Shuru
Apke Nagar Ki App…
चैत्र नवरात्रि के समापन पर ऐतिहासिक जुलूस निकल गया जहां आसमान से पुष्प वर्षा करते हुए
Bolti Divare
चैत्र नवरात्रि के समापन पर ऐतिहासिक जुलूस निकल गया जहां आसमान से पुष्प वर्षा करते हुए
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- रायपुर थाना क्षेत्र रीवा की घटना एक युवक की नहर में मिली लाश किसी बहाने से ले गए एवं हत्या का अंजाम दे दिया गया घर वालों का ऐसा कहना है देखना दिलचस्प होगा पुलिस क्या कार्यवाही करती है1
- Post by Bolti Divare1
- Baat Pate Ki : #ZeeStrikeOnBlackMarket ....कोई ऐसा पंप है जो आपको पेट्रोल नहीं दे रहा ? कोई ऐसी एजेंसी है जो आपको गैस नहीं दे रही ? फोटो खींचकर उसके पते के साथ WhatsApp करें 93104 97453 पर, Zee News करेगा कालाबाजारी को EXPOSE1
- *रीवा ब्यरो चीफ रिप्पू पाण्डेय ✍️✍️✍️ रीवा से बड़ी खबर ✍️ पुष्पेंद्र गौतम का 'धमकी भरा' ऑडियो वायरल: "बचा सको तो बचा लो शिखा को!* *मौत से पहले का 'खौफनाक' सच? वायरल ऑडियो में विकास पाण्डेय को खुला चैलेंज।* *खाकी पर सवाल: क्या पुष्पेंद्र की कॉल डिटेल्स और लोकेशन खोलेगी मौत का राज?* *शादी के चंद महीने और सुसाइड आखिर पुष्पेंद्र गौतम के फोन कॉल के पीछे का मकसद क्या था?* एक हंसती-खेलती जिंदगी, सात फेरों के सात वचन और फिर चंद महीनों में मौत का मातम। शिखा की आत्महत्या ने कई सवाल खड़े किए थे, लेकिन अब जो वायरल ऑडियो सामने आया है, उसने पूरे मामले में आग लगा दी है। निज सहायक पुष्पेंद्र गौतम का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो शिखा के पति विकास पांडे को खुलेआम धमकी दे रहा है। वो कह रहा है- 'बचा लो', 'रिकॉर्ड कर लो', 'पुलिस के पास चले जाओ'। आखिर ये आत्मविश्वास कहां से आ रहा है? आज हम इसी वायरल ऑडियो की परतें खोलेंगे। "बचा सको तो बचा लो" ये शब्द किसी फिल्म के विलेन के नहीं, बल्कि उस पुष्पेंद्र गौतम के बताए जा रहे हैं, जिस पर अब उंगलियां उठनी शुरू हो गई हैं। शिखा की मौत के बाद एक के बाद एक दो ऑडियो क्लिप्स ने पुलिस की तफ्तीश पर सवालिया निशान लगा दिया है। वायरल ऑडियो में सुना जा सकता है कि कैसे पुष्पेंद्र, शिखा के पति विकास पाण्डेय को धमका रहा है। वो न सिर्फ बदतमीजी कर रहा है, बल्कि उसे पुलिस और कानून का डर तक नहीं है। सवाल ये है कि आखिर एक बाहरी शख्स, एक नवविवाहिता के परिवार में इतनी दखल अंदाजी क्यों कर रहा था? क्यों वो बार-बार फोन करके विकास को उकसा रहा था? हैरान करने वाली बात ये है कि इस मामले में FIR दर्ज होने में एक महीने की देरी हुई। क्या ये देरी किसी दबाव का नतीजा थी? आज तीन लोग सलाखों के पीछे जरूर हैं, लेकिन क्या असली मास्टरमाइंड अभी भी बाहर है? पुष्पेंद्र गौतम के हौसले ये बता रहे हैं कि उसे शायद किसी का संरक्षण प्राप्त है अब मांग उठ रही है कि पुलिस सिर्फ ऑडियो सुनकर न बैठ जाए। जनता पूछ रही है— क्या पुष्पेंद्र गौतम की Call Details (CDR) निकाली जाएगी? क्या उसकी Location और शिखा की मौत के वक्त की कड़ियां जोड़ी जाएंगी? आखिर वो कौन सी वजह थी जिसने एक नई नवेली दुल्हन को मौत चुनने पर मजबूर कर दिया? वायरल ऑडियो का दूसरा पार्ट अब सबके सामने है। ये चीख-चीख कर कह रहा है कि दाल में कुछ काला नहीं, बल्कि पूरी दाल ही काली है। अगर पुलिस निष्पक्ष जांच करना चाहती है, तो पुष्पेंद्र गौतम की भूमिका, उसके फोन कॉल्स और विकास पाण्डेय के घर बार-बार फोन करने की वजह को खंगालना होगा। सच सामने आना चाहिए, ताकि शिखा को इंसाफ मिल सके। *नोट/ मै उपरोक्त वायरल आडियो की पुष्टि नहीं करता हूं*1
- *रामपुर थाने में आज साइकल रैली कार्यक्रम सम्पन्न!* सतना✍️समूचे मध्यप्रदेश में आज पुलिस विभाग के द्वारा साइकल रैली कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें मुख्य रूप से मध्यप्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना के निर्देशानुसार,हर जिले में आज निकाली जा रही पुलिस विभाग द्वारा साइकल रैली,सतना एसपी डाक्टर हंसराज सिंह के निर्देशानुसार,थाना रामपुर बघेलान में थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी के नेतृत्व में पुलिस परिवार एवं क्षेत्र के नन्हे बच्चों के साथ साइकल रैली निकाली गई, रैली रामपुर थाना परिषद से रामपुर बस स्टैंड से होते हुए रामपुर थाना परिषद में सम्पन्न हुई,जानकारी अनुसार मध्य प्रदेश पुलिस का यह साइकल रैली कार्यक्रम आयोजित करना एक अच्छे स्वस्थ का सन्देश है, माना जा रहा है कि अगर हर यक्ति पूरे 24 घंटे में अगर एक घंटे भी साइकल का इस्तेमाल करे तो मनुष्य का स्वस्थ बेहतर माना जाएगा, रामपुर क्षेत्र वासियों को रामपुर बघेलान थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी द्वारा साइकल रैली कार्यक्रम आयोजित कर अच्छे स्वास्थ्य का संदेश दिया गया है!1
- रामनवमी के इस पावन पर्व पर बहुत हीभारी मात्रा में लोग एकत्था और रामनवमी का उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया रामलला का जन्मदिवस और नवमी के नौवें दिन कन्या पूजन का कार्यक्रम स्थान-स्थान पर मनया गया.. रामपुर बाघेलान के ग्राम बरती में प्रतिष्ठित समाज सेवी शालिनी अजीत सिंह द्वारा कन्या भोग का कार्यक्रम अयोजित किया गया जिसमें देवी के नव रूपो का पूजन किया गया |इस पूजन में विशेष तौर पर छोटी-छोटी कन्याएं शामिल हुई कन्याओं में स्वर्णिमा सिंह तान्या सिंह और अन्न कन्या शामिल हुई..1
- सतना जिले के रामपुर बाघेलान स्थित बेला जेपी नगर नौबस्ता में निकाली जा रही भगवान श्री राम की भव्य शोभायात्रा जहां बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी और जय श्री राम के जयकारो से पूरा क्षेत्र भक्ति मय हो गया1
- Post by Bolti Divare1