logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रोपवे - काठगोदाम-हनुमानगढ़ी-कैंची धाम प्रोजेक्ट में प्रमुख सचिव डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक *काठगोदाम-हनुमानगढ़ी-कैंची धाम रोपवे प्रोजेक्ट के सम्बन्ध में प्रमुख सचिव डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित* *कैंची धाम तक जुड़ेगा रोपवे, काठगोदाम से हनुमानगढ़ी तक 14.9 किमी लंबा होगा रोपवे मार्ग,पर्यटन स्थल नैनीताल का सफर होगा 20 से 25 मिनट में* काठगोदाम से हनुमानगढ़ी और कैंची धाम रोपवे प्रोजेक्ट को गति देने हेतु प्रमुख सचिव ऊर्जा, नियोजन, सिंचाई एवं लघु सिंचाई डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक बुधवार को सर्किट हाउस, काठगोदाम में आयोजित की गई। बैठक में सचिव लोक निर्माण विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी, सुशासन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एवं आयुष विभाग डॉ. पंकज कुमार पांडेय तथा सचिव पर्यटन धीराज सिंह गर्ब्याल ने भी प्रतिभाग किया। बैठक में राज्य के महत्वपूर्ण रोपवे प्रोजेक्ट पर चर्चा के दौरान निर्णय लिया गया कि काठगोदाम और ज्योलीकोट से कैंची धाम को भी रोपवे से कनेक्ट किया जाएगा। इस रोपवे योजना से देशभर से कैंची धाम मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा। साथ ही काठगोदाम रेलवे स्टेशन से रोडवेज परिसर तक 250 मीटर लंबा फुट ओवर ब्रिज भी बनाया जाएगा, ताकि लोग आसानी से रोपवे स्टेशन तक पहुंच सकें। काठगोदाम और आसपास वाहन पार्किंग की सुविधा भी विकसित की जाएगी, ताकि बाहर से आने वाले पर्यटक अपने वाहनों को पार्क कर रोपवे के माध्यम से आगे जा सकें। प्रोजेक्ट का तकनीकी अध्ययन पूर्ण होने के पश्चात ही कार्य आगे बढ़ाया जाएगा, क्योंकि हल्द्वानी से नैनीताल तक का पर्वतीय क्षेत्र भौगोलिक दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है। *बैठक में प्रोजेक्ट मैनेजर, नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड (एन.एच.एल.एम.एल.) ने बताया कि काठगोदाम-नैनीताल रोपवे लगभग 28 सौ करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। इस रोपवे में काठगोदाम, रानीबाग, भुजियाघाट, ज्योलीकोट एवं हनुमानगढ़ी स्टेशन बनेंगे। रोपवे की कुल लंबाई 14.9 किलोमीटर होगी, जिसमें 58 टावर लगेंगे। उन्होंने बताया कि रानीबाग से हनुमानगढ़ी तक रोपवे का एकतरफा शुल्क 375 रुपये प्रति व्यक्ति प्रस्तावित है। रोपवे के माध्यम से प्रति घंटे लगभग 1800 (अठारह सौ) यात्री सफर कर सकेंगे तथा रानीबाग से हनुमानगढ़ी का सफर लगभग 20 से 25 मिनट में पूर्ण होगा।* प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए कि हनुमानगढ़ी रोपवे स्टेशन पर अत्यधिक ट्रैफिक न हो, इसके लिए समुचित प्लान तैयार किया जाए। रानीबाग में बनने वाले रोपवे स्टेशन के स्थलीय निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव ने कहा कि वहां 33 एकड़ भूमि रिक्त पड़ी है। रानीबाग स्टेशन पर पार्किंग भी बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि ज्योलीकोट रोपवे स्टेशन को जंक्शन स्टेशन बनाया जाएगा, जहां से कैंची धाम हेतु रोपवे बनाया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में वन विभाग की भूमि ट्रांसफर होनी है, उसका कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए। प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए कि नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड (एन.एच.एल.एम.