों में अदा की गई। जामा मस्जिद गाजीपुर, उर्दू चौक, पुरानी बाजार, कैंप मोहल्ला, खानपुर, रामपुर और लखनपुर की मस्जिदों में सैकड़ों नमाजियों ने नमाज़ पढ़ी।
जामा मस्जिद में दो जमात में नमाज़ हुई। पहली जमात सुबह 8:30 बजे इमाम मुजीबुर रहमान ने पढ़ाई, जबकि दूसरी जमात करीब 9:30 बजे नायब इमाम हाफिज तासीन ने अदा कराई।
मोहम्मद अरशद खान ने बताया कि मौसम खराब होने से स्थान बदलना पड़ा। वहीं मोहम्मद नसीम अख्तर ने कहा कि बुजुर्गों और बच्चों की सुविधा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया।
नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    11 hrs ago
  • टेटिया बंबर प्रखंड के भूना स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में श्री श्री 108 श्रीमद्भागवत कथा एवं महापुराण ज्ञान यज्ञ के आयोजन को लेकर शनिवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत देवघरा मंदिर परिसर स्थित शिवगंगा से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस दौरान सैकड़ों महिलाओं और युवतियों ने सिर पर कलश रखकर श्रद्धा और भक्ति के साथ यात्रा में भाग लिया। पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरवाया गया। कलश शोभायात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए कथा स्थल तक पहुंची, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बन गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यह धार्मिक अनुष्ठान क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति के लिए आयोजित किया जा रहा है। श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 27 मार्च तक प्रतिदिन संध्या 7:30 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक किया जाएगा। कथा वाचन वृंदावन धाम से आईं कथा वाचिका श्रेयाशी पाण्डेय द्वारा किया जाएगा। वहीं 28 मार्च, शनिवार को सुबह 8:00 बजे पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन होगा, जिसके बाद महाप्रसाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है और ग्रामीण बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। इस मौके पर मुस्कान सिंह, अमन सिंह, नवनीत सिंह, कुंदन कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।
    1
    टेटिया बंबर प्रखंड के भूना स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में श्री श्री 108 श्रीमद्भागवत कथा एवं महापुराण ज्ञान यज्ञ के आयोजन को लेकर शनिवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत देवघरा मंदिर परिसर स्थित शिवगंगा से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस दौरान सैकड़ों महिलाओं और युवतियों ने सिर पर कलश रखकर श्रद्धा और भक्ति के साथ यात्रा में भाग लिया। पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरवाया गया।
कलश शोभायात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए कथा स्थल तक पहुंची, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बन गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यह धार्मिक अनुष्ठान क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति के लिए आयोजित किया जा रहा है।
श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 27 मार्च तक प्रतिदिन संध्या 7:30 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक किया जाएगा। कथा वाचन वृंदावन धाम से आईं कथा वाचिका श्रेयाशी पाण्डेय द्वारा किया जाएगा। वहीं 28 मार्च, शनिवार को सुबह 8:00 बजे पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन होगा, जिसके बाद महाप्रसाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है और ग्रामीण बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। इस मौके पर मुस्कान सिंह, अमन सिंह, नवनीत सिंह, कुंदन कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।
    user_Piyush kumar priyadarshi
    Piyush kumar priyadarshi
    Local News Reporter खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    4 hrs ago
  • कल आंधी के कारण घर उड़ गया है कोरिया पंचायत के जो मुखिया हैं उनसे अनुरोध है राहत कोटा से इनको कुछ दिया जाए।। और जो हमारे विधायक श्री नचिकेता मंडल जी इनका कुछ उपाय कीजिए ।। मुंगेर जिला के खड़गपुर प्रखंड अंतर्गत किशनपुर गांव का वीडियो है।।
    1
    कल आंधी के कारण घर उड़ गया है 
कोरिया पंचायत के जो मुखिया हैं उनसे अनुरोध है राहत कोटा से इनको कुछ दिया जाए।।
और जो हमारे विधायक श्री नचिकेता मंडल जी इनका कुछ उपाय कीजिए ।। 
मुंगेर जिला के खड़गपुर प्रखंड अंतर्गत किशनपुर गांव का वीडियो है।।
    user_Pardafass news
    Pardafass news
    Video Creator खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    13 hrs ago
  • अमरपुर में ईद पर गूंजा भाईचारे का संदेश, प्रशासन भी रहा अलर्ट—नवरात्रि को लेकर दी गई शुभकामनाएं ईद के मौके पर अमरपुर में जहां एक ओर नमाज के बाद गले मिलकर लोगों ने मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम दिया, वहीं दूसरी ओर प्रशासन भी पूरी तरह एक्टिव मोड में नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी गई।
    1
    अमरपुर में ईद पर गूंजा भाईचारे का संदेश, प्रशासन भी रहा अलर्ट—नवरात्रि को लेकर दी गई शुभकामनाएं
ईद के मौके पर अमरपुर में जहां एक ओर नमाज के बाद गले मिलकर लोगों ने मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम दिया, वहीं दूसरी ओर प्रशासन भी पूरी तरह एक्टिव मोड में नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी गई।
    user_ओम प्रकाश आलोक रिपोर्टर
    ओम प्रकाश आलोक रिपोर्टर
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर अमरपुर, बांका, बिहार•
    15 min ago
  • बगडुम्बा में 27 मार्च तक आयोजित श्रीराम कथा का भक्तिपूर्ण शुभारंभ मंदार से कथा मंदिर तक निकली विराट कलश यात्रा, बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल
    1
    बगडुम्बा में 27 मार्च तक आयोजित श्रीराम कथा का भक्तिपूर्ण शुभारंभ
मंदार से कथा मंदिर तक निकली विराट कलश यात्रा, बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल
    user_Bikash Kumar
    Bikash Kumar
    News Anchor बांका, बांका, बिहार•
    1 hr ago
  • Post by N.k.choudhary
    1
    Post by N.k.choudhary
    user_N.k.choudhary
    N.k.choudhary
    बांका, बांका, बिहार•
    1 hr ago
  • Post by THE LIVE
    1
    Post by THE LIVE
    user_THE LIVE
    THE LIVE
    Journalist तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.