भारी बारिश से बने हालातों के मद्देनजर धौलपुर पुलिस अलर्ट मोड पर नदी-रपटों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में पुलिस की लगातार निगरानी पार्वती डैम के चार गेट खोलकर पार्वती नदी में की गई जल निकासी, सैंपऊ, कौलारी, मनियां एवं राजाखेड़ा क्षेत्रों सहित पूरे जिले में पुलिस की विशेष निगरानी जिले में पिछले दिनों से जारी भारी बारिश के कारण कई बांध, जलाशय, नदी, नाले एवं तालाब उफान पर हैं। पार्वती डैम के चार गेट खोलकर पार्वती नदी में जल निकासी किए जाने के बाद सैंपऊ, कौलारी, मनियां एवं राजाखेड़ा क्षेत्र में पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। जिले की विभिन्न रपटों एवं निचले इलाकों में भी पानी की चादर चल रही है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री वैभव शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी श्री श्रवण कुमार झोरड़ के सुपरविजन में धौलपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस बल को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।धौलपुर पुलिस की टीमें अपने-अपने थाना क्षेत्रों में नदी, रपट, पुलिया, बांध, जलाशय एवं जलभराव वाले संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रख रही हैं। जहां पानी का बहाव अधिक है अथवा आवागमन जोखिमपूर्ण है, वहां पुलिसकर्मियों द्वारा मौके पर मौजूद रहकर आमजन को सुरक्षित आवागमन के लिए समझाइश दी जा रही है। पुलिस द्वारा विशेष रूप से ऐसे स्थानों पर नजर रखी जा रही है जहां पानी की तेज धार, बढ़ता जलस्तर अथवा जलभराव के कारण आवागमन प्रभावित होने की संभावना है। आवश्यकता के अनुसार स्थानीय प्रशासन एवं संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। धौलपुर पुलिस की जिलेवासियों से अपील की है कि बारिश एवं नदी-नालों में बढ़े जलस्तर को देखते हुए सावधानी ही सुरक्षा है। पानी से भरी रपट, पुलिया या नदी को पार करने का जोखिम न उठाएं। तेज बहाव वाले पानी में पैदल, बाइक अथवा वाहन लेकर जाने से बचें। बच्चों एवं बुजुर्गों को नदी, बांध, रपट एवं जलभराव वाले स्थानों से दूर रखें। जलभराव वाले क्षेत्रों में विद्युत पोल, तारों एवं अन्य विद्युत उपकरणों से दूरी बनाए रखें। सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली अपुष्ट सूचनाओं पर विश्वास न करें तथा केवल अधिकृत प्रशासनिक एवं पुलिस सूचनाओं पर भरोसा करें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन को सूचना दें। धौलपुर पुलिस की सोशल मीडिया टीम द्वारा भी जिले में बारिश एवं बढ़ते जलस्तर की स्थिति को देखते हुए आमजन को लगातार जागरूक किया जा रहा है। नदी, रपट एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से जाने से बचने तथा सुरक्षित रहने के संबंध में सावधानी संदेश एवं एडवाइजरी लगातार प्रसारित की जा रही हैं। धौलपुर पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। जिलेवासियों से अपील है कि प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और स्वयं सुरक्षित रहने के साथ-साथ दूसरों को भी सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित करें।
भारी बारिश से बने हालातों के मद्देनजर धौलपुर पुलिस अलर्ट मोड पर नदी-रपटों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में पुलिस की लगातार निगरानी पार्वती डैम के चार गेट खोलकर पार्वती नदी में की गई जल निकासी, सैंपऊ, कौलारी, मनियां एवं राजाखेड़ा क्षेत्रों सहित पूरे जिले में पुलिस की विशेष निगरानी जिले में पिछले दिनों से जारी भारी बारिश के कारण कई बांध, जलाशय, नदी, नाले एवं तालाब उफान पर हैं। पार्वती डैम के चार गेट खोलकर पार्वती नदी में जल निकासी किए जाने के बाद सैंपऊ, कौलारी, मनियां एवं राजाखेड़ा क्षेत्र में पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। जिले की विभिन्न रपटों एवं निचले इलाकों में भी पानी की चादर चल रही है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान
के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री वैभव शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी श्री श्रवण कुमार झोरड़ के सुपरविजन में धौलपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस बल को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।धौलपुर पुलिस की टीमें अपने-अपने थाना क्षेत्रों में नदी, रपट, पुलिया, बांध, जलाशय एवं जलभराव वाले संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रख रही हैं। जहां पानी का बहाव अधिक है अथवा आवागमन जोखिमपूर्ण है, वहां पुलिसकर्मियों द्वारा मौके पर मौजूद रहकर आमजन को सुरक्षित आवागमन के लिए समझाइश दी जा रही है। पुलिस द्वारा विशेष रूप से ऐसे स्थानों पर नजर रखी जा रही है जहां पानी की तेज धार, बढ़ता जलस्तर अथवा जलभराव के
