मनोबल सत्र 2026कआ कालेज में लाईव प्रसारण, विद्यार्थियों ने सीखे तनाव मुक्ति और सफलता के मंत्र "मनोबल सत्र 2026" का कॉलेज में लाइव प्रसारण, विद्यार्थियों ने सीखे तनाव मुक्ति और सफलता के मंत्र निवाली,31 मार्च मंगलवार (स्वतंत्र पत्रकार सुनील सोनी)नगर के पद्मश्री स्व. कांता बहन त्यागी शासकीय महाविद्यालय निवाली में उच्च शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश द्वारा नेशनल टास्क फोर्स (NTF) अंतर्गत आयोजित चार दिवसीय विशेष मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम "मनोबल सत्र 2026" सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विभाग की इस अभिनव पहल के अंतर्गत महाविद्यालय में विद्यार्थियों के बीच लाइव प्रसारण यूट्यूब के माध्यम से किया गया। "एक स्वस्थ मन ही सफल भविष्य की कुंजी है" के ध्येय वाक्य के साथ आयोजित इन सत्रों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से मुक्त करना, सकारात्मक सोच विकसित करना और जीवन कौशल (Life Skills) के प्रति जागरूक करना था। चार दिनों तक चले विभिन्न मनोबल सत्रों में देश के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया । AIIMS भोपाल के डॉ. तन्मय जोशी ने मानसिक तनाव से निपटने की वैज्ञानिक पद्धतियाँ बताईं । वहीं महाराष्ट्र में सेवारत IPS श्री मनोज कुमार शर्मा ने 'बिना तनाव के लक्ष्य प्राप्ति' विषय पर अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों में अभूतपूर्व उत्साह का संचार करते हुए कहा कि "बिना किसी दबाव के अपने सपनों का पीछा करना ही सच्ची जीत है।" । श्री सत्य साई सेवा संगठन द्वारा आयोजित विशेष 'ध्यान सत्र' में विद्यार्थियों को एकाग्रता बढ़ाने के व्यावहारिक तरीके सिखाए गए।"तनाव प्रबंधन केवल परीक्षा के लिए नहीं, बल्कि जीवन की हर जंग जीतने के लिए ज़रूरी है।" प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक डॉ. रितू नंदा ने सामाजिक दबाव और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने के गुर सिखाए और कहा कि एक स्वस्थ मन, सफल भविष्य की नींव होता है। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण एवं उद्देश्य कॉलेज के सभागार में आयोजित इस लाइव प्रसारण के दौरान विद्यार्थियों ने परीक्षा के भय को दूर कर आत्मविश्वास में वृद्धि करना, बेहतर परिणाम के लिए प्रभावी समय प्रबंधन और अनुशासन,विपरीत परिस्थितियों में मानसिक और भावनात्मक संतुलन बनाए रखना जैसे कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मार्गदर्शन प्राप्त किया । कॉलेज प्रशासन की प्रतिक्रिया इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. के. तावड़े ने कहा कि "उच्च शिक्षा विभाग की यह पहल सराहनीय है। कॉलेज में इस सत्र के लाइव प्रसारण से विद्यार्थियों को न केवल विषय विशेषज्ञों को सुनने का मौका मिला, बल्कि उन्हें यह भी समझ आया कि मानसिक स्वास्थ्य ही उनकी असली शक्ति है।" मेंटल हेल्थ क्लब प्रभारी डॉ. चाँदनी गोले ने बताया कि "आज के दौर में विद्यार्थी न केवल शैक्षणिक बल्कि कई सामाजिक और भावनात्मक दबावों से भी जूझ रहे हैं। विभाग की यह पहल विद्यार्थियों के भीतर के 'डर' को 'धैर्य' में बदलने का काम करेगी। मेंटल हेल्थ क्लब आगे भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को एक सुरक्षित और स्वस्थ मानसिक वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।" प्रयास सराहनीय है, जिससे विद्यार्थियों को देश के ख्याति प्राप्त विशेषज्ञों से सीधे जुड़ने का अवसर मिला। यह सत्र उन्हें न केवल परीक्षा बल्कि जीवन की हर चुनौती के लिए तैयार करेगा। सभी विद्यार्थियों ने एक स्वर में माना कि ऐसे सत्रों से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और अब वे अधिक सकारात्मक ऊर्जा के साथ अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। परीक्षा से कुछ माह पूर्व इस तरह कि अनूठी पहल उच्च शिक्षा विभाग के इस कार्यक्रम में कॉलेज के समस्त प्राध्यापक, स्टाफ और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
