शीतला सप्तमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, मगरी माता पहाड़ी स्थित शीतला माता मंदिर में रातभर दर्शन कुशलगढ़ नगर व आसपास के क्षेत्रों में शीतला सप्तमी का पर्व गहरी आस्था और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। मगरिब माता पहाड़ी स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में दर्शन के लिए मंगलवार रात्रि से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रात्रि करीब 10 बजे से महिलाओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं, जो बुधवार सुबह तक जारी रहीं। केसरिया, लाल और गुलाबी परिधानों में सजी महिलाएं पूजन थाली लेकर माता शीतला के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि व क्षेत्र की खुशहाली की कामना करती रहीं। प्रजापत समाज के अध्यक्ष राजू भाई प्रजापत ने बताया कि यह मंदिर वर्षों से क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां शीतला सप्तमी पर हजारों श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। मंदिर व्यवस्था में गोपाल, रामचंद्र, विजय, चेतन, विशाल, पवन, देवीलाल, बाबूलाल, ललित, देवीलाल, महेश, दिनेश, संजय, कैलाश, सत्यनारायण, संदीप, विजय प्रजापत सहित युवाओं की टीम सेवा में जुटी रही। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी तैनात रहा। परंपरा अनुसार इस दिन घरों में चूल्हा नहीं जलाया गया और श्रद्धालुओं ने ठंडा भोजन ग्रहण कर माता से परिवार की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। पूरे दिन मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा।
शीतला सप्तमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, मगरी माता पहाड़ी स्थित शीतला माता मंदिर में रातभर दर्शन कुशलगढ़ नगर व आसपास के क्षेत्रों में शीतला सप्तमी का पर्व गहरी आस्था और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। मगरिब माता पहाड़ी स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में दर्शन के लिए मंगलवार रात्रि से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रात्रि करीब 10 बजे से महिलाओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं, जो बुधवार सुबह तक जारी रहीं। केसरिया, लाल और गुलाबी परिधानों में सजी महिलाएं पूजन थाली लेकर माता शीतला के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि व क्षेत्र की खुशहाली की कामना करती रहीं। प्रजापत समाज के अध्यक्ष राजू भाई प्रजापत ने बताया कि यह मंदिर वर्षों से क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां शीतला सप्तमी पर हजारों श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। मंदिर व्यवस्था में गोपाल, रामचंद्र, विजय, चेतन, विशाल, पवन, देवीलाल, बाबूलाल, ललित, देवीलाल, महेश, दिनेश, संजय, कैलाश, सत्यनारायण, संदीप, विजय प्रजापत सहित युवाओं की टीम सेवा में जुटी रही। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी तैनात रहा। परंपरा अनुसार इस दिन घरों में चूल्हा नहीं जलाया गया और श्रद्धालुओं ने ठंडा भोजन ग्रहण कर माता से परिवार की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। पूरे दिन मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा।
