logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मथुरा में UGC इक्विटी रेगुलेशंस 2026 की समीक्षा को लेकर वकीलों ने राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन ​मथुरा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग UGC द्वारा अधिसूचित प्रमोशन ऑफ इक्विटी इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस रेगुलेशंस 2026 के संबंध में वकीलों के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति महोदय के नाम जिलाधिकारी मथुरा को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में उच्च शिक्षा व्यवस्था में निष्पक्षता समानता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए इन नियमों पर पुनर्विचार और समीक्षा की मांग की गई है ​ज्ञापन में स्पष्ट किया गया कि उच्च शिक्षा संस्थानों में जाति धर्म लिंग या आर्थिक आधार पर होने वाले किसी भी भेदभाव या उत्पीड़न के खिलाफ कठोर व्यवस्था होनी चाहिए हालांकि कोई भी नियम बनाते समय प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों और सभी वर्गों के संवैधानिक अधिकारों का संतुलन होना आवश्यक है ताकि किसी निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई न हो सके यूजीसी इक्विटी रेगुलेशंस 2026 की निष्पक्ष समीक्षा कराई जाए और सभी हितधारकों से सुझाव लिए जाएं शिकायत जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए तथा दोनों पक्षों को सुनवाई का समान और पर्याप्त अवसर दिया जाए भविष्य में बनने वाले ऐसे नियमों पर व्यापक सार्वजनिक चर्चा हो ताकि सामाजिक सद्भाव बना रहे केंद्र सरकार द्वारा की जा रही समीक्षा में शिक्षाविदों और सभी वर्गों के प्रतिनिधियों की राय को शामिल किया जाए ​प्रतिनिधिमंडल में अधिवक्ता राहुल ठाकुर विशाल भारद्वाज मनोज सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे वकीलों ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप करते हुए संबंधित मंत्रालय और यूजीसी को आवश्यक दिशा निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है

57 min ago
user_नितिन कर्दम
नितिन कर्दम
मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
57 min ago

मथुरा में UGC इक्विटी रेगुलेशंस 2026 की समीक्षा को लेकर वकीलों ने राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन ​मथुरा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग UGC द्वारा अधिसूचित प्रमोशन ऑफ इक्विटी इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस रेगुलेशंस 2026 के संबंध में वकीलों के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति महोदय के नाम जिलाधिकारी मथुरा को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में उच्च शिक्षा व्यवस्था में निष्पक्षता समानता और सामाजिक सौहार्द

बनाए रखने के लिए इन नियमों पर पुनर्विचार और समीक्षा की मांग की गई है ​ज्ञापन में स्पष्ट किया गया कि उच्च शिक्षा संस्थानों में जाति धर्म लिंग या आर्थिक आधार पर होने वाले किसी भी भेदभाव या उत्पीड़न के खिलाफ कठोर व्यवस्था होनी चाहिए हालांकि कोई भी नियम बनाते समय प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों और सभी वर्गों के संवैधानिक अधिकारों का

संतुलन होना आवश्यक है ताकि किसी निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई न हो सके यूजीसी इक्विटी रेगुलेशंस 2026 की निष्पक्ष समीक्षा कराई जाए और सभी हितधारकों से सुझाव लिए जाएं शिकायत जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए तथा दोनों पक्षों को सुनवाई का समान और पर्याप्त अवसर दिया जाए भविष्य में बनने वाले ऐसे नियमों पर व्यापक सार्वजनिक

चर्चा हो ताकि सामाजिक सद्भाव बना रहे केंद्र सरकार द्वारा की जा रही समीक्षा में शिक्षाविदों और सभी वर्गों के प्रतिनिधियों की राय को शामिल किया जाए ​प्रतिनिधिमंडल में अधिवक्ता राहुल ठाकुर विशाल भारद्वाज मनोज सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे वकीलों ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप करते हुए संबंधित मंत्रालय और यूजीसी को आवश्यक दिशा निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मथुरा में भाकपा माले के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को भेजा ज्ञापन ​मथुरा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनिनवादी यानी भाकपा माले की जिला कमेटी ने उत्तर