मनोबल सत्र 2026कआ कालेज में लाईव प्रसारण, विद्यार्थियों ने सीखे तनाव मुक्ति और सफलता के मंत्र "मनोबल सत्र 2026" का कॉलेज में लाइव प्रसारण, विद्यार्थियों ने सीखे तनाव मुक्ति और सफलता के मंत्र निवाली,31 मार्च मंगलवार (स्वतंत्र पत्रकार सुनील सोनी)नगर के पद्मश्री स्व. कांता बहन त्यागी शासकीय महाविद्यालय निवाली में उच्च शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश द्वारा नेशनल टास्क फोर्स (NTF) अंतर्गत आयोजित चार दिवसीय विशेष मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम "मनोबल सत्र 2026" सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विभाग की इस अभिनव पहल के अंतर्गत महाविद्यालय में विद्यार्थियों के बीच लाइव प्रसारण यूट्यूब के माध्यम से किया गया। "एक स्वस्थ मन ही सफल भविष्य की कुंजी है" के ध्येय वाक्य के साथ आयोजित इन सत्रों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से मुक्त करना, सकारात्मक सोच विकसित करना और जीवन कौशल (Life Skills) के प्रति जागरूक करना था। चार दिनों तक चले विभिन्न मनोबल सत्रों में देश के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया । AIIMS भोपाल के डॉ. तन्मय जोशी ने मानसिक तनाव से निपटने की वैज्ञानिक पद्धतियाँ बताईं । वहीं महाराष्ट्र में सेवारत IPS श्री मनोज कुमार शर्मा ने 'बिना तनाव के लक्ष्य प्राप्ति' विषय पर अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों में अभूतपूर्व उत्साह का संचार करते हुए कहा कि "बिना किसी दबाव के अपने सपनों का पीछा करना ही सच्ची जीत है।" । श्री सत्य साई सेवा संगठन द्वारा आयोजित विशेष 'ध्यान सत्र' में विद्यार्थियों को एकाग्रता बढ़ाने के व्यावहारिक तरीके सिखाए गए।"तनाव प्रबंधन केवल परीक्षा के लिए नहीं, बल्कि जीवन की हर जंग जीतने के लिए ज़रूरी है।" प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक डॉ. रितू नंदा ने सामाजिक दबाव और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने के गुर सिखाए और कहा कि एक
स्वस्थ मन, सफल भविष्य की नींव होता है। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण एवं उद्देश्य कॉलेज के सभागार में आयोजित इस लाइव प्रसारण के दौरान विद्यार्थियों ने परीक्षा के भय को दूर कर आत्मविश्वास में वृद्धि करना, बेहतर परिणाम के लिए प्रभावी समय प्रबंधन और अनुशासन,विपरीत परिस्थितियों में मानसिक और भावनात्मक संतुलन बनाए रखना जैसे कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मार्गदर्शन प्राप्त किया । कॉलेज प्रशासन की प्रतिक्रिया इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. के. तावड़े ने कहा कि "उच्च शिक्षा विभाग की यह पहल सराहनीय है। कॉलेज में इस सत्र के लाइव प्रसारण से विद्यार्थियों को न केवल विषय विशेषज्ञों को सुनने का मौका मिला, बल्कि उन्हें यह भी समझ आया कि मानसिक स्वास्थ्य ही उनकी असली शक्ति है।" मेंटल हेल्थ क्लब प्रभारी डॉ. चाँदनी गोले ने बताया कि "आज के दौर में विद्यार्थी न केवल शैक्षणिक बल्कि कई सामाजिक और भावनात्मक दबावों से भी जूझ रहे हैं। विभाग की यह पहल विद्यार्थियों के भीतर के 'डर' को 'धैर्य' में बदलने का काम करेगी। मेंटल हेल्थ क्लब आगे भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को एक सुरक्षित और स्वस्थ मानसिक वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।" प्रयास सराहनीय है, जिससे विद्यार्थियों को देश के ख्याति प्राप्त विशेषज्ञों से सीधे जुड़ने का अवसर मिला। यह सत्र उन्हें न केवल परीक्षा बल्कि जीवन की हर चुनौती के लिए तैयार करेगा। सभी विद्यार्थियों ने एक स्वर में माना कि ऐसे सत्रों से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और अब वे अधिक सकारात्मक ऊर्जा के साथ अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। परीक्षा से कुछ माह पूर्व इस तरह कि अनूठी पहल उच्च शिक्षा विभाग के इस कार्यक्रम में कॉलेज के समस्त प्राध्यापक, स्टाफ और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
