logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

केकड़ी शहर के सब्जी मंडी स्थित गांधी पार्क में योग और अन्य गतिविधियों के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाओं की मांग को लेकर पतंजलि गांधी पार्क योग परिवार और जीना इसी का नाम संस्थान के एक प्रतिनिधिमंडल ने 18 जून को विधायक गौतम से उनके निवास पर मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने पार्क में डोम के निर्माण, चबूतरा, चौकीदार कक्ष, सुरक्षा दीवार, वायरिंग, प्रकाश व्यवस्था, मिट्टी भराव, झूले-चकरी और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग रखी। इस पर विधायक गौतम ने तुरंत सकारात्मक रुख अपनाते हुए नगर पालिका अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देश दिए कि प्रस्तावित कार्यों की रूपरेखा तैयार कर नियमानुसार शीघ्र ही कार्य प्रारंभ किए जाएं। गांधी पार्क केकड़ी का एकमात्र प्रमुख और प्राचीन पार्क है, जहाँ प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और बच्चे भ्रमण, खेलकूद तथा योग के लिए पहुंचते हैं। यहाँ नियमित रूप से संचालित योग कक्षाओं में सैकड़ों साधक भाग लेते हैं, वहीं जीना इसी का नाम संस्थान द्वारा युवाओं के लिए फिटनेस गतिविधियां भी करवाई जाती हैं। इसके अतिरिक्त, यहाँ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा भी लगती है। प्रतिनिधियों ने बताया कि बरसात और सर्दियों के मौसम में डोम के अभाव में योग व अन्य गतिविधियों के संचालन में भारी परेशानी होती है, जिससे नियमित कार्यक्रम प्रभावित होते हैं, ऐसे में डोम सहित अन्य सुविधाओं का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। विधायक द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अधिकारियों को निर्देशित करने पर योग परिवार और संस्थान के सदस्यों ने उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पतंजलि योग समिति के मुख्य योग शिक्षक जे.पी. सोनी, जीना इसी का नाम संस्थान प्रमुख राकेश सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामनिवास तेली, शहर मंडल उपाध्यक्ष धनराज चौधरी, पूर्व सरपंच गोविंद जैन, महेश बोयत, सोहन लाल सिसोदिया, नोरतमल मूंदड़ा, राजेन्द्र विजय, कालू चौधरी सहित कई योग साधक और संस्थान सदस्य मौजूद रहे।

2 hrs ago
user_Pawan kumar Rathi
Pawan kumar Rathi
Voice of people केकड़ी, अजमेर, राजस्थान•
2 hrs ago
7ecbf378-74a6-441a-8745-f552706a62d6

केकड़ी शहर के सब्जी मंडी स्थित गांधी पार्क में योग और अन्य गतिविधियों के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाओं की मांग को लेकर पतंजलि गांधी पार्क योग परिवार और जीना इसी का नाम संस्थान के एक प्रतिनिधिमंडल ने 18 जून को विधायक गौतम से उनके निवास पर मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने पार्क में डोम के निर्माण, चबूतरा, चौकीदार कक्ष, सुरक्षा दीवार, वायरिंग, प्रकाश व्यवस्था, मिट्टी भराव, झूले-चकरी और साफ-सफाई जैसी

मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग रखी। इस पर विधायक गौतम ने तुरंत सकारात्मक रुख अपनाते हुए नगर पालिका अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देश दिए कि प्रस्तावित कार्यों की रूपरेखा तैयार कर नियमानुसार शीघ्र ही कार्य प्रारंभ किए जाएं। गांधी पार्क केकड़ी का एकमात्र प्रमुख और प्राचीन पार्क है, जहाँ प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और बच्चे भ्रमण, खेलकूद तथा योग के लिए पहुंचते हैं। यहाँ नियमित रूप से संचालित योग कक्षाओं में सैकड़ों साधक