प्रदेश पुलिस और स्थानीय खुफिया इकाई LIU पर वामपंथी दलों व जनआंदोलन से जुड़े नेताओं का निजी डेटा अवैध रूप से जुटाने का आरोप लगाया है इस संबंध में पार्टी ने राज्यव्यापी विरोध दिवस के तहत मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा है ​भाकपा माले का आरोप है कि प्रदेश के विभिन्न जिलों जैसे गोरखपुर अयोध्या महाराजगंज बस्ती गाजीपुर पीलीभीत सीतापुर लखीमपुर खीरी जालौन कानपुर बांदा मुरादाबाद और मथुर में पुलिस और खुफिया विभाग द्वारा वामपंथी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाकर उनका निजी विवरण माँगा जा रहा है ​पहचान दस्तावेज जैसे पैन कार्ड पासपोर्ट और बैंक खाते का विवरण आदि ​पारिवारिक वंशावली फैमिली ट्री और निजी संपर्कों की सूची ​चल अचल संपत्ति वैध अवैध व्यवसाय और संपत्ति विवाद ​सोशल मीडिया प्रोफाइल डिजिटल गतिविधियाँ और आपराधिक रिकॉर्ड ​ज्ञापन में कहा गया है कि डेटा न देने की स्थिति में कार्यकर्ताओं को गिरफ्तारी और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियाँ दी जा रही हैं ​भाकपा माले ने इसे सर्वोच्च न्यायालय द्वारा घोषित और संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत सुरक्षित निजता के मौलिक अधिकार का उल्लंघन बताया है पार्टी ने कहा कि राजनीतिक कार्यकर्ताओं को अपराधी या आतंकवादी की तरह चिह्नित करना पूरी तरह तानाशाही रवैया है ​वामपंथी दलों और जनसंगठनों के नेताओं कार्यकर्ताओं का निजी डेटा डोज़ियर जुटाने की इस अलोकतांत्रिक कार्रवाई पर पुलिस प्रशासन तुरंत रोक लगाए ​वामपंथी नेताओं व कार्यकर्ताओं को धमकाना बंद किया जाए और नागरिकों के निजता के अधिकार की रक्षा की जाए
    4
    मथुरा में भाकपा माले के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को भेजा ज्ञापन
​मथुरा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनिनवादी यानी भाकपा माले की जिला कमेटी ने उत्तर प्रदेश पुलिस और स्थानीय खुफिया इकाई LIU पर वामपंथी दलों व जनआंदोलन से जुड़े नेताओं का निजी डेटा अवैध रूप से जुटाने का आरोप लगाया है इस संबंध में पार्टी ने राज्यव्यापी विरोध दिवस के तहत मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा है ​भाकपा माले का आरोप है कि प्रदेश के विभिन्न जिलों जैसे गोरखपुर अयोध्या महाराजगंज बस्ती गाजीपुर पीलीभीत सीतापुर लखीमपुर खीरी जालौन कानपुर बांदा मुरादाबाद और मथुर में पुलिस और खुफिया विभाग द्वारा वामपंथी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाकर उनका निजी विवरण माँगा जा रहा है ​पहचान दस्तावेज जैसे पैन कार्ड पासपोर्ट और बैंक खाते का विवरण आदि ​पारिवारिक वंशावली फैमिली ट्री और निजी संपर्कों की सूची ​चल अचल संपत्ति वैध अवैध व्यवसाय और संपत्ति विवाद
​सोशल मीडिया प्रोफाइल डिजिटल गतिविधियाँ और आपराधिक रिकॉर्ड ​ज्ञापन में कहा गया है कि डेटा न देने की स्थिति में कार्यकर्ताओं को गिरफ्तारी और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियाँ दी जा रही हैं ​भाकपा माले ने इसे सर्वोच्च न्यायालय द्वारा घोषित और संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत सुरक्षित निजता के मौलिक अधिकार का उल्लंघन बताया है पार्टी ने कहा कि राजनीतिक कार्यकर्ताओं को अपराधी या आतंकवादी की तरह चिह्नित करना पूरी तरह तानाशाही रवैया है ​वामपंथी दलों और जनसंगठनों के नेताओं कार्यकर्ताओं का निजी डेटा डोज़ियर जुटाने की इस अलोकतांत्रिक कार्रवाई पर पुलिस प्रशासन तुरंत रोक लगाए ​वामपंथी नेताओं व कार्यकर्ताओं को धमकाना बंद किया जाए और नागरिकों के निजता के अधिकार की रक्षा की जाए
    user_नितिन कर्दम
    नितिन कर्दम
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • दबंग के विरोध के चलते रास्ते का निर्माण अटका, बारिश में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी मथुरा। छाता तहसील क्षेत्र के गांव करहेला में रास्ते की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि एक दबंग के विरोध के चलते रास्ते का निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है। बारिश के मौसम में रास्ते पर कीचड़ और जलभराव होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि खराब रास्ते के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में दिक्कत होती है। वहीं, जलभराव और गंदगी के चलते बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में शादी-विवाह