logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वादाखिलाफी पर भड़कीं आशा कार्यकर्ता, तल्लीताल में धरना दे सरकार को चेताया नैनीताल। उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर आशा कार्यकर्ताओं ने तल्लीताल में एकत्रित होकर मानदेय वृद्धि और सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिए जाने को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकार ने उनका मासिक मानदेय बढ़ाकर ₹11,500 करने का वादा किया था, जो आज तक अधूरा है। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मांग की है कि उन्हें न्यूनतम वेतन, नियमितीकरण, और सेवानिवृत्ति पर ₹10 लाख का लाभ दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो वे काम बंद कर राज्यव्यापी आंदोलन तेज करेंगी।

7 hrs ago
user_Nainital news
Nainital news
नैनीताल, नैनीताल, उत्तराखंड•
7 hrs ago

वादाखिलाफी पर भड़कीं आशा कार्यकर्ता, तल्लीताल में धरना दे सरकार को चेताया नैनीताल। उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर आशा कार्यकर्ताओं ने तल्लीताल में एकत्रित होकर मानदेय वृद्धि और सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिए जाने को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकार ने उनका मासिक मानदेय बढ़ाकर ₹11,500 करने का वादा किया था, जो आज तक अधूरा है। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मांग की है कि उन्हें न्यूनतम वेतन, नियमितीकरण, और सेवानिवृत्ति पर ₹10 लाख का लाभ दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो वे काम बंद कर राज्यव्यापी आंदोलन तेज करेंगी।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • आशा कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा: मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी नैनीताल। उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन' (सम्बद्ध: ऐक्टू) की प्रांतीय उपाध्यक्ष कमला कुंजवाल के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर अपनी भड़ास निकाली है। कमला कुंजवाल का कहना है कि सरकार उनके श्रम का लगातार शोषण कर रही है। विधायकों के वेतन-भत्ते तो बढ़ाए जा रहे हैं, लेकिन दिन-रात काम करने वाली आशा वर्कर्स को दैनिक मजदूर से भी कम पैसा मिल रहा है।ज्ञापन में याद दिलाया गया कि 31 अगस्त 2021 को खटीमा में मुख्यमंत्री ने मासिक मानदेय बढ़ाकर 11,500 रुपये करने का जो वादा किया था, वह 5 साल बाद भी पूरा नहीं हुआ है। कमला कुंजवाल और अन्य कार्यकर्ताओं ने साफ चेतावनी दी है कि यदि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मानदेय वृद्धि, सरकारी कर्मचारी का दर्जा, न्यूनतम वेतन और सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये की एकमुश्त राशि व पेंशन जैसी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे पूरे राज्य में अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए मजबूर होंगी।
    1
    आशा कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा: मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
नैनीताल। उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन' (सम्बद्ध: ऐक्टू) की प्रांतीय उपाध्यक्ष कमला कुंजवाल के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर अपनी भड़ास निकाली है। कमला कुंजवाल का कहना है कि सरकार उनके श्रम का लगातार शोषण कर रही है। विधायकों के वेतन-भत्ते तो बढ़ाए जा रहे हैं, लेकिन दिन-रात काम करने वाली आशा वर्कर्स को दैनिक मजदूर से भी कम पैसा मिल रहा है।ज्ञापन में याद दिलाया गया कि 31 अगस्त 2021 को खटीमा में मुख्यमंत्री ने मासिक मानदेय बढ़ाकर 11,500 रुपये करने का जो वादा किया था, वह 5 साल बाद भी पूरा नहीं हुआ है। कमला कुंजवाल और अन्य कार्यकर्ताओं ने साफ चेतावनी दी है कि यदि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मानदेय वृद्धि, सरकारी कर्मचारी का दर्जा, न्यूनतम वेतन और सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये की एकमुश्त राशि व पेंशन जैसी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे पूरे राज्य में अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए मजबूर होंगी।