कारण आवागमन प्रभावित होने की संभावना है। आवश्यकता के अनुसार स्थानीय प्रशासन एवं संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। धौलपुर पुलिस की जिलेवासियों से अपील की है कि बारिश एवं नदी-नालों में बढ़े जलस्तर को देखते हुए सावधानी ही सुरक्षा है। पानी से भरी रपट, पुलिया या नदी को पार करने का जोखिम न उठाएं। तेज बहाव वाले पानी में पैदल, बाइक अथवा वाहन लेकर जाने से बचें। बच्चों एवं बुजुर्गों को नदी, बांध, रपट एवं जलभराव वाले स्थानों से दूर रखें। जलभराव वाले क्षेत्रों में विद्युत पोल, तारों एवं अन्य विद्युत उपकरणों से दूरी बनाए रखें। सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली अपुष्ट सूचनाओं पर विश्वास न करें तथा केवल अधिकृत प्रशासनिक
एवं पुलिस सूचनाओं पर भरोसा करें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन को सूचना दें। धौलपुर पुलिस की सोशल मीडिया टीम द्वारा भी जिले में बारिश एवं बढ़ते जलस्तर की स्थिति को देखते हुए आमजन को लगातार जागरूक किया जा रहा है। नदी, रपट एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से जाने से बचने तथा सुरक्षित रहने के संबंध में सावधानी संदेश एवं एडवाइजरी लगातार प्रसारित की जा रही हैं। धौलपुर पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। जिलेवासियों से अपील है कि प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और स्वयं सुरक्षित रहने के साथ-साथ दूसरों को भी सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित करें।
- नगर निकाय चुनाव को लेकर धौलपुर पुलिस का सख्त सुरक्षा प्लान मुख्य बाजारों से गली-मोहल्लों तक फ्लैग मार्च, पोलिंग बूथों का किया भौतिक निरीक्षण असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश—चुनाव प्रक्रिया प्रभावित करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई जिले में आगामी 09 एवं 11 सितंबर को होने वाले 07 नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए धौलपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह अलर्ट मोड पर कर दिया है। चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, मतदाताओं में सुरक्षा का भरोसा कायम करने तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर फ्लेग मार्च किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री वैभव शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी श्री श्रवण कुमार झोरड़ के सुपरविजन में आज पुलिस टीमों ने विभिन्न चुनावी क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया।पुलिस टीमों ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों, गली-मोहल्लों एवं प्रमुख मार्गों पर पैदल एवं वाहनों के माध्यम से फ्लैग मार्च कर पुलिस की सक्रिय एवं प्रभावी मौजूदगी का प्रदर्शन किया। फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन को निर्भीक होकर मतदान करने का संदेश दिया गया, वहीं असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, भय का वातावरण बनाने अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न पोलिंग बूथों का भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान बूथों के आसपास के क्षेत्र, प्रवेश एवं निकास मार्ग, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, पहुंच मार्ग एवं सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया गया। चुनाव को लेकर पुलिस द्वारा संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर अतिरिक्त निगरानी, नियमित पेट्रोलिंग एवं प्रभावी पुलिसिंग की जा रही है। चुनावी क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की संभावना वाले व्यक्तियों पर भी पुलिस की विशेष नजर है। पुलिस द्वारा रूट डॉमिनेशन, प्रभावी गश्त एवं फील्ड इंटेलिजेंस को मजबूत करते हुए किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए पुलिस रिस्पॉन्स सिस्टम को सक्रिय रखा गया है।आमजन से अपील की है कि किसी भी दबाव, भय अथवा प्रलोभन में आए बिना अपने मताधिकार का स्वतंत्र रूप से प्रयोग करें। चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान ने कहा कि नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराना धौलपुर पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। चुनाव प्रक्रिया में व्यवधान उत्पन्न करने, मतदाताओं को प्रभावित करने, धमकाने अथवा कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध तत्काल एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।4
