logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी (।कुशलगढ़ ,,, धिक्कार है इंसान,साफ सफाई के अभाव में गंदा क्यु शमशान ,आखीर कौन करे समाधान!) जीस रस्ते सारी दुनिया जाती तुझे उसी पर जाना है,आंख खोल कर देख बावंरे जगत मुसाफिर खाना है,जी हां आज हम राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ नगर में बने मुक्ति धाम पर नजर डालें तो यह चंद कड़वी सच्चाई दिखाईं देती नजर आईं, कुशलगढ़ में बने मुक्ति धाम में इन दिनों गंदगी का आलम है, मुक्ति धाम पर इन दिनों काफी गंदगी फैली है पर इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है यहां जगह जगह बगुलों का बीट बास मारता है! वहीं विक्रांत भैरव की चौकी भी एक पालिए से ढकी हुई सी लगतीं हैं,और तो और जब अंतिम संस्कार के लिए मुर्दे को अंतिम विश्राम देने वहां भी गंदगी का आलम है, देखना यह होगा कि क्या कौई इस और ध्यान देगा या नहीं यह तो वक्त ही बताएगा?

2 hrs ago
user_Dharmendra Soni
Dharmendra Soni
कुशलगढ़, बांसवाड़ा, राजस्थान•
2 hrs ago

कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी (।कुशलगढ़ ,,, धिक्कार है इंसान,साफ सफाई के अभाव में गंदा क्यु शमशान ,आखीर कौन करे समाधान!) जीस रस्ते सारी दुनिया जाती तुझे उसी पर जाना है,आंख खोल कर देख बावंरे जगत मुसाफिर खाना है,जी हां आज हम राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ नगर में बने मुक्ति धाम पर नजर डालें तो यह चंद कड़वी सच्चाई दिखाईं देती नजर आईं, कुशलगढ़ में बने मुक्ति धाम में इन दिनों गंदगी का आलम है, मुक्ति धाम पर इन दिनों काफी गंदगी फैली है पर इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है यहां जगह जगह बगुलों का बीट बास मारता है! वहीं विक्रांत भैरव की चौकी भी एक पालिए से ढकी हुई सी लगतीं हैं,और तो और जब अंतिम संस्कार के लिए मुर्दे को अंतिम विश्राम देने वहां भी गंदगी का आलम है, देखना यह होगा कि क्या कौई इस और ध्यान देगा या नहीं यह तो वक्त ही बताएगा?

More news from बांसवाड़ा and nearby areas
  • jay gurudav nam prbu ka 🙏🙏
    5
    jay gurudav nam prbu ka 🙏🙏
    user_Kelash Ninama
    Kelash Ninama
    बांसवाड़ा•
    11 hrs ago
  • साइबर ठगों के खिलाफ राजस्थान पुलिस का बड़ा एक्शन, “ऑपरेशन म्यूल हंटर” में 12 आरोपी गिरफ्तार डूंगरपुर जिले में साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन म्यूल हंटर” के तहत बड़ी कार्रवाई सामने आई है… पुलिस ने 12 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है, वहीं 1 नाबालिग को निरुद्ध किया गया है… गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक थार एसयूवी कार, 25 मोबाइल फोन, 50 फर्जी सिम कार्ड, 2 डेबिट कार्ड और 10 हजार रुपये नकद जब्त किए गए हैं… जानकारी के अनुसार ये ठग बेहद शातिर तरीके से सुनसान इलाकों—जैसे जंगल, खंडहर, खेतों के मचान और डेम के टापुओं को अपना ठिकाना बनाकर देशभर के लोगों को निशाना बना रहे थे… पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आसपुर थाना क्षेत्र के सोम कमला आंबा गांव के पास डेम के टापू पर कुछ युवक साइबर ठगी कर रहे हैं… जिस पर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने दबिश देकर सभी आरोपियों को मौके से धर दबोचा… जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर Locanto, Skokka जैसी वेबसाइट्स पर फर्जी विज्ञापन डालते थे… इसके बाद व्हाट्सएप, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और फेसबुक के जरिए अश्लील फोटो भेजकर लोगों को झांसे में लेते थे… और एडवांस पेमेंट के नाम पर फर्जी खातों में पैसे ट्रांसफर करवाकर ठगी को अंजाम देते थे… पूछताछ में यह भी सामने आया है कि ये युवक मौज-मस्ती और शौक पूरे करने के लिए साइबर अपराध कर रहे थे… इतना ही नहीं, इनके साथ जुड़े नाबालिग भी इस ठगी के गुर सीख रहे थे… अब तक 11 नाबालिगों को भी अलग-अलग मामलों में निरुद्ध किया जा चुका है… पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार आईपीएस के निर्देशन में और साइबर सेल की निगरानी में यह पूरी कार्रवाई की गई… वहीं “ऑपरेशन साइबर हंट” के तहत जिले में अब तक 20 मामलों में 111 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है… पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं… फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और साइबर ठगी के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने की तैयारी में जुटी हुई है…
    1