    user_Nainital news
    Nainital news
    नैनीताल, नैनीताल, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • नैनीताल के ज्योलींकोट में जल जनित बीमारियों से बचाव कार्यों का सांसद अजय भट्ट ने लिया जायजा* *विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा* *नैनीताल।* नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने मंगलवार को ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित बीमारियों के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित बचाव एवं उपचार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों से मरीजों को उपलब्ध कराए जा रहे उपचार, जांच, दवाओं तथा अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सांसद ने स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने मरीजों के उपचार, जांच और दवाओं की उपलब्धता के संबंध में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि जल जनित बीमारियों की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। दिल्ली के साथ ही नैनीताल जिले के विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी तैनाती की गई है, ताकि प्रभावित लोगों को तत्काल और बेहतर उपचार मिल सके। *मृतकों के परिजनों से मिलकर जताया दुख* सांसद अजय भट्ट ने जल जनित बीमारियों की चपेट में आकर जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से उनके घर पहुंचकर मुलाकात की और घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। श्री भट्ट ने कहा कि पूरे मामले की गहन छानबीन की जा रही है और संबंधित विभागों की जांच जारी है। जांच में यदि किसी की लापरवाही या दोष सामने आता है तो सरकार दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शेगी नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता बीमार हुए लोगों को त्वरित एवं बेहतर उपचार उपलब्ध कराना है। सांसद ने कहा कि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए प्रभावी मॉनिटरिंग व्यवस्था बनाने और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं अन्य व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि स्थिति को जल्द सामान्य किया जा सके। इस अवसर पर नैनीताल की विधायक श्रीमती सरिता आर्या भीमताल के ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट जिला मंत्री पुष्कर जोशी ग्राम प्रधान हरगोबिंद रावत कैलाश जोशी
    1
    नैनीताल के ज्योलींकोट में जल जनित बीमारियों से बचाव कार्यों का सांसद अजय भट्ट ने लिया जायजा*

*विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा*
*नैनीताल।* नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने मंगलवार को ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित बीमारियों के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित बचाव एवं उपचार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों से मरीजों को उपलब्ध कराए जा रहे उपचार, जांच, दवाओं तथा अन्य सुविधाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान सांसद ने स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने मरीजों के उपचार, जांच और दवाओं की उपलब्धता के संबंध में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि जल जनित बीमारियों की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। दिल्ली के साथ ही नैनीताल जिले के विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी तैनाती की गई है, ताकि प्रभावित लोगों को तत्काल और बेहतर उपचार मिल सके।
*मृतकों के परिजनों से मिलकर जताया दुख*
सांसद अजय भट्ट ने जल जनित बीमारियों की चपेट में आकर जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से उनके घर पहुंचकर मुलाकात की और घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
श्री भट्ट ने कहा कि पूरे मामले की गहन छानबीन की जा रही है और संबंधित विभागों की जांच जारी है। जांच में यदि किसी की लापरवाही या दोष सामने आता है तो सरकार दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शेगी नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता बीमार हुए लोगों को त्वरित एवं बेहतर उपचार उपलब्ध कराना है।
