अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित #डूंगरपुर । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को जिला परिषद के ईडीपी सभागार में डूंगरपुर बांसवाड़ा पूर्व सांसद श्री कनकमल कटारा, पूर्व राज्यमंत्री श्री सुशील कटारा जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह, समाजसेवी अशोक पटेल रणोली के आतिथ्य में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिला परिषद के ईडीपी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रशासन द्वारा अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया । कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम में महिलाओं के अधिकार, समान अवसर और सशक्तिकरण को लेकर विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई और इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। तथा बाल विवाह मुक्त भारत के अन्तर्गत शपथ ली गई। कार्यक्रम में पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजना अन्तर्गत संस्थागत श्रेणी से प्रथम स्तर पर उन्नति महिला सर्वागीण विकास सहकारी समिति, बिछीवाडा एवं द्वितीय स्तर पर जय श्रीराम महिला सर्वागीण विकास सहकारी समिति, चिखली व महिला एवं बाल विकास कर्मी हेतु श्रेष्ठ महिला एवं बाल विकास कर्मी से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता निर्मला बरण्डा, साथिन गीता ताबियाड, आशा सहयोगिनी उषा यादव, आंगनवाड़ी सहायिका सुशीला कुमारी कटारा को पुरस्कृत किया गया। व माता यशोदा पुरस्कार योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली 18 महिलाओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में डूंगरपुर नगरपरिषद् निवर्तमान सभापति अमृत कलासुआ, समाज सेवी पंकज जैन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड, सहायक निदेशक, महिला अधिकारिता विभाग के मोतीलाल मीणा, उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग पकज द्विवेदी , हितेश भण्डारी, लिगल एडवाईजर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिश चंदेरिया, एबीडब्ल्यूसीआई सुरेश कुमार, सृष्टिी सेवा संस्थान तथा कार्मिक पंकज दवे, जिला प्रबंधक राजीविका एंव महिला अधिकारिता विभाग से मोहित मीणा, कनिष्ठ सहायक राकेश वैष्णव, जेंडर स्पेस्लिस्ट डीएचईडब्ल्यू सम्सत सुपरवाईजर व वन स्टॉप सेन्टर, महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र, पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र के कार्मिक उपस्थित रहें।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित #डूंगरपुर । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को जिला परिषद के ईडीपी सभागार में डूंगरपुर बांसवाड़ा पूर्व सांसद श्री कनकमल कटारा, पूर्व राज्यमंत्री श्री सुशील कटारा जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह, समाजसेवी अशोक पटेल रणोली के आतिथ्य में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिला परिषद के ईडीपी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रशासन द्वारा अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया । कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम में महिलाओं के अधिकार, समान अवसर और सशक्तिकरण को लेकर विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई और इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। तथा बाल विवाह मुक्त भारत
के अन्तर्गत शपथ ली गई। कार्यक्रम में पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजना अन्तर्गत संस्थागत श्रेणी से प्रथम स्तर पर उन्नति महिला सर्वागीण विकास सहकारी समिति, बिछीवाडा एवं द्वितीय स्तर पर जय श्रीराम महिला सर्वागीण विकास सहकारी समिति, चिखली व महिला एवं बाल विकास कर्मी हेतु श्रेष्ठ महिला एवं बाल विकास कर्मी से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता निर्मला बरण्डा, साथिन गीता ताबियाड, आशा सहयोगिनी उषा यादव, आंगनवाड़ी सहायिका सुशीला कुमारी कटारा को पुरस्कृत किया गया। व माता यशोदा पुरस्कार योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली 18 महिलाओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में डूंगरपुर नगरपरिषद् निवर्तमान सभापति अमृत कलासुआ, समाज सेवी पंकज जैन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड, सहायक निदेशक, महिला अधिकारिता विभाग के मोतीलाल मीणा, उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग पकज द्विवेदी , हितेश भण्डारी, लिगल एडवाईजर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिश चंदेरिया, एबीडब्ल्यूसीआई सुरेश कुमार, सृष्टिी सेवा संस्थान तथा कार्मिक पंकज दवे, जिला प्रबंधक राजीविका एंव महिला अधिकारिता विभाग से मोहित मीणा, कनिष्ठ सहायक राकेश वैष्णव, जेंडर स्पेस्लिस्ट डीएचईडब्ल्यू सम्सत सुपरवाईजर व वन स्टॉप सेन्टर, महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र, पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र के कार्मिक उपस्थित रहें।