भाग लेते हैं, वहीं जीना इसी का नाम संस्थान द्वारा युवाओं के लिए फिटनेस गतिविधियां भी करवाई जाती हैं। इसके अतिरिक्त, यहाँ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा भी लगती है। प्रतिनिधियों ने बताया कि बरसात और सर्दियों के मौसम में डोम के अभाव में योग व अन्य गतिविधियों के संचालन में भारी परेशानी होती है, जिससे नियमित कार्यक्रम प्रभावित होते हैं, ऐसे में डोम सहित अन्य सुविधाओं का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। विधायक द्वारा त्वरित

91abad50-e9b8-4703-b926-7927efa63738

कार्रवाई करते हुए अधिकारियों को निर्देशित करने पर योग परिवार और संस्थान के सदस्यों ने उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पतंजलि योग समिति के मुख्य योग शिक्षक जे.पी. सोनी, जीना इसी का नाम संस्थान प्रमुख राकेश सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामनिवास तेली, शहर मंडल उपाध्यक्ष धनराज चौधरी, पूर्व सरपंच गोविंद जैन, महेश बोयत, सोहन लाल सिसोदिया, नोरतमल मूंदड़ा, राजेन्द्र विजय, कालू चौधरी सहित कई योग साधक और संस्थान सदस्य मौजूद रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • केकड़ी शहर के सब्जी मंडी स्थित गांधी पार्क में योग और अन्य गतिविधियों के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाओं की मांग को लेकर पतंजलि गांधी पार्क योग परिवार और जीना इसी का नाम संस्थान के एक प्रतिनिधिमंडल ने 18 जून को विधायक गौतम से उनके निवास पर मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने पार्क में डोम के निर्माण, चबूतरा, चौकीदार कक्ष, सुरक्षा दीवार, वायरिंग, प्रकाश व्यवस्था, मिट्टी भराव, झूले-चकरी और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग रखी। इस पर विधायक गौतम ने तुरंत सकारात्मक रुख अपनाते हुए नगर पालिका अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देश दिए कि प्रस्तावित कार्यों की रूपरेखा तैयार कर नियमानुसार शीघ्र ही कार्य प्रारंभ किए जाएं। गांधी पार्क केकड़ी का एकमात्र प्रमुख और प्राचीन पार्क है, जहाँ प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और बच्चे भ्रमण, खेलकूद तथा योग के लिए पहुंचते हैं। यहाँ नियमित रूप से संचालित योग कक्षाओं में सैकड़ों साधक भाग लेते हैं, वहीं जीना इसी का नाम संस्थान द्वारा युवाओं के लिए फिटनेस गतिविधियां भी करवाई जाती हैं। इसके अतिरिक्त, यहाँ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा भी लगती है। प्रतिनिधियों ने बताया कि बरसात और सर्दियों के मौसम में डोम के अभाव में योग व अन्य गतिविधियों के संचालन में भारी परेशानी होती है, जिससे नियमित कार्यक्रम प्रभावित होते हैं, ऐसे में डोम सहित अन्य सुविधाओं का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। विधायक द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अधिकारियों को निर्देशित करने पर योग परिवार और संस्थान के सदस्यों ने उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पतंजलि योग समिति के मुख्य योग शिक्षक जे.पी. सोनी, जीना इसी का नाम संस्थान प्रमुख राकेश सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामनिवास तेली, शहर मंडल उपाध्यक्ष धनराज चौधरी, पूर्व सरपंच गोविंद जैन, महेश बोयत, सोहन लाल सिसोदिया, नोरतमल मूंदड़ा, राजेन्द्र विजय, कालू चौधरी सहित कई योग साधक और संस्थान सदस्य मौजूद रहे।
    4
    केकड़ी शहर के सब्जी मंडी स्थित गांधी पार्क में योग और अन्य गतिविधियों के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाओं की मांग को लेकर पतंजलि गांधी पार्क योग परिवार और जीना इसी का नाम संस्थान के एक प्रतिनिधिमंडल ने 18 जून को विधायक गौतम से उनके निवास पर मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने पार्क में डोम के निर्माण, चबूतरा, चौकीदार कक्ष, सुरक्षा दीवार, वायरिंग, प्रकाश व्यवस्था, मिट्टी भराव, झूले-चकरी और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग रखी। इस पर विधायक गौतम ने तुरंत सकारात्मक रुख अपनाते हुए नगर पालिका अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देश दिए कि प्रस्तावित कार्यों की रूपरेखा तैयार कर नियमानुसार शीघ्र ही कार्य प्रारंभ किए जाएं।