समेत अन्य जरूरी कार्यों के दौरान भी लोगों को इसी बदहाल रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि कल्याण सिंह, बाबू, बिजेंद्र, राजेंद्र, मोहन, सुंदर, गिरधारी, रामकिशन, अजय सिंह, बच्चू, कंजर भज्जी वाली और दाऊजी सहित कई ग्रामीणों ने रास्ते की समस्या को लेकर संबंधित जनप्रतिनिधियों और शासन-प्रशासन से कई बार शिकायत की है, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार गांव-गांव तक विकास पहुंचाने का दावा कर रही है, लेकिन करहेला गांव में जमीनी स्तर पर विकास की तस्वीर अलग नजर आ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर पहुंचकर रास्ते की स्थिति का निरीक्षण कराने तथा जल्द से जल्द रास्ते का निर्माण कराए जाने की मांग की है। अब देखना यह है कि ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान कब होता है और उन्हें बदहाल रास्ते से कब राहत मिलती है।
    4
    दबंग के विरोध के चलते रास्ते का निर्माण अटका, बारिश में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी
मथुरा। छाता तहसील क्षेत्र के गांव करहेला में रास्ते की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि एक दबंग के विरोध के चलते रास्ते का निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है। बारिश के मौसम में रास्ते पर कीचड़ और जलभराव होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि खराब रास्ते के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में दिक्कत होती है। वहीं, जलभराव और गंदगी के चलते बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में शादी-विवाह समेत अन्य जरूरी कार्यों के दौरान भी लोगों को इसी बदहाल रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है।
ग्रामीणों का कहना है कि कल्याण सिंह, बाबू, बिजेंद्र, राजेंद्र, मोहन, सुंदर, गिरधारी, रामकिशन, अजय सिंह, बच्चू, कंजर भज्जी वाली और दाऊजी सहित कई ग्रामीणों ने रास्ते की समस्या को लेकर संबंधित जनप्रतिनिधियों और शासन-प्रशासन से कई बार शिकायत की है, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।
ग्रामीणों ने सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार गांव-गांव तक विकास पहुंचाने का दावा कर रही है, लेकिन करहेला गांव में जमीनी स्तर पर विकास की तस्वीर अलग नजर आ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर पहुंचकर रास्ते की स्थिति का निरीक्षण कराने तथा जल्द से जल्द रास्ते का निर्माण कराए जाने की मांग की है।
अब देखना यह है कि ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान कब होता है और उन्हें बदहाल रास्ते से कब राहत मिलती है।
    user_Murli Thakur Reporter
    Murli Thakur Reporter
    Court reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • आगरा में सड़क धंसी तो खुला ‘पाताल लोक’ का रास्ता! गहरे गड्ढे में समाई बाइक और टोरेंट का बॉक्स आगरा में सड़क धंसी तो खुला ‘पाताल लोक’ का रास्ता! गहरे गड्ढे में समाई बाइक और टोरेंट का बॉक्स
    1
    आगरा में सड़क धंसी तो खुला ‘पाताल लोक’ का रास्ता! गहरे गड्ढे में समाई बाइक और टोरेंट का बॉक्स
आगरा में सड़क धंसी तो खुला ‘पाताल लोक’ का रास्ता! गहरे गड्ढे में समाई बाइक और टोरेंट का बॉक्स
    user_Police Ki Aawaz News
    Police Ki Aawaz News
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • अक्खा में मनाई गई बाबा कढ़ेरा सिंह की दसवीं पुण्यतिथि, श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया याद बाबा कढ़ेरा सिंह विद्या मंदिर, अक्खा, सौंख में बुधवार को संस्थान के संस्थापक ब्रह्मलीन स्व. बाबा कढ़ेरा सिंह जी की दसवीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। विद्यालय परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बाबा जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। शिक्षा का पौधा आज वटवृक्ष बन गया है - सुरेश सिंह विद्यालय के चेयरमैन सुरेश सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पूज्य बाबा जी ने जिस उद्देश्य से शिक्षा की अलख जगाई थी, वह आज साकार हो रही है। उन्होंने कहा, "श्रद्धेय बाबा जी द्वारा रोपा गया शिक्षा का छोटा सा पौधा आज वटवृक्ष के रूप में विशाल रूप ले चुका है। यह वटवृक्ष अपने ज्ञान के प्रकाश से क्षेत्र में अशिक्षा के अंधकार को दूर कर रहा है। बेटियों की शिक्षा के लिए उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।" सरलता और त्याग की प्रतिमूर्ति थे बाबा - गौरव सिंह प्रबंध निदेशक गौरव सिंह ने बाबा जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा कढ़ेरा सिंह जी मानवीय मूल्यों के सच्चे प्रतीक थे। वे सहज, सरल और सादगी पसंद थे। दूसरों की सहायता के लिए वे सदैव तत्पर रहते थे। विनम्रता, मधुरता, सौम्यता, सेवा और त्याग उनके जीवन के मूल मंत्र थे। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार उनके दिखाए मार्ग और सिद्धांतों पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है। क्षेत्र के लिए वरदान है विद्यालय - वीरपाल प्रधान इस अवसर पर वीरपाल प्रधान ने कहा कि बाबा जी ने इस पिछड़े क्षेत्र में विद्यालय की नींव रखकर यहां के लोगों को शिक्षा का वरदान दिया है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान प्रबंधक प्रहलाद सिंह प्राचार्य रामबाबू शिक्षा प्रभारी एस.वी. सिंह फौरन सिंह संतोष सिंह, डॉ. अशोक जी.एस. शर्मा हरनाम सिंह तेजवीर सिंह नबाब सिंह यादराम सिंह नरेन्द्र सिंह निरंजन सिंह हरिचंद सिंह सगुन सिंह, शेर सिंह सहित समस्त स्टाफ एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में सभी ने बाबा जी की पुण्यतिथि पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। अक्खा में मनाई गई बाबा कढ़ेरा सिंह की दसवीं पुण्यतिथि, श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया याद बाबा कढ़ेरा सिंह विद्या मंदिर, अक्खा, सौंख में बुधवार को संस्थान के संस्थापक ब्रह्मलीन स्व. बाबा कढ़ेरा सिंह जी की दसवीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। विद्यालय परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बाबा जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। शिक्षा का पौधा आज वटवृक्ष बन गया है - सुरेश सिंह विद्यालय के चेयरमैन सुरेश सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पूज्य बाबा जी ने जिस उद्देश्य से शिक्षा की अलख जगाई थी, वह आज साकार हो रही है। उन्होंने कहा, "श्रद्धेय बाबा जी द्वारा रोपा गया शिक्षा का छोटा सा पौधा आज वटवृक्ष के रूप में विशाल रूप ले चुका है। यह वटवृक्ष अपने ज्ञान के प्रकाश से क्षेत्र में अशिक्षा के अंधकार को दूर कर रहा है। बेटियों की शिक्षा के लिए उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।" सरलता और त्याग की प्रतिमूर्ति थे बाबा - गौरव सिंह प्रबंध निदेशक गौरव सिंह ने बाबा जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा कढ़ेरा सिंह जी मानवीय मूल्यों के सच्चे प्रतीक थे। वे सहज, सरल और सादगी पसंद थे। दूसरों की सहायता के लिए वे सदैव तत्पर रहते थे। विनम्रता, मधुरता, सौम्यता, सेवा और त्याग उनके जीवन के मूल मंत्र थे। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार उनके दिखाए मार्ग और सिद्धांतों पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है। क्षेत्र के लिए वरदान है विद्यालय - वीरपाल प्रधान इस अवसर पर वीरपाल प्रधान ने कहा कि बाबा जी ने इस पिछड़े क्षेत्र में विद्यालय की नींव रखकर यहां के लोगों को शिक्षा का वरदान दिया है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान प्रबंधक प्रहलाद सिंह प्राचार्य रामबाबू शिक्षा प्रभारी एस.वी. सिंह फौरन सिंह संतोष सिंह, डॉ. अशोक जी.एस. शर्मा हरनाम सिंह तेजवीर सिंह नबाब सिंह यादराम सिंह नरेन्द्र सिंह निरंजन सिंह हरिचंद सिंह सगुन सिंह, शेर सिंह सहित समस्त स्टाफ एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में सभी ने बाबा जी की पुण्यतिथि पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
    4
    अक्खा में मनाई गई बाबा कढ़ेरा सिंह की दसवीं पुण्यतिथि, श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया याद


बाबा कढ़ेरा सिंह विद्या मंदिर, अक्खा, सौंख में बुधवार को संस्थान के संस्थापक ब्रह्मलीन स्व. बाबा कढ़ेरा सिंह जी की दसवीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। विद्यालय परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बाबा जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

शिक्षा का पौधा आज वटवृक्ष बन गया है - सुरेश सिंह