एल.) एवं अन्य संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ इस कार्य को तेजी से आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि रोपवे बनने से हल्द्वानी, काठगोदाम एवं रानीबाग के होटल व्यवसायियों को लाभ होगा तथा पर्यटकों को सुगम एवं सुचारू सुविधा मिलेगी। रोपवे के निर्माण से नैनीताल शहर को ट्रैफिक, पार्किंग आदि समस्याओं से निजात मिलेगी। *रोपवे निर्माण से ये होंगे संभावित प्रमुख लाभ* यात्रा समय में बड़ी कमी पहाड़ी सड़क के घुमावदार मार्ग के बजाय रोपवे सीधा हवाई मार्ग अपनाएगा, जिससे काठगोदाम से नैनीताल क्षेत्र की आवाजाही तेज हो सकती है। रोपवे की यही विशेषता कठिन पहाड़ी भूभाग में समय बचाने में महत्वपूर्ण मानी जाती है। *नैनीताल की सड़क पर ट्रैफिक का दबाव घटेगा* पर्यटन सीजन, वीकेंड और छुट्टियों में काठगोदाम–हल्द्वानी से नैनीताल जाने वाली सड़क पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ता है। वैकल्पिक सार्वजनिक परिवहन मिलने से सड़क यातायात और पार्किंग का दबाव कम करने में मदद मिल सकती है। पर्यटन को बड़ा प्रोत्साहन काठगोदाम रेलवे स्टेशन से आने वाले पर्यटकों को रोपवे के माध्यम से पहाड़ी क्षेत्र तक अलग परिवहन विकल्प मिलेगा। इससे नैनीताल के साथ आसपास के पर्यटन स्थलों को भी लाभ मिलने की संभावना है। केंद्र सरकार भी रोपवे को पर्यटन और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने वाला माध्यम मानती है। *स्थानीय रोजगार बढ़ेंगे* निर्माण के दौरान तथा बाद में संचालन, टिकटिंग, तकनीकी रखरखाव, सुरक्षा, पार्किंग, खानपान और पर्यटन सेवाओं में रोजगार के अवसर बन सकते हैं। *स्थानीय कारोबार को फायदा* टैक्सी, होटल, होम-स्टे, रेस्टोरेंट, दुकानदार, गाइड और अन्य पर्यटन व्यवसायों में यात्रियों की आवाजाही बढ़ने से आर्थिक गतिविधियां बढ़ सकती हैं। सड़क निर्माण की तुलना में कम भूमि की आवश्यकता रोपवे में सड़क की तरह पूरे पहाड़ी मार्ग को काटकर चौड़ा करने की आवश्यकता नहीं होती। *ईंधन और प्रदूषण में कमी की संभावना* यदि बड़ी संख्या में पर्यटक निजी कारों के बजाय रोपवे का इस्तेमाल करते हैं तो सड़क पर वाहनों की संख्या, ईंधन खपत और वाहन उत्सर्जन कम हो सकते हैं। इसे रोपवे के पर्यावरणीय लाभों में गिना जाता है आदि। बैठक में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, प्रभागीय वनाधिकारी आकाश गंगवार, अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल, प्रोजेक्ट मैनेजर (एन.एच.एल.एम.एल.) प्रशांत जैन, उपजिलाधिकारी मोनिका के साथ ही लोक निर्माण विभाग, विद्युत, वन, सिंचाई आदि विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

3 hrs ago
user_NTL
NTL
कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
3 hrs ago

रोपवे - काठगोदाम-हनुमानगढ़ी-कैंची धाम प्रोजेक्ट में प्रमुख सचिव डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक *काठगोदाम-हनुमानगढ़ी-कैंची धाम रोपवे प्रोजेक्ट के सम्बन्ध में प्रमुख सचिव डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित* *कैंची धाम तक जुड़ेगा रोपवे, काठगोदाम से हनुमानगढ़ी तक 14.9 किमी लंबा होगा रोपवे मार्ग,पर्यटन स्थल नैनीताल का सफर होगा 20 से 25 मिनट में* काठगोदाम से हनुमानगढ़ी और कैंची धाम रोपवे प्रोजेक्ट को गति देने हेतु प्रमुख सचिव ऊर्जा, नियोजन, सिंचाई एवं लघु सिंचाई डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक बुधवार को सर्किट हाउस, काठगोदाम में आयोजित की गई। बैठक में सचिव लोक निर्माण विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी, सुशासन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एवं आयुष विभाग डॉ. पंकज कुमार पांडेय तथा सचिव पर्यटन धीराज सिंह गर्ब्याल ने भी प्रतिभाग किया। बैठक में राज्य के महत्वपूर्ण रोपवे प्रोजेक्ट पर चर्चा के दौरान निर्णय लिया गया कि काठगोदाम और ज्योलीकोट से कैंची धाम को भी रोपवे से कनेक्ट किया जाएगा। इस रोपवे योजना से देशभर से कैंची धाम मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा। साथ ही काठगोदाम रेलवे स्टेशन से रोडवेज परिसर तक 250 मीटर लंबा फुट ओवर ब्रिज भी बनाया जाएगा, ताकि लोग आसानी से रोपवे स्टेशन तक पहुंच सकें। काठगोदाम और आसपास वाहन पार्किंग की सुविधा भी विकसित की जाएगी, ताकि बाहर से आने वाले पर्यटक अपने वाहनों को पार्क कर रोपवे के माध्यम से आगे जा सकें। प्रोजेक्ट का तकनीकी अध्ययन पूर्ण होने के पश्चात ही कार्य आगे बढ़ाया जाएगा, क्योंकि हल्द्वानी से नैनीताल तक का पर्वतीय क्षेत्र भौगोलिक दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है। *बैठक में प्रोजेक्ट मैनेजर, नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड (एन.एच.एल.एम.एल.) ने बताया कि

काठगोदाम-नैनीताल रोपवे लगभग 28 सौ करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। इस रोपवे में काठगोदाम, रानीबाग, भुजियाघाट, ज्योलीकोट एवं हनुमानगढ़ी स्टेशन बनेंगे। रोपवे की कुल लंबाई 14.9 किलोमीटर होगी, जिसमें 58 टावर लगेंगे। उन्होंने बताया कि रानीबाग से हनुमानगढ़ी तक रोपवे का एकतरफा शुल्क 375 रुपये प्रति व्यक्ति प्रस्तावित है। रोपवे के माध्यम से प्रति घंटे लगभग 1800 (अठारह सौ) यात्री सफर कर सकेंगे तथा रानीबाग से हनुमानगढ़ी का सफर लगभग 20 से 25 मिनट में पूर्ण होगा।* प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए कि हनुमानगढ़ी रोपवे स्टेशन पर अत्यधिक ट्रैफिक न हो, इसके लिए समुचित प्लान तैयार किया जाए। रानीबाग में बनने वाले रोपवे स्टेशन के स्थलीय निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव ने कहा कि वहां 33 एकड़ भूमि रिक्त पड़ी है। रानीबाग स्टेशन पर पार्किंग भी बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि ज्योलीकोट रोपवे स्टेशन को जंक्शन स्टेशन बनाया जाएगा, जहां से कैंची धाम हेतु रोपवे बनाया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में वन विभाग की भूमि ट्रांसफर होनी है, उसका कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए। प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए कि नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड (एन.एच.एल.एम.एल.) एवं अन्य संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ इस कार्य को तेजी से आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि रोपवे बनने से हल्द्वानी, काठगोदाम एवं रानीबाग के होटल व्यवसायियों को लाभ होगा तथा पर्यटकों को सुगम एवं सुचारू सुविधा मिलेगी। रोपवे के निर्माण से नैनीताल शहर को ट्रैफिक, पार्किंग आदि समस्याओं से निजात मिलेगी। *रोपवे निर्माण से ये होंगे संभावित प्रमुख लाभ* यात्रा समय में बड़ी कमी पहाड़ी सड़क के घुमावदार मार्ग के बजाय रोपवे सीधा हवाई मार्ग अपनाएगा, जिससे काठगोदाम से नैनीताल क्षेत्र की आवाजाही तेज हो सकती

है। रोपवे की यही विशेषता कठिन पहाड़ी भूभाग में समय बचाने में महत्वपूर्ण मानी जाती है। *नैनीताल की सड़क पर ट्रैफिक का दबाव घटेगा* पर्यटन सीजन, वीकेंड और छुट्टियों में काठगोदाम–हल्द्वानी से नैनीताल जाने वाली सड़क पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ता है। वैकल्पिक सार्वजनिक परिवहन मिलने से सड़क यातायात और पार्किंग का दबाव कम करने में मदद मिल सकती है। पर्यटन को बड़ा प्रोत्साहन काठगोदाम रेलवे स्टेशन से आने वाले पर्यटकों को रोपवे के माध्यम से पहाड़ी क्षेत्र तक अलग परिवहन विकल्प मिलेगा। इससे नैनीताल के साथ आसपास के पर्यटन स्थलों को भी लाभ मिलने की संभावना है। केंद्र सरकार भी रोपवे को पर्यटन और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने वाला माध्यम मानती है। *स्थानीय रोजगार बढ़ेंगे* निर्माण के दौरान तथा बाद में संचालन, टिकटिंग, तकनीकी रखरखाव, सुरक्षा, पार्किंग, खानपान और पर्यटन सेवाओं में