    साइबर ठगों के खिलाफ राजस्थान पुलिस का बड़ा एक्शन, “ऑपरेशन म्यूल हंटर” में 12 आरोपी गिरफ्तार
डूंगरपुर जिले में साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन म्यूल हंटर” के तहत बड़ी कार्रवाई सामने आई है… पुलिस ने 12 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है, वहीं 1 नाबालिग को निरुद्ध किया गया है… गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक थार एसयूवी कार, 25 मोबाइल फोन, 50 फर्जी सिम कार्ड, 2 डेबिट कार्ड और 10 हजार रुपये नकद जब्त किए गए हैं…
जानकारी के अनुसार ये ठग बेहद शातिर तरीके से सुनसान इलाकों—जैसे जंगल, खंडहर, खेतों के मचान और डेम के टापुओं को अपना ठिकाना बनाकर देशभर के लोगों को निशाना बना रहे थे… पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आसपुर थाना क्षेत्र के सोम कमला आंबा गांव के पास डेम के टापू पर कुछ युवक साइबर ठगी कर रहे हैं… जिस पर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने दबिश देकर सभी आरोपियों को मौके से धर दबोचा…
जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर Locanto, Skokka जैसी वेबसाइट्स पर फर्जी विज्ञापन डालते थे… इसके बाद व्हाट्सएप, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और फेसबुक के जरिए अश्लील फोटो भेजकर लोगों को झांसे में लेते थे… और एडवांस पेमेंट के नाम पर फर्जी खातों में पैसे ट्रांसफर करवाकर ठगी को अंजाम देते थे…
पूछताछ में यह भी सामने आया है कि ये युवक मौज-मस्ती और शौक पूरे करने के लिए साइबर अपराध कर रहे थे… इतना ही नहीं, इनके साथ जुड़े नाबालिग भी इस ठगी के गुर सीख रहे थे… अब तक 11 नाबालिगों को भी अलग-अलग मामलों में निरुद्ध किया जा चुका है…
पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार आईपीएस के निर्देशन में और साइबर सेल की निगरानी में यह पूरी कार्रवाई की गई… वहीं “ऑपरेशन साइबर हंट” के तहत जिले में अब तक 20 मामलों में 111 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है… पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं…
फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और साइबर ठगी के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने की तैयारी में जुटी हुई है…
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • धंबोला। धार्मिक आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम इन दिनों जिलेभर में देखने को मिल रहा है। विप्र समाज के आराध्य भगवान परशुराम के डूंगरपुर स्थित मंदिर के प्रथम पाटोत्सव एवं भव्य कलश यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। 12 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए गांव-गांव निमंत्रण की गूंज सुनाई दे रही है। विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में चल रहे जनसंपर्क अभियान ने समाज में नई ऊर्जा का संचार किया है। फाउंडेशन के पदाधिकारी—योगेश जोशी, ललित उपाध्याय, प्रशांत चौबीसा और भारत भूषण—सहित कार्यकर्ता पारंपरिक विधि से घर-घर जाकर निमंत्रण पत्र एवं पीले चावल भेंट कर रहे हैं, जो भारतीय संस्कृति में शुभ आमंत्रण का प्रतीक माना जाता है। इस आयोजन को विशेष स्वरूप देने में विप्र महिला मंडल की सक्रिय भूमिका उल्लेखनीय है। मंडल की पदाधिकारी डॉ. कीर्ति आचार्य, नेहा शर्मा, शिल्पा प्रफुल पंड्या, विद्या संजय पंड्या हरिप्रिया राजन पंड्या और प्रीति मुकेश पंड्या सहित मातृशक्ति पूरे उत्साह के साथ इस धार्मिक अभियान में सहभागी बनी हुई हैं। जानकारी के अनुसार, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर और आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में विप्रजन इस आयोजन में भाग लेंगे। इस पाटोत्सव का मुख्य आकर्षण भव्य कलश यात्रा होगी, जिसमें महिलाओं की विशेष भागीदारी देखने को मिलेगी। पारंपरिक वेशभूषा में सजी मातृशक्ति श्रद्धा और भक्ति के साथ इस यात्रा को भव्यता प्रदान करेगी।