logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ट्रेन की चपटे में आया युवक, पटरी पर करते समय हुआ हादसा,युवक की हथेली कटी डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा रेलवे स्टेशन के निकट रविवार देर शाम करीब 7 बजे रेलवे पटरी पार करते समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक के हाथ की हथेली पूरी तरह कट गई। जानकारी के अनुसार बिछीवाड़ा निवासी पीयूष पुत्र हिरालाल यादव रविवार शाम रेलवे स्टेशन के पास पटरियां पार कर रहा था। इसी दौरान अहमदाबाद की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से उसका हाथ पटरी में फंस गया और हथेली कट गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर रेलवे जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत बिछीवाड़ा अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे डूंगरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डूंगरपुर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर उपचार के लिए उदयपुर रेफर कर दिया। फिलहाल युवक का इलाज उदयपुर में जारी है।

21 hrs ago
user_Naresh Bhoi
Naresh Bhoi
पत्रकार डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
21 hrs ago

ट्रेन की चपटे में आया युवक, पटरी पर करते समय हुआ हादसा,युवक की हथेली कटी डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा रेलवे स्टेशन के निकट रविवार देर शाम करीब 7 बजे रेलवे पटरी पार करते समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक के हाथ की हथेली पूरी तरह कट गई। जानकारी के अनुसार बिछीवाड़ा निवासी पीयूष पुत्र हिरालाल यादव रविवार शाम रेलवे स्टेशन के पास पटरियां पार कर रहा था। इसी दौरान अहमदाबाद की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से उसका हाथ पटरी में फंस गया और हथेली कट गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर रेलवे जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत बिछीवाड़ा अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे डूंगरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डूंगरपुर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर उपचार के लिए उदयपुर रेफर कर दिया। फिलहाल युवक का इलाज उदयपुर में जारी है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • गुजरात तस्करी की योजना नाकाम डूंगरपुर। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला विशेष टीम (डीएसटी) और बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सटीक मुखबिरी के आधार पर एक इनोवा गाड़ी से विभिन्न ब्रांडों की कुल 81 कार्टन अवैध शराब जब्त की है, जिसे तस्करी कर गुजरात ले जाया जा रहा था। - ​नाकाबंदी के दौरान धराई शराब से भरी गाड़ी जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसटी टीम को जिले में अवैध शराब तस्करी पर लगाम लगाने हेतु सक्रिय किया गया था। इसी क्रम में टीम को गुप्त सूचना मिली कि बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के रास्ते एक लग्जरी गाड़ी में भारी मात्रा में अवैध शराब भरकर गुजरात सीमा पार कराने की तैयारी है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने बिछीवाड़ा सर्कल के पालीसोडा तीन रास्ते पर कड़ा पहरा बैठाया। निगरानी के दौरान एक इनोवा गाड़ी आती दिखाई दी, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर रुकवाया। - ​81 कार्टन शराब के साथ बाड़मेर का आरोपी गिरफ्तार जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली, तो उसमें विभिन्न ब्रांडों की अवैध शराब के 81 कार्टन बरामद हुए। पूछताछ के दौरान चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया, जिसके बाद पुलिस ने वाहन और शराब को जब्त कर लिया। मामले में आरोपी केसाराम उर्फ किशन सिंह जाट, निवासी पुलिस थाना चौहटन, जिला बाड़मेर को हिरासत में लिया गया है। आरोपी को वाहन सहित अग्रिम कार्रवाई के लिए बिछीवाड़ा थाने के सुपुर्द कर दिया गया है। - ​पुलिस की अपील : तीसरी आँख पर दें सूचना पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि शराब तस्करों के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तीसरी आँख मोबाइल/व्हाट्सएप नंबर 8690180022 पर साझा करें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम, पता और मोबाइल नंबर पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में डीएसटी टीम के सदस्य मोहनपाल सिंह (हैड कांस्टेबल), मगन, आशीष, जितेन्द्र, गौरव, और जितेन्द्र (कांस्टेबल) के साथ बिछीवाड़ा थाने से गोविंद सिंह (हैड कांस्टेबल) मय जाप्ता शामिल रहे।
    1
    गुजरात तस्करी की योजना नाकाम