- पुरखों की दी हुईं संस्कृति को बढ़ावा देना जरूरी-मकरानी डूंगरपुर। एमएमबी ग्रुप डूंगरपुर कि और से आज मस्तान बाबा दरगाह परिसर में मौलाना अब्दुल मुस्तफा, मोहम्मद हासिम, सद्दाम हुसैन, अफजल और ग्रुप सदर नूर मोहम्मद मकरानी के सानिध्य में पक्षियों के लिए परिंदे बांधकर उसमें दाना पानी की व्यवस्था की गई सदर मकरानी ने बताया कि हमारा देश सूफी संतों का देश है और सभी सूफी संतों ने खिदमत के कामों को काफी महत्व दिया है और हमारे पुरखों ने भी इन कामों को बखूबी निभाया। पहले हर घर के आंगन में एक सकोरा रखकर उसमें दाना पानी की व्यवस्था की जाती थी लेकिन आज की युवा पीढ़ी इस आधुनिक भाग-दौड़ वाली जिंदगी से इन कामों से काफी हद दूर हो चुकी है और अब इस युवा पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए इस तरह के अभियान जारी रखने की आवश्यकता है । इन्हीं चीजों को ध्यान में रखते हुए एम एम बी ग्रुप डूंगरपुर मस्तान बाबा को याद करते हुए हर वर्ष गर्मियों के मौसम में पक्षियों के लिए परिंडे बांधने का अभियान चलाता है, मौलाना अब्दुल मुस्तफा ने बताया कि ग्रुप मस्तान बाबा की याद में खिदमत के कामों को बखूबी तरीके से अंजाम दे रहा है ग्रुप हर वो काम कर रहा है जिससे इंसानियत क़ायम रहे राशन वितरण, रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान में कपड़े की थैलियों का निःशुल्क वितरण, शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के लिए स्टेशनरी स्वेटर वितरण सर्दियों में रोड के किनारे सो रहे लोगों को कंबल प्रदान कर उनको सम्बल प्रदान करता हैं हमारे सूफी संतों के ने हमेशा इंसानियत के रास्ते पर चलने का पैगाम दिया है एम एम बी ग्रुप डूंगरपुर की समाज सेवा पूरे संभाग में मिसाल कायम कर रहीं हैं2
- Dungarpur विधायक गणेश घोघरा जी ने जोरदार1
- डूंगरपुर। निजी काम को पूरा कर घर लौट रही बाइक सवार युवती बाइक से अचानक नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती को निजी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया। जहां युवती का उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के सीदडी खेरवाड़ा निवासी पुष्पा पिता मंगला परमार बाइक से दोवड़ा अपने निजी काम से वापस अपने घर लौट रही थी। तभी अचानक बाइक पर चक्कर लगने से युवती बाइक से नीचे गिर गई ओर गंभीर रूप से घायल हो गई। गम्भीर घायल को निजी वहां से जिला अस्पताल लाया गया। उसका उपचार चल रहा है।1
- बिछीवाड़ा पुलिस और डीएसटी टीम ने जब्त की 81 कार्टन अवैध शराब डूंगरपुर। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला विशेष टीम (डीएसटी) और बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सटीक मुखबिरी के आधार पर एक इनोवा गाड़ी से विभिन्न ब्रांडों की कुल 81 कार्टन अवैध शराब जब्त की है, जिसे तस्करी कर गुजरात ले जाया जा रहा था। - नाकाबंदी के दौरान धराई शराब से भरी गाड़ी जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसटी टीम को जिले में अवैध शराब तस्करी पर लगाम लगाने हेतु सक्रिय किया गया था। इसी क्रम में टीम को गुप्त सूचना मिली कि बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के रास्ते एक लग्जरी गाड़ी में भारी मात्रा में अवैध शराब भरकर गुजरात सीमा पार कराने की तैयारी है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने बिछीवाड़ा सर्कल के पालीसोडा तीन रास्ते पर कड़ा पहरा बैठाया। निगरानी के दौरान एक इनोवा गाड़ी आती दिखाई दी, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर रुकवाया। - 81 कार्टन शराब के साथ बाड़मेर का आरोपी गिरफ्तार जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली, तो उसमें विभिन्न ब्रांडों की अवैध शराब के 81 कार्टन बरामद हुए। पूछताछ के दौरान चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया, जिसके बाद पुलिस ने वाहन और शराब को जब्त कर लिया। मामले में आरोपी केसाराम उर्फ किशन सिंह जाट, निवासी पुलिस थाना चौहटन, जिला बाड़मेर को हिरासत में लिया गया है। आरोपी को वाहन सहित अग्रिम कार्रवाई के लिए बिछीवाड़ा थाने के सुपुर्द कर दिया गया है। - पुलिस की अपील : तीसरी आँख पर दें सूचना पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि शराब तस्करों के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तीसरी आँख मोबाइल/व्हाट्सएप नंबर 8690180022 पर साझा करें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम, पता और मोबाइल नंबर पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में डीएसटी टीम के सदस्य मोहनपाल सिंह (हैड कांस्टेबल), मगन, आशीष, जितेन्द्र, गौरव, और जितेन्द्र (कांस्टेबल) के साथ बिछीवाड़ा थाने से गोविंद सिंह (हैड कांस्टेबल) मय जाप्ता शामिल रहे।1
- डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा रेलवे स्टेशन के निकट रविवार देर शाम करीब 7 बजे रेलवे पटरी पार करते समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक के हाथ की हथेली पूरी तरह कट गई। जानकारी के अनुसार बिछीवाड़ा निवासी पीयूष पुत्र हिरालाल यादव रविवार शाम रेलवे स्टेशन के पास पटरियां पार कर रहा था। इसी दौरान अहमदाबाद की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से उसका हाथ पटरी में फंस गया और हथेली कट गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर रेलवे जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत बिछीवाड़ा अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे डूंगरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डूंगरपुर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर उपचार के लिए उदयपुर रेफर कर दिया। फिलहाल युवक का इलाज उदयपुर में जारी है।1
- सलूम्बर। जिले के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से संचालित पंच गौरव कार्यक्रम के अंतर्गत विस्तृत कार्ययोजना की समीक्षा के लिए सोमवार को जिला कलेक्टर कक्ष में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कलेक्टर अवधेश मीणा ने की, जिसमें विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में पंच गौरव कार्यक्रम के तहत जिले में प्रस्तावित विकास कार्यों की प्रगति, उनकी कार्यान्वयन रणनीति तथा विभागवार जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। नोडल प्रभारी एवं उपनिदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग शेल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी वित्तीय वर्ष के बजट के लिए आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर दिए गए हैं। बैठक के दौरान जिला कलेक्टर ने राजीविका के अंतर्गत प्रस्तावित पलाश प्रोसेसिंग यूनिट का कार्य शुरू नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को इसे शीघ्र प्रारंभ कराने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करना अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। कलेक्टर मीणा ने जयसमंद झील क्षेत्र के विकास को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि झील क्षेत्र में सड़क आवागमन को सुगम बनाया जाए तथा यात्रियों के लिए पेयजल, शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। इसके साथ ही पर्यटकों की सुविधा के लिए कैफेटेरिया विकसित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वर्षभर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए, जिनमें जनजागरूकता अभियान, प्रदर्शनी एवं अन्य गतिविधियां शामिल हों, ताकि आमजन को पंच गौरव कार्यक्रम के उद्देश्यों और योजनाओं की जानकारी मिल सके। बैठक में पलाश की नर्सरी विकसित करने तथा पलाश वाटिका स्थापित करने के लिए आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पंच गौरव कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्विति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य जिले के समग्र विकास को गति देना तथा आमजन को विभिन्न योजनाओं का अधिकतम लाभ उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। बैठक के अंत में जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंच गौरव कार्यक्रम के तहत जिले की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा समय-समय पर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए, ताकि योजनाओं का प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में पंच गौरव कार्यक्रम से जुड़े विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।1
- उदयपुर जिले के सायरा थाना पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर एक ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला थाना क्षेत्र के केला की सेरी निवासी सामताराम गमेती की हत्या से जुड़ा है, जिसका शव 6 मार्च को पालीदाणा के पास सड़क किनारे मिला था।1
- डूंगरपुर। मजदूरी कर अपने घर लौट रहे बुजुर्ग से अज्ञात बदमाशो ने रास्ते में मारपीट कर दी। मारपीट से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। वही घायल बुजुर्ग का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के ओडा बड़ा निवासी हकरा पिता देवा खराड़ी कनबा से मजदूरी का काम कर अपने घर की ओर आ रहे था। तभी रास्ते में अज्ञात 4 से अधिक लोगों ने बुजुर्ग से मारपीट करते हुए उसे धारदार हथियार ओर लट्ठ से मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर वही निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर आए। जहा बुजुर्ग का इलाज चल रहा है। वही बुजुर्ग के मुंह पर चार टांके भी पहुंचे है।1