logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हड़बोड़ा नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, शाम छह बजे बरामद हुआ शव नरकटियागंज। धूमनगर रेलवे लाइन के समीप हड़बोड़ा नदी में मंगलवार को नहाने के दौरान 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान नगर परिषद के वार्ड संख्या सात निवासी राधेश्याम प्रसाद के पुत्र लक्की कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि लक्की नदी में अकेले नहा रहा था। इसी दौरान नदी किनारे बकरी चरा रहीं महिलाओं ने उसे डूबते देखा और शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में उसकी तलाश शुरू की। कई घंटे की मशक्कत के बाद शाम करीब छह बजे किशोर का शव बरामद किया गया। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर राजस्व अधिकारी अशोक कुमार और शिकारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की तथा अंत्यपरीक्षण के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

22 hrs ago
user_Makhan Kumar
Makhan Kumar
Bettiah, Pashchim Champaran•
22 hrs ago

हड़बोड़ा नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, शाम छह बजे बरामद हुआ शव नरकटियागंज। धूमनगर रेलवे लाइन के समीप हड़बोड़ा नदी में मंगलवार को नहाने के दौरान 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान नगर परिषद के वार्ड संख्या सात निवासी राधेश्याम प्रसाद के पुत्र लक्की कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि लक्की नदी में अकेले नहा रहा था। इसी दौरान नदी किनारे बकरी चरा रहीं महिलाओं ने उसे डूबते देखा और शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में उसकी तलाश शुरू की। कई घंटे की मशक्कत के बाद शाम करीब छह बजे किशोर का शव बरामद किया गया। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर राजस्व अधिकारी अशोक कुमार और शिकारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की तथा अंत्यपरीक्षण के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

More news from बिहार and nearby areas
  • विश्वकर्मा पूजा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा, 17 को होगी स्थायी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा जयपुर से करीब डेढ़ लाख रुपये में मंगाई गई भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा, स्थापना को लेकर मिलकर्मियों में उत्साह मझौलिया। शुगर इंडस्ट्रीज में विश्वकर्मा पूजा को लेकर मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में कन्याओं के साथ चीनी मिल के अधिकारी, पदाधिकारी व कर्मी शामिल हुए। यूनिट हेड उदयवीर सिंह की पहल पर इस वर्ष मिल परिसर में भगवान विश्वकर्मा की स्थायी प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। प्रतिमा की स्थापना को लेकर मिलकर्मियों में खासा उत्साह है।कलश यात्रा शुगर इंडस्ट्रीज परिसर से शुरू होकर राजघाट स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर के समीप उत्तरवाहिनी नदी के तट पर पहुंची। यहां आचार्यों के मंत्रोच्चारण के बीच पूरे विधि-विधान से कलश में जल भरा गया। इसके बाद श्रद्धालु कलश लेकर पुन: शुगर इंडस्ट्रीज परिसर पहुंचे। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा।एजीएम एचआर हरीश सिंह ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा की भव्य प्रतिमा जयपुर से करीब डेढ़ लाख रुपये की लागत से मंगाई गई है। 16 सितंबर को अधिवास तथा 17 सितंबर को प्राण प्रतिष्ठा के साथ प्रतिमा का पूजन किया जाएगा।गन्ना महाप्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि मझौलिया शुगर इंडस्ट्रीज की स्थापना वर्ष 1932 में हुई थी, लेकिन अब तक भगवान विश्वकर्मा की स्थायी प्रतिमा स्थापित नहीं की गई थी। इस बार यूनिट हेड की पहल पर प्रबंधन और मिलकर्मियों के संयुक्त सहयोग से प्रतिमा मंगाई गई है। शिव शक्तिधाम के उत्तर दिशा में प्रतिमा की स्थापना के लिए भवन निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। आचार्य पंडित त्रिलोकी पांडेय व आचार्य चुनचुन पांडेय की देखरेख में पूजन होगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
    3
    विश्वकर्मा पूजा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा, 17 को होगी स्थायी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा


जयपुर से करीब डेढ़ लाख रुपये में मंगाई गई भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा, स्थापना को लेकर मिलकर्मियों में उत्साह



मझौलिया। शुगर इंडस्ट्रीज में विश्वकर्मा पूजा को लेकर मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में कन्याओं के साथ चीनी मिल के अधिकारी, पदाधिकारी व कर्मी शामिल हुए। यूनिट हेड उदयवीर सिंह की पहल पर इस वर्ष मिल परिसर में भगवान विश्वकर्मा की स्थायी प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। प्रतिमा की स्थापना को लेकर मिलकर्मियों में खासा उत्साह है।कलश यात्रा शुगर इंडस्ट्रीज परिसर से शुरू होकर राजघाट स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर के समीप उत्तरवाहिनी नदी के तट पर पहुंची। यहां आचार्यों के मंत्रोच्चारण के बीच पूरे विधि-विधान से कलश में जल भरा गया। इसके बाद श्रद्धालु कलश लेकर पुन: शुगर इंडस्ट्रीज परिसर पहुंचे। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा।