नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति अल्मोड़ा। ऐतिहासिक नंदादेवी मेले के शुभारंभ के अवसर पर मंगलवार को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जीजीआईसी ड्योढ़ीपोखर से शुरू हुई शोभायात्रा पल्टन बाजार होते हुए नगर की बाजार का भ्रमण कर नंदादेवी मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को जीवंत किया। शोभायात्रा में बच्चों ने नंदा राजजात का भी प्रदर्शन किया। नंदा राजजात की झांकी में उत्तराखंड की धार्मिक आस्था और लोक परंपरा की झलक देखने को मिली। पारंपरिक परिधानों और विभिन्न वेशभूषाओं में सजे बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्तराखंड की संस्कृति को प्रदर्शित किया। शोभायात्रा में शामिल अन्य लोगों ने भी पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। शोभायात्रा के दौरान पूरा नगर मां नंदा के जयकारों से गूंजता रहा। बच्चे और शोभायात्रा में शामिल लोग जयकारे लगाते हुए नगर के बाजारों से आगे बढ़े। रास्ते में लोगों ने शोभायात्रा को देखने के लिए जगह-जगह रुककर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। इससे नगर का माहौल भक्तिमय और उत्सवमय बना रहा। शोभायात्रा के बाजार में पहुँचने पर लोगों ने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा की। ऐतिहासिक नंदादेवी मेले में शुभारंभ के अवसर पर निकलने वाली यह शोभायात्रा नगर की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। विद्यालयों के बच्चों की भागीदारी ने इस आयोजन में खास रंग भर दिया और नई पीढ़ी को अपनी लोक संस्कृति से जोड़ने का संदेश भी दिया। नंदादेवी मंदिर पहुंचने पर शोभायात्रा में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालयों की घोषणा की गई। निर्णायक की भूमिका आशीष वर्मा, दीप जोशी और भूपेन्द्र बिष्ट ने निभाई। प्रतियोगिता में जीजीआईसी अल्मोड़ा ने प्रथम, ग्रीन फील्ड ने द्वितीय और जीआईसी अल्मोड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।शोभायात्रा में विधायक मनोज तिवारी, मेयर अजय वर्मा, दर्जा राज्यमंत्री गोविंद पिल्खवाल, मुख्य मेला संयोजक तारा चंद्र जोशी, मेला सचिव मनोज सनवाल, मुख्य सांस्कृतिक संयोजक अर्जुन बिष्ट चीमा, राजेंद्र बिष्ट, जगत तिवारी, कैलाश गुरुरानी, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

- नैनीताल से इस तरह देखने को मिला चंद्रमा और शुक्र ग्रह का अद्भुत मिलन सोमवार की सांझ ढले सरोवर नगरी से शुक्र और चंद्रमा की अद्भुत मिलन देखने को मिला। चंद मिनट नजर आई इस खगोलीय घटना का लोगों ने भरपूर लुत्फ उठाया। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के वरिष्ठ खगोल विज्ञानी डा शशिभूषण पांडेय ने बताया कि यह खगोलीय घटना अकल्टेशन यानी आच्छादन की थी। जिसमे शुक्र ग्रह चंद्रमा के पीछे जा छिपा था। आच्छादन की घटना दक्षिण और पश्चिमी राज्यों से देखी गई, लेकिन उत्तरोत्तर भारत में इसे युति रूप में ही देखा जा सकता था। यानी चंद्रमा के बेहद करीब देखा जाना था। सांय करीब 6.30 बजे इस खगोलीय घटना को नैनीताल से देखा जाना था, लेखन तब आस्मान में घने बादल छाए हुए थे। 6.40 में बादल छंट गए तो चन्द्रमा के ठीक बगल में शुक्र ग्रह नजर आने लगा। यह शानदार आकर्षक नजारा था। जिसने भी इन दोनों को एक दूसरे के करीब देखा, मंत्र मुग्ध हो गया। इस खगोलीय घटना को चन्द मिनटों के लिए लिए देखा जा सका। इसके बाद दोनों अनोखी चमक लिए अस्त हो गए। डा शशिभूषण पांडेय ने बताया कि यह सामान्य खगोलीय घटना है, जो कुछ महीनों के अंतराल में दुनिया के अलग अलग हिस्सों से देखी जा सकती है। मगर इस बार ग्रहण के समान यह खगोलीय घटना होनी थी। जिस कारण यह खगोलीय घटना खास थी। चंद्रमा और शुक्र ग्रह हमारे सौर मंडल के सबसे अधिक चमकदार खूबसूरत ग्रह हैं। जिस कारण इन दोनों पर खगोल प्रेमियों का आकर्षण बने रहता है।4
- रामनगर के यूट्यूबर बिरजू मयाल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ब्लॉक प्रमुख बैठे कोतवाली धरने पर, बिरजू की गिरफ्तारी की मांग।1
