बुलंदशहर में पत्नी पर पति की हत्या का आरोप, वीडियो वायरल! बुलंदशहर के नगर कोतवाली क्षेत्र के बहलीमपुरा गांव में पति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि अवैध संबंधों में रोक-टोक करने पर पत्नी ने गमछे से गला घोंटकर पति की हत्या कर दी। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महिला पति की छाती पर बैठकर मारपीट करती और गला दबाने की कोशिश करती दिखाई दे रही है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो और घटना से जुड़े तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। ⚠️ नोट: वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। #Bulandshahar #Bulandshahr #BulandshaharNews #UPNews #CrimeNews #ViralVideo #ViralNews #BreakingNews #UPPolice #CrimeNewsHindi #LatestNews #NewsUpdate #TrendingNews #Viral #Followers #Highlight
बुलंदशहर में पत्नी पर पति की हत्या का आरोप, वीडियो वायरल! बुलंदशहर के नगर कोतवाली क्षेत्र के बहलीमपुरा गांव में पति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि अवैध संबंधों में रोक-टोक करने पर पत्नी ने गमछे से गला घोंटकर पति की हत्या कर दी। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महिला पति की छाती पर बैठकर मारपीट करती और गला दबाने की कोशिश करती दिखाई दे रही है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो और घटना से जुड़े तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। ⚠️ नोट: वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। #Bulandshahar #Bulandshahr #BulandshaharNews #UPNews #CrimeNews #ViralVideo #ViralNews #BreakingNews #UPPolice #CrimeNewsHindi #LatestNews #NewsUpdate #TrendingNews #Viral #Followers #Highlight
- रक्षाबंधन कृष्ण जन्माष्टमी राधाष्टमी की सभी जनप्रतिनिधियों की ओर से शुभकामनाएं राजकुमार बघेल ग्राम प्रधान रावल बांगर की ओर से समस्त देशवासी बृजवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी राधा अष्टमी व रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं सभी जनप्रतिनिधियों की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई मथुरा4
- ब्लैकमेलिंग ने तोड़ दी छात्रा की हिम्मत! सुसाइड करने पहुंची युवती को समाजसेवियों ने बचाया, SSP के दरबार में पहुंचा सनसनीखेज मामला मथुरा में एक बार फिर दुष्कर्म कर ब्लैकमेलिंग किए जाने का मामला प्रकाश में आया है मथुरा। दुष्कर्म के कथित मामले और अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेलिंग से परेशान एक छात्रा की जिंदगी उस वक्त संकट में पड़ गई, जब वह आत्महत्या करने के इरादे से डैंपियर नगर पहुंच गई। गनीमत रही कि इसी दौरान समाजसेवी ममता गौतम और प्रदीप बनर्जी की नजर रोती-बिलखती युवती पर पड़ गई। दोनों ने तत्काल उसे संभाला और समझा-बुझाकर आत्मघाती कदम उठाने से रोक लिया। इसके बाद समाजसेवियों ने पीड़िता का हाथ थामा और उसे लेकर सीधे एसएसपी कार्यालय पहुंचे। वहां पीड़िता ने शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई और पूरे घटनाक्रम की जानकारी अधिकारियों को दी। नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का आरोप पीड़िता के शिकायती पत्र के मुताबिक, संदीप उपाध्याय कभी उसके मकान में किराएदार के रूप में रहता था और पौरोहित्य का काम करता था। आरोप है कि आरोपी ने जरूरी काम के बहाने छात्रा को रुक्मिणी विहार स्थित अपने फ्लैट पर बुलाया। वहां कथित तौर पर नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया गया। वीडियो को हथियार बनाकर ब्लैकमेलिंग का आरोप पीड़िता का आरोप है कि अश्लील वीडियो बनाने के बाद आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कथित रूप से उससे पैसे वसूले गए। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके व्हाट्सऐप और ईमेल अकाउंट को हैक कर उसकी निजी जानकारी तक पहुंच बनाई गई। धमकियों से टूट गई युवती, उठाया बड़ा कदम पीड़िता के मुताबिक आरोपी और उसके परिजनों की ओर से मिल रही कथित धमकियों के चलते वह मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गई थी। इसी परेशानी में उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाने का फैसला कर लिया। लेकिन डैंपियर नगर में समय रहते समाजसेवियों की नजर पड़ जाने से उसकी जान बच गई। अब पीड़िता ने एसएसपी से मामले में निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की वास्तविकता और घटना के तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।4
- मथुरा में UGC इक्विटी रेगुलेशंस 2026 की समीक्षा को लेकर वकीलों ने राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन मथुरा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग UGC द्वारा अधिसूचित प्रमोशन ऑफ इक्विटी इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस रेगुलेशंस 2026 के संबंध में वकीलों के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति महोदय के नाम जिलाधिकारी मथुरा को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में उच्च शिक्षा व्यवस्था में निष्पक्षता समानता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए इन नियमों पर पुनर्विचार और समीक्षा की मांग की गई है ज्ञापन में स्पष्ट किया गया कि उच्च शिक्षा संस्थानों में जाति धर्म लिंग या आर्थिक आधार पर होने वाले किसी भी भेदभाव या उत्पीड़न के खिलाफ कठोर व्यवस्था होनी चाहिए हालांकि कोई भी नियम बनाते समय प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों और सभी वर्गों के संवैधानिक अधिकारों का संतुलन होना आवश्यक है ताकि किसी निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई न हो सके यूजीसी इक्विटी रेगुलेशंस 2026 की निष्पक्ष समीक्षा कराई जाए और सभी हितधारकों से सुझाव लिए जाएं शिकायत जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए तथा दोनों पक्षों को सुनवाई का समान और पर्याप्त अवसर दिया जाए भविष्य में बनने वाले ऐसे नियमों पर व्यापक सार्वजनिक चर्चा हो ताकि सामाजिक सद्भाव बना रहे केंद्र सरकार द्वारा की जा रही समीक्षा में शिक्षाविदों और सभी वर्गों के प्रतिनिधियों की राय को शामिल किया जाए प्रतिनिधिमंडल में अधिवक्ता राहुल ठाकुर विशाल भारद्वाज मनोज सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे वकीलों ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप करते हुए संबंधित मंत्रालय और यूजीसी को आवश्यक दिशा निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है4
- बदलाव के लिए पहल भी खुद, जिम्मेदारी भी खुद। विद्यालय की स्वच्छता और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए एक छोटा-सा प्रयास। 🌱📚 स्वच्छ विद्यालय • बेहतर शिक्षा1
- एक ऐसा खाटू का मंदिर जिसके हैं अनोखे अंदाज भक्तों के निराले अंदाज एक ऐसा खाटू का मंदिर जिसके हैं अनोखे अंदाज भक्तों के निराले अंदाज1