- निवाली: श्रीराम वनवास के प्रसंग पर भावुक हुए श्रद्धालु, श्रीराम-सीता के स्वरूपों ने किया मंत्रमुग्ध : वन गमन दौरान श्रोताओं की आंखें छलकी निवाली।31 मार्च मंगलवार ( स्वतंत्र पत्रकार सुनील सोनी) नगर में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के दौरान आज 'श्रीराम वनवास' का हृदयस्पर्शी प्रसंग सुनाया गया। प्रख्यात कथावाचक पंडित रमेश चन्द्र शर्मा ने जब प्रभु श्रीराम के वन गमन का मार्मिक वर्णन किया, तो पाण्डाल में मौजूद श्रद्धालुओं की आँखें छलक आईं। भक्ति और भाव का अनूठा संगम कथा के दौरान जब श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के स्वरूप मंच पर अवतरित हुए, तो पूरा वातावरण 'जय श्री राम' के जयघोष से गुंजायमान हो गया। पंडित जी ने अपनी सुमधुर वाणी में बताया कि कैसे पिता के वचनों को निभाने के लिए प्रभु ने राजसी सुखों का त्याग कर सहर्ष वनवास स्वीकार किया। उनके साथ माता सीता और अनुज लक्ष्मण का वन की ओर प्रस्थान करना त्याग और कर्तव्य की पराकाष्ठा को दर्शाता है। मार्मिक भजनों पर थिरके श्रद्धालु कथा के बीच-बीच में प्रस्तुत किए गए वनवास प्रसंग के भजनों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। झांकी के माध्यम से दिखाए गए इस दृश्य ने उपस्थित जनसमूह को त्रेतायुग की जीवंत अनुभूति कराई। नगर में भक्तिमय माहौल श्रीराम कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। स्थानीय आयोजन समिति ने बताया कि कथा के माध्यम से नई पीढ़ी को रामायण के आदर्शों और संस्कारों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में भगवान की आरती की गई और प्रसाद वितरण के साथ दिन की कथा का विश्राम हुआ।4
- खरगोन जिले में पेट्रोल पंप पर गुटखा थूकने से रोका, युवक ने पंप कर्मी और पंप संचालक जयदीप पटेल को दी जान से मारने की धमकी1
- पानसेमल ।भगवान महावीर की जयंती पर सकल जैन श्रीसंघ द्वारा अहिंसा परमोधर्म संदेश के साथ मुख्य मार्गो से शोभायात्रा निकाली।जलगोन रोड से प्रारंभ हुई शोभायात्रा में महावीर भगवान के जयकारों के साथ आसपास ग्रामों से समाजजन शामिल रहे।समाज के वरिष्ठजनों ने भगवान महावीर के आदर्शो पर चलने की बात कहते हुए सभी को जयंती की बधाई दि।समाज के वरिष्ठ अशोक जैन ने कहा कि जियो और जीने दो के संदेश के साथ शोभायात्रा निकाली जो महात्मा गांधी पब्लिक स्कूल में समाप्त हुई,जहां छोटे बच्चों ने सुंदर गीतों,कविताओं की प्रस्तुतियां दी।समाज द्वारा प्रश्न उत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसके बाद समाजजनों ने स्नेहभोज और प्रसादी प्राप्त कर समापन किया।आयोजन में नगर सहित आमदा,जूनापानी,दौड़वाडा,टेमला, जलगोन व अन्य ग्रामों से समाजजन शामिल रहे।कार्यक्रम का संचालन मनु जैन ने किया समाज के अध्यक्ष हेमंत जैन बिन्नी द्वारा सभी का आभार जताया।1
- सेंधवा (निमाड़): सेंधवा के समीप ग्राम चाटली में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने ही सगे बेटे पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मक्का बेचने की बात को लेकर पिता भुवान सिंह और उसके बेटे आकाश के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर पिता ने बेटे पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन घायल आकाश को 108 एंबुलेंस की सहायता से सेंधवा सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल बड़वानी रेफर कर दिया। अस्पताल प्रबंधन द्वारा घटना की सूचना सेंधवा ग्रामीण थाने में दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं घायल आकाश की मां और पत्नी ने घटना को लेकर दुख जताते हुए बताया कि मामूली विवाद ने इतना बड़ा रूप ले लिया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।1