रोजगार के अवसर बन सकते हैं। *स्थानीय कारोबार को फायदा* टैक्सी, होटल, होम-स्टे, रेस्टोरेंट, दुकानदार, गाइड और अन्य पर्यटन व्यवसायों में यात्रियों की आवाजाही बढ़ने से आर्थिक गतिविधियां बढ़ सकती हैं। सड़क निर्माण की तुलना में कम भूमि की आवश्यकता रोपवे में सड़क की तरह पूरे पहाड़ी मार्ग को काटकर चौड़ा करने की आवश्यकता नहीं होती। *ईंधन और प्रदूषण में कमी की संभावना* यदि बड़ी संख्या में पर्यटक निजी कारों के बजाय रोपवे का इस्तेमाल करते हैं तो सड़क पर वाहनों की संख्या, ईंधन खपत और वाहन उत्सर्जन कम हो सकते हैं। इसे रोपवे के पर्यावरणीय लाभों में गिना जाता है आदि। बैठक में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, प्रभागीय वनाधिकारी आकाश गंगवार, अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल, प्रोजेक्ट मैनेजर (एन.एच.एल.एम.एल.) प्रशांत जैन, उपजिलाधिकारी मोनिका के साथ ही लोक निर्माण विभाग, विद्युत, वन, सिंचाई आदि विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • नाबालिग बेटी से मारपीट का आरोप, बचाने पहुंची मां के साथ भी मारपीट नाबालिग बेटी से मारपीट का आरोप, बचाने पहुंची मां के साथ भी मारपीट बाजपुर। बाजपुर गांव निवासी अईशा ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 14 सितंबर की सुबह ई-रिक्शा में उसकी 9 वर्षीय बेटी के साथ एक किशोरी और उसकी बहन ने मारपीट की। बेटी को बचाने पहुंची मां के साथ भी किशोरी के पिता हनीफ और उसके पुत्र शादाब पर मारपीट व गाली-गलौज करने का आरोप है। महिला ने कपड़े फाड़ने का प्रयास कर लज्जा भंग करने की कोशिश का भी आरोप लगाया है। महिला के अनुसार घटना का CCTV वीडियो उसके पास मौजूद है। मारपीट के दौरान सोने की बाली और चेन-लॉकेट गिरकर गुम होने की बात भी कही गई है। महिला ने पुलिस से FIR दर्ज कर निष्पक्ष जांच, कार्रवाई और अपनी तथा बेटी की सुरक्षा की मांग की है।
    1
    नाबालिग बेटी से मारपीट का आरोप, बचाने पहुंची मां के साथ भी मारपीट
नाबालिग बेटी से मारपीट का आरोप, बचाने पहुंची मां के साथ भी मारपीट
बाजपुर। बाजपुर गांव निवासी अईशा ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 14 सितंबर की सुबह ई-रिक्शा में उसकी 9 वर्षीय बेटी के साथ एक किशोरी और उसकी बहन ने मारपीट की। बेटी को बचाने पहुंची मां के साथ भी किशोरी के पिता हनीफ और उसके पुत्र शादाब पर मारपीट व गाली-गलौज करने का आरोप है। महिला ने कपड़े फाड़ने का प्रयास कर लज्जा भंग करने की कोशिश का भी आरोप लगाया है। महिला के अनुसार घटना का CCTV वीडियो उसके पास मौजूद है। मारपीट के दौरान सोने की बाली और चेन-लॉकेट गिरकर गुम होने की बात भी कही गई है। महिला ने पुलिस से FIR दर्ज कर निष्पक्ष जांच, कार्रवाई और अपनी तथा बेटी की सुरक्षा की मांग की है।
    user_LOVE SHRIVASTAV
    LOVE SHRIVASTAV
    Local News Reporter बाजपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • रामगढ़ क्षेत्र में धारी संकुल प्रमुख का भ्रमण 16 सितंबर को धारी (नैनीताल) धारी के संकुल प्रमुख श्री विरेंद्र सिंह बिष्ट जी का आज रामगढ़ क्षेत्र के शिशु मंदिर और विद्या मंदिर का 16 सितंबर को भ्रमण कार्यक्रम है वह वहां जाकर शिक्षण विधि की नई नई तकनीक और आयाम की गतिविधियों का अवलोकन कर धारी संकुल के समस्त विद्यालयों में नई तकनीक को लागू करेंगे।
    1
    रामगढ़ क्षेत्र में धारी संकुल प्रमुख का भ्रमण 16 सितंबर को
धारी (नैनीताल) धारी के संकुल प्रमुख श्री विरेंद्र सिंह बिष्ट जी का आज रामगढ़ क्षेत्र के शिशु मंदिर और विद्या मंदिर का 16 सितंबर को भ्रमण कार्यक्रम है वह वहां जाकर शिक्षण विधि की नई नई तकनीक और आयाम की गतिविधियों का अवलोकन कर धारी संकुल के समस्त विद्यालयों में नई तकनीक को लागू करेंगे।