डूंगरपुर। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला विशेष टीम (डीएसटी) और बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सटीक मुखबिरी के आधार पर एक इनोवा गाड़ी से विभिन्न ब्रांडों की कुल 81 कार्टन अवैध शराब जब्त की है, जिसे तस्करी कर गुजरात ले जाया जा रहा था।
- ​नाकाबंदी के दौरान धराई शराब से भरी गाड़ी
जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसटी टीम को जिले में अवैध शराब तस्करी पर लगाम लगाने हेतु सक्रिय किया गया था। इसी क्रम में टीम को गुप्त सूचना मिली कि बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के रास्ते एक लग्जरी गाड़ी में भारी मात्रा में अवैध शराब भरकर गुजरात सीमा पार कराने की तैयारी है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने बिछीवाड़ा सर्कल के पालीसोडा तीन रास्ते पर कड़ा पहरा बैठाया। निगरानी के दौरान एक इनोवा गाड़ी आती दिखाई दी, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर रुकवाया।
- ​81 कार्टन शराब के साथ बाड़मेर का आरोपी गिरफ्तार
जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली, तो उसमें विभिन्न ब्रांडों की अवैध शराब के 81 कार्टन बरामद हुए। पूछताछ के दौरान चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया, जिसके बाद पुलिस ने वाहन और शराब को जब्त कर लिया। मामले में आरोपी केसाराम उर्फ किशन सिंह जाट, निवासी पुलिस थाना चौहटन, जिला बाड़मेर को हिरासत में लिया गया है। आरोपी को वाहन सहित अग्रिम कार्रवाई के लिए बिछीवाड़ा थाने के सुपुर्द कर दिया गया है।
- ​पुलिस की अपील : तीसरी आँख पर दें सूचना
पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि शराब तस्करों के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तीसरी आँख मोबाइल/व्हाट्सएप नंबर 8690180022 पर साझा करें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम, पता और मोबाइल नंबर पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में डीएसटी टीम के सदस्य मोहनपाल सिंह (हैड कांस्टेबल), मगन, आशीष, जितेन्द्र, गौरव, और जितेन्द्र (कांस्टेबल) के साथ बिछीवाड़ा थाने से गोविंद सिंह (हैड कांस्टेबल) मय जाप्ता शामिल रहे।
    user_Santosh vyas
    Santosh vyas
    Local News Reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • Post by देवीलाल गरासिया
    1
    Post by देवीलाल गरासिया
    user_देवीलाल गरासिया
    देवीलाल गरासिया
    झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • उदयपुर जिले के सायरा थाना पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर एक ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला थाना क्षेत्र के केला की सेरी निवासी सामताराम गमेती की हत्या से जुड़ा है, जिसका शव 6 मार्च को पालीदाणा के पास सड़क किनारे मिला था।
    1
    उदयपुर जिले के सायरा थाना पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर एक ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला थाना क्षेत्र के केला की सेरी निवासी सामताराम गमेती की हत्या से जुड़ा है, जिसका शव 6 मार्च को पालीदाणा के पास सड़क किनारे मिला था।
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • *8 महीनों से भवन ध्वस्त, खुले में पढ़ने को मजबूर 250 विद्यार्थी* ग्राम पंचायत मादडा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मादडा की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। जर्जर अवस्था के कारण सरकार के आदेश पर विद्यालय भवन को 8 महीने पहले ध्वस्त कर दिया गया था, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। डोम या टेंट जैसी वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई है, जिससे करीब 250 विद्यार्थी खुले में बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं। यह विद्यालय कक्षा 12 तक संचालित है। स्टाफ की स्थिति भी कमजोर है—19 पद स्वीकृत होने के बावजूद केवल 7 शिक्षक कार्यरत हैं और सेकंड ग्रेड का एक भी शिक्षक उपलब्ध नहीं है। अभिभावकों ने शीघ्र भवन निर्माण और शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की है।
    1
    *8 महीनों से भवन ध्वस्त, खुले में पढ़ने को मजबूर 250 विद्यार्थी*
ग्राम पंचायत मादडा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मादडा की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। जर्जर अवस्था के कारण सरकार के आदेश पर विद्यालय भवन को 8 महीने पहले ध्वस्त कर दिया गया था, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। डोम या टेंट जैसी वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई है, जिससे करीब 250 विद्यार्थी खुले में बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं। यह विद्यालय कक्षा 12 तक संचालित है। स्टाफ की स्थिति भी कमजोर है—19 पद स्वीकृत होने के बावजूद केवल 7 शिक्षक कार्यरत हैं और सेकंड ग्रेड का एक भी शिक्षक उपलब्ध नहीं है। अभिभावकों ने शीघ्र भवन निर्माण और शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की है।