- बड़वानी। सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक रविवार रात श्री गौड़ मालवी ब्राह्मण समाज धर्मशाला में आयोजित हुई, जिसमें भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर विस्तृत चर्चा कर कई महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए। बैठक में तय किया गया कि 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव पारंपरिक रूप से मनाया जाएगा। इस अवसर पर दोपहर 4 बजे कालिका माता मंदिर परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मोटी माता मंदिर, रणजीत चौक और रानीपुरा स्थित समाज धर्मशाला पहुंचेगी, जहां महाआरती के बाद प्रसादी वितरण किया जाएगा। समाजजनों से अपील की गई है कि वे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हों। पुरुष धोती-कुर्ता या पजामा-कुर्ता तथा महिलाएं लाल-पीली साड़ी धारण करेंगी। आयोजन को भव्य बनाने के लिए अलग-अलग समितियों का गठन भी किया जाएगा, जो अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का कार्य करेंगी। बैठक में महिला मंडल गठन का निर्णय लिया गया, जिसके लिए 10 अप्रैल तक सभी ब्राह्मण समाजों से संपर्क कर गठन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। वहीं 6 अप्रैल से प्रतिदिन रात 8 बजे धर्मशाला में बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके अलावा 5 अप्रैल को बृहद बैठक आयोजित होगी।जिसमे भोजन भी रहेगा जिसमें समाजजन बड़ी संख्या में शामिल होंगे। परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 19 अप्रैल को शाम 7 बजे महाप्रसादी का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें दाल, चावल, मिक्स सब्जी और श्रीखंड परोसा जाएगा। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए बैंड-बाजे सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी और अधिक से अधिक समाजजनों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।1
- पेट्रोल डीजल को ला रहे जहाज से नेवी के जवान ने किया विडिओ वाइरल, कहाँ दुनिया मे पेट्रोल डीजल के भाव दुगुने हो गए है क्युकी युद्ध चल रहा है। परन्तु हमें गर्व होना चाहिए की हम भारतीय है और हमारे देश मे पेट्रोल, डीजल के भाव नहीं बड़े है। जो पहले भाव थे आज भी वही है। हम् भारतीय है हमें अपने देश का साथ देना चाहिए और भारतीय सरकार पर गर्व करना चाहिए।1
- धार में 1.17 करोड़ की ठगी के फरार आरोपी गिरफ्तार: 15-20% रिटर्न का लालच देकर निवेश हड़पा; 3 साल बाद गुजरात से तीनों पकड़े गए राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार न्यूज/धार पुलिस ने सोमवार को एक चर्चित ठगी प्रकरण में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वर्षों से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 25 मार्च 2026 को गुजरात के अलग-अलग शहरों से इन आरोपियों को पकड़ा था। इस पूरे मामले का खुलासा सोमवार को किया गया। कोतवाली थाने में वर्ष 2023 में यह प्रकरण धारा 420, 409, 34 सहित अन्य धाराओं में दर्ज किया गया था। फरियादी नईम उर्फ मुन्ना खान (49), निवासी डाबरी के पास हटवाड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि अतुल ताम्हणे (बदनावर), अमजद खान (श्रीनगर कॉलोनी, धार) और अन्य आरोपियों ने "केपीटल एंड मार्केटिंग लिमिटेड" नामक कंपनी बनाई थी। आरोपियों ने लोगों को निवेश पर हर महीने 15 से 20 प्रतिशत तक का ब्याज देने का लालच दिया। उन्होंने निवेशकों को विश्वास दिलाया कि उनका पैसा तेजी से बढ़ेगा और सुरक्षित रहेगा। इस लालच में आकर कई लोगों से अलग-अलग स्कीमों के नाम पर एग्रीमेंट भी करवाए गए। लोकेशन