विद्यालय के चेयरमैन सुरेश सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पूज्य बाबा जी ने जिस उद्देश्य से शिक्षा की अलख जगाई थी, वह आज साकार हो रही है। उन्होंने कहा, "श्रद्धेय बाबा जी द्वारा रोपा गया शिक्षा का छोटा सा पौधा आज वटवृक्ष के रूप में विशाल रूप ले चुका है। यह वटवृक्ष अपने ज्ञान के प्रकाश से क्षेत्र में अशिक्षा के अंधकार को दूर कर रहा है। बेटियों की शिक्षा के लिए उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।"

सरलता और त्याग की प्रतिमूर्ति थे बाबा - गौरव सिंह

प्रबंध निदेशक गौरव सिंह ने बाबा जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा कढ़ेरा सिंह जी मानवीय मूल्यों के सच्चे प्रतीक थे। वे सहज, सरल और सादगी पसंद थे। दूसरों की सहायता के लिए वे सदैव तत्पर रहते थे। विनम्रता, मधुरता, सौम्यता, सेवा और त्याग उनके जीवन के मूल मंत्र थे।
उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार उनके दिखाए मार्ग और सिद्धांतों पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है।

क्षेत्र के लिए वरदान है विद्यालय - वीरपाल प्रधान

इस अवसर पर वीरपाल प्रधान ने कहा कि बाबा जी ने इस पिछड़े क्षेत्र में विद्यालय की नींव रखकर यहां के लोगों को शिक्षा का वरदान दिया है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
इस दौरान प्रबंधक प्रहलाद सिंह प्राचार्य रामबाबू  शिक्षा प्रभारी एस.वी. सिंह  फौरन सिंह  संतोष सिंह,  डॉ. अशोक जी.एस. शर्मा  हरनाम सिंह  तेजवीर सिंह  नबाब सिंह  यादराम सिंह  नरेन्द्र सिंह  निरंजन सिंह  हरिचंद सिंह  सगुन सिंह, शेर सिंह सहित समस्त स्टाफ एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में सभी ने बाबा जी की पुण्यतिथि पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
अक्खा में मनाई गई बाबा कढ़ेरा सिंह की दसवीं पुण्यतिथि, श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया याद
बाबा कढ़ेरा सिंह विद्या मंदिर, अक्खा, सौंख में बुधवार को संस्थान के संस्थापक ब्रह्मलीन स्व. बाबा कढ़ेरा सिंह जी की दसवीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। विद्यालय परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बाबा जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
शिक्षा का पौधा आज वटवृक्ष बन गया है - सुरेश सिंह
विद्यालय के चेयरमैन सुरेश सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पूज्य बाबा जी ने जिस उद्देश्य से शिक्षा की अलख जगाई थी, वह आज साकार हो रही है। उन्होंने कहा, "श्रद्धेय बाबा जी द्वारा रोपा गया शिक्षा का छोटा सा पौधा आज वटवृक्ष के रूप में विशाल रूप ले चुका है। यह वटवृक्ष अपने ज्ञान के प्रकाश से क्षेत्र में अशिक्षा के अंधकार को दूर कर रहा है। बेटियों की शिक्षा के लिए उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।"
सरलता और त्याग की प्रतिमूर्ति थे बाबा - गौरव सिंह
प्रबंध निदेशक गौरव सिंह ने बाबा जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा कढ़ेरा सिंह जी मानवीय मूल्यों के सच्चे प्रतीक थे। वे सहज, सरल और सादगी पसंद थे। दूसरों की सहायता के लिए वे सदैव तत्पर रहते थे। विनम्रता, मधुरता, सौम्यता, सेवा और त्याग उनके जीवन के मूल मंत्र थे।
उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार उनके दिखाए मार्ग और सिद्धांतों पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है।
क्षेत्र के लिए वरदान है विद्यालय - वीरपाल प्रधान
इस अवसर पर वीरपाल प्रधान ने कहा कि बाबा जी ने इस पिछड़े क्षेत्र में विद्यालय की नींव रखकर यहां के लोगों को शिक्षा का वरदान दिया है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
इस दौरान प्रबंधक प्रहलाद सिंह प्राचार्य रामबाबू  शिक्षा प्रभारी एस.वी. सिंह  फौरन सिंह  संतोष सिंह,  डॉ. अशोक जी.एस. शर्मा  हरनाम सिंह  तेजवीर सिंह  नबाब सिंह  यादराम सिंह  नरेन्द्र सिंह  निरंजन सिंह  हरिचंद सिंह  सगुन सिंह, शेर सिंह सहित समस्त स्टाफ एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में सभी ने बाबा जी की पुण्यतिथि पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
    user_Rajesh lawaniya
    Rajesh lawaniya