    user_Jk Joshi
    Jk Joshi
    कोटरा, उदयपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • Post by अब्राहम थामस कोवुर
    1
    Post by अब्राहम थामस कोवुर
    user_अब्राहम थामस कोवुर
    अब्राहम थामस कोवुर
    Teacher कुराबाद, उदयपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • कुशलगढ़ नगर व आसपास के क्षेत्रों में शीतला सप्तमी का पर्व गहरी आस्था और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। मगरिब माता पहाड़ी स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में दर्शन के लिए मंगलवार रात्रि से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रात्रि करीब 10 बजे से महिलाओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं, जो बुधवार सुबह तक जारी रहीं। केसरिया, लाल और गुलाबी परिधानों में सजी महिलाएं पूजन थाली लेकर माता शीतला के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि व क्षेत्र की खुशहाली की कामना करती रहीं। प्रजापत समाज के अध्यक्ष राजू भाई प्रजापत ने बताया कि यह मंदिर वर्षों से क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां शीतला सप्तमी पर हजारों श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। मंदिर व्यवस्था में गोपाल, रामचंद्र, विजय, चेतन, विशाल, पवन, देवीलाल, बाबूलाल, ललित, देवीलाल, महेश, दिनेश, संजय, कैलाश, सत्यनारायण, संदीप, विजय प्रजापत सहित युवाओं की टीम सेवा में जुटी रही। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी तैनात रहा। परंपरा अनुसार इस दिन घरों में चूल्हा नहीं जलाया गया और श्रद्धालुओं ने ठंडा भोजन ग्रहण कर माता से परिवार की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। पूरे दिन मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा।
    1
    कुशलगढ़ नगर व आसपास के क्षेत्रों में शीतला सप्तमी का पर्व गहरी आस्था और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। मगरिब माता पहाड़ी स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में दर्शन के लिए मंगलवार रात्रि से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
रात्रि करीब 10 बजे से महिलाओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं, जो बुधवार सुबह तक जारी रहीं। केसरिया, लाल और गुलाबी परिधानों में सजी महिलाएं पूजन थाली लेकर माता शीतला के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि व क्षेत्र की खुशहाली की कामना करती रहीं।
प्रजापत समाज के अध्यक्ष राजू भाई प्रजापत ने बताया कि यह मंदिर वर्षों से क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां शीतला सप्तमी पर हजारों श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। मंदिर व्यवस्था में गोपाल, रामचंद्र, विजय, चेतन, विशाल, पवन, देवीलाल, बाबूलाल, ललित, देवीलाल, महेश, दिनेश, संजय, कैलाश, सत्यनारायण, संदीप, विजय प्रजापत सहित युवाओं की टीम सेवा में जुटी रही।
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी तैनात रहा। परंपरा अनुसार इस दिन घरों में चूल्हा नहीं जलाया गया और श्रद्धालुओं ने ठंडा भोजन ग्रहण कर माता से परिवार की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। पूरे दिन मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा।
    user_धर्मेंद्र उपाध्याय
    धर्मेंद्र उपाध्याय
    पत्रकार बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    25 min ago
  • डूंगरपुर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सोमवार को स्वास्थ्य भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, बालिका स्वास्थ्य और मातृ सुरक्षा पर जोर देते हुए विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के पश्चात जागरूकता रैली निकाल कर समाज को जागरूक किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विपिन मीणा ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए महिलाओं का शिक्षित और स्वस्थ होना अनिवार्य है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा बालिकाओं के लिए संचालित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लोकेश कुमार परमार ने सुरक्षित मातृत्व पर चर्चा करते हुए गर्भवती महिलाओं के नियमित टीकाकरण और गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य प्रबंधन के महत्व को रेखांकित किया। लिंग चयन के विरुद्ध मुखबिर योजना की दी जानकारी पीसीपीएनडीटी समन्वयक सुमित्रा फुमतिया ने विभाग की महिला कार्मिकों और उपस्थित बालिकाओं को दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पीसीपीएनडीटी अधिनियम 1994 के प्रावधानों से अवगत कराया। उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए संचालित 'मुखबिर योजना' और 'मां वाउचर योजना' के बारे में बताते हुए कहा कि लिंग चयन एक कानूनी अपराध है और इसके विरुद्ध समाज को एकजुट होना होगा। संगोष्ठी के बाद डॉ. विपिन मीणा ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली के माध्यम से शहरवासियों को महिला अधिकारों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