शनिवार, 4 अप्रैल को धंबोला कस्बे में विशेष निमंत्रण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शाम 5 बजे श्री गोवर्धन नाथ जी मंदिर से विप्र मातृशक्ति एकत्रित होकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आमंत्रण यात्रा प्रारंभ करेगी और पूरे कस्बे में घर-घर जाकर निमंत्रण देगी। इसी क्रम में काब्जा, झरियाना, बड़ौदा और आसपुर सहित विभिन्न गांवों में भी समाजजनों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम को आध्यात्मिक गरिमा प्रदान करने हेतु किन्नर राष्ट्रीय अखाड़ा की महामंडलेश्वर के सानिध्य में आशीर्वाद प्राप्त किया गया। धंबोला में एनआरआई अनिल मानसुखराम पंड्या एवं पिंडवाल के सचिन जोशी द्वारा 11-11 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट कर आयोजन के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की गई। गांव-गांव चल रहे इस जनजागरण अभियान ने स्पष्ट कर दिया है कि यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज की एकता, परंपरा और आस्था का विराट उत्सव बनने जा रहा है। हर व्यक्ति इस ऐतिहासिक पाटोत्सव का साक्षी बनने को उत्सुक नजर आ रहा है। इसी क्रम में आज 4 अप्रैल को धंबोला कस्बे में विप्र महिला मंडल द्वारा घर-घर जाकर निमंत्रण पत्रिका के साथ पीले चावल भेंट कर आमंत्रण दिया जाएगा।
    4
    धंबोला। धार्मिक आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम इन दिनों जिलेभर में देखने को मिल रहा है। विप्र समाज के आराध्य भगवान परशुराम के डूंगरपुर स्थित मंदिर के प्रथम पाटोत्सव एवं भव्य कलश यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। 12 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए गांव-गांव निमंत्रण की गूंज सुनाई दे रही है। विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में चल रहे जनसंपर्क अभियान ने समाज में नई ऊर्जा का संचार किया है। फाउंडेशन के पदाधिकारी—योगेश जोशी, ललित उपाध्याय, प्रशांत चौबीसा और भारत भूषण—सहित कार्यकर्ता पारंपरिक विधि से घर-घर जाकर निमंत्रण पत्र एवं पीले चावल भेंट कर रहे हैं, जो भारतीय संस्कृति में शुभ आमंत्रण का प्रतीक माना जाता है। इस आयोजन को विशेष स्वरूप देने में विप्र महिला मंडल की सक्रिय भूमिका उल्लेखनीय है। मंडल की पदाधिकारी डॉ. कीर्ति आचार्य, नेहा शर्मा, शिल्पा प्रफुल पंड्या, विद्या संजय पंड्या हरिप्रिया राजन पंड्या और प्रीति मुकेश पंड्या सहित मातृशक्ति पूरे उत्साह के साथ इस धार्मिक अभियान में सहभागी बनी हुई हैं।
जानकारी के अनुसार, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर और आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में विप्रजन इस आयोजन में भाग लेंगे।
इस पाटोत्सव का मुख्य आकर्षण भव्य कलश यात्रा होगी, जिसमें महिलाओं की विशेष भागीदारी देखने को मिलेगी। पारंपरिक वेशभूषा में सजी मातृशक्ति श्रद्धा और भक्ति के साथ इस यात्रा को भव्यता प्रदान करेगी।शनिवार, 4 अप्रैल को धंबोला कस्बे में विशेष निमंत्रण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शाम 5 बजे श्री गोवर्धन नाथ जी मंदिर से विप्र मातृशक्ति एकत्रित होकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आमंत्रण यात्रा प्रारंभ करेगी और पूरे कस्बे में घर-घर जाकर निमंत्रण देगी। इसी क्रम में काब्जा, झरियाना, बड़ौदा और आसपुर सहित विभिन्न गांवों में भी समाजजनों को आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम को आध्यात्मिक गरिमा प्रदान करने हेतु किन्नर राष्ट्रीय अखाड़ा की महामंडलेश्वर के सानिध्य में आशीर्वाद प्राप्त किया गया। धंबोला में एनआरआई अनिल मानसुखराम पंड्या एवं पिंडवाल के सचिन जोशी द्वारा 11-11 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट कर आयोजन के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की गई। गांव-गांव चल रहे इस जनजागरण अभियान ने स्पष्ट कर दिया है कि यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज की एकता, परंपरा और आस्था का विराट उत्सव बनने जा रहा है। हर व्यक्ति इस ऐतिहासिक पाटोत्सव का साक्षी बनने को उत्सुक नजर आ रहा है।
इसी क्रम में आज 4 अप्रैल को धंबोला कस्बे में विप्र महिला मंडल द्वारा घर-घर जाकर निमंत्रण पत्रिका के साथ पीले चावल भेंट कर आमंत्रण दिया जाएगा।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • 🌹मध्य प्रदेश के खरगोन में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का दो दिवसीय अधिवेशन हुआ संपन्न ।।🌹🌹🚩🚩 ✍️ खरगोन में दो दिवसीय पत्रकार सम्मेलन में मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष श्री सलभ भदौरिया (दद्दा जी) की अध्यक्षता में मध्य प्रदेश सरकार के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी के मुख्य आतिथ्य और संगठन की संपूर्ण प्रदेश इकाई के पदाधिकारियों और समस्त जिले के जिला अध्यक्षों पदाधिकारियों और पत्रकार भाइयों तथा पत्रकार बहनों की उपस्थिति में हुआ संपन्न। खरगोन सम्मेलन में मैहर जिला इकाई से जिलाध्यक्ष श्री निवास चतुर्वेदी(लल्लू महाराज) जी की अगुवाई में पांच सदस्यीय दल खरगोन पत्रकार अधिवेशन में उपस्थित हुआ जहां पर मैहर जिला इकाई के जिलाध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में मुख्यरूप से समस्त जिलाध्यक्ष से अनुरोध करते हुए कहा की मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ सबसे शक्तिशाली संगठन इसलिए है क्योंकि हमारे संगठन में अनुशासन का विशेष महत्व है संगठन का हर पत्रकार पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अनुशासन का पालन अपने मन से करता ही है ।।