- दा ब्रांड सी पी कैफ़े एंड फैमिली रेस्टोरेंट का सौंख में कुम्हेर मोड पर भव्य शुभारंभ सौंख में कुम्हेर तिराहा गोवर्धन रोड पर खुल गया है दा सीपी ब्रांड कैफे एंड फैमिली रेस्टोरेंट यहां आपको मिलेगा सभी प्रकार का इंडियन और चाइनीस फास्ट फूड वो भी उचित दाम पर साथ ही यहां आप परिवार के साथ भी सुविधाजनक और सुरक्षित माहौल में स्वच्छ और स्वादिष्ट खाना भी खा सकते हैं तथा यहां जन्मदिन पार्टी और किटी पार्टी के साथ दोस्तों के साथ पार्टी भी कर सकते हैं यहां बैठने के लिए एसी हाल है साथ ही होम डिलेवरी की सुविधा भी उपलब्ध है संचालक चंद्र प्रकाश सिंह का आप सभी से अनुरोध है एक बार जरूर आकर सेवा का अवसर प्रदान करें1
- मथुरा में भाकपा माले के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को भेजा ज्ञापन मथुरा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनिनवादी यानी भाकपा माले की जिला कमेटी ने उत्तर प्रदेश पुलिस और स्थानीय खुफिया इकाई LIU पर वामपंथी दलों व जनआंदोलन से जुड़े नेताओं का निजी डेटा अवैध रूप से जुटाने का आरोप लगाया है इस संबंध में पार्टी ने राज्यव्यापी विरोध दिवस के तहत मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा है भाकपा माले का आरोप है कि प्रदेश के विभिन्न जिलों जैसे गोरखपुर अयोध्या महाराजगंज बस्ती गाजीपुर पीलीभीत सीतापुर लखीमपुर खीरी जालौन कानपुर बांदा मुरादाबाद और मथुर में पुलिस और खुफिया विभाग द्वारा वामपंथी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाकर उनका निजी विवरण माँगा जा रहा है पहचान दस्तावेज जैसे पैन कार्ड पासपोर्ट और बैंक खाते का विवरण आदि पारिवारिक वंशावली फैमिली ट्री और निजी संपर्कों की सूची चल अचल संपत्ति वैध अवैध व्यवसाय और संपत्ति विवाद सोशल मीडिया प्रोफाइल डिजिटल गतिविधियाँ और आपराधिक रिकॉर्ड ज्ञापन में कहा गया है कि डेटा न देने की स्थिति में कार्यकर्ताओं को गिरफ्तारी और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियाँ दी जा रही हैं भाकपा माले ने इसे सर्वोच्च न्यायालय द्वारा घोषित और संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत सुरक्षित निजता के मौलिक अधिकार का उल्लंघन बताया है पार्टी ने कहा कि राजनीतिक कार्यकर्ताओं को अपराधी या आतंकवादी की तरह चिह्नित करना पूरी तरह तानाशाही रवैया है वामपंथी दलों और जनसंगठनों के नेताओं कार्यकर्ताओं का निजी डेटा डोज़ियर जुटाने की इस अलोकतांत्रिक कार्रवाई पर पुलिस प्रशासन तुरंत रोक लगाए वामपंथी नेताओं व कार्यकर्ताओं को धमकाना बंद किया जाए और नागरिकों के निजता के अधिकार की रक्षा की जाए4
- पिनाहट उसेत घाट पर स्टीमर ना चलने से आक्रोषित महुआ अम्बाह के कांग्रेस के अध्यक्ष शेरा तोमर ने चंबल मे मध्य प्रदेश सीमा मे लगाई छलांग वहाँ मौजूद लोगो एवं पुलिस ने सुरक्षित निकाला।1
- 🚨 बछड़े को टक्कर मारकर भागा अज्ञात वाहन, सड़क किनारे तड़पता रहा मामला मथुरा जनपद के थाना रिफाइनरी क्षेत्र अंतर्गत बाद गांव के पास बरेली हाईवे पुल के नीचे एक अज्ञात वाहन ने गाय के बछड़े को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बछड़े की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मृत बछड़े को उठाने के लिए काफी देर तक कोई नहीं पहुंचा। इसी बीच सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो गया, जिसमें एक व्यक्ति मौके पर पहुंचकर बछड़े को हटाने और जिम्मेदारों को सूचना देने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद मृत पशु को सड़क से हटाने और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। ⚠️ अज्ञात वाहन की तलाश और घटना की जांच की मांग। #Mathura #MathuraNews #RefineryPolice #MathuraViralNews #ViralVideo #BreakingNews #UPNews #BrijNews #RoadAccident #CowCalf #ViralNews #LatestNews #RPRNewsTV #ब्रजकीआवाज #मथुराखबर #वायरलवीडियो1