    1
    डूंगरपुर।  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सोमवार को स्वास्थ्य भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, बालिका स्वास्थ्य और मातृ सुरक्षा पर जोर देते हुए विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के पश्चात जागरूकता रैली निकाल कर समाज को जागरूक किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विपिन मीणा ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए महिलाओं का शिक्षित और स्वस्थ होना अनिवार्य है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा बालिकाओं के लिए संचालित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लोकेश कुमार परमार ने सुरक्षित मातृत्व पर चर्चा करते हुए गर्भवती महिलाओं के नियमित टीकाकरण और गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य प्रबंधन के महत्व को रेखांकित किया। लिंग चयन के विरुद्ध मुखबिर योजना की दी जानकारी
पीसीपीएनडीटी समन्वयक सुमित्रा फुमतिया ने विभाग की महिला कार्मिकों और उपस्थित बालिकाओं को दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पीसीपीएनडीटी अधिनियम 1994 के प्रावधानों से अवगत कराया। उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए संचालित 'मुखबिर योजना' और 'मां वाउचर योजना' के बारे में बताते हुए कहा कि लिंग चयन एक कानूनी अपराध है और इसके विरुद्ध समाज को एकजुट होना होगा। संगोष्ठी के बाद डॉ. विपिन मीणा ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली के माध्यम से शहरवासियों को महिला अधिकारों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
    user_Dungarpur Fast News
    Dungarpur Fast News
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • जिले भर के अस्पतालों में प्रसूताओं का हुआ सम्मान, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, बालिका स्वास्थ्य और मातृ सुरक्षा पर जोर देते हुए विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के पश्चात जागरूकता रैली निकाल कर समाज को जागरूक किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विपिन मीणा ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए महिलाओं का शिक्षित और स्वस्थ होना अनिवार्य है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा बालिकाओं के लिए संचालित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लोकेश कुमार परमार ने सुरक्षित मातृत्व पर चर्चा करते हुए गर्भवती महिलाओं के नियमित टीकाकरण और गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य प्रबंधन के महत्व को रेखांकित किया। - लिंग चयन के विरुद्ध मुखबिर योजना की दी जानकारी पीसीपीएनडीटी समन्वयक सुमित्रा फुमतिया ने विभाग की महिला कार्मिकों और उपस्थित बालिकाओं को दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पीसीपीएनडीटी अधिनियम 1994 के प्रावधानों से अवगत कराया। उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए संचालित मुखबिर योजना और मां वाउचर योजना के बारे में बताते हुए कहा कि लिंग चयन एक कानूनी अपराध है और इसके विरुद्ध समाज को एकजुट होना होगा। - रैली को दिखाई हरी झंडी, प्रसूताओं का किया सम्मान संगोष्ठी के बाद डॉ. विपिन मीणा ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली के माध्यम से शहरवासियों को महिला अधिकारों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। महिला दिवस के अवसर पर विभाग द्वारा एक विशेष पहल की गई, जिसके तहत जिले के समस्त सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित उन निजी अस्पतालों में, जहां प्रसव की सुविधा उपलब्ध है, आज प्रसव कराने वाली माताओं को विशेष रूप से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस दौरान विभाग के अधिकारी, महिला कार्मिक और बड़ी संख्या में बालिकाएं उपस्थित रहीं।
    2
    जिले भर के अस्पतालों में प्रसूताओं का हुआ सम्मान, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
संवाददाता - संतोष व्यास