अन्य संगठनों के अपेक्षा हमारा संगठन ऐसा वटवृक्ष है कि कुछ गिने संगठनों को छोड़कर सभी संगठन इस वटवृक्ष की ही शाखाएं है । हर संघ में पदाधिकारी हमारे संघ से अपनी अति महत्वाकांक्षा के कारण निष्काशित होकर ही गया है और अपनी स्वार्थवादिता के चलते संगठन को छोड़कर दूसरे संगठन में जाने के बाद भी हमारे संगठन से दोबारा जुड़ने की जोड़जुगत में ही लगा है ।। श्री चतुर्वेदी ने सभी जिलाध्यक्षों से कहा कि आप किसी भी पत्रकार को संगठन की सदस्यता दिलवाने के पूर्व सभी से घोषणा पत्र अवश्य लिखवाए जिसमे उस सदस्य को मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के नियम और अनुशासन को स्वेक्षा से स्वीकारते हुए संगठन से जुड़ने और अन्य किसी संगठन में न होने का घोषणा पत्र जुड़ने वाला सदस्य स्वयं हस्ताक्षर करे तभी उस सदस्य को अपने संगठन का परिचय पत्र प्रदान करे ।। और संगठन का पत्रकार यदि किसी भी प्रकार से परिचय पत्र का किसी गलत गतिविधि में प्रयोग करता है और प्रमाणित होता है तो ऐसे सदस्य की सदस्यता समाप्त कर उसे संगठन से निष्काशित कर उसके परिचय पत्र को जिला संगठन कार्यालय में जमा करवाकर प्रदेश संगठन को अवश्य सूचित करे ।। मैहर जिलाध्यक्ष ने प्रांताध्यक्ष श्री सलभ भदौरिया जी से मैहर जिला इकाई विस्तार और संचालन पर भी विशेष चर्चा किया ।। संगठन के पत्रकारों द्वारा ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि मैहर जिलाध्यक्ष और प्रांताध्यक्ष की इस विशेष चर्चा के परिणाम स्वरूप मैहर जिले में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक संगठन इकाइयों का गठन होना तय माना जाए ।।
    1
    🌹मध्य प्रदेश के खरगोन में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का दो दिवसीय अधिवेशन हुआ संपन्न ।।🌹🌹🚩🚩
✍️ खरगोन में दो दिवसीय पत्रकार सम्मेलन में मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष श्री सलभ भदौरिया (दद्दा जी)  की अध्यक्षता में मध्य प्रदेश सरकार के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी के मुख्य आतिथ्य और संगठन की संपूर्ण प्रदेश इकाई के पदाधिकारियों और समस्त जिले के जिला अध्यक्षों पदाधिकारियों और पत्रकार भाइयों तथा पत्रकार बहनों  की उपस्थिति में हुआ संपन्न। 
खरगोन सम्मेलन में मैहर जिला इकाई से जिलाध्यक्ष श्री निवास चतुर्वेदी(लल्लू महाराज) जी की अगुवाई में पांच सदस्यीय दल खरगोन पत्रकार अधिवेशन में उपस्थित हुआ जहां पर मैहर जिला इकाई के जिलाध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में मुख्यरूप से समस्त जिलाध्यक्ष से अनुरोध करते हुए कहा की मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ सबसे शक्तिशाली संगठन इसलिए है क्योंकि हमारे संगठन में अनुशासन का विशेष महत्व है संगठन का हर पत्रकार पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अनुशासन का पालन अपने मन से करता ही है ।।अन्य संगठनों के अपेक्षा हमारा संगठन ऐसा वटवृक्ष है कि कुछ गिने संगठनों को छोड़कर सभी संगठन इस वटवृक्ष की ही शाखाएं है । हर संघ में पदाधिकारी हमारे संघ से अपनी अति महत्वाकांक्षा के कारण निष्काशित होकर ही गया है और अपनी स्वार्थवादिता के चलते संगठन को छोड़कर दूसरे संगठन में जाने के बाद भी हमारे संगठन से दोबारा जुड़ने की जोड़जुगत  में ही लगा है ।। 
श्री चतुर्वेदी ने सभी जिलाध्यक्षों से कहा कि आप किसी भी पत्रकार को संगठन की सदस्यता दिलवाने के पूर्व सभी  से घोषणा पत्र अवश्य लिखवाए जिसमे उस सदस्य को मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के नियम और अनुशासन को स्वेक्षा से स्वीकारते हुए संगठन से जुड़ने और अन्य किसी संगठन में न होने का घोषणा पत्र जुड़ने वाला सदस्य स्वयं हस्ताक्षर करे तभी उस सदस्य को अपने संगठन का परिचय पत्र प्रदान करे ।।
और संगठन का पत्रकार यदि किसी भी प्रकार से परिचय पत्र का  किसी गलत गतिविधि में प्रयोग करता है और प्रमाणित होता है तो ऐसे सदस्य की सदस्यता समाप्त कर उसे संगठन से निष्काशित कर उसके परिचय पत्र को जिला संगठन कार्यालय में जमा करवाकर प्रदेश संगठन को अवश्य सूचित करे ।।