एजीएम एचआर हरीश सिंह ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा की भव्य प्रतिमा जयपुर से करीब डेढ़ लाख रुपये की लागत से मंगाई गई है। 16 सितंबर को अधिवास तथा 17 सितंबर को प्राण प्रतिष्ठा के साथ प्रतिमा का पूजन किया जाएगा।गन्ना महाप्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि मझौलिया शुगर इंडस्ट्रीज की स्थापना वर्ष 1932 में हुई थी, लेकिन अब तक भगवान विश्वकर्मा की स्थायी प्रतिमा स्थापित नहीं की गई थी। इस बार यूनिट हेड की पहल पर प्रबंधन और मिलकर्मियों के संयुक्त सहयोग से प्रतिमा मंगाई गई है। शिव शक्तिधाम के उत्तर दिशा में प्रतिमा की स्थापना के लिए भवन निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। आचार्य पंडित त्रिलोकी पांडेय व आचार्य चुनचुन पांडेय की देखरेख में पूजन होगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Media and information sciences faculty मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    12 hrs ago
  • बैकुंठवा में लगा सहयोग शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन नौतन। प्रखंड क्षेत्र के बैकुंठवा पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पंचायत के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन एवं शिकायतें अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखीं। इस दौरान जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके समाधान के लिए संबंधित स्तर पर आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया गया। मुखिया अफरोज नय्यर ने कहा कि ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना और उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना है। शिविर में अधिकारियों ने ग्रामीणों को आवश्यक जानकारी दी तथा प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया। मौके पर बीएओ नेहा राज, पंचायत सचिव नगीना पासवान सहित अन्य कर्मी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    बैकुंठवा में लगा सहयोग शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

नौतन। प्रखंड क्षेत्र के बैकुंठवा पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पंचायत के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन एवं शिकायतें अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखीं। इस दौरान जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके समाधान के लिए संबंधित स्तर पर आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया गया।
मुखिया अफरोज नय्यर ने कहा कि ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना और उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना है। शिविर में अधिकारियों ने ग्रामीणों को आवश्यक जानकारी दी तथा प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया। मौके पर बीएओ नेहा राज, पंचायत सचिव नगीना पासवान सहित अन्य कर्मी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    Bettiah, Pashchim Champaran•
    22 hrs ago
  • शिक्षा विभाग, खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्रतियोगिता की तैयारी शुरू हो गई है। 15 September. मास्टर ट्रेनरों की टीम द्वारा जिला ट्रेनरों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आज से किया गया। 15.09.2026.
    1
    शिक्षा विभाग, खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्रतियोगिता की तैयारी शुरू हो गई है।  15 September.
मास्टर ट्रेनरों की टीम द्वारा जिला ट्रेनरों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आज से किया गया।  15.09.2026.
    user_Vivek Kumar
    Vivek Kumar
    Teacher बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    23 hrs ago
  • नए पंचायती राज पदाधिकारी सौरभ कुमार ने संभाला पदभार, ----- कर्मीयों सहित जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत। दिए कई निर्देश। नौतन/ प्रखंड के नए पंचायती राज पदाधिकारी के रूप में सौरभ कुमार ने मंगलवार को अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करते ही प्रखंड कार्यालय के कर्मियों और जनप्रतिनिधियों ने फूल-माला व गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।पदभार संभालने के बाद नवनियुक्त बीपीआरओ सौरभ कुमार ने कहा कि पंचायतों में विकास कार्यों में पारदर्शिता लाना और सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। इस दौरान सभी पंचायत सचिवों को पंचायत जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर कार्य करने की अपील की।उन्होंने पंचायत सरकार भवन को सक्रिय करने तथा नल-जल योजना में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही पंचायतों में लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने की बात कही।इस मौके पर प्रखंड प्रमुख कृष्णदेव चौधरी, पंचायत सचिव, नगीना पासवान, रजनीकांत कुमार,मुखिया प्रतिनिधि राधेश्याम चौधरी, सुशील चौधरी, साधना कुमारी सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।।
    3
    नए पंचायती राज पदाधिकारी सौरभ कुमार ने संभाला पदभार, 
----- कर्मीयों सहित जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत। दिए कई निर्देश।