- राजस्थान में 5 एवं 6 अप्रैल को होने वाली राजस्थान पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को लेकर बांसवाड़ा जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। कुशलगढ़ सहित जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया है। रिजर्व पुलिस लाइन बांसवाड़ा में आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखने और हर ड्यूटी को गंभीरता से निभाने को कहा। जिले के सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल, उड़नदस्ते, मोबाइल पेट्रोलिंग और साइबर सेल सक्रिय किए गए हैं, ताकि नकल, अफवाह या किसी भी अनुचित गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई हो सके। पुलिस प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि परीक्षा निष्पक्ष, सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी।1
- जय गुरु देव आश्रम उज्जैन 🙏🙏6
- Post by Bapulal Ahari1
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी (।कुशलगढ़ ,,, धिक्कार है इंसान,साफ सफाई के अभाव में गंदा क्यु शमशान ,आखीर कौन करे समाधान!) जीस रस्ते सारी दुनिया जाती तुझे उसी पर जाना है,आंख खोल कर देख बावंरे जगत मुसाफिर खाना है,जी हां आज हम राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ नगर में बने मुक्ति धाम पर नजर डालें तो यह चंद कड़वी सच्चाई दिखाईं देती नजर आईं, कुशलगढ़ में बने मुक्ति धाम में इन दिनों गंदगी का आलम है, मुक्ति धाम पर इन दिनों काफी गंदगी फैली है पर इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है यहां जगह जगह बगुलों का बीट बास मारता है! वहीं विक्रांत भैरव की चौकी भी एक पालिए से ढकी हुई सी लगतीं हैं,और तो और जब अंतिम संस्कार के लिए मुर्दे को अंतिम विश्राम देने वहां भी गंदगी का आलम है, देखना यह होगा कि क्या कौई इस और ध्यान देगा या नहीं यह तो वक्त ही बताएगा?1
- हेडलाइन- टापू पर 'डिजिटल डाकू, 'ऑपरेशन म्यूल हंटर' में 12 साइबर ठगों को दबोचा, टापू पर बैठकर चला रहे थे ठगी का नेटवर्क एंकर इंट्रो - राजस्थान में साइबर अपराधियों के बढ़ते ग्राफ को ध्वस्त करने के लिए पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन म्युल हंटर के तहत डूंगरपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। डीएसटी, आसपुर व दोवडा थाने की संयुक्त टीम ने आसपुर थाना क्षेत्र के सोम कमला आम्बा डैम के बीच एक सुनसान टापू पर छापा मारकर देशभर में फर्जी एस्कोर्ट सर्विस के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 12 शातिर ठगों को गिरफ्तार करने के साथ एक बाल अपचारी को डिटेन किया है | वही उनके कब्जे से थार कार, 25 स्मार्ट फोन, 50 फर्जी सिम कार्ड, 2 डेबिट कार्ड और 10 हजार रुपए जब्त किये है | बॉडी- डूंगरपुर एसपी ने बताया कि साइबर सेल को गुप्त सूचना मिली थी कि आसपुर थाना क्षेत्र के सोम कमला आम्बा गांव के पास डैम के पेटे में बने एक टापू पर कुछ युवक संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त हैं। एसपी के निर्देश पर डीएसटी, आसपुर थाना पुलिस व दोवडा थाने की संयुक्त टीमों ने नाव और निजी वाहनों के जरिए घेराबंदी कर दबिश दी, तो टापू पर बबूल के पेड़ों के नीचे बैठकर 10-12 युवक मोबाइल के जरिए लोगों को ठग रहे थे। पुलिस ने घेराडालकर मौके से 13 युवको पकड़ा वही उनके मोबाइल की जाँच की | जिसमे सोशल मीडिया, एप व खातो की डिटेल चेक की गई तो पाया गया कि सभी युवक फर्जी एस्कोर्ट सर्विस का कार्य कर देशभर में लोगो को लडकियों के अश्लील फोटो भेजकर साइबर ठगी को अंजाम देते है और फर्जी खातो में ठगी की राशी ऐठना पाया गया | जिस पर पुलिस ने मौके से आसपुर, साबला और दोवडा क्षेत्र के अलग-अलग गाँवों के नरेश पाटीदार, गणेश पाटीदार, मेहुल सुथार, प्रकाश पाटीदार, विजय, हितेश, तेजपाल, दिनेश, भावेश और मनीष कुल ठगों को गिरफ्तार किया | वही एक बाल अपचारी को डिटेन किया | पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से थार कार, 25 स्मार्ट फोन, 50 फर्जी सिम कार्ड, 2 डेबिट कार्ड और 10 हजार रुपए जब्त किये है | ऐसे देते थे ठगी को अंजाम पूछताछ में सामने आया कि ये आरोपी लोकेंटो, ओक्ल्युट, स्डुको जैसी वेबसाइट्स पर फर्जी 'एस्कॉर्ट सर्विस' के विज्ञापन डालते थे। इसके बाद व्हाट्सएप, टेलीग्राम और फेसबुक के माध्यम से अश्लील फोटो भेजकर लोगों को झांसे में लेते थे। झांसे में आए लोगों से 'एडवांस बुकिंग' और अन्य शुल्कों के नाम पर फर्जी बैंक खातों में लाखों-करोड़ों रुपए ठगते थे। वही आरोपी ठगी की राशी का उपयोग अपने मौज शोक पूरा करने के लिए करते थे | बाईट- मनीष कुमार एसपी डूंगरपुर1