    Local News Reporter गोवर्धन, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सरकारी स्कूलों में बदहाल व्यवस्था पर ADHR ने DM को सौंपा ज्ञापन, कहा - गरीब का बच्चा भी सम्मानजनक शिक्षा का हकदार हाथरस। जनपद के सरकारी विद्यालयों में शैक्षिक एवं बुनियादी व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स (ADHR), हाथरस द्वारा जिलाधिकारी अतुल वत्स के नाम संबोधित ज्ञापन ओसी कलेक्ट्रेट में उपजिलाधिकारी अर्चना शर्मा को सौंपा गया। ज्ञापन राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय के नेतृत्व में सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले हजारों बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए विद्यालयों की बुनियादी व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। शिक्षा केवल प्रवेश तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों को सुरक्षित भवन, स्वच्छ पेयजल, क्रियाशील शौचालय, पर्याप्त कक्षाएं, फर्नीचर, बिजली-पंखे, खेल सुविधाएं, पर्याप्त शिक्षक तथा पौष्टिक भोजन जैसी मूलभूत सुविधाएं मिलना भी आवश्यक है। ADHR ने संविधान के अनुच्छेद 14, 15, 21, 21-क, 39(फ) एवं 45 का उल्लेख करते हुए कहा कि बच्चों की शिक्षा, गरिमा, समान अवसर और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी है। संगठन ने चिंता जताई कि जनपद के कुछ सरकारी विद्यालयों में आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी की शिकायतें आती रहती हैं। *ADHR की प्रमुख मांगें:* 1. सभी सरकारी विद्यालयों का व्यापक स्थलीय सर्वेक्षण और तकनीकी निरीक्षण कराया जाए। 2. स्वच्छ पेयजल, छात्र-छात्राओं के लिए अलग शौचालय, जर्जर भवनों की मरम्मत, पर्याप्त डेस्क-बेंच की व्यवस्था हो। 3. खेल मैदान सुरक्षित हों, पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति हो और छात्र-शिक्षक अनुपात मानक के अनुरूप हो। 4. गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन, समय से ड्रेस, जूते-मोजे, पुस्तकें, बैग उपलब्ध कराए जाएं। 5. सुरक्षित विद्युत व्यवस्था, पंखे, प्रकाश व्यवस्था, नियमित सफाई, जल निकासी व मच्छर रोकथाम की व्यवस्था हो। 6. छात्राओं के लिए विशेष स्वच्छता व सुरक्षा सुविधाएं और दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए रैंप की व्यवस्था हो। संगठन ने प्रत्येक विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं की विद्यालयवार सार्वजनिक रिपोर्ट तैयार करने, अभिभावकों की शिकायतों के लिए प्रभावी निगरानी व्यवस्था बनाने और किसी भी बच्चे के साथ जाति, धर्म, लिंग, आर्थिक स्थिति के आधार पर भेदभाव न होने देने की मांग की। *राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने कहा -* "किसी बच्चे को केवल इसलिए असुविधाजनक, असुरक्षित अथवा गरिमाहीन वातावरण में शिक्षा प्राप्त करने के लिए विवश नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि वह सरकारी विद्यालय में पढ़ता है। जनपद का कोई भी विद्यालय बुनियादी सुविधाओं से वंचित न रहे।" ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष कमलकांत दोवराबाल, राजेश वार्ष्णेय, अनिल अग्रवाल, रवि गुप्ता, उद्धव कृष्ण शर्मा आदि मौजूद रहे।
    3
    सरकारी स्कूलों में बदहाल व्यवस्था पर ADHR ने DM को सौंपा ज्ञापन, कहा - गरीब का बच्चा भी सम्मानजनक शिक्षा का हकदार

हाथरस। जनपद के सरकारी विद्यालयों में शैक्षिक एवं बुनियादी व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स (ADHR), हाथरस द्वारा जिलाधिकारी अतुल वत्स के नाम संबोधित ज्ञापन ओसी कलेक्ट्रेट में उपजिलाधिकारी अर्चना शर्मा को सौंपा गया। ज्ञापन राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय के नेतृत्व में सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया कि सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले हजारों बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए विद्यालयों की बुनियादी व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। शिक्षा केवल प्रवेश तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों को सुरक्षित भवन, स्वच्छ पेयजल, क्रियाशील शौचालय, पर्याप्त कक्षाएं, फर्नीचर, बिजली-पंखे, खेल सुविधाएं, पर्याप्त शिक्षक तथा पौष्टिक भोजन जैसी मूलभूत सुविधाएं मिलना भी आवश्यक है।
ADHR ने संविधान के अनुच्छेद 14, 15, 21, 21-क, 39(फ) एवं 45 का उल्लेख करते हुए कहा कि बच्चों की शिक्षा, गरिमा, समान अवसर और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी है। संगठन ने चिंता जताई कि जनपद के कुछ सरकारी विद्यालयों में आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी की शिकायतें आती रहती हैं।
*ADHR की प्रमुख मांगें:*