नौतन/ प्रखंड के नए पंचायती राज पदाधिकारी के रूप में सौरभ कुमार ने मंगलवार को अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करते ही प्रखंड कार्यालय के कर्मियों और जनप्रतिनिधियों ने फूल-माला व गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।पदभार संभालने के बाद नवनियुक्त बीपीआरओ सौरभ कुमार ने कहा कि पंचायतों में विकास कार्यों में पारदर्शिता लाना और सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। इस दौरान सभी पंचायत सचिवों को पंचायत जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर कार्य करने की अपील की।उन्होंने पंचायत सरकार भवन को सक्रिय करने तथा नल-जल योजना में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही पंचायतों में लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने की बात कही।इस मौके पर प्रखंड प्रमुख कृष्णदेव चौधरी, पंचायत सचिव, नगीना पासवान, रजनीकांत कुमार,मुखिया प्रतिनिधि राधेश्याम चौधरी, सुशील चौधरी, साधना कुमारी सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।।
    user_मुकेश कुमार
    मुकेश कुमार
    Press advisory नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    12 hrs ago
  • मोतिहारी में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 25 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। छतौनी पुलिस ने मामले में कथित सरगना को गिरफ्तार किया है। डीएसपी ने कार्रवाई और मामले से जुड़ी जानकारी साझा की। पूरी खबर और पुलिस की कार्रवाई जानने के लिए वीडियो अंत तक देखें। KSR BIHAR NEWS | भरोसेमंद स्थानीय खबरें #MotihariNews #MotihariPolice #PoliceAction #CrimeNews #BiharNews #KSRBiharNews
    1
    मोतिहारी में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 25 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। छतौनी पुलिस ने मामले में कथित सरगना को गिरफ्तार किया है। डीएसपी ने कार्रवाई और मामले से जुड़ी जानकारी साझा की।
पूरी खबर और पुलिस की कार्रवाई जानने के लिए वीडियो अंत तक देखें।
KSR BIHAR NEWS | भरोसेमंद स्थानीय खबरें
#MotihariNews #MotihariPolice #PoliceAction #CrimeNews #BiharNews #KSRBiharNews
    user_Ksr bihar news
    Ksr bihar news
    Content Creator (YouTuber) सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    10 min ago
  • सुगौली नगर क्षेत्र के वार्ड 8 में लगा शिविर, लोगों ने अपनी नाला और चापाकल लगाने की मांग रखी।
    1
    सुगौली नगर क्षेत्र के वार्ड 8 में लगा शिविर, लोगों ने अपनी नाला और चापाकल लगाने की मांग रखी।
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    3 hrs ago
  • खेत की सिंचाई बनी मौत की वजह! पानी के विवाद में फरसा से हमला, एक की गई जान बगहा के रामनगर से बड़ी खबर है, जहां खेत में नहर के पानी से पटवन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि विवाद के दौरान फारसा से किए गए हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान एक घायल की मौत हो गई। मामला रामनगर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव का है। बताया जा रहा है कि नहर के पानी से खेत की सिंचाई को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान पकड़ी गांव निवासी भगेलू चौधरी, चंदन चौधरी और कृष्णा चौधरी पर खटौरी गांव निवासी मैनेजर मांझी और गुड्डू मांझी पर फारसा से हमला करने का आरोप है। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए GMCH बेतिया रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान मैनेजर मांझी की मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल गुड्डू मांझी का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही रामनगर एसडीपीओ सत्येंद्र राम के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। एसडीपीओ सत्येंद्र राम ने बताया कि खेत में पानी पटवन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें दो लोग घायल हुए थे। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। परिजनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    खेत की सिंचाई बनी मौत की वजह! पानी के विवाद में फरसा से हमला, एक की गई जान
बगहा के रामनगर से बड़ी खबर है, जहां खेत में नहर के पानी से पटवन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि विवाद के दौरान फारसा से किए गए हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान एक घायल की मौत हो गई।
मामला रामनगर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव का है। बताया जा रहा है कि नहर के पानी से खेत की सिंचाई को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान पकड़ी गांव निवासी भगेलू चौधरी, चंदन चौधरी और कृष्णा चौधरी पर खटौरी गांव निवासी मैनेजर मांझी और गुड्डू मांझी पर फारसा से हमला करने का आरोप है।
हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए GMCH बेतिया रेफर कर दिया गया।
इलाज के दौरान मैनेजर मांझी की मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल गुड्डू मांझी का इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही रामनगर एसडीपीओ सत्येंद्र राम के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया।
एसडीपीओ सत्येंद्र राम ने बताया कि खेत में पानी पटवन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें दो लोग घायल हुए थे। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। परिजनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