- जुबेर अहमद धरियावद धरियावद-गांधीनगर में अज्ञात बदमाशों ने राह चलती महिला के गले से सोने की चेन स्नेचिंग का प्रयास किया है। महिला के चिल्लाने पर अज्ञात बाइक सवार मौके से फरार हो गए। पूरा घटनाक्रम नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। इस संबंध में पीड़ित महिला के पति गांधीनगर निवासी देवेंद्र कुमार ने धरियावद थाने में रिपोर्ट दी है। साथ ही उन्होंने बताया है कि मेरी पत्नी सब्जी खरीद कर शाम को घर आ रही थी इसी दौरान घर के मुख्य गेट के पास एक बाइक पर सवार अज्ञात बदमाशों ने गले से सोने की चेन खींचने का प्रयास किया है। महिला के चिल्लाने एवं शोरगुल से अज्ञात बाइक सवार मौके से भाग गए। प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।1
- कोटा विकास प्राधिकरण के नव नियुक्त आयुक्त से सबसे पहले विशेष साक्षात्कार लिया राजस्थान चैनल हेड रमेश गांधी ने। और ज्वलंत मुद्दों पर पूछे प्रश्न।1
- बांसवाड़ा जिले के छोटी सरवा स्थित सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्या निकेतन में कपास विकास एवं अनुसंधान संघ द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत “कपास विशेष परियोजना” के तहत भव्य किसान मेले का आयोजन किया गया इस अवसर पर लगभग 350 किसानों ने भाग लेकर आधुनिक कृषि तकनीकों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की मुख्य अतिथि डॉक्टर हरगिलास मीणा (क्षेत्रीय अनुसंधान निदेशक, कृषि अनुसंधान केंद्र बांसवाड़ा) ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाकर ही अधिक उत्पादन और बेहतर आय संभव है उन्होंने अतिदीर्घ रेशा (ईएलएस) कपास की खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया जिससे किसानों को उच्च गुणवत्ता के साथ बेहतर बाजार मूल्य मिल सके डॉक्टर जी एस आमेटा (परियोजना समन्वयक, राजस्थान) ने “कस्तूरी कपास भारत” पहल की जानकारी देते हुए बताया कि यह योजना किसानों को वैश्विक स्तर की गुणवत्ता वाला कपास उत्पादन करने के लिए प्रेरित करती है वहीं क्षेत्रीय प्रभारी भरत कुमावत ने उन्नत बीज संतुलित उर्वरक उचित दूरी पर बुवाई तथा समय पर कीट रोग नियंत्रण जैसी वैज्ञानिक विधियों को अपनाने की सलाह दी कार्यक्रम के दौरान किसानों को उन्नत किस्मों एवं आधुनिक खेती तकनीकों का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया विशेष रूप से जनजाति किसानों द्वारा पिछले तीन वर्षों में कपास उत्पादन में हुई वृद्धि को सराहा गया इस अवसर पर प्रगतिशील किसानों का सम्मान किया गया तथा प्रश्नोत्तर सत्र में उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया कार्यक्रम में छगन जी डामा (सहायक निदेशक, कुशलगढ़) भरत जी कुमावत (समन्वयक, सुयश ट्रस्ट, पुणे) राकेश जी वड़किया (मंडल अध्यक्ष) संतोष जी पारगी (सहायक कृषि अधिकारी, छोटी सरवा) शांतिलाल जी (सरपंच) देवेन्द्र जोशी (स्थानीय व्यापारी) एवं राहुल रावल (कृषि विभाग) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर जी एस आमेटा के निर्देशन में हुआ जिसमें राजूलाल कुमावत सहित परियोजना दल का विशेष योगदान रहा किसानों ने नई तकनीकों को अपनाने का संकल्प लेते हुए आयोजन की सराहना की1