    user_BSBISHT
    BSBISHT
    धारी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    14 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद में प्रयागराज लखनऊ रेलवे ट्रैक पर बड़ा हादसा टला #प्रतापगढ़News #UPNews #RailwayTrack #ViralVideo #प्रयागराजLucknow
    1
    उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद में प्रयागराज लखनऊ रेलवे ट्रैक 
पर बड़ा हादसा टला 
#प्रतापगढ़News #UPNews #RailwayTrack #ViralVideo #प्रयागराजLucknow
    user_Sonu Kumar Gautam midia
    Sonu Kumar Gautam midia
    Local News Reporter टांडा, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    40 min ago
  • मानव तस्करी के विरुद्ध चम्पावत पुलिस और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का संयुक्त जागरूकता अभियान। चम्पावत, 16 सितंबर। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन और पुलिस मुख्यालय के आदेशों के अनुपालन में चम्पावत पुलिस की मानव तस्करी रोधी इकाई (AHTU) तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बनबसा क्षेत्र में संयुक्त जन-जागरूकता अभियान चलाया। अभियान क्षेत्राधिकारी टनकपुर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में आयोजित किया गया। अभियान के दौरान शारदा बैराज बनबसा, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पिलर नंबर-07, धनुषपुल, ग्राम सभा गड़ीगोठ और भैंसाझाला सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय नागरिकों को मानव तस्करी के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि मानव तस्करी में धोखे, लालच, दबाव, बल प्रयोग या किसी की मजबूरी का फायदा उठाकर पुरुषों, महिलाओं और बच्चों का शोषण किया जाता है। इसके प्रमुख रूपों में बाल श्रम, जबरन देह व्यापार, बंधुआ मजदूरी, भिक्षावृत्ति और अवैध अंग व्यापार शामिल हैं। नागरिकों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, AHTU, बाल कल्याण समिति और जिला बाल संरक्षण इकाई की भूमिका की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि तस्करी के पीड़ितों को बचाने के बाद कानूनी सहायता, संरक्षण, काउंसलिंग, मुआवजा और पुनर्वास उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभाग समन्वय से कार्य करते हैं। अभियान में बच्चों को तस्करी और शोषण से बचाने के लिए POCSO अधिनियम, बाल श्रम संबंधी कानूनों, भारतीय न्याय संहिता तथा अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 सहित प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। पुलिस की अपील चम्पावत पुलिस ने अपील की है कि मानव तस्करी, संदिग्ध गतिविधि या इससे संबंधित किसी भी जानकारी की स्थिति में तुरंत स्थानीय पुलिस, मानव तस्करी रोधी इकाई (AHTU) अथवा डायल-112 पर सूचना दें। मानव तस्करी रोकें-जागरूक बनें, सुरक्षित समाज बनाएं। मीडिया सेल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत
    1
    मानव तस्करी के विरुद्ध चम्पावत पुलिस और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का संयुक्त जागरूकता अभियान।
चम्पावत, 16 सितंबर। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन और पुलिस मुख्यालय के आदेशों के अनुपालन में चम्पावत पुलिस की मानव तस्करी रोधी इकाई (AHTU) तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बनबसा क्षेत्र में संयुक्त जन-जागरूकता अभियान चलाया। अभियान क्षेत्राधिकारी टनकपुर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में आयोजित किया गया।
