आशा कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा: मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी नैनीताल। उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन' (सम्बद्ध: ऐक्टू) की प्रांतीय उपाध्यक्ष कमला कुंजवाल के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर अपनी भड़ास निकाली है। कमला कुंजवाल का कहना है कि सरकार उनके श्रम का लगातार शोषण कर रही है। विधायकों के वेतन-भत्ते तो बढ़ाए जा रहे हैं, लेकिन दिन-रात काम करने वाली आशा वर्कर्स को दैनिक मजदूर से भी कम पैसा मिल रहा है।ज्ञापन में याद दिलाया गया कि 31 अगस्त 2021 को खटीमा में मुख्यमंत्री ने मासिक मानदेय बढ़ाकर 11,500 रुपये करने का जो वादा किया था, वह 5 साल बाद भी पूरा नहीं हुआ है। कमला कुंजवाल और अन्य कार्यकर्ताओं ने साफ चेतावनी दी है कि यदि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मानदेय वृद्धि, सरकारी कर्मचारी का दर्जा, न्यूनतम वेतन और सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये की एकमुश्त राशि व पेंशन जैसी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे पूरे राज्य में अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए मजबूर होंगी।
आशा कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा: मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी नैनीताल। उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन' (सम्बद्ध: ऐक्टू) की प्रांतीय उपाध्यक्ष कमला कुंजवाल के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर अपनी भड़ास निकाली है। कमला कुंजवाल का कहना है कि सरकार उनके श्रम का लगातार शोषण कर रही है। विधायकों के वेतन-भत्ते तो बढ़ाए जा रहे हैं, लेकिन दिन-रात काम करने वाली आशा वर्कर्स को दैनिक मजदूर से भी कम पैसा मिल रहा है।ज्ञापन में याद दिलाया गया कि 31 अगस्त 2021 को खटीमा में मुख्यमंत्री ने मासिक मानदेय बढ़ाकर 11,500 रुपये करने का जो वादा किया था, वह 5 साल बाद भी पूरा नहीं हुआ है। कमला कुंजवाल और अन्य कार्यकर्ताओं ने साफ चेतावनी दी है कि यदि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मानदेय वृद्धि, सरकारी कर्मचारी का दर्जा, न्यूनतम वेतन और सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये की एकमुश्त राशि व पेंशन जैसी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे पूरे राज्य में अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए मजबूर होंगी।
- नशा मुक्ति अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस एवं STF की संयुक्त कार्रवाई, 1.155 किलोग्राम अवैध चरस के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी बरामद *डॉ0 मंजूनाथ टी.सी.,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 15-09-2026 को *श्री जसवीर सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काठगोदाम* के नेतृत्व में *काठगोदाम पुलिस एवं STF कुमाऊं रेंज की संयुक्त टीम* द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभावी चेकिंग अभियान चलाते हुए *02 चरस तस्करों को वाइल्डलाइफ ट्रांजिट रेस्क्यू सेंटर, काठगोदाम* के पास अभियुक्तों को मादक पदार्थ चरस के साथ गिरफ्तार किया। *अभियुक्त मनोज चंद्र के कब्जे से 609 ग्राम* अवैध चरस तथा *अभियुक्त संजय चंद्र के कब्जे से 546 ग्राम* अवैध चरस बरामद की गई। दोनों अभियुक्तों के कब्जे से *कुल 1.155 किलोग्राम अवैध चरस* बरामद हुई। साथ ही मादक पदार्थों की तस्करी में *प्रयुक्त स्कूटी संख्या UK04 TB 8402* को भी पुलिस ने कब्जे में लिया। *गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण* *1.* मनोज चंद्र पुत्र भवानी दत्त भट्ट, निवासी बामन चापड़, तहसील पाटी, जनपद चंपावत, उम्र 29 वर्ष। *बरामदगी: 609 ग्राम अवैध चरस।* *2.