गांधी पार्क केकड़ी का एकमात्र प्रमुख और प्राचीन पार्क है, जहाँ प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और बच्चे भ्रमण, खेलकूद तथा योग के लिए पहुंचते हैं। यहाँ नियमित रूप से संचालित योग कक्षाओं में सैकड़ों साधक भाग लेते हैं, वहीं जीना इसी का नाम संस्थान द्वारा युवाओं के लिए फिटनेस गतिविधियां भी करवाई जाती हैं। इसके अतिरिक्त, यहाँ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा भी लगती है। प्रतिनिधियों ने बताया कि बरसात और सर्दियों के मौसम में डोम के अभाव में योग व अन्य गतिविधियों के संचालन में भारी परेशानी होती है, जिससे नियमित कार्यक्रम प्रभावित होते हैं, ऐसे में डोम सहित अन्य सुविधाओं का निर्माण अत्यंत आवश्यक है।

विधायक द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अधिकारियों को निर्देशित करने पर योग परिवार और संस्थान के सदस्यों ने उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पतंजलि योग समिति के मुख्य योग शिक्षक जे.पी. सोनी, जीना इसी का नाम संस्थान प्रमुख राकेश सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामनिवास तेली, शहर मंडल उपाध्यक्ष धनराज चौधरी, पूर्व सरपंच गोविंद जैन, महेश बोयत, सोहन लाल सिसोदिया, नोरतमल मूंदड़ा, राजेन्द्र विजय, कालू चौधरी सहित कई योग साधक और संस्थान सदस्य मौजूद रहे।
    user_Pawan kumar Rathi
    Pawan kumar Rathi
    Voice of people केकड़ी, अजमेर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • टोंक जिले के दूनी में अखिल भारतीय माली समाज सेवा संस्थान द्वारा 28 जून 2026 को ओम पैराडाइज में आयोजित होने वाले 'सर्व माली समाज पंचम जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह–2026' की तैयारियां अब गति पकड़ चुकी हैं। समारोह को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से बुधवार को ऊंचा ग्राम में निर्णायक समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा, प्रचार-प्रसार और व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा के बाद कई अहम निर्णय लिए गए। जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी भैरूलाल माली ने बताया कि बैठक में प्रतिभा सम्मान समारोह के पंपलेट और बैनर डिज़ाइन को अंतिम रूप दिया गया। इसके अतिरिक्त, समारोह में जिलेभर से आने वाली प्रतिभाओं, अतिथियों और समाजबंधुओं के स्वागत, मंच व्यवस्था, प्रचार अभियान तथा अन्य आवश्यक तैयारियों की व्यापक समीक्षा भी की गई। बैठक के समापन के बाद, सभी पदाधिकारियों और समाजबंधुओं ने विघ्नहर्ता भगवान श्री बोरड़ा गणेश जी के श्रीचरणों में समारोह का पहला निमंत्रण अर्पित किया और आयोजन की सफलता, समाज की उन्नति तथा प्रतिभाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामना की। इसी अवसर पर समारोह के सांकेतिक पंपलेट का विमोचन कर जिलेभर में व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान का शुभारंभ भी किया गया। समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि यह समारोह केवल मेधावी विद्यार्थियों और प्रतिभाओं के सम्मान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि समाज में शिक्षा, संस्कार, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी को उत्कृष्टता की ओर प्रेरित करने वाला एक प्रेरणादायी मंच भी बनेगा। इस बैठक में संरक्षक प्रहलाद तलाईच, जिला अध्यक्ष महावीर प्रसाद माली, सचिव राजेश माली, उपाध्यक्ष रामराज माली, दूनी तहसील अध्यक्ष ओम प्रकाश माली, देवली तहसील अध्यक्ष शिवराज माली, दूनी तहसील मंत्री अशोक माली, सह सचिव हरी शंकर सैनी, प्रेमचंद माली, चांदमल माली, सह प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी सीताराम माली, राजू माली, मनीष माली, धनराज माली और राजेश माली सहित निर्णायक समिति के कई पदाधिकारी एवं समाजबंधु उपस्थित रहे। समिति ने समाज के सभी अभिभावकों, विद्यार्थियों, युवाओं और प्रबुद्धजनों से इस कार्यक्रम से जुड़ने तथा सामाजिक एकजुटता और प्रतिभाओं के सम्मान के इस महाअभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया है।
    1
    टोंक जिले के दूनी में अखिल भारतीय माली समाज सेवा संस्थान द्वारा 28 जून 2026 को ओम पैराडाइज में आयोजित होने वाले 'सर्व माली समाज पंचम जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह–2026' की तैयारियां अब गति पकड़ चुकी हैं। समारोह को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से बुधवार को ऊंचा ग्राम में निर्णायक समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा, प्रचार-प्रसार और व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा के बाद कई अहम निर्णय लिए गए।

जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी भैरूलाल माली ने बताया कि बैठक में प्रतिभा सम्मान समारोह के पंपलेट और बैनर डिज़ाइन को अंतिम रूप दिया गया। इसके अतिरिक्त, समारोह में जिलेभर से आने वाली प्रतिभाओं, अतिथियों और समाजबंधुओं के स्वागत, मंच व्यवस्था, प्रचार अभियान तथा अन्य आवश्यक तैयारियों की व्यापक समीक्षा भी की गई।

बैठक के समापन के बाद, सभी पदाधिकारियों और समाजबंधुओं ने विघ्नहर्ता भगवान श्री बोरड़ा गणेश जी के श्रीचरणों में समारोह का पहला निमंत्रण अर्पित किया और आयोजन की सफलता, समाज की उन्नति तथा प्रतिभाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामना की। इसी अवसर पर समारोह के सांकेतिक पंपलेट का विमोचन कर जिलेभर में व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान का शुभारंभ भी किया गया। समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि यह समारोह केवल मेधावी विद्यार्थियों और प्रतिभाओं के सम्मान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि समाज में शिक्षा, संस्कार, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी को उत्कृष्टता की ओर प्रेरित करने वाला एक प्रेरणादायी मंच भी बनेगा।

इस बैठक में संरक्षक प्रहलाद तलाईच, जिला अध्यक्ष महावीर प्रसाद माली, सचिव राजेश माली, उपाध्यक्ष रामराज माली, दूनी तहसील अध्यक्ष ओम प्रकाश माली, देवली तहसील अध्यक्ष शिवराज माली, दूनी तहसील मंत्री अशोक माली, सह सचिव हरी शंकर सैनी, प्रेमचंद माली, चांदमल माली, सह प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी सीताराम माली, राजू माली, मनीष माली, धनराज माली और राजेश माली सहित निर्णायक समिति के कई पदाधिकारी एवं समाजबंधु उपस्थित रहे। समिति ने समाज के सभी अभिभावकों, विद्यार्थियों, युवाओं और प्रबुद्धजनों से इस कार्यक्रम से जुड़ने तथा सामाजिक एकजुटता और प्रतिभाओं के सम्मान के इस महाअभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया है।
    user_आपणी दूनी@आवाज आपकी , हिम्मत स
    आपणी दूनी@आवाज आपकी , हिम्मत स
    Reporter दूनी, टोंक, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • बूंदी के जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव ने मानसून के दौरान शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नालों की सफाई और हुडको ऋण से प्रस्तावित कार्यों का जायजा लिया। उनके इस 'नायक' फिल्म जैसे अंदाज को लोग पसंद कर रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने पैदल ही दौरा शुरू किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला कलेक्टर ने आयुक्त को अगले 10 दिनों में नालों से प्लास्टिक कचरा साफ करने और 2 दिन के भीतर नालों से निकले कचरे को उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने सिविल कार्य वाले स्थानों पर व्यवस्थाएं भी जल्द पूरी करने को कहा। कलेक्टर ने नगर परिषद से छत्रपुरा तक पैदल दौरा कर छत्रपुरा नाले का जायजा लिया और सफाई निरीक्षक को लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे कचरा नालों में न डालकर कचरा गाड़ी में ही डालें। उनके निरीक्षण के बाद जेसीबी से नालों की सफाई शुरू हो चुकी है। इस दौरान उपखंड अधिकारी लक्ष्मीकांत मीणा, आयुक्त ब्रजेश राय, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, कनिष्ठ अभियंता जोधराज मीणा और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
    1