फिलहाल घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • बुजुर्ग महिला का गला रेता, दो उंगलियां काटकर सिरहाने रखीं! दर्दनाक हत्या बेतिया के कालीबाग थाना क्षेत्र के पक्के फुलवारी इलाके में बुधवार की अहले सुबह एक बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दो मंजिला मकान के कमरे में महिला का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। महिला का गला रेता गया था, जबकि बाएं हाथ की दो उंगलियां काटकर सिर के पास रखी गई थीं। दाएं हाथ पर भी धारदार हथियार से जख्म के निशान मिले हैं। मृतका की पहचान बच्ची देवी, पति स्वर्गीय काशी महतो के रूप में हुई है। बताया गया कि उनके पति की करीब तीन वर्ष पहले स्वाभाविक मौत हो चुकी है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि वारदात के समय घर के सभी सदस्य अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। मृतका के साथ तीसरे नंबर की पतोहू अंजू देवी और पोती स्वीटी कुमारी भी कमरे में सोई थीं। बताया गया कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। बुधवार की सुबह करीब चार बजे अंजू देवी ने आवाज देकर देवरानी पूजा देवी और सुमन देवी को बुलाया। उन्होंने बताया कि मां के साथ कुछ अनहोनी हो गई है। इसके बाद परिजन कमरे में पहुंचे और मृतका के चेहरे से कपड़ा हटाया तो सामने का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। महिला का गला रेता हुआ था। बाएं हाथ की दो उंगलियां कटी हुई थीं और उन्हें सिर के पास रखा गया था। दाएं हाथ पर भी कटे हुए जख्म के निशान थे। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही कालीबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस अब घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। परिजनों के अनुसार, करीब तीन महीने पहले इसी घर में मोबाइल चोरी की घटना हुई थी। इसके बाद सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे। अब पुलिस पुराने चोरी के मामले और बुजुर्ग महिला की हत्या के बीच किसी संभावित कड़ी समेत कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। घर में पांच कमरे हैं और चार भाइयों के लिए अलग-अलग कमरे हैं। तीन भाई विवाहित हैं, जबकि एक अविवाहित है। घटना के समय सभी अपने-अपने कमरों में सोने की बात सामने आई है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह क्या है, वारदात को किसने अंजाम दिया और कमरे के अंदर बंद होने के बावजूद हत्यारा कैसे पहुंचा—इन सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं। कालीबाग थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और परिजनों से पूछताछ के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।
    1
    बुजुर्ग महिला का गला रेता, दो उंगलियां काटकर सिरहाने रखीं! दर्दनाक हत्या
बेतिया के कालीबाग थाना क्षेत्र के पक्के फुलवारी इलाके में बुधवार की अहले सुबह एक बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दो मंजिला मकान के कमरे में महिला का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। महिला का गला रेता गया था, जबकि बाएं हाथ की दो उंगलियां काटकर सिर के पास रखी गई थीं। दाएं हाथ पर भी धारदार हथियार से जख्म के निशान मिले हैं।
मृतका की पहचान बच्ची देवी, पति स्वर्गीय काशी महतो के रूप में हुई है। बताया गया कि उनके पति की करीब तीन वर्ष पहले स्वाभाविक मौत हो चुकी है।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि वारदात के समय घर के सभी सदस्य अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। मृतका के साथ तीसरे नंबर की पतोहू अंजू देवी और पोती स्वीटी कुमारी भी कमरे में सोई थीं। बताया गया कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।
बुधवार की सुबह करीब चार बजे अंजू देवी ने आवाज देकर देवरानी पूजा देवी और सुमन देवी को बुलाया। उन्होंने बताया कि मां के साथ कुछ अनहोनी हो गई है। इसके बाद परिजन कमरे में पहुंचे और मृतका के चेहरे से कपड़ा हटाया तो सामने का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए।
महिला का गला रेता हुआ था। बाएं हाथ की दो उंगलियां कटी हुई थीं और उन्हें सिर के पास रखा गया था। दाएं हाथ पर भी कटे हुए जख्म के निशान थे। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई।
सूचना मिलते ही कालीबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस अब घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
परिजनों के अनुसार, करीब तीन महीने पहले इसी घर में मोबाइल चोरी की घटना हुई थी। इसके बाद सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे। अब पुलिस पुराने चोरी के मामले और बुजुर्ग महिला की हत्या के बीच किसी संभावित कड़ी समेत कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
घर में पांच कमरे हैं और चार भाइयों के लिए अलग-अलग कमरे हैं। तीन भाई विवाहित हैं, जबकि एक अविवाहित है। घटना के समय सभी अपने-अपने कमरों में सोने की बात सामने आई है।
पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह क्या है, वारदात को किसने अंजाम दिया और कमरे के अंदर बंद होने के बावजूद हत्यारा कैसे पहुंचा—इन सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं।
कालीबाग थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और परिजनों से पूछताछ के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.