1.  सभी सरकारी विद्यालयों का व्यापक स्थलीय सर्वेक्षण और तकनीकी निरीक्षण कराया जाए।
2.  स्वच्छ पेयजल, छात्र-छात्राओं के लिए अलग शौचालय, जर्जर भवनों की मरम्मत, पर्याप्त डेस्क-बेंच की व्यवस्था हो।
3.  खेल मैदान सुरक्षित हों, पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति हो और छात्र-शिक्षक अनुपात मानक के अनुरूप हो।
4.  गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन, समय से ड्रेस, जूते-मोजे, पुस्तकें, बैग उपलब्ध कराए जाएं।
5.  सुरक्षित विद्युत व्यवस्था, पंखे, प्रकाश व्यवस्था, नियमित सफाई, जल निकासी व मच्छर रोकथाम की व्यवस्था हो।
6.  छात्राओं के लिए विशेष स्वच्छता व सुरक्षा सुविधाएं और दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए रैंप की व्यवस्था हो।
संगठन ने प्रत्येक विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं की विद्यालयवार सार्वजनिक रिपोर्ट तैयार करने, अभिभावकों की शिकायतों के लिए प्रभावी निगरानी व्यवस्था बनाने और किसी भी बच्चे के साथ जाति, धर्म, लिंग, आर्थिक स्थिति के आधार पर भेदभाव न होने देने की मांग की।
*राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने कहा -* "किसी बच्चे को केवल इसलिए असुविधाजनक, असुरक्षित अथवा गरिमाहीन वातावरण में शिक्षा प्राप्त करने के लिए विवश नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि वह सरकारी विद्यालय में पढ़ता है। जनपद का कोई भी विद्यालय बुनियादी सुविधाओं से वंचित न रहे।"
ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष कमलकांत दोवराबाल, राजेश वार्ष्णेय, अनिल अग्रवाल, रवि गुप्ता, उद्धव कृष्ण शर्मा आदि मौजूद रहे।
    user_Shashi pal singh
    Shashi pal singh
    Hathras, Uttar Pradesh•
    29 min ago
  • पिनाहट उसेत घाट पर स्टीमर ना चलने से आक्रोषित महुआ अम्बाह के कांग्रेस के अध्यक्ष शेरा तोमर ने चंबल मे मध्य प्रदेश सीमा मे लगाई छलांग वहाँ मौजूद लोगो एवं पुलिस ने सुरक्षित निकाला।
    1
    पिनाहट उसेत घाट पर स्टीमर ना चलने से आक्रोषित महुआ अम्बाह के कांग्रेस के अध्यक्ष शेरा तोमर ने चंबल मे मध्य प्रदेश सीमा मे लगाई छलांग  वहाँ मौजूद लोगो एवं पुलिस ने सुरक्षित निकाला।
    user_Dushyant Sharma
    Dushyant Sharma
    Local News Reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मथुरा जंक्शन पर टला बड़ा हादसा: जान पर खेलकर GRP जवान ने बचाई चलती ट्रेन से घिसट रहे यात्री की जान ​मथुरा। मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 09 पर बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में एक यात्री का पैर फिसल गया और वह ट्रेन के साथ घिसटने लगा। प्लेटफॉर्म पर तैनात जीआरपी के एक जाबांज हेड कांस्टेबल की मुस्तैदी और साहस की बदौलत यात्री को सुरक्षित बचा लिया गया। ​जीआरपी अनुभाग आगरा द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, यह घटना लालकुआं-राजकोट स्पेशल ट्रेन के प्रस्थान के समय हुई। जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म से रवाना होने लगी, एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने के कारण वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच घिसटने लगा। ​प्लेटफॉर्म नंबर 09 पर ड्यूटी पर तैनात जीआरपी थाना मथुरा जंक्शन के हेड कांस्टेबल सुरजीत कुमार ने स्थिति की गंभीरता को तुरंत भांप लिया। उन्होंने बिना एक पल गंवाए और अपनी जान की परवाह किए बिना अदम्य साहस का परिचय दिया। हेड कांस्टेबल ने तत्परता से घिसट रहे यात्री को अपनी तरफ सुरक्षित खींचकर ट्रेन से अलग किया और उसकी जान बचा ली। ​हेड कांस्टेबल सुरजीत कुमार की इस त्वरित और साहसिक कार्रवाई को देखकर प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों और आमजन ने उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की। ​उल्लेखनीय है कि पुलिस महानिदेशक रेलवे (उ.प्र. लखनऊ), पुलिस महानिरीक्षक (रेलवे प्रयागराज), पुलिस अधीक्षक (रेलवे आगरा) और पुलिस उपाधीक्षक (रेलवे आगरा) के निर्देशों और पर्यवेक्षण में जीआरपी द्वारा रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में यात्रियों की जान-माल की सुरक्षा के लिए लगातार सतर्कता बरती जा रही है। Head Constable Surjeet Kumar की इस मुस्तैदी ने पुलिस महकमे का मान बढ़ाया है।
    1
    मथुरा जंक्शन पर टला बड़ा हादसा: जान पर खेलकर GRP जवान ने बचाई चलती ट्रेन से घिसट रहे यात्री की जान