- नगर निकाय चुनाव को लेकर धौलपुर पुलिस का सख्त सुरक्षा प्लान मुख्य बाजारों से गली-मोहल्लों तक फ्लैग मार्च, पोलिंग बूथों का किया भौतिक निरीक्षण असामाजिक तत्वों को चेतावनी, चुनाव प्रक्रिया प्रभावित करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई धौलपुर। जिले में आगामी 9 एवं 11 सितंबर को होने वाले सात नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए धौलपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह अलर्ट मोड पर कर दिया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और मतदाताओं में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के लिए पुलिस की ओर से चुनावी क्षेत्रों में लगातार फ्लैग मार्च किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं एडीएफ बाड़ी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रवण कुमार झोरड़ के सुपरविजन में रविवार को पुलिस टीमों ने विभिन्न चुनावी क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। पुलिस जवानों ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों, गली-मोहल्लों एवं प्रमुख मार्गों पर पैदल और वाहनों के माध्यम से फ्लैग मार्च कर पुलिस की सक्रिय मौजूदगी का संदेश दिया। फ्लैग मार्च के दौरान आमजन को निर्भीक होकर मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। वहीं असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों को स्पष्ट संदेश दिया गया कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, भय का माहौल बनाने या चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण पुलिस टीमों ने विभिन्न पोलिंग बूथों का भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। इस दौरान बूथों के आसपास के क्षेत्र, प्रवेश एवं निकास मार्ग, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, पहुंच मार्ग तथा सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया गया। पुलिस ने संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां अतिरिक्त निगरानी और नियमित पेट्रोलिंग की व्यवस्था की है। संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर चुनावी क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था प्रभावित करने की संभावना वाले व्यक्तियों पर पुलिस की विशेष नजर है। रूट डॉमिनेशन, प्रभावी गश्त और फील्ड इंटेलिजेंस को मजबूत किया गया है। किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए पुलिस रिस्पॉन्स सिस्टम को भी सक्रिय रखा गया है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी दबाव, भय अथवा प्रलोभन में आए बिना अपने मताधिकार का स्वतंत्र रूप से प्रयोग करें। चुनाव के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने कहा कि नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराना धौलपुर पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। चुनाव प्रक्रिया में व्यवधान उत्पन्न करने, मतदाताओं को प्रभावित करने, धमकाने अथवा कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ तत्काल एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।2
- शिक्षक समाज का आइना, संस्कारों से तय करते हैं आने वाली पीढ़ी की दिशा : डॉ. गिर्राज सिंह मीणा चकोली शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास समिति के वार्षिक छात्रवृत्ति समारोह में 36 विद्यार्थियों का सम्मान धौलपुर। चकोली शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास समिति की ओर से आयोजित वार्षिक छात्रवृत्ति एवं सम्मान समारोह राजकीय महाविद्यालय धौलपुर में उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 36 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, समाजसेवा और खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय धौलपुर के प्राचार्य डॉ. गिर्राज सिंह मीणा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा प्रदान करने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि वह समाज का आइना होता है। शिक्षक अपनी शिक्षा, आचरण, संस्कार और व्यवहार के माध्यम से आने वाली पीढ़ी के साथ-साथ पूरे समाज की दिशा तय करता है। समाज निर्माण में शिक्षक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसी कारण समाज में शिक्षक का स्थान सर्वोच्च माना गया है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि विद्यार्थी अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने के साथ-साथ अपने गुरुजनों का सदैव सम्मान करें। गुरु द्वारा दिए गए ज्ञान और संस्कारों को अपने जीवन में उतारना ही विद्यार्थी की वास्तविक उपलब्धि है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करने की अपील की। शिक्षा के क्षेत्र में संस्था का योगदान सराहनीय समारोह में पूर्व वाइस चांसलर डॉ. मनरूप सिंह मीणा ने कहा कि चकोली शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास समिति ने शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करते हुए अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। संस्था द्वारा जरूरतमंद और प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने का कार्य सराहनीय है। छात्रवृत्ति जैसे प्रयास विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। डॉ. ए.