बदलकर पुलिस से बच रहे थे आरोपी इसी तरीके से आरोपियों ने कई लोगों से करीब 1 करोड़ 17 लाख रुपए की राशि एकत्रित कर ली। हालांकि, बाद में उन्होंने न तो निवेशकों का पैसा लौटाया और न ही कोई ब्याज दिया। मामला दर्ज होते ही सभी आरोपी फरार हो गए थे और लगातार अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस से बचते रहेलंबे समय तक कोई सुराग नहीं मिलने के बाद, कोतवाली थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद, 25 मार्च 2026 को गुजरात के अलग-अलग शहरों से आरोपी अतुल ताम्हणे और गौरव ताम्हणे को गिरफ्तार किया गया। दोनों को कोर्ट में पेश कर जिला जेल धार भेजा गया, जहां से पुलिस रिमांड प्राप्त कर उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। प्रकरण के एक अन्य आरोपी अमजद पिता एजाज खान को दाहोद से गिरफ्तार किया गया है, जिसे न्यायालय में पेश किया जाना है।1
- निवाली में गूँजी राम-विवाह की दिव्य गूँज: पंडित रमेश शर्मा जी ने जनकपुर के सौभाग्य का किया भावपूर्ण वर्णन निवाली। 31 मार्च मंगलवार (स्वतंत्र पत्रकार सुनील सोनी)आस्था और भक्ति के पावन संगम "श्रीराम कथा" के सातवें दिन, प्रसिद्ध कथावाचक पंडित रमेश शर्मा जी के मुखारविंद से भगवान राम और सीता जी के विवाह प्रसंग का अत्यंत मनमोहक वर्णन किया गया। निवाली के पंचमुखी हनुमान मंदिर समिति के तत्वाधान में आयोजित इस कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा, जो भक्ति के रस में सराबोर नजर आए। जनकपुर वासियों के सौभाग्य की सराहना पंडित रमेश शर्मा जी ने अपने प्रवचनों में कहा कि जनकपुर के निवासी अत्यंत भाग्यशाली थे, जिन्हें साक्षात् मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम और उनके तीनों भाइयों—लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के दर्शन करने का पुण्य प्राप्त हुआ। उन्होंने तुलसीदास जी महाराज की चौपाइयों का संदर्भ देते हुए बताया कि किस प्रकार राम-विवाह का वर्णन करते हुए स्वयं गोस्वामी जी भी परम आनंद में डूब गए थे। दिव्य राजकुमारियों का सौभाग्य और दैवीय मिलन कथा के दौरान पंडित जी ने माता सीता और उनकी बहनों (उर्मिला, मांडवी और श्रुतकीर्ति) के सौभाग्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्हें श्री राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न जैसे योग्य वर प्राप्त हुए। यह केवल एक विवाह नहीं, बल्कि दैवीय शक्तियों का वह मिलन था जिसने संपूर्ण ब्रह्मांड को हर्षित कर दिया। वीडियो विश्लेषण: कथा और भजनों की झलक वीडियो 1: "तम्मना यही है... अभी हमने जी भर के देखा नहीं" इस वीडियो में एक अत्यंत मार्मिक और मधुर भजन की प्रस्तुति देखी जा सकती है। शीर्षक: प्रभु के दर्शन की प्यास: "अभी हमने जी भर के देखा नहीं" विवरण: मंच पर प्रभु श्री राम, लक्ष्मण और माता सीता के स्वरूपों के साथ पंडित जी और संगीत मंडली इस भजन के माध्यम से भक्तों के हृदय को छू रही है। पांडाल में बैठे सैकड़ों श्रद्धालु, विशेषकर महिलाएं और बच्चे, पूरी तन्मयता के साथ ताली बजाते हुए भजन का आनंद ले रहे हैं। यह दृश्य भक्तों की उस तड़प को दर्शाता है जो भगवान के दर्शन के लिए कभी कम नहीं होती। वीडियो 2: "जनकपुर का आनंद और तुलसीदास जी की प्रसन्नता" इस अंश में पंडित रमेश शर्मा जी विवाह प्रसंग की सूक्ष्म व्याख्या कर रहे हैं। शीर्षक: विवाह प्रसंग: जहाँ शब्द कम और भाव अनंत हो गए विवरण: पंडित जी पीले वस्त्रों में सुशोभित होकर बहुत ही सरल और प्रभावी भाषा में जनकपुर के उल्लास का वर्णन कर रहे हैं। उनके प्रवचन की शैली इतनी जीवंत है कि पूरा पांडाल शांत होकर भक्ति भाव में डूबा हुआ है। भक्ति की पराकाष्ठा: कथा के अंत में "राम-विवाह" के जयकारों से पूरा परिसर गूँज उठा। भक्तों ने आरती में भाग लिया और प्रभु के इस मंगलकारी प्रसंग का स्मरण करते हुए अपने जीवन को धन्य बनाया।4