* संजय चंद्र पुत्र जगदीश चंद्र, निवासी अनरिया, तहसील पाटी, जनपद चंपावत, उम्र 30 वर्ष। *बरामदगी: 546 ग्राम अवैध चरस।* *बरामदगी का विवरण* - कुल 1.155 किलोग्राम अवैध चरस - तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी संख्या UK04 TB 8402 - इस संबंध में -कोतवाली काठगोदाम में *मु0अ0सं0 116/26, धारा 08/20/60 NDPS Act* के तहत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। *पुलिस टीम* *1.* श्री जसवीर सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काठगोदाम *2.* व0उ0नि0 धर्मेंद्र कुमार कोतवाली काठगोदाम *3.* हे0का0 प्रताप गड़िया कोतवाली काठगोदाम *4.* उ0नि0 चंदन सिंह बिष्ट, STF कुमाऊं रेंज *5.* उ0नि0 प्रकाश भगत STF *6.* हे0का0 मोहित वर्मा STF2
- नैनीताल में मां नंदा देवी महोत्सव का भव्य आगाज, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम नैनीताल में प्रसिद्ध मां नंदा देवी महोत्सव का भव्य आगाज हो गया है। इस ऐतिहासिक और धार्मिक उत्सव का विधिवत उद्घाटन सांसद अजय भट्ट, स्थानीय विधायक सरिता आर्या और श्री राम सेवक सभा के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। यह त्योहार नैनीताल की सांस्कृतिक धरोहर का एक अहम हिस्सा माना जाता है।उद्घाटन समारोह के विशेष अवसर पर श्री राम सेवक सभा के कलाकारों ने बेहद सुंदर और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इन प्रस्तुतियों ने वहां मौजूद सभी दर्शकों और श्रद्धालुओं का मन मोह लिया और पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।इस महोत्सव को लेकर स्थानीय लोगों और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। मेले के दौरान सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आने वाले दिनों में यहाँ कई पारंपरिक अनुष्ठान, झांकियां और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जो उत्तराखंड की लोक संस्कृति की झलक पेश करेंगी।1
- रोपवे - काठगोदाम-हनुमानगढ़ी-कैंची धाम प्रोजेक्ट में प्रमुख सचिव डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक *काठगोदाम-हनुमानगढ़ी-कैंची धाम रोपवे प्रोजेक्ट के सम्बन्ध में प्रमुख सचिव डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित* *कैंची धाम तक जुड़ेगा रोपवे, काठगोदाम से हनुमानगढ़ी तक 14.9 किमी लंबा होगा रोपवे मार्ग,पर्यटन स्थल नैनीताल का सफर होगा 20 से 25 मिनट में* काठगोदाम से हनुमानगढ़ी और कैंची धाम रोपवे प्रोजेक्ट को गति देने हेतु प्रमुख सचिव ऊर्जा, नियोजन, सिंचाई एवं लघु सिंचाई डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक बुधवार को सर्किट हाउस, काठगोदाम में आयोजित की गई। बैठक में सचिव लोक निर्माण विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी, सुशासन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एवं आयुष विभाग डॉ. पंकज कुमार पांडेय तथा सचिव पर्यटन धीराज सिंह गर्ब्याल ने भी प्रतिभाग किया। बैठक में राज्य के महत्वपूर्ण रोपवे प्रोजेक्ट पर चर्चा के दौरान निर्णय लिया गया कि काठगोदाम और ज्योलीकोट से कैंची धाम को भी रोपवे से कनेक्ट किया जाएगा। इस रोपवे योजना से देशभर से कैंची धाम मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा। साथ ही काठगोदाम रेलवे स्टेशन से रोडवेज परिसर तक 250 मीटर लंबा फुट ओवर ब्रिज भी बनाया जाएगा, ताकि लोग आसानी से रोपवे स्टेशन तक पहुंच सकें। काठगोदाम और आसपास वाहन पार्किंग की सुविधा भी विकसित की जाएगी, ताकि बाहर से आने वाले पर्यटक अपने वाहनों को पार्क कर रोपवे के माध्यम से आगे जा सकें। प्रोजेक्ट का तकनीकी अध्ययन पूर्ण होने के पश्चात ही कार्य आगे बढ़ाया जाएगा, क्योंकि हल्द्वानी से नैनीताल तक का पर्वतीय क्षेत्र भौगोलिक दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है। *बैठक में प्रोजेक्ट मैनेजर, नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड (एन.