मैहर जिलाध्यक्ष ने प्रांताध्यक्ष श्री सलभ भदौरिया जी से मैहर जिला इकाई विस्तार और संचालन पर भी विशेष चर्चा किया ।। संगठन के पत्रकारों द्वारा
ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि मैहर जिलाध्यक्ष और प्रांताध्यक्ष की इस विशेष चर्चा के परिणाम स्वरूप मैहर जिले में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक संगठन इकाइयों का गठन होना तय माना जाए ।।
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Kathiwara, Alirajpur•
    22 hrs ago
  • Post by Baba
    1
    Post by Baba
    user_Baba
    Baba
    अरनोद, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • हेडलाइन- टापू पर 'डिजिटल डाकू, 'ऑपरेशन म्यूल हंटर' में 12 साइबर ठगों को दबोचा, टापू पर बैठकर चला रहे थे ठगी का नेटवर्क एंकर इंट्रो - राजस्थान में साइबर अपराधियों के बढ़ते ग्राफ को ध्वस्त करने के लिए पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन म्युल हंटर के तहत डूंगरपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। डीएसटी, आसपुर व दोवडा थाने की संयुक्त टीम ने आसपुर थाना क्षेत्र के सोम कमला आम्बा डैम के बीच एक सुनसान टापू पर छापा मारकर देशभर में फर्जी एस्कोर्ट सर्विस के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 12 शातिर ठगों को गिरफ्तार करने के साथ एक बाल अपचारी को डिटेन किया है | वही उनके कब्जे से थार कार, 25 स्मार्ट फोन, 50 फर्जी सिम कार्ड, 2 डेबिट कार्ड और 10 हजार रुपए जब्त किये है | बॉडी- डूंगरपुर एसपी ने बताया कि साइबर सेल को गुप्त सूचना मिली थी कि आसपुर थाना क्षेत्र के सोम कमला आम्बा गांव के पास डैम के पेटे में बने एक टापू पर कुछ युवक संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त हैं। एसपी के निर्देश पर डीएसटी, आसपुर थाना पुलिस व दोवडा थाने की संयुक्त टीमों ने नाव और निजी वाहनों के जरिए घेराबंदी कर दबिश दी, तो टापू पर बबूल के पेड़ों के नीचे बैठकर 10-12 युवक मोबाइल के जरिए लोगों को ठग रहे थे। पुलिस ने घेराडालकर मौके से 13 युवको पकड़ा वही उनके मोबाइल की जाँच की | जिसमे सोशल मीडिया, एप व खातो की डिटेल चेक की गई तो पाया गया कि सभी युवक फर्जी एस्कोर्ट सर्विस का कार्य कर देशभर में लोगो को लडकियों के अश्लील फोटो भेजकर साइबर ठगी को अंजाम देते है और फर्जी खातो में ठगी की राशी ऐठना पाया गया | जिस पर पुलिस ने मौके से आसपुर, साबला और दोवडा क्षेत्र के अलग-अलग गाँवों के नरेश पाटीदार, गणेश पाटीदार, मेहुल सुथार, प्रकाश पाटीदार, विजय, हितेश, तेजपाल, दिनेश, भावेश और मनीष कुल ठगों को गिरफ्तार किया | वही एक बाल अपचारी को डिटेन किया | पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से थार कार, 25 स्मार्ट फोन, 50 फर्जी सिम कार्ड, 2 डेबिट कार्ड और 10 हजार रुपए जब्त किये है | ऐसे देते थे ठगी को अंजाम पूछताछ में सामने आया कि ये आरोपी लोकेंटो, ओक्ल्युट, स्डुको जैसी वेबसाइट्स पर फर्जी 'एस्कॉर्ट सर्विस' के विज्ञापन डालते थे। इसके बाद व्हाट्सएप, टेलीग्राम और फेसबुक के माध्यम से अश्लील फोटो भेजकर लोगों को झांसे में लेते थे। झांसे में आए लोगों से 'एडवांस बुकिंग' और अन्य शुल्कों के नाम पर फर्जी बैंक खातों में लाखों-करोड़ों रुपए ठगते थे। वही आरोपी ठगी की राशी का उपयोग अपने मौज शोक पूरा करने के लिए करते थे | बाईट- मनीष कुमार एसपी डूंगरपुर
    1
    हेडलाइन- टापू पर 'डिजिटल डाकू, 'ऑपरेशन म्यूल हंटर' में 12 साइबर ठगों को दबोचा, टापू पर बैठकर चला रहे थे ठगी का नेटवर्क
एंकर इंट्रो - राजस्थान में साइबर अपराधियों के बढ़ते ग्राफ को ध्वस्त करने के लिए पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन म्युल हंटर  के तहत डूंगरपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। डीएसटी, आसपुर व दोवडा थाने की संयुक्त टीम ने आसपुर थाना क्षेत्र के सोम कमला आम्बा डैम के बीच एक सुनसान टापू पर छापा मारकर देशभर में फर्जी एस्कोर्ट सर्विस के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 12 शातिर ठगों को गिरफ्तार करने के साथ एक बाल अपचारी को डिटेन किया है | वही उनके कब्जे से थार कार, 25 स्मार्ट फोन, 50 फर्जी सिम कार्ड, 2 डेबिट कार्ड और 10 हजार रुपए जब्त किये है |