के. बेरी ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में शिक्षक की जिम्मेदारियां पहले की अपेक्षा और अधिक बढ़ गई हैं। बदलते सामाजिक परिवेश में शिक्षक को विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि नैतिक मूल्यों, अनुशासन और संस्कारों की शिक्षा भी देनी चाहिए। उन्होंने शिक्षकों से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। पूर्व प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय धौलपुर डॉ. रामराज लाल शर्मा ने कहा कि शिक्षक स्वयं दीपक की तरह जलकर समाज को रोशनी देने का कार्य करता है। शिक्षक अपने ज्ञान से विद्यार्थियों का भविष्य संवारने के साथ समाज को नई दिशा प्रदान करता है। ऐसे समर्पित शिक्षकों को नमन किया जाना चाहिए। 27 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य समिति के संस्थापक सदस्य पंडित दुर्गा दत्त शास्त्री ने कहा कि चकोली शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास समिति पिछले 27 वर्षों से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। संस्था का उद्देश्य प्रतिभावान एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी समिति अपने सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यों को और व्यापक रूप देगी। डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि उनके पिताजी ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में जो सपना देखा था, उसे परिवार के सभी भाई मिलकर पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और जरूरतमंद प्रतिभाओं को सहयोग उपलब्ध कराना संस्था के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है। समिति के कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि आने वाले दिनों में संस्था की ओर से और अधिक विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने की योजना बनाई जा रही है, ताकि आर्थिक कारणों से किसी प्रतिभावान विद्यार्थी की पढ़ाई प्रभावित न हो। शिक्षा और खेल क्षेत्र की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह के दौरान शिक्षा एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को समिति की ओर से सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय तक समर्पित सेवाएं देने वाले पूर्व उप प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय धौलपुर प्रोफेसर अनिल कुमार बेरी को शिक्षा के प्रति उनके समर्पण और योगदान के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही उनके पूरे परिवार के शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित रहने के लिए भी समिति की ओर से सम्मान किया गया। इसी क्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक विशंभर दयाल शर्मा को भी शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। खेल के क्षेत्र में विशेष योगदान देने तथा राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल के क्षेत्र में धौलपुर का नाम गौरवान्वित करने के लिए जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष गुरमीत मान का भी समिति की ओर से सम्मान किया गया। 80 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मिली छात्रवृत्ति समारोह में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति एवं सम्मान प्रदान किया गया। छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में निशा कुमारी, लवी, मनजीत सिंह जादौन, उपासना, कीर्ति चौहान, पूजा, मनोज कुमार, कंचन, छवि सोनी, आशु, शिवानी, खुशबू परमार, रक्षा सैन, मधु कुमारी, राखी प्रजापति, पवन, मधु, सौरभ राजपूत, जानवी मुद्गल, तरंग, राखी, साक्षी, अनु, प्राची, सलोनी, सुखदेवी, अलीशा, नीलम, विष्णु, स्नेहा, वर्षा, खुशी पाराशर, सुधा कुमारी, वैष्णवी और अनन्या शर्मा सहित कुल 36 विद्यार्थी शामिल रहे। छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी और उत्साह नजर आया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत कर उच्च उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया। शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी समारोह में वक्ताओं ने कहा कि आज के दौर में विद्यार्थियों के लिए केवल अच्छे अंक प्राप्त करना ही पर्याप्त नहीं है। शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन, नैतिकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी जरूरी है। विद्यार्थियों को अपने ज्ञान का उपयोग समाज और राष्ट्र