एच.एल.एम.एल.) ने बताया कि काठगोदाम-नैनीताल रोपवे लगभग 28 सौ करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। इस रोपवे में काठगोदाम, रानीबाग, भुजियाघाट, ज्योलीकोट एवं हनुमानगढ़ी स्टेशन बनेंगे। रोपवे की कुल लंबाई 14.9 किलोमीटर होगी, जिसमें 58 टावर लगेंगे। उन्होंने बताया कि रानीबाग से हनुमानगढ़ी तक रोपवे का एकतरफा शुल्क 375 रुपये प्रति व्यक्ति प्रस्तावित है। रोपवे के माध्यम से प्रति घंटे लगभग 1800 (अठारह सौ) यात्री सफर कर सकेंगे तथा रानीबाग से हनुमानगढ़ी का सफर लगभग 20 से 25 मिनट में पूर्ण होगा।* प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए कि हनुमानगढ़ी रोपवे स्टेशन पर अत्यधिक ट्रैफिक न हो, इसके लिए समुचित प्लान तैयार किया जाए। रानीबाग में बनने वाले रोपवे स्टेशन के स्थलीय निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव ने कहा कि वहां 33 एकड़ भूमि रिक्त पड़ी है। रानीबाग स्टेशन पर पार्किंग भी बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि ज्योलीकोट रोपवे स्टेशन को जंक्शन स्टेशन बनाया जाएगा, जहां से कैंची धाम हेतु रोपवे बनाया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में वन विभाग की भूमि ट्रांसफर होनी है, उसका कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए। प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए कि नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड (एन.एच.एल.एम.एल.) एवं अन्य संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ इस कार्य को तेजी से आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि रोपवे बनने से हल्द्वानी, काठगोदाम एवं रानीबाग के होटल व्यवसायियों को लाभ होगा तथा पर्यटकों को सुगम एवं सुचारू सुविधा मिलेगी। रोपवे के निर्माण से नैनीताल शहर को ट्रैफिक, पार्किंग आदि समस्याओं से निजात मिलेगी। *रोपवे निर्माण से ये होंगे संभावित प्रमुख लाभ* यात्रा समय में बड़ी कमी पहाड़ी सड़क के घुमावदार मार्ग के बजाय रोपवे सीधा हवाई मार्ग अपनाएगा, जिससे काठगोदाम से नैनीताल क्षेत्र की आवाजाही तेज हो सकती है। रोपवे की यही विशेषता कठिन पहाड़ी भूभाग में समय बचाने में महत्वपूर्ण मानी जाती है। *नैनीताल की सड़क पर ट्रैफिक का दबाव घटेगा* पर्यटन सीजन, वीकेंड और छुट्टियों में काठगोदाम–हल्द्वानी से नैनीताल जाने वाली सड़क पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ता है। वैकल्पिक सार्वजनिक परिवहन मिलने से सड़क यातायात और पार्किंग का दबाव कम करने में मदद मिल सकती है। पर्यटन को बड़ा प्रोत्साहन काठगोदाम रेलवे स्टेशन से आने वाले पर्यटकों को रोपवे के माध्यम से पहाड़ी क्षेत्र तक अलग परिवहन विकल्प मिलेगा। इससे नैनीताल के साथ आसपास के पर्यटन स्थलों को भी लाभ मिलने की संभावना है। केंद्र सरकार भी रोपवे को पर्यटन और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने वाला माध्यम मानती है। *स्थानीय रोजगार बढ़ेंगे* निर्माण के दौरान तथा बाद में संचालन, टिकटिंग, तकनीकी रखरखाव, सुरक्षा, पार्किंग, खानपान और पर्यटन सेवाओं में रोजगार के अवसर बन सकते हैं। *स्थानीय कारोबार को फायदा* टैक्सी, होटल, होम-स्टे, रेस्टोरेंट, दुकानदार, गाइड और अन्य पर्यटन व्यवसायों में यात्रियों की आवाजाही बढ़ने से आर्थिक गतिविधियां बढ़ सकती हैं। सड़क निर्माण की तुलना में कम भूमि की आवश्यकता रोपवे में सड़क की तरह पूरे पहाड़ी मार्ग को काटकर चौड़ा करने की आवश्यकता नहीं होती। *ईंधन और प्रदूषण में कमी की संभावना* यदि बड़ी संख्या में पर्यटक निजी कारों के बजाय रोपवे का इस्तेमाल करते हैं तो सड़क पर वाहनों की संख्या, ईंधन खपत और वाहन उत्सर्जन कम हो सकते हैं। इसे रोपवे के पर्यावरणीय लाभों में गिना जाता है आदि। बैठक में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, प्रभागीय वनाधिकारी आकाश गंगवार, अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल, प्रोजेक्ट मैनेजर (एन.एच.एल.एम.एल.) प्रशांत जैन, उपजिलाधिकारी मोनिका के साथ ही लोक निर्माण विभाग, विद्युत, वन, सिंचाई आदि विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।3
- हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के जवाहर नगर वार्ड नंबर 14 में बुधवार सुबह एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया। जवाहर नगर चौकी के पास एक घर में युवक का शव पड़े होने की सूचना मिलते ही बनभूलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार अमन ठाकुर पुत्र भोले ठाकुर, निवासी गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, उत्तर प्रदेश, जवाहर नगर में परवीना पत्नी स्वर्गीय जगदीश के यहां रह रहा था। बुधवार सुबह करीब 8 बजे बनभूलपुरा कोतवाल दिनेश फर्त्याल को अमन का शव घर के अंदर संदिग्ध हालत में पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस के अनुसार फिलहाल युवक की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं और मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस घटनास्थल से जुटाए जा रहे साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। #Haldwani #JawaharNagar #Banbhoolpura #HaldwaniNews #Nainital #Uttarakhand1
- पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित “युवा संकल्प दिवस” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर उपस्थित युवाओं ने जोश और उत्साह के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित “युवा संकल्प दिवस” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर उपस्थित युवाओं ने जोश और उत्साह के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया1
- नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति अल्मोड़ा। ऐतिहासिक नंदादेवी मेले के शुभारंभ के अवसर पर मंगलवार को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जीजीआईसी ड्योढ़ीपोखर से शुरू हुई शोभायात्रा पल्टन बाजार होते हुए नगर की बाजार का भ्रमण कर नंदादेवी मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को जीवंत किया। शोभायात्रा में बच्चों ने नंदा राजजात का भी प्रदर्शन किया। नंदा राजजात की झांकी में उत्तराखंड की धार्मिक आस्था और लोक परंपरा की झलक देखने को मिली। पारंपरिक परिधानों और विभिन्न वेशभूषाओं में सजे बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्तराखंड की संस्कृति को प्रदर्शित किया। शोभायात्रा में शामिल अन्य लोगों ने भी पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। शोभायात्रा के दौरान पूरा नगर मां नंदा के जयकारों से गूंजता रहा। बच्चे और शोभायात्रा में शामिल लोग जयकारे लगाते हुए नगर के बाजारों से आगे बढ़े। रास्ते में लोगों ने शोभायात्रा को देखने के लिए जगह-जगह रुककर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। इससे नगर का माहौल भक्तिमय और उत्सवमय बना रहा। शोभायात्रा के बाजार में पहुँचने पर लोगों ने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा की। ऐतिहासिक नंदादेवी मेले में शुभारंभ के अवसर पर निकलने वाली यह शोभायात्रा नगर की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। विद्यालयों के बच्चों की भागीदारी ने इस आयोजन में खास रंग भर दिया और नई पीढ़ी को अपनी लोक संस्कृति से जोड़ने का संदेश भी दिया। नंदादेवी मंदिर पहुंचने पर शोभायात्रा में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालयों की घोषणा की गई। निर्णायक की भूमिका आशीष वर्मा, दीप जोशी और भूपेन्द्र बिष्ट ने निभाई। प्रतियोगिता में जीजीआईसी अल्मोड़ा ने प्रथम, ग्रीन फील्ड ने द्वितीय और जीआईसी अल्मोड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।शोभायात्रा में विधायक मनोज तिवारी, मेयर अजय वर्मा, दर्जा राज्यमंत्री गोविंद पिल्खवाल, मुख्य मेला संयोजक तारा चंद्र जोशी, मेला सचिव मनोज सनवाल, मुख्य सांस्कृतिक संयोजक अर्जुन बिष्ट चीमा, राजेंद्र बिष्ट, जगत तिवारी, कैलाश गुरुरानी, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।1