डूंगरपुर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, बालिका स्वास्थ्य और मातृ सुरक्षा पर जोर देते हुए विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के पश्चात जागरूकता रैली निकाल कर समाज को जागरूक किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विपिन मीणा ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए महिलाओं का शिक्षित और स्वस्थ होना अनिवार्य है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा बालिकाओं के लिए संचालित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लोकेश कुमार परमार ने सुरक्षित मातृत्व पर चर्चा करते हुए गर्भवती महिलाओं के नियमित टीकाकरण और गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य प्रबंधन के महत्व को रेखांकित किया।
- लिंग चयन के विरुद्ध मुखबिर योजना की दी जानकारी
पीसीपीएनडीटी समन्वयक सुमित्रा फुमतिया ने विभाग की महिला कार्मिकों और उपस्थित बालिकाओं को दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पीसीपीएनडीटी अधिनियम 1994 के प्रावधानों से अवगत कराया। उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए संचालित मुखबिर योजना और मां वाउचर योजना के बारे में बताते हुए कहा कि लिंग चयन एक कानूनी अपराध है और इसके विरुद्ध समाज को एकजुट होना होगा।
- रैली को दिखाई हरी झंडी, प्रसूताओं का किया सम्मान
संगोष्ठी के बाद डॉ. विपिन मीणा ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली के माध्यम से शहरवासियों को महिला अधिकारों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। महिला दिवस के अवसर पर विभाग द्वारा एक विशेष पहल की गई, जिसके तहत जिले के समस्त सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित उन निजी अस्पतालों में, जहां प्रसव की सुविधा उपलब्ध है, आज प्रसव कराने वाली माताओं को विशेष रूप से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस दौरान विभाग के अधिकारी, महिला कार्मिक और बड़ी संख्या में बालिकाएं उपस्थित रहीं।
    user_Santosh vyas
    Santosh vyas
    Local News Reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • कुशलगढ़ नगर के चंद्रशेखर आजाद मैदान में सोमवार रात्रि दूधिया रोशनी के बीच आयोजित हिंदू प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ उत्साह, राष्ट्रभक्ति और खेल भावना के वातावरण में भव्य उद्घाटन समारोह के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद अतिथियों का स्वागत किया गया तथा खिलाड़ियों का परिचय कराया गया। उद्घाटन के दौरान जय श्रीराम के उद्घोषों से पूरा मैदान गूंज उठा और उपस्थित खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। उद्घाटन समारोह में परियोजना प्रमुख धर्मराज भाई साहब मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड संचालक कैलाश राव ने की। विशेष अतिथि के रूप में जिला मंत्री रमेश चंद्र तेली मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला मंत्री अरुण जोशी, धर्माचार्य नरसिंह गिरी महाराज, पंडित हेमेंद्र पांडे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि धर्मराज भाई साहब ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत की सनातन संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन और गौरवशाली परंपरा है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता से पूर्व भी कई विचारधाराओं ने भारतीय संस्कृति को समाप्त करने का प्रयास किया, लेकिन सनातन धर्म की जड़ें इतनी मजबूत हैं कि इसे कोई भी शक्ति समाप्त नहीं कर सकती। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेल के साथ-साथ अपनी संस्कृति, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक मूल्यों को भी जीवन में अपनाएं तथा समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। अध्यक्षता कर रहे कैलाश राव ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का श्रेष्ठ माध्यम है। खेल मैदान युवाओं को परिश्रम, संयम और प्रतिस्पर्धा की भावना सिखाता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और युवाओं को स्वस्थ व जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जिला मंत्री अरुण जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि खेल प्रतियोगिताएं समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करती हैं और युवाओं को नशे व बुरी आदतों से दूर रखती हैं। खेल मैदान में भले ही प्रतिस्पर्धा होती है, लेकिन अंततः भाईचारे और सौहार्द का संदेश ही सबसे बड़ा होता है। उन्होंने सभी टीमों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पवन जी भाईसाहब, एडवोकेट स्वाची उर्फ जिमी सिंह राठौड़, नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष नितेश बैरागी, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश कावड़िया, पूर्व पालिका अध्यक्ष बबलू भाई, सौरभ सोलंकी, शक्ति छपरी, अमन गायरी, पीयूष ट्रेलर, साहिल वाल्मीकि, भावेश