​मथुरा। मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 09 पर बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में एक यात्री का पैर फिसल गया और वह ट्रेन के साथ घिसटने लगा। प्लेटफॉर्म पर तैनात जीआरपी के एक जाबांज हेड कांस्टेबल की मुस्तैदी और साहस की बदौलत यात्री को सुरक्षित बचा लिया गया।
​जीआरपी अनुभाग आगरा द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, यह घटना लालकुआं-राजकोट स्पेशल ट्रेन के प्रस्थान के समय हुई। जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म से रवाना होने लगी, एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने के कारण वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच घिसटने लगा।
​प्लेटफॉर्म नंबर 09 पर ड्यूटी पर तैनात जीआरपी थाना मथुरा जंक्शन के हेड कांस्टेबल सुरजीत कुमार ने स्थिति की गंभीरता को तुरंत भांप लिया। उन्होंने बिना एक पल गंवाए और अपनी जान की परवाह किए बिना अदम्य साहस का परिचय दिया। हेड कांस्टेबल ने तत्परता से घिसट रहे यात्री को अपनी तरफ सुरक्षित खींचकर ट्रेन से अलग किया और उसकी जान बचा ली।
​हेड कांस्टेबल सुरजीत कुमार की इस त्वरित और साहसिक कार्रवाई को देखकर प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों और आमजन ने उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की।
​उल्लेखनीय है कि पुलिस महानिदेशक रेलवे (उ.प्र. लखनऊ), पुलिस महानिरीक्षक (रेलवे प्रयागराज), पुलिस अधीक्षक (रेलवे आगरा) और पुलिस उपाधीक्षक (रेलवे आगरा) के निर्देशों और पर्यवेक्षण में जीआरपी द्वारा रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में यात्रियों की जान-माल की सुरक्षा के लिए लगातार सतर्कता बरती जा रही है। Head Constable Surjeet Kumar की इस मुस्तैदी ने पुलिस महकमे का मान बढ़ाया है।
    user_नितिन कर्दम
    नितिन कर्दम
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • बंद घरों और दुकानों में चोरी करने वाले दो लड़के अड़ींग गांव में पकड़े, गोवर्धन तहसील के अड़ींग गांव में चोरी होने वाले दो लड़के को आज रंगे हाथ ग्रामीणों ने पकड़ लिया दोनों पकड़े गए लड़कों ने अपना पता भीमनगर गोवर्धन बताया है
    1
    बंद घरों और दुकानों में चोरी करने वाले दो लड़के अड़ींग गांव में पकड़े,
गोवर्धन तहसील के अड़ींग गांव में चोरी होने वाले दो लड़के को आज रंगे हाथ ग्रामीणों ने पकड़ लिया दोनों पकड़े गए लड़कों ने अपना पता भीमनगर गोवर्धन बताया है
    user_Raju kashyap
    Raju kashyap
    Building society गोवर्धन, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मथुरा जंक्शन पर GRP जवान की बहादुरी बनी मिसाल ट्रेन से घिसट रहे यात्री की बची जान मथुरा जंक्शन पर GRP जवान की बहादुरी बनी मिसाल चलती ट्रेन में चढ़ना यात्री को पड़ा भारी, पैर फिसलने से हुआ हादसा ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसकर घिसटने लगा यात्री मौके पर तैनात GRP हेड कांस्टेबल सुरजीत कुमार ने दिखाई बहादुरी सूझबूझ और तत्परता से यात्री को ट्रेन से दूर खींच लिया और GRP जवान की बहादुरी से यात्री की जान बच गई बड़ा हादसा होने से बाल-बाल टला, मौके पर मची अफरा-तफरी पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल यात्रियों ने हेड कांस्टेबल सुरजीत कुमार के साहस की जमकर सराहना की मथुरा जंक्शन पर GRP जवान की बहादुरी बनी चर्चा का विषय
    1
    मथुरा जंक्शन पर GRP जवान की बहादुरी बनी मिसाल ट्रेन से घिसट रहे यात्री की बची जान

मथुरा जंक्शन पर GRP जवान की बहादुरी बनी मिसाल
चलती ट्रेन में चढ़ना यात्री को पड़ा भारी, पैर फिसलने से हुआ हादसा
ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसकर घिसटने लगा यात्री मौके पर तैनात GRP हेड कांस्टेबल सुरजीत कुमार ने दिखाई बहादुरी
सूझबूझ और तत्परता से यात्री को ट्रेन से दूर खींच लिया और GRP जवान की बहादुरी से यात्री की जान बच गई
बड़ा हादसा होने से बाल-बाल टला, मौके पर मची अफरा-तफरी पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
यात्रियों ने हेड कांस्टेबल सुरजीत कुमार के साहस की जमकर सराहना की
मथुरा जंक्शन पर GRP जवान की बहादुरी बनी चर्चा का विषय
    user_Raju kashyap
    Raju kashyap
    Building society गोवर्धन, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.