- नैनीताल के ज्योलींकोट में जल जनित बीमारियों से बचाव कार्यों का सांसद अजय भट्ट ने लिया जायजा* *विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा* *नैनीताल।* नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने मंगलवार को ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित बीमारियों के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित बचाव एवं उपचार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों से मरीजों को उपलब्ध कराए जा रहे उपचार, जांच, दवाओं तथा अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सांसद ने स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने मरीजों के उपचार, जांच और दवाओं की उपलब्धता के संबंध में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि जल जनित बीमारियों की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। दिल्ली के साथ ही नैनीताल जिले के विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी तैनाती की गई है, ताकि प्रभावित लोगों को तत्काल और बेहतर उपचार मिल सके। *मृतकों के परिजनों से मिलकर जताया दुख* सांसद अजय भट्ट ने जल जनित बीमारियों की चपेट में आकर जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से उनके घर पहुंचकर मुलाकात की और घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। श्री भट्ट ने कहा कि पूरे मामले की गहन छानबीन की जा रही है और संबंधित विभागों की जांच जारी है। जांच में यदि किसी की लापरवाही या दोष सामने आता है तो सरकार दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शेगी नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता बीमार हुए लोगों को त्वरित एवं बेहतर उपचार उपलब्ध कराना है। सांसद ने कहा कि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए प्रभावी मॉनिटरिंग व्यवस्था बनाने और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं अन्य व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि स्थिति को जल्द सामान्य किया जा सके। इस अवसर पर नैनीताल की विधायक श्रीमती सरिता आर्या भीमताल के ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट जिला मंत्री पुष्कर जोशी ग्राम प्रधान हरगोबिंद रावत कैलाश जोशी आदि मौजूद रहे1
- कुमाऊं के पिथौरागढ़ में इस बार बारिश के बाद भूस्खलन की कुछ ज्यादा ही घटनाएं हुई, अभी भी 6 मार्ग बंद पिथौरागढ़। सीमांत जिले में पिछले दिनों हुई भारी बारिश के बाद भूस्खलन और पहाड़ियों से मलबा गिरने का सिलसिला जारी रहा। कई प्रमुख और ग्रामीण मार्गों पर मलबा व बोल्डर आने से यातायात बाधित हुआ। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग भी घाट बैंड के पास मलबा आने से प्रभावित हुआ, जबकि तवाघाट-गुंजी और तवाघाट-सोबला मार्ग पर भी आवाजाही बाधित रही। आदि कैलाश मार्ग पर कुलागाड़, ऐलागाड़ और मलघाट क्षेत्रों में मलबा आने से दारमा, चौदास और व्यास घाटियों का संपर्क प्रभावित हुआ। कुछ ग्रामीण मोटर मार्ग भी भूस्खलन के कारण बंद रहे। बारिश थमने के बाद भी कई स्थानों पर पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण सड़क खोलने में दिक्कत आई। प्रशासन और संबंधित विभागों की मशीनें मार्गों से मलबा हटाने में जुटी रहीं। लगातार बारिश को देखते हुए भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।4