आहारी, नितिन पांचाल, खुश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रीतेश उर्फ बंटी दोषी ने किया, जबकि आभार विश्व हिंदू परिषद के खंड प्रमुख अमित सिंह चौहान ने व्यक्त किया। आयोजकों ने बताया कि इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 71 हजार रुपये नकद पुरस्कार व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 51 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। उद्घाटन समारोह के पश्चात मुख्य अतिथि धर्मराज भाई साहब और कैलाश राव ने प्रतीकात्मक रूप से बल्लेबाजी कर टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद पहला मैच सनातनी सेना और सुदर्शन क्लब के बीच खेला गया, जिसमें सुदर्शन क्लब विजेता रहा। पूरे मैदान में खेल प्रेमियों का उत्साह देखते ही बन रहा था और खिलाड़ियों का जोरदार उत्साहवर्धन किया गया।
    1
    कुशलगढ़ नगर के चंद्रशेखर आजाद मैदान में सोमवार रात्रि दूधिया रोशनी के बीच आयोजित हिंदू प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ उत्साह, राष्ट्रभक्ति और खेल भावना के वातावरण में भव्य उद्घाटन समारोह के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद अतिथियों का स्वागत किया गया तथा खिलाड़ियों का परिचय कराया गया। उद्घाटन के दौरान जय श्रीराम के उद्घोषों से पूरा मैदान गूंज उठा और उपस्थित खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
उद्घाटन समारोह में परियोजना प्रमुख धर्मराज भाई साहब मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड संचालक कैलाश राव ने की। विशेष अतिथि के रूप में जिला मंत्री रमेश चंद्र तेली मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला मंत्री अरुण जोशी, धर्माचार्य नरसिंह गिरी महाराज, पंडित हेमेंद्र पांडे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि धर्मराज भाई साहब ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत की सनातन संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन और गौरवशाली परंपरा है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता से पूर्व भी कई विचारधाराओं ने भारतीय संस्कृति को समाप्त करने का प्रयास किया, लेकिन सनातन धर्म की जड़ें इतनी मजबूत हैं कि इसे कोई भी शक्ति समाप्त नहीं कर सकती। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेल के साथ-साथ अपनी संस्कृति, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक मूल्यों को भी जीवन में अपनाएं तथा समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।
अध्यक्षता कर रहे कैलाश राव ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का श्रेष्ठ माध्यम है। खेल मैदान युवाओं को परिश्रम, संयम और प्रतिस्पर्धा की भावना सिखाता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और युवाओं को स्वस्थ व जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
जिला मंत्री अरुण जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि खेल प्रतियोगिताएं समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करती हैं और युवाओं को नशे व बुरी आदतों से दूर रखती हैं। खेल मैदान में भले ही प्रतिस्पर्धा होती है, लेकिन अंततः भाईचारे और सौहार्द का संदेश ही सबसे बड़ा होता है। उन्होंने सभी टीमों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पवन जी भाईसाहब, एडवोकेट स्वाची उर्फ जिमी सिंह राठौड़, नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष नितेश बैरागी, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश कावड़िया, पूर्व पालिका अध्यक्ष बबलू भाई, सौरभ सोलंकी, शक्ति छपरी, अमन गायरी, पीयूष ट्रेलर, साहिल वाल्मीकि, भावेश आहारी, नितिन पांचाल, खुश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्रीतेश उर्फ बंटी दोषी ने किया, जबकि आभार विश्व हिंदू परिषद के खंड प्रमुख अमित सिंह चौहान ने व्यक्त किया। आयोजकों ने बताया कि इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 71 हजार रुपये नकद पुरस्कार व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 51 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
उद्घाटन समारोह के पश्चात मुख्य अतिथि धर्मराज भाई साहब और कैलाश राव ने प्रतीकात्मक रूप से बल्लेबाजी कर टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद पहला मैच सनातनी सेना और सुदर्शन क्लब के बीच खेला गया, जिसमें सुदर्शन क्लब विजेता रहा। पूरे मैदान में खेल प्रेमियों का उत्साह देखते ही बन रहा था और खिलाड़ियों का जोरदार उत्साहवर्धन किया गया।
    user_धर्मेंद्र उपाध्याय
    धर्मेंद्र उपाध्याय
    पत्रकार बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    56 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.