    बूंदी के जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव ने मानसून के दौरान शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नालों की सफाई और हुडको ऋण से प्रस्तावित कार्यों का जायजा लिया। उनके इस 'नायक' फिल्म जैसे अंदाज को लोग पसंद कर रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने पैदल ही दौरा शुरू किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिला कलेक्टर ने आयुक्त को अगले 10 दिनों में नालों से प्लास्टिक कचरा साफ करने और 2 दिन के भीतर नालों से निकले कचरे को उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने सिविल कार्य वाले स्थानों पर व्यवस्थाएं भी जल्द पूरी करने को कहा। कलेक्टर ने नगर परिषद से छत्रपुरा तक पैदल दौरा कर छत्रपुरा नाले का जायजा लिया और सफाई निरीक्षक को लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे कचरा नालों में न डालकर कचरा गाड़ी में ही डालें। उनके निरीक्षण के बाद जेसीबी से नालों की सफाई शुरू हो चुकी है।

इस दौरान उपखंड अधिकारी लक्ष्मीकांत मीणा, आयुक्त ब्रजेश राय, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, कनिष्ठ अभियंता जोधराज मीणा और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
    user_समाज की हलचल लोकेश कुमार सेन
    समाज की हलचल लोकेश कुमार सेन
    Hindoli, Bundi•
    13 hrs ago
  • अजमेर में चालान से भड़की महिला चालक! पुलिसकर्मी को कार से कुचलने का आरोप अजमेर शहर के पृथ्वीराज मार्ग स्थित खैलेण्ड मार्केट के पास चालान कार्रवाई के दौरान बड़ा विवाद सामने आया। यातायात पुलिस के अनुसार नो पार्किंग जोन में खड़ी कार को हटाने के लिए महिला चालक को कहा गया, लेकिन विवाद बढ़ गया। आरोप है कि चालान की कार्रवाई के दौरान महिला चालक ने तेज गति से वाहन चलाते हुए मौके पर मौजूद वाहनों को नुकसान पहुंचाया और पुलिसकर्मी को टक्कर मारने का प्रयास किया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने राजकार्य में बाधा और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीडियो में देखें पूरा घटनाक्रम, पुलिस का पक्ष और मौके की तस्वीरें।
    1
    अजमेर में चालान से भड़की महिला चालक! पुलिसकर्मी को कार से कुचलने का आरोप 
अजमेर शहर के पृथ्वीराज मार्ग स्थित खैलेण्ड मार्केट के पास चालान कार्रवाई के दौरान बड़ा विवाद सामने आया। यातायात पुलिस के अनुसार नो पार्किंग जोन में खड़ी कार को हटाने के लिए महिला चालक को कहा गया, लेकिन विवाद बढ़ गया। आरोप है कि चालान की कार्रवाई के दौरान महिला चालक ने तेज गति से वाहन चलाते हुए मौके पर मौजूद वाहनों को नुकसान पहुंचाया और पुलिसकर्मी को टक्कर मारने का प्रयास किया।
घटना का वीडियो भी सामने आया है। मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने राजकार्य में बाधा और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वीडियो में देखें पूरा घटनाक्रम, पुलिस का पक्ष और मौके की तस्वीरें।
    user_Prime News Ajmer
    Prime News Ajmer
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    9 min ago
  • अजमेर पुलिस ने 80 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक के साथ हुई लूट की वारदात का खुलासा कर दिया है। रिटायर्ड शिक्षक अस्पताल का रास्ता पूछने के बाद स्कूटी सवार दो युवकों के झांसे में आ गए थे, जिन्होंने उन्हें अस्पताल छोड़ने का भरोसा दिलाकर रास्ते में शहर में घुमाकर उनका पर्स लूट लिया। लूटे गए पर्स में लगभग 7 हजार रुपये नकद, एक चांदी की अंगूठी, चांदी के सिक्के, वोटर आईडी और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे। शिकायत दर्ज होने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए CCTV फुटेज और अभय कमांड की सहायता से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
    1
    अजमेर पुलिस ने 80 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक के साथ हुई लूट की वारदात का खुलासा कर दिया है। रिटायर्ड शिक्षक अस्पताल का रास्ता पूछने के बाद स्कूटी सवार दो युवकों के झांसे में आ गए थे, जिन्होंने उन्हें अस्पताल छोड़ने का भरोसा दिलाकर रास्ते में शहर में घुमाकर उनका पर्स लूट लिया। लूटे गए पर्स में लगभग 7 हजार रुपये नकद, एक चांदी की अंगूठी, चांदी के सिक्के, वोटर आईडी और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे।