बॉडी- डूंगरपुर एसपी ने बताया कि साइबर सेल को गुप्त सूचना मिली थी कि आसपुर थाना क्षेत्र के सोम कमला आम्बा गांव के पास डैम के पेटे में बने एक टापू पर कुछ युवक संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त हैं। एसपी के निर्देश पर डीएसटी, आसपुर थाना पुलिस व दोवडा थाने की संयुक्त टीमों ने नाव और निजी वाहनों के जरिए घेराबंदी कर दबिश दी, तो टापू पर बबूल के पेड़ों के नीचे बैठकर 10-12 युवक मोबाइल के जरिए लोगों को ठग रहे थे। पुलिस ने घेराडालकर मौके से 13 युवको पकड़ा वही उनके मोबाइल की जाँच की | जिसमे सोशल मीडिया, एप व खातो की डिटेल चेक की गई तो पाया गया कि सभी युवक फर्जी एस्कोर्ट सर्विस का कार्य कर देशभर में लोगो को लडकियों के अश्लील फोटो भेजकर साइबर ठगी को अंजाम देते है और फर्जी खातो में ठगी की राशी ऐठना पाया गया | जिस पर पुलिस ने मौके से आसपुर, साबला और दोवडा क्षेत्र के अलग-अलग गाँवों के नरेश पाटीदार, गणेश पाटीदार, मेहुल सुथार, प्रकाश पाटीदार, विजय, हितेश, तेजपाल, दिनेश, भावेश और मनीष कुल ठगों को गिरफ्तार किया | वही एक बाल अपचारी को डिटेन किया | पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से थार कार, 25 स्मार्ट फोन, 50 फर्जी सिम कार्ड, 2 डेबिट कार्ड और 10 हजार रुपए जब्त किये है |
ऐसे देते थे ठगी को अंजाम
पूछताछ में सामने आया कि ये आरोपी लोकेंटो, ओक्ल्युट, स्डुको जैसी वेबसाइट्स पर फर्जी 'एस्कॉर्ट सर्विस' के विज्ञापन डालते थे। इसके बाद व्हाट्सएप, टेलीग्राम और फेसबुक के माध्यम से अश्लील फोटो भेजकर लोगों को झांसे में लेते थे। झांसे में आए लोगों से 'एडवांस बुकिंग' और अन्य शुल्कों के नाम पर फर्जी बैंक खातों में लाखों-करोड़ों रुपए ठगते थे। वही आरोपी ठगी की राशी का उपयोग अपने मौज शोक पूरा करने के लिए करते थे |
बाईट- मनीष कुमार  एसपी डूंगरपुर
    user_Pravin Kothari
    Pravin Kothari
    पत्रकार आसपुर-विधानसभा आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    13 min ago
  • टामटिया आहड़ा में हनुमान जयंती के पावन पर्व पर हनुमान मित्र मंडल टामटिया आहड़ा द्वारा आयोजित और उजास परिवार, ठीकरिया द्वारा संयोजित विराट कवि सम्मेलन में वागड़-इन्दौर के कवियों ने अपनी प्रस्तुतियों से ग्रामीणों को आन्दोलित करने के साथ ही चिन्तन करने पर विवश कर दिया। कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व जब सभी कवियों ने पांडाल में प्रवेश किया तो हनुमान मित्र मंडल टामटिया के सभी सदस्यों ने कतारबद्ध खड़े होकर के कवियों का अभिवादन और पुष्प वृष्टि द्वारा कवियों का स्वागत किया। शास्त्रीय गायक एवं प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह राव ने राग मालकोस पर आधारित सरस्वती वन्दना एवं हनुमान स्तुति प्रस्तुत की। इंदौर से आए अग्नि धर्मा कवि मुकेश मोलवा ने मैं सरयू का तट कविता से जब ‘मैंने पदचिन्हो पर जाते लक्ष्मण देखा,भाई के विरह मे व्यग्र शत्रुघ्न देखा, लौट कर फिर अवध आया ही नहीं , भरत सा विराट सन्यासी मन देखा, ये इकंदर सिकंदर सब दो कौड़ी के हैं, मैंने राम की चरण पादुका का शासन देखा।’ पंक्तियां पढ़ी तो समूचे पांडाल के श्रोताओं ने खड़े होकर तालिया की गड़गड़ाहट से अभिनंदन किया। जीजीटीयु कुलगीत रचयिता कवि हरीश आचार्य ने अपने प्रस्तुतीकरण के दौरान ‘कोई काम ऐसा क्यूँ करें शर्मिंदा रहें हम, हो बात वतनपरस्ती की,संजीदा रहें हम’ के साथ ‘अपने घर को घर करने में हुए विफल हम, दिलों में घर कर जाने वाले, वो लोग और थे।’ प्रस्तुत की। महाराणा प्रताप को आदरांजलि के रूप में ‘इक नई पहचान मिली प्रताप के प्रताप से, आन बान और शान मिली प्रताप के प्रताप से, ख़ुदग़र्ज़ी ख़ुद कह उठी क्या ख़ूब है रौशन ज़मीर, ख़ुद्दारी परवान चढ़ी प्रताप के प्रताप से’ प्रस्तुत की तो क्षत्रिय समाज ने अभिनंदन किया। वागडी के कर्णप्रिय गीतकार कवि महेश देव नंदौड़ ने ‘सालता रे जु रे आमने आम सालता रेजु रे...’, ‘जोगी किम थयं सीजे मोगी कीम थयं...’, ‘मनक तारी काया ने हम्बार...’ प्रस्तुत किया तो समस्त श्रोतागण झूम उठे। मधुर गीतकार तारेश दवे ने ‘डूबती नाव से जब पुकारूंगा मैं, मुझको विश्वास है, राम आ जाएंगे।’ और भंवर गर्ग ‘मधुकर’ ने ‘सीधे-सादे सच्चों पर, भोले-भाले बच्चों पर, रखते आशीष सदा, मेरे हनुमान जी... प्रस्तुत कर हनुमान जी के प्रति श्रद्धा प्रकट की। हथाई-डूंगरपुर निवासी छन्दज्ञ के प्रेमी ने ‘इतिहास चीरकर रख देती, इकलौतती हाड़ी की गाथां क्यों नहीं कही तुमने हमसे, जौहर वाली पदमण माता’ और राष्ट्रीय कवि मंच संचालक विपुल ‘विद्रोही’ ने ‘मेरा सुख तेरे दुःख का सामान हो रहा है, जलन की आग में हृदय श्मशान हो रहा है, मैं बेचता हूं चूड़िया, तो कंगाल हो गया, वो बेचकर कफ़न भी, धनवान हो रहा है।’ प्रस्तुत की। मंच संचालन राष्ट्रीय कवि एवं मंचसंचालक विपुल ‘विद्रोही’ ने किया। हनुमान मित्र मण्डल टामटिया के प्रवीण सिंह, चन्द्रपाल सिंह, दिनेशचन्द्र भोई, रमेश चन्द्र कलाल, देवेन्द्र पंचाल, हितेन्द्र सिंह, केसरी सिंह, पंकज गायरी, राजेन्द्र सिंह, चिराग सिसोदिया, देवेन्द्र पाल सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, मनोज सुथार और गांव के कृष्णपाल सिंह, हरीशचन्द्र सिंह, नवल सिंह, लाल सिंह, सरपंच अमरेंग कटारा, महादेव पंचाल, अंबालाल गायरी, कालूराम भोई, नरेन्द्र सुथार, हितेष कलाल, अशोक मेहता, कुंदनजी पंचाल, सुरेन्द्र सिंह, हनुमान सिंह, भवानी सिंह ने अतिथियों और कवियों का स्वागत अभिनंदन किया। कार्यक्रम में जय गिरिराज सिंह, हरेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह सहित जिले की क्षत्रिय समाज से जुड़े कईं सम्मानित सदस्य उपस्थितरहे। कार्यक्रम के दौरान गर्ग समाज बांसवाड़ा के वरिष्ठ गंगाराम गर्ग (सेनावासा), विट्ठल गर्ग (कोहाला), बलवंत गर्ग (देवदा), राजेंद्र गर्ग (बखतपुरा), विजय गर्ग (ठीकरिया) का ग्रामीणों की ओर से स्वागत किया गया। इस अवसर पर राजस्थान गर्ग समाज के प्रदेश अध्यक्ष रणछोड़ गर्ग का कवियों द्वारा अभिनंदन किया गया। कवियों और ग्रामवासियों की ओर से की टामटिया हनुमान मंदिर के पुजारी पं. जगदीश गर्ग (ठीकरिया) का पुष्पमाला पहनाकर और उपरणा ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया।
    4
    टामटिया आहड़ा में हनुमान जयंती के पावन पर्व पर हनुमान मित्र मंडल टामटिया आहड़ा द्वारा आयोजित और उजास परिवार, ठीकरिया द्वारा संयोजित विराट कवि सम्मेलन में वागड़-इन्दौर के कवियों ने अपनी प्रस्तुतियों से ग्रामीणों को आन्दोलित करने के साथ ही चिन्तन करने पर विवश कर दिया।
कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व जब सभी कवियों ने पांडाल में प्रवेश किया तो हनुमान मित्र मंडल टामटिया के सभी सदस्यों ने कतारबद्ध खड़े होकर के कवियों का अभिवादन और पुष्प वृष्टि द्वारा कवियों का स्वागत किया।
शास्त्रीय गायक एवं प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह राव ने राग मालकोस पर आधारित सरस्वती वन्दना  एवं हनुमान स्तुति प्रस्तुत की।
इंदौर से आए अग्नि धर्मा कवि मुकेश मोलवा ने मैं सरयू का तट कविता से जब ‘मैंने पदचिन्हो पर जाते लक्ष्मण देखा,भाई के विरह मे व्यग्र शत्रुघ्न देखा, लौट कर फिर अवध आया ही नहीं , भरत सा विराट सन्यासी मन देखा, ये इकंदर सिकंदर सब दो कौड़ी के हैं, मैंने राम की चरण पादुका का शासन देखा।’ 
पंक्तियां पढ़ी तो समूचे पांडाल के श्रोताओं ने खड़े होकर  तालिया की गड़गड़ाहट से अभिनंदन किया।
जीजीटीयु कुलगीत रचयिता कवि हरीश आचार्य ने अपने प्रस्तुतीकरण के दौरान ‘कोई काम ऐसा क्यूँ करें शर्मिंदा रहें हम, हो बात वतनपरस्ती की,संजीदा रहें हम’ के साथ ‘अपने घर को घर करने में हुए विफल हम, दिलों में घर कर जाने वाले, वो लोग और थे।’ प्रस्तुत की।  महाराणा प्रताप को आदरांजलि के रूप में ‘इक नई पहचान मिली प्रताप के प्रताप से, आन बान और शान मिली प्रताप के प्रताप से, ख़ुदग़र्ज़ी ख़ुद कह उठी क्या ख़ूब है रौशन ज़मीर, ख़ुद्दारी परवान चढ़ी प्रताप के प्रताप से’ प्रस्तुत की तो क्षत्रिय समाज ने अभिनंदन किया।
वागडी के कर्णप्रिय गीतकार कवि महेश देव नंदौड़ ने
‘सालता रे जु रे आमने आम सालता रेजु रे...’, ‘जोगी किम थयं सीजे मोगी कीम थयं...’, ‘मनक तारी काया ने हम्बार...’ प्रस्तुत किया तो समस्त श्रोतागण झूम उठे।
मधुर गीतकार तारेश दवे ने ‘डूबती नाव से जब पुकारूंगा मैं, मुझको विश्वास है, राम आ जाएंगे।’ और भंवर गर्ग ‘मधुकर’ ने ‘सीधे-सादे सच्चों पर, भोले-भाले बच्चों पर, रखते आशीष सदा, मेरे हनुमान जी... प्रस्तुत कर हनुमान जी के प्रति श्रद्धा प्रकट की।
हथाई-डूंगरपुर निवासी छन्दज्ञ के प्रेमी ने ‘इतिहास चीरकर रख देती, इकलौतती हाड़ी की गाथां क्यों नहीं कही तुमने हमसे, जौहर वाली पदमण माता’ और राष्ट्रीय कवि मंच संचालक विपुल ‘विद्रोही’ ने ‘मेरा सुख तेरे दुःख का सामान हो रहा है, जलन की आग में हृदय श्मशान हो रहा है, मैं बेचता हूं चूड़िया, तो कंगाल हो गया, वो बेचकर कफ़न भी, धनवान हो रहा है।’ प्रस्तुत की। मंच संचालन राष्ट्रीय कवि एवं मंचसंचालक विपुल ‘विद्रोही’ ने किया। 