सांसद ने कहा कि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए प्रभावी मॉनिटरिंग व्यवस्था बनाने और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं अन्य व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि स्थिति को जल्द सामान्य किया जा सके। इस अवसर पर नैनीताल की विधायक श्रीमती सरिता आर्या भीमताल के ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट जिला मंत्री पुष्कर जोशी ग्राम प्रधान हरगोबिंद रावत कैलाश जोशी
    user_NTL
    NTL
    कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
    8 hrs ago
  • गणेश चतुर्थी के अवसर पर कालाढूंगी में गणेश जी की भव्य कलश यात्रा के साथ गणेश महोत्सव का शुभारंभ हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कालाढूंगी में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति द्वारा गाजे बाजे के साथ नगर में श्री गणेश जी की प्रतिमा के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा हनुमान मंदिर कालाढूंगी से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई शिव मंदिर कालाढूंगी पहुची। जहां श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमा की स्थापना शिव मंदिर पर निर्मित पांडाल में की और प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा पूरे विधि विधान के साथ की गई। वही समिति के महासचिव दीपक बनोला ने बताया कालाढूंगी में यह 17 वां गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। कुमाऊं में सबसे पहले गणेश महोत्सव कालाढूंगी में मनाया गया था। समिति अध्यक्ष ललित मोहन कांडपाल ने बताया आज से 6 दिनों तक लगातार भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे व 20 सितंबर को मूर्ति विसर्जन के साथ भंडारा कर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।
    4
    गणेश चतुर्थी के अवसर पर कालाढूंगी में गणेश जी की भव्य कलश यात्रा के साथ गणेश महोत्सव का शुभारंभ 
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कालाढूंगी में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति द्वारा गाजे बाजे के साथ नगर में श्री गणेश जी की प्रतिमा के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा हनुमान मंदिर कालाढूंगी से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई शिव मंदिर कालाढूंगी पहुची। जहां श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमा की स्थापना शिव मंदिर पर निर्मित पांडाल में की और प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा पूरे विधि विधान के साथ की गई। वही समिति के महासचिव दीपक बनोला ने बताया कालाढूंगी में यह 17 वां गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। कुमाऊं में सबसे पहले गणेश महोत्सव कालाढूंगी में मनाया गया था। समिति अध्यक्ष ललित मोहन कांडपाल ने बताया आज से 6 दिनों तक लगातार भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे व 20 सितंबर को मूर्ति विसर्जन के साथ भंडारा कर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।
    user_Naini Hill's News
    Naini Hill's News
    कालाढूंगी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    10 hrs ago
  • रामनगर के यूट्यूबर बिरजू मयाल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ब्लॉक प्रमुख बैठे कोतवाली धरने पर, बिरजू की गिरफ्तारी की मांग।
    1
    रामनगर के यूट्यूबर बिरजू मयाल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ब्लॉक प्रमुख बैठे कोतवाली धरने पर, बिरजू की गिरफ्तारी की मांग।
    user_UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
    UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
    कालाढूंगी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    11 hrs ago
  • कालाढूंगी में गणेश महोत्सव का शिव मंदिर कालाढूंगी से प्रारम्भ शिव मन्दिर कालाढूंगी से 14 सितम्बर 2026 से गणेश महोत्सव का आयोजन शुरू हो गया है। गणेश महोत्सव 20 सितम्बर को विसर्जन के साथ समाप्त होगा। 20 सितम्बर तक रात्रि में रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
    2