शिकायत दर्ज होने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए CCTV फुटेज और अभय कमांड की सहायता से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
    user_News Daily Hindi
    News Daily Hindi
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    45 min ago
  • राजस्थान के डीग जिले में पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस कार्रवाई के दौरान, पुलिस ने तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए चोरों के पास से चार बाइक भी बरामद की हैं।
    1
    राजस्थान के डीग जिले में पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस कार्रवाई के दौरान, पुलिस ने तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए चोरों के पास से चार बाइक भी बरामद की हैं।
    user_Etv9 national news
    Etv9 national news
    News Anchor नैनवा, बूंदी, राजस्थान•
    1 hr ago
  • कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान के कोटा में एक कार्यक्रम के दौरान देश में इंजीनियरिंग स्नातकों की बेरोजगारी की स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भारत में 100 में से 80 इंजीनियर बेरोजगार हैं, जो मौजूदा शिक्षा और रोजगार प्रणाली पर सवाल खड़े करता है। गांधी ने अपने बयान में देश की वर्तमान शिक्षा व रोजगार प्रणाली को निशाने पर लेते हुए इसमें सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया।
    1
    कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान के कोटा में एक कार्यक्रम के दौरान देश में इंजीनियरिंग स्नातकों की बेरोजगारी की स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भारत में 100 में से 80 इंजीनियर बेरोजगार हैं, जो मौजूदा शिक्षा और रोजगार प्रणाली पर सवाल खड़े करता है।

गांधी ने अपने बयान में देश की वर्तमान शिक्षा व रोजगार प्रणाली को निशाने पर लेते हुए इसमें सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया।
    user_Vishal chouhan
    Vishal chouhan
    Protestor Ajmer, Rajasthan•
    10 hrs ago
  • नगर विधानसभा क्षेत्र में पुलिस द्वारा किए गए कथित अत्याचारों को लेकर आम जनता में भारी आक्रोश देखने को मिला है। इसी जनआक्रोश के चलते लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने संबंधित मामलों में एफआईआर (FIR) दर्ज करने की मांग प्रमुखता से उठाई।
    1
    नगर विधानसभा क्षेत्र में पुलिस द्वारा किए गए कथित अत्याचारों को लेकर आम जनता में भारी आक्रोश देखने को मिला है। इसी जनआक्रोश के चलते लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने संबंधित मामलों में एफआईआर (FIR) दर्ज करने की मांग प्रमुखता से उठाई।
    user_Etv9 national news
    Etv9 national news
    News Anchor नैनवा, बूंदी, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.