हनुमान मित्र मण्डल टामटिया के प्रवीण सिंह, चन्द्रपाल सिंह, दिनेशचन्द्र भोई, रमेश चन्द्र कलाल, देवेन्द्र पंचाल, हितेन्द्र सिंह, केसरी सिंह, पंकज गायरी, राजेन्द्र सिंह, चिराग सिसोदिया, देवेन्द्र पाल सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, मनोज सुथार और गांव के कृष्णपाल सिंह, हरीशचन्द्र सिंह, नवल सिंह, लाल सिंह, सरपंच अमरेंग कटारा, महादेव पंचाल, अंबालाल गायरी, कालूराम भोई, नरेन्द्र सुथार, हितेष कलाल, अशोक मेहता, कुंदनजी पंचाल, सुरेन्द्र सिंह, हनुमान सिंह, भवानी सिंह ने अतिथियों और कवियों का स्वागत अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में जय गिरिराज सिंह, हरेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह सहित जिले की क्षत्रिय समाज से जुड़े कईं सम्मानित सदस्य उपस्थितरहे। कार्यक्रम के दौरान गर्ग समाज बांसवाड़ा के वरिष्ठ गंगाराम गर्ग (सेनावासा), विट्ठल गर्ग (कोहाला), बलवंत गर्ग (देवदा), राजेंद्र गर्ग (बखतपुरा), विजय गर्ग (ठीकरिया) का ग्रामीणों की ओर से स्वागत किया गया। इस अवसर पर राजस्थान गर्ग समाज के प्रदेश अध्यक्ष रणछोड़ गर्ग का कवियों द्वारा अभिनंदन किया गया। कवियों और ग्रामवासियों की ओर से की टामटिया हनुमान मंदिर के पुजारी पं. जगदीश गर्ग (ठीकरिया) का पुष्पमाला पहनाकर और उपरणा ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • Post by Kelash Ninama
    5
    Post by Kelash Ninama
    user_Kelash Ninama
    Kelash Ninama
    बांसवाड़ा•
    11 hrs ago
  • हेडलाइन- निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से बड़ा हादसा, एक मजदूर की मौत, चार घायल एंकर इंट्रो- डूंगरपुर जिले के आसपुर थाना क्षेत्र के गोल गांव में आज एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहाँ एक निर्माणाधीन मकान की छत भरते समय अचानक ढांचा धराशायी हो गया, जिसकी चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को आसपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया । जहा से गंभीर एक को डूंगरपुर रेफर किया गया है वही 3 अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। बॉडी - मामले के के अनुसार, गोल गांव निवासी जीतू मेहता के घर के निर्माण का कार्य चल रहा था। आज जब मजदूर छत की भराई (आरसीसी) कर रहे थे, तभी अचानक छत का पूरा हिस्सा नीचे गिर गया। मलबे के नीचे दबने से वहां काम कर रहे मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में सुरजमल निवासी सडा , कंकू निवासी दोलपुरा, कालु निवासी सडा, दिनेश निवासी सडा घायल हो गए वही शेरपुर निवासी लक्ष्मण मीणा की मौत हो गई। ग्रामीणों और परिजनों ने घायलों को तुरंत आसपुर अस्पताल पहुँचाया गया। जहा से गंभीर एक मजदूर को रेफर किया गया। वही 3 घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।वहीं, मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपुर थाना पुलिस अस्पताल पहुँची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में शिफ्ट कराया है | फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है | बाइट - पुष्पराज सिंह खरोडीया नर्सिंग ऑफिसर
    2
    हेडलाइन- निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से बड़ा हादसा, एक मजदूर की मौत, चार घायल
एंकर इंट्रो- डूंगरपुर जिले के आसपुर थाना क्षेत्र के गोल गांव में आज एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहाँ एक निर्माणाधीन मकान की छत भरते समय अचानक ढांचा धराशायी हो गया, जिसकी चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को आसपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया । जहा से गंभीर एक को डूंगरपुर रेफर किया गया है वही 3 अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। 
बॉडी - मामले के  के अनुसार, गोल गांव निवासी जीतू मेहता के घर के निर्माण का कार्य चल रहा था। आज जब मजदूर छत की भराई (आरसीसी) कर रहे थे, तभी अचानक छत का पूरा हिस्सा नीचे गिर गया। मलबे के नीचे दबने से वहां काम कर रहे मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। 
हादसे में सुरजमल निवासी सडा , कंकू निवासी दोलपुरा, कालु निवासी सडा, दिनेश निवासी सडा घायल हो गए वही शेरपुर निवासी लक्ष्मण मीणा की मौत हो गई। ग्रामीणों और परिजनों ने घायलों को तुरंत आसपुर अस्पताल पहुँचाया गया। जहा से गंभीर एक मजदूर को रेफर किया गया। वही 3 घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।वहीं, मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपुर थाना पुलिस अस्पताल पहुँची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में शिफ्ट कराया है | फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है |
बाइट - पुष्पराज सिंह खरोडीया नर्सिंग ऑफिसर
    user_Pravin Kothari
    Pravin Kothari
    पत्रकार आसपुर-विधानसभा आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.