    कालाढूंगी में गणेश महोत्सव का शिव मंदिर कालाढूंगी से प्रारम्भ 
शिव मन्दिर कालाढूंगी से 14 सितम्बर 2026 से गणेश महोत्सव का आयोजन शुरू हो गया है। गणेश महोत्सव 20 सितम्बर को विसर्जन के साथ समाप्त होगा। 20 सितम्बर तक रात्रि में रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
    user_DEEPAK GIRI GOSWAMI
    DEEPAK GIRI GOSWAMI
    Teacher कालाढूंगी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    21 hrs ago
  • नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति अल्मोड़ा। ऐतिहासिक नंदादेवी मेले के शुभारंभ के अवसर पर मंगलवार को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जीजीआईसी ड्योढ़ीपोखर से शुरू हुई शोभायात्रा पल्टन बाजार होते हुए नगर की बाजार का भ्रमण कर नंदादेवी मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को जीवंत किया। शोभायात्रा में बच्चों ने नंदा राजजात का भी प्रदर्शन किया। नंदा राजजात की झांकी में उत्तराखंड की धार्मिक आस्था और लोक परंपरा की झलक देखने को मिली। पारंपरिक परिधानों और विभिन्न वेशभूषाओं में सजे बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्तराखंड की संस्कृति को प्रदर्शित किया। शोभायात्रा में शामिल अन्य लोगों ने भी पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। शोभायात्रा के दौरान पूरा नगर मां नंदा के जयकारों से गूंजता रहा। बच्चे और शोभायात्रा में शामिल लोग जयकारे लगाते हुए नगर के बाजारों से आगे बढ़े। रास्ते में लोगों ने शोभायात्रा को देखने के लिए जगह-जगह रुककर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। इससे नगर का माहौल भक्तिमय और उत्सवमय बना रहा। शोभायात्रा के बाजार में पहुँचने पर लोगों ने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा की। ऐतिहासिक नंदादेवी मेले में शुभारंभ के अवसर पर निकलने वाली यह शोभायात्रा नगर की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। विद्यालयों के बच्चों की भागीदारी ने इस आयोजन में खास रंग भर दिया और नई पीढ़ी को अपनी लोक संस्कृति से जोड़ने का संदेश भी दिया। नंदादेवी मंदिर पहुंचने पर शोभायात्रा में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालयों की घोषणा की गई। निर्णायक की भूमिका आशीष वर्मा, दीप जोशी और भूपेन्द्र बिष्ट ने निभाई। प्रतियोगिता में जीजीआईसी अल्मोड़ा ने प्रथम, ग्रीन फील्ड ने द्वितीय और जीआईसी अल्मोड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।शोभायात्रा में विधायक मनोज तिवारी, मेयर अजय वर्मा, दर्जा राज्यमंत्री गोविंद पिल्खवाल, मुख्य मेला संयोजक तारा चंद्र जोशी, मेला सचिव मनोज सनवाल, मुख्य सांस्कृतिक संयोजक अर्जुन बिष्ट चीमा, राजेंद्र बिष्ट, जगत तिवारी, कैलाश गुरुरानी, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
    1
    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति
अल्मोड़ा। ऐतिहासिक नंदादेवी मेले के शुभारंभ के अवसर पर मंगलवार को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जीजीआईसी ड्योढ़ीपोखर से शुरू हुई शोभायात्रा पल्टन बाजार होते हुए नगर की बाजार का भ्रमण कर नंदादेवी मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को जीवंत किया। शोभायात्रा में बच्चों ने नंदा राजजात का भी प्रदर्शन किया। नंदा राजजात की झांकी में उत्तराखंड की धार्मिक आस्था और लोक परंपरा की झलक देखने को मिली। पारंपरिक परिधानों और विभिन्न वेशभूषाओं में सजे बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्तराखंड की संस्कृति को प्रदर्शित किया। शोभायात्रा में शामिल अन्य लोगों ने भी पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। शोभायात्रा के दौरान पूरा नगर मां नंदा के जयकारों से गूंजता रहा। बच्चे और शोभायात्रा में शामिल लोग जयकारे लगाते हुए नगर के बाजारों से आगे बढ़े। रास्ते में लोगों ने शोभायात्रा को देखने के लिए जगह-जगह रुककर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। इससे नगर का माहौल भक्तिमय और उत्सवमय बना रहा। शोभायात्रा के बाजार में पहुँचने पर लोगों ने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा की। ऐतिहासिक नंदादेवी मेले में शुभारंभ के अवसर पर निकलने वाली यह शोभायात्रा नगर की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। विद्यालयों के बच्चों की भागीदारी ने इस आयोजन में खास रंग भर दिया और नई पीढ़ी को अपनी लोक संस्कृति से जोड़ने का संदेश भी दिया। नंदादेवी मंदिर पहुंचने पर शोभायात्रा में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालयों की घोषणा की गई। निर्णायक की भूमिका आशीष वर्मा, दीप जोशी और भूपेन्द्र बिष्ट ने निभाई। प्रतियोगिता में जीजीआईसी अल्मोड़ा ने प्रथम, ग्रीन फील्ड ने द्वितीय और जीआईसी अल्मोड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।