Shuru
Apke Nagar Ki App…
दतिया उपचुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा दतिया उपचुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा। यह परिणाम पार्टी के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। हार के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी इस परिणाम की गहन समीक्षा करेगी, कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया जाएगा और जिन कारणों से यह परिणाम आया, उन पर गंभीरता से मंथन कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। कांग्रेस ने दतिया सीट बरकरार रखते हुए भाजपा उम्मीदवार को 6,016 वोटों से हराया।
Gajendra Thakur Khabar Ka Asar
दतिया उपचुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा दतिया उपचुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा। यह परिणाम पार्टी के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। हार के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी इस परिणाम की गहन समीक्षा करेगी, कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया जाएगा और जिन कारणों से यह परिणाम आया, उन पर गंभीरता से मंथन कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। कांग्रेस ने दतिया सीट बरकरार रखते हुए भाजपा उम्मीदवार को 6,016 वोटों से हराया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेले दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर बीना में जश्न, पटाखे फोड़कर मनाई खुशी लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर बीना में जश्न, पटाखे फोड़कर मनाई खुशी बीना:-दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत के बाद बीना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर के निवास से ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, मिठाई बांटी और सर्वोदय चौराहे पर पहुंचकर जमकर नाच-गाकर जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर ने कहा "दतिया की यह जीत सिर्फ एक चुनावी जीत नहीं है। यह उन युवा बेरोजगारों की जीत है जिन्हें आज रोजगार नहीं मिल रहा है। यह जीत उन माताओं-बहनों की है जिन पर अत्याचार हो रहे हैं। यह जीत उन आम जनता की है जो भाजपा के भ्रष्टाचार से पीड़ित है। दतिया तो अभी झांकी है, देश और प्रदेश अभी बाकी है। आने वाले समय में जनता भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी।" कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति जुलूस और जश्न में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए। इस मौके पर प्रमुख रूप से *शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, पूर्व जनपद अध्यक्ष इंदर सिंह ठाकुर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्याम व्यास, महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमा महेंद्र नवैया, नेता प्रतिपक्ष प्रशांत राय, पार्षद अतीक खान, जिला संगठन मंत्री पीपी नायक, कांग्रेस सेवा दल ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश पंजाबी, पशु सेवा दल शहर अध्यक्ष प्रमोद राय, जिला पंचायत सदस्य खुशी लाल अहिरवार, जनपद सदस्य शिवकुमार चढ़ार,युवा सेवा दल कांग्रेस प्रभारी भूपेंद्र गोदना, सोशल मीडिया विधानसभा अध्यक्ष पंकज यादव, अनुसूचित जाति जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक परिहार और कांग्रेस जिला महासचिव नरेंद्र सिंह ठाकुर मौजूद रहे। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, शहर कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस और सेवादल के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।4
- दतिया उपचुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा दतिया उपचुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा। यह परिणाम पार्टी के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। हार के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी इस परिणाम की गहन समीक्षा करेगी, कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया जाएगा और जिन कारणों से यह परिणाम आया, उन पर गंभीरता से मंथन कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। कांग्रेस ने दतिया सीट बरकरार रखते हुए भाजपा उम्मीदवार को 6,016 वोटों से हराया।1
- उमस भरी गर्मी में उमड़ी मरीजों की भीड़, अस्पताल के बढ़ी वायरल मरीजों की संख्या मड़ावरा जुलाई माह में अनुमान के अनुसार वर्षा नहीं होने के बाद आगस्त के शुरुआती सप्ताह में भी मौसम काफी उमस भरा चल रहा है। तेज धूप और उमस बढ़ने के चलते आमजन व्याकुल है तो वहीं वायरल संक्रमण के बढ़ने से अस्पतालों में मरीजों की संख्या में भी इजाफा दिखाई दे रहा है। तहसील मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगभग तीन सैकड़ा मरीजों का उपचार ओपीडी में किया जा रहा है। रविवार को अवकाश होने के बाद सोमवार को अस्पताल में मरीजों के काफी संख्या उपचार के लिये पहुंची जिनमें अधिकांश वायरल संक्रमण के शिकार हुये थे। वायरल संक्रमण से ग्रामीणों में सर्दी-जुकाम, बुखार समेत हाथ पैरों में दर्द की समस्या दिखाई दे रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक डॉ0 ब्रजकिशोर बताते हैं कि इस उमस के मौसम में ठंडी तासीर की वस्तुओं, तेल मसालेदार गरिष्ठ और बासी भोजन करने से बचें। सलाद और स्वच्छ पेयजल का सेवन अधिक करें। वायरल संक्रमण होने पर अपनी मर्जी से दवा न लें बल्कि अस्पताल आकर चिकित्सा सलाह प्राप्त करें।4
- बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों के बाद बिहार की राजनीति में बयानबाज़ी तेज हो गई है। प्रशांत किशोर ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में सम्राट चौधरी और भाजपा पर निशाना साधते हुए नई राजनीतिक बहस को हवा दे दी।1
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर बीना में जश्न, पटाखे फोड़कर मनाई खुशी जमकर नाचे पूर्व मंत्री लोकेशन:-बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना:-दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत के बाद बीना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर के निवास से ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, मिठाई बांटी और सर्वोदय चौराहे पर पहुंचकर जमकर नाच-गाकर जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर ने कहा "दतिया की यह जीत सिर्फ एक चुनावी जीत नहीं है। यह उन युवा बेरोजगारों की जीत है जिन्हें आज रोजगार नहीं मिल रहा है। यह जीत उन माताओं-बहनों की है जिन पर अत्याचार हो रहे हैं। यह जीत उन आम जनता की है जो भाजपा के भ्रष्टाचार से पीड़ित है। दतिया तो अभी झांकी है, देश और प्रदेश अभी बाकी है। आने वाले समय में जनता भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी।" कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति जुलूस और जश्न में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए। इस मौके पर प्रमुख रूप से *शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, पूर्व जनपद अध्यक्ष इंदर सिंह ठाकुर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्याम व्यास, महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमा महेंद्र नवैया, नेता प्रतिपक्ष प्रशांत राय, पार्षद अतीक खान, जिला संगठन मंत्री पीपी नायक, कांग्रेस सेवा दल ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश पंजाबी, पशु सेवा दल शहर अध्यक्ष प्रमोद राय, युवा सेवा दल कांग्रेस प्रभारी भूपेंद्र गोदना, सोशल मीडिया विधानसभा अध्यक्ष पंकज यादव, अनुसूचित जाति जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक परिहार और कांग्रेस जिला महासचिव नरेंद्र सिंह ठाकुर मौजूद रहे। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, शहर कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस और सेवादल के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।4
- हत्या के मामले में वांछित तीन आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, तीन तमंचे बरामद ललितपुर, 4 अगस्त। जनपद ललितपुर की कोतवाली, थाना तालबेहट, थाना पूराकलां और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में हत्या के मामले में वांछित तीन शातिर अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया तो गया। मुठभेड़ में तीनों आरोपी घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। उनके कब्जे से तीन अवैध देशी तमंचे, दो जिंदा कारतूस और चार खोखा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेयी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इंद्रपाल उर्फ इंदल यादव, दीपक यादव और पुष्पराज सेंगर उर्फ राज राजा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 28 जुलाई 2026 को आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते कृष्णपाल को बहाने से आईटीआई के पास बुलाकर मारपीट की थी। इसके बाद कृष्णपाल के माता-पिता को दुर्घटना का झांसा देकर मौके पर बुलाया गया और उन पर भी लोहे की रॉड व सब्बल से हमला किया गया। इस हमले में घायल घनश्याम यादव की उपचार के दौरान झांसी में मृत्यु हो गई, जिसके बाद मुकदमे में हत्या की धारा भी बढ़ाई गई। घटना के बाद फरार चल रहे आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गई थीं। मंगलवार को सूचना मिलने पर संयुक्त पुलिस टीम ने तालबेहट थाना क्षेत्र के ग्राम खांदी के पास राजघाट साउथ नहर कैनाल के समीप घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें तीनों आरोपी घायल होकर गिरफ्तार कर लिए गए। पूछताछ में आरोपियों ने वर्ष 2023 के विवाद और रंजिश के चलते वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उनके कब्जे से दो अवैध देशी तमंचे .315 बोर, एक 12 बोर देशी तमंचा, दो जिंदा कारतूस तथा चार खोखा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- गौरझामर थानांतर्गत गुगवारा में सुजानपुर निवासी बालक की दुर्घटना हुई गौरझामर थानांतर्गत गुगवारा में सुजानपुर निवासी बालक जिसका नाम राजेश बताया जा रहा है सायं में अज्ञात वाहन से दुर्घटना हो गई मौके पर ग्रामीणों द्वारा एम्बुलेंस बुला अस्पताल भेजा1