अभियान के दौरान शारदा बैराज बनबसा, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पिलर नंबर-07, धनुषपुल, ग्राम सभा गड़ीगोठ और भैंसाझाला सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय नागरिकों को मानव तस्करी के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में बताया गया कि मानव तस्करी में धोखे, लालच, दबाव, बल प्रयोग या किसी की मजबूरी का फायदा उठाकर पुरुषों, महिलाओं और बच्चों का शोषण किया जाता है। इसके प्रमुख रूपों में बाल श्रम, जबरन देह व्यापार, बंधुआ मजदूरी, भिक्षावृत्ति और अवैध अंग व्यापार शामिल हैं।
नागरिकों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, AHTU, बाल कल्याण समिति और जिला बाल संरक्षण इकाई की भूमिका की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि तस्करी के पीड़ितों को बचाने के बाद कानूनी सहायता, संरक्षण, काउंसलिंग, मुआवजा और पुनर्वास उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभाग समन्वय से कार्य करते हैं।
अभियान में बच्चों को तस्करी और शोषण से बचाने के लिए POCSO अधिनियम, बाल श्रम संबंधी कानूनों, भारतीय न्याय संहिता तथा अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 सहित प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।
पुलिस की अपील
चम्पावत पुलिस ने अपील की है कि मानव तस्करी, संदिग्ध गतिविधि या इससे संबंधित किसी भी जानकारी की स्थिति में तुरंत स्थानीय पुलिस, मानव तस्करी रोधी इकाई (AHTU) अथवा डायल-112 पर सूचना दें।
मानव तस्करी रोकें-जागरूक बनें, सुरक्षित समाज बनाएं।
मीडिया सेल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत
    user_Champawat news
    Champawat news
    Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
  • मानव तस्करी के विरुद्ध चम्पावत पुलिस की जागरूकता पहलमानव तस्करी के विरुद्ध चम्पावत पुलिस की जागरूकता पहल मानव तस्करी के विरुद्ध चम्पावत पुलिस की जागरूकता पहल
    1
    मानव तस्करी के विरुद्ध चम्पावत पुलिस की जागरूकता पहलमानव तस्करी के विरुद्ध चम्पावत पुलिस की जागरूकता पहल
मानव तस्करी के विरुद्ध चम्पावत पुलिस की जागरूकता पहल
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • अमरिया क्षेत्र में जमीन कब्जे को लेकर बड़ा बवाल, करीब तीन दर्जन लोग हिरासत में, राइफल और तलवारें बरामद
    1
    अमरिया क्षेत्र में जमीन कब्जे को लेकर बड़ा बवाल, करीब तीन दर्जन लोग हिरासत में, राइफल और तलवारें बरामद
    user_MOHD ARIF
    MOHD ARIF
    अमरिया, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • चम्पावत: सेवा संकल्प अभियान में 14 महिलाएं सम्मानित, स्वयं सहायता समूहों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां चम्पावत, 16 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर विकासखंड चम्पावत में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण आजीविका और सामाजिक सहभागिता पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी मनीष कुमार, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पाण्डेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर स्थानीय संस्कृति एवं लोक परंपराओं की झलक प्रस्तुत की। ### उत्कृष्ट कार्य करने वाली 14 महिलाएं सम्मानित कार्यक्रम में आजीविका संवर्धन, स्वरोजगार एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 14 महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित महिलाओं में चंद्रकला देवी, कमला देवी, मुन्नी देवी, लक्ष्मी खर्कवाल, रेखा ठाकुर, लीला खर्कवाल, शांति देवी, किरन महर, कविता देवी, रेनू खर्कवाल, जानकी जोशी, सरस्वती बोहरा, प्रेमा रावत एवं पार्वती ओली शामिल रहीं। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समूहों से जुड़कर महिलाएं स्वरोजगार एवं आजीविका के नए अवसर विकसित कर रही हैं। उनकी उपलब्धियां अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करती हैं। जिलाधिकारी ने महिलाओं से अपने उत्पादों की गुणवत्ता, विपणन और आयवर्धक गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मान और पहचान प्रदान करने के साथ सेवा, जनकल्याण एवं सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द सामंत, खंड विकास अधिकारी रमेश चन्द्र जोशी, सभासद, ग्राम प्रधान, विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की सदस्याएं एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    4