शोभायात्रा में विधायक मनोज तिवारी, मेयर अजय वर्मा, दर्जा राज्यमंत्री गोविंद पिल्खवाल, मुख्य मेला संयोजक तारा चंद्र जोशी, मेला सचिव मनोज सनवाल, मुख्य सांस्कृतिक संयोजक अर्जुन बिष्ट चीमा, राजेंद्र बिष्ट, जगत तिवारी, कैलाश गुरुरानी, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
    user_Vinod Joshi
    Vinod Joshi
    Local News Reporter Almora, Uttarakhand•
    5 hrs ago
  • जनपद टिहरी के पीएम श्री स्कूल ढुंगीधार में आधुनिक शिक्षा के साथ निखर रही बच्चों की प्रतिभा, स्मार्ट कक्षाओं, खेल और रचनात्मक गतिविधियों से बच्चों को मिल रहा सीखने का बेहतर माहौल जनपद टिहरी के पीएम श्री स्कूल ढुंगीधार में आधुनिक शिक्षा के साथ निखर रही बच्चों की प्रतिभा, स्मार्ट कक्षाओं, खेल और रचनात्मक गतिविधियों से बच्चों को मिल रहा सीखने का बेहतर माहौल
    1
    जनपद टिहरी के पीएम श्री स्कूल ढुंगीधार में आधुनिक शिक्षा के साथ निखर रही बच्चों की प्रतिभा, स्मार्ट कक्षाओं, खेल और रचनात्मक गतिविधियों से बच्चों को मिल रहा सीखने का बेहतर माहौल
जनपद टिहरी के पीएम श्री स्कूल ढुंगीधार में आधुनिक शिक्षा के साथ निखर रही बच्चों की प्रतिभा, स्मार्ट कक्षाओं, खेल और रचनात्मक गतिविधियों से बच्चों को मिल रहा सीखने का बेहतर माहौल
    user_ब्रेकिंग हरिद्वार
    ब्रेकिंग हरिद्वार
    भीकियासैंण, अल्मोड़ा, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • नंदा देवी महोत्सव की तैयारियां तेज: नगर पालिका ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारियां, दीपेंद्र बमोला बने नोडल अधिकारी नैनीताल: 16 सितंबर से शुरू होने जा रहे ऐतिहासिक 124वें नंदा देवी महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर पालिका ने मेले के सफल संचालन के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं। कर एवं राजस्व अधीक्षक दीपेंद्र बमोला को मेले का नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं, प्रशासनिक अधिकारी सुनील कुमार खोलिया सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी संभालेंगे। ये दोनों अधिकारी मेला अवधि के दौरान पालिका स्तर पर होने वाले सभी कार्यों का रोज निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा विपिन चंद्र, शिवराज सिंह नेगी, अमित कुमार, आकाश कुमार, भरत प्रकाश और सीमा पांडे सहित कई अन्य कर्मचारियों को भी अलग-अलग व्यवस्थाएं संभालने की जिम्मेदारी दी गई है।
    1
    नंदा देवी महोत्सव की तैयारियां तेज: नगर पालिका ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारियां, दीपेंद्र बमोला बने नोडल अधिकारी
नैनीताल: 16 सितंबर से शुरू होने जा रहे ऐतिहासिक 124वें नंदा देवी महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर पालिका ने मेले के सफल संचालन के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं। कर एवं राजस्व अधीक्षक दीपेंद्र बमोला को मेले का नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं, प्रशासनिक अधिकारी सुनील कुमार खोलिया सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी संभालेंगे। ये दोनों अधिकारी मेला अवधि के दौरान पालिका स्तर पर होने वाले सभी कार्यों का रोज निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा विपिन चंद्र, शिवराज सिंह नेगी, अमित कुमार, आकाश कुमार, भरत प्रकाश और सीमा पांडे सहित कई अन्य कर्मचारियों को भी अलग-अलग व्यवस्थाएं संभालने की जिम्मेदारी दी गई है।
    user_Nainital news
    Nainital news
    नैनीताल, नैनीताल, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.