- BRICS Summit 2026: मोदी, पुतिन और शी जिनपिंग के अनदेखे पल | Tea Meeting, Rare Moments | G Express BRICS Summit 2026 से सामने आए कुछ ऐसे Rare Unseen Moments, जिन्होंने दुनियाभर का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस वीडियो में आप देखेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो, इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद समेत कई वैश्विक नेताओं के अनौपचारिक और यादगार पल। वीडियो में नेताओं के बीच चाय पर बातचीत, गर्मजोशी भरे अभिवादन, भारतीय संस्कृति की झलक, रंगोली प्रदर्शन, वॉक-एंड-टॉक मोमेंट्स और आधिकारिक ग्रुप फोटो जैसे खास दृश्य देखने को मिलेंगे। अगर आपको यह वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Subscribe करना न भूलें। G Express – तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें।1
- कालाढूंगी में गणेश महोत्सव का शिव मंदिर कालाढूंगी से प्रारम्भ शिव मन्दिर कालाढूंगी से 14 सितम्बर 2026 से गणेश महोत्सव का आयोजन शुरू हो गया है। गणेश महोत्सव 20 सितम्बर को विसर्जन के साथ समाप्त होगा। 20 सितम्बर तक रात्रि में रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।2
- चम्पावत:*जनपद स्थापना दिवस पर विकास की भावी दिशा को लेकर हुआ मंथन चम्पावत:*जनपद स्थापना दिवस पर विकास की भावी दिशा को लेकर हुआ मंथन1
- हिंदी हमारी संस्कृति, संवेदना और अभिव्यक्ति की सशक्त भाषा राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में हिंदी दिवस पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन हिंदी हमारी संस्कृति, संवेदना और अभिव्यक्ति की सशक्त भाषा राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में हिंदी दिवस पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन टनकपुर। हिंदी दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के प्रति जागरूक करने और हिंदी के महत्व को समझाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और अभिव्यक्ति क्षमता का प्रदर्शन किया। महाविद्यालय परिसर में हिंदी दिवस को लेकर उत्साह का माहौल रहा।1
- वादाखिलाफी पर भड़कीं आशा कार्यकर्ता, तल्लीताल में धरना दे सरकार को चेताया नैनीताल। उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर आशा कार्यकर्ताओं ने तल्लीताल में एकत्रित होकर मानदेय वृद्धि और सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिए जाने को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकार ने उनका मासिक मानदेय बढ़ाकर ₹11,500 करने का वादा किया था, जो आज तक अधूरा है। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मांग की है कि उन्हें न्यूनतम वेतन, नियमितीकरण, और सेवानिवृत्ति पर ₹10 लाख का लाभ दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो वे काम बंद कर राज्यव्यापी आंदोलन तेज करेंगी।1
- नैनीताल जिले में स्वाइन फ्लू के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी रश्मि पंत के अनुसार जिले में अब तक 127 स्वाइन फ्लू सैंपल की जांच की गई है, जिनमें 18 सैंपल पॉजिटिव आए हैं। सभी पॉजिटिव मरीजों का जिले के विभिन्न अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा है और जरूरत को देखते हुए ऑक्सीजन बेड भी रिजर्व रखे गए हैं। सीएमओ रश्मि पंत ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी व्यक्ति को सात दिन से अधिक समय तक खांसी, बुखार, जुकाम या बीमारी के अन्य लक्षण बने रहते हैं, तो वह लापरवाही न बरते और नजदीकी चिकित्सा इकाई में जांच जरूर कराए। फिलहाल नैनीताल जिले के अलावा अन्य जिलों से स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मरीज भी यहां के अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और लक्षण दिखाई देने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है। #Haldwani #Nainital #SwineFlu1
- पिथौरागढ़ प्रशासन का बड़ा कदम! दिन-रात एक कर बनाया जा रहा बेली ब्रिज, जानें पूरी खबरपिथौरागढ़ प्रशासन का बड़ा कदम! दिन-रात एक कर बनाया जा रहा बेली ब्रिज, जानें पूरी खबर पिथौरागढ़ प्रशासन का बड़ा कदम! दिन-रात एक कर बनाया जा रहा बेली ब्रिज, जानें पूरी खबर1