    चम्पावत: सेवा संकल्प अभियान में 14 महिलाएं सम्मानित, स्वयं सहायता समूहों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
चम्पावत, 16 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर विकासखंड चम्पावत में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण आजीविका और सामाजिक सहभागिता पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी मनीष कुमार, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पाण्डेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस दौरान स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर स्थानीय संस्कृति एवं लोक परंपराओं की झलक प्रस्तुत की।
### उत्कृष्ट कार्य करने वाली 14 महिलाएं सम्मानित
कार्यक्रम में आजीविका संवर्धन, स्वरोजगार एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 14 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
सम्मानित महिलाओं में चंद्रकला देवी, कमला देवी, मुन्नी देवी, लक्ष्मी खर्कवाल, रेखा ठाकुर, लीला खर्कवाल, शांति देवी, किरन महर, कविता देवी, रेनू खर्कवाल, जानकी जोशी, सरस्वती बोहरा, प्रेमा रावत एवं पार्वती ओली शामिल रहीं।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि समूहों से जुड़कर महिलाएं स्वरोजगार एवं आजीविका के नए अवसर विकसित कर रही हैं। उनकी उपलब्धियां अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करती हैं।
जिलाधिकारी ने महिलाओं से अपने उत्पादों की गुणवत्ता, विपणन और आयवर्धक गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मान और पहचान प्रदान करने के साथ सेवा, जनकल्याण एवं सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द सामंत, खंड विकास अधिकारी रमेश चन्द्र जोशी, सभासद, ग्राम प्रधान, विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की सदस्याएं एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    user_Champawat news
    Champawat news
    Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
  • उत्तराखंड:🚡 काठगोदाम से कैंचीधाम तक दौड़ेगा रोपवे, 3-4 घंटे का सफर अब सिर्फ 1 घंटे में! उत्तराखंड:🚡 काठगोदाम से कैंचीधाम तक दौड़ेगा रोपवे, 3-4 घंटे का सफर अब सिर्फ 1 घंटे में!
    1
    उत्तराखंड:🚡 काठगोदाम से कैंचीधाम तक दौड़ेगा रोपवे, 3-4 घंटे का सफर अब सिर्फ 1 घंटे में!
उत्तराखंड:🚡 काठगोदाम से कैंचीधाम तक दौड़ेगा रोपवे, 3-4 घंटे का सफर अब सिर्फ 1 घंटे में!
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • दिल्ली में पढ़ने वाले 10 हजार छात्रों के लिए सरकारी हॉस्पल बनाएगी सीएम रेखा गुप्ता सत्य निकेतन हादसे के बाद सरकार का बड़ा फैसला छात्रों को महंगे PG किराए और असुरक्षित आवास से मिलेगी राहत Shuru apps ब्यूरो रिपोर्ट सोनू कुमार उत्तर प्रदेश
    1
    दिल्ली में पढ़ने वाले 10 हजार छात्रों के लिए सरकारी हॉस्पल 
बनाएगी सीएम रेखा गुप्ता सत्य निकेतन हादसे के बाद सरकार का बड़ा फैसला छात्रों को महंगे PG किराए और असुरक्षित आवास से मिलेगी राहत 
Shuru apps 
ब्यूरो रिपोर्ट सोनू कुमार 
उत्तर प्रदेश
    user_Sonu Kumar Gautam midia
    Sonu Kumar Gautam midia
    Local News Reporter टांडा, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.