के विकास में करना चाहिए। समिति के कोषाध्यक्ष गौरव गर्ग ने समारोह में उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समिति पिछले 27 वर्षों से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है और भविष्य में भी यह अभियान पूरी प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगा। ये रहे उपस्थित समारोह में समिति की ओर से सुरेश चंद शर्मा, डॉ. विनोद कुमार शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा, राजेंद्र राजोरिया, चंद्र मोहन पाराशर, अक्की खान, अभय पाराशर, राजवीर सिंह गुर्जर,डॉ. विनोद गर्ग, अवनीश पाराशर सहित शिक्षा, सामाजिक एवं खेल क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन रंजीत दिवाकर एडवोकेट एवं अनिल मिश्रा ने किया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अतिथियों के बीच शिक्षा के महत्व, गुरु-शिष्य परंपरा और समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका को लेकर सार्थक विचार-विमर्श भी हुआ। ... शिक्षक समाज का आइना, संस्कारों से तय करते हैं आने वाली पीढ़ी की दिशा : डॉ. गिर्राज सिंह मीणा चकोली शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास समिति के वार्षिक छात्रवृत्ति समारोह में 36 विद्यार्थियों का सम्मान धौलपुर। चकोली शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास समिति की ओर से आयोजित वार्षिक छात्रवृत्ति एवं सम्मान समारोह राजकीय महाविद्यालय धौलपुर में उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 36 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, समाजसेवा और खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय धौलपुर के प्राचार्य डॉ. गिर्राज सिंह मीणा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा प्रदान करने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि वह समाज का आइना होता है। शिक्षक अपनी शिक्षा, आचरण, संस्कार और व्यवहार के माध्यम से आने वाली पीढ़ी के साथ-साथ पूरे समाज की दिशा तय करता है। समाज निर्माण में शिक्षक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसी कारण समाज में शिक्षक का स्थान सर्वोच्च माना गया है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि विद्यार्थी अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने के साथ-साथ अपने गुरुजनों का सदैव सम्मान करें। गुरु द्वारा दिए गए ज्ञान और संस्कारों को अपने जीवन में उतारना ही विद्यार्थी की वास्तविक उपलब्धि है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करने की अपील की। शिक्षा के क्षेत्र में संस्था का योगदान सराहनीय समारोह में पूर्व वाइस चांसलर डॉ. मनरूप सिंह मीणा ने कहा कि चकोली शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास समिति ने शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करते हुए अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। संस्था द्वारा जरूरतमंद और प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने का कार्य सराहनीय है। छात्रवृत्ति जैसे प्रयास विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। डॉ. ए.के. बेरी ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में शिक्षक की जिम्मेदारियां पहले की अपेक्षा और अधिक बढ़ गई हैं। बदलते सामाजिक परिवेश में शिक्षक को विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि नैतिक मूल्यों, अनुशासन और संस्कारों की शिक्षा भी देनी चाहिए। उन्होंने शिक्षकों से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। पूर्व प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय धौलपुर डॉ. रामराज लाल शर्मा ने कहा कि शिक्षक स्वयं दीपक की तरह जलकर समाज को रोशनी देने का कार्य करता है। शिक्षक अपने ज्ञान से विद्यार्थियों का भविष्य संवारने के साथ समाज को नई दिशा प्रदान करता है। ऐसे समर्पित शिक्षकों को नमन किया जाना चाहिए। 27 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य समिति के संस्थापक सदस्य पंडित दुर्गा दत्त शास्त्री ने कहा कि चकोली शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास समिति पिछले 27 वर्षों से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। संस्था का उद्देश्य प्रतिभावान एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी समिति अपने सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यों को और व्यापक रूप देगी। डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि उनके पिताजी ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में जो सपना देखा था, उसे परिवार के सभी भाई मिलकर पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और जरूरतमंद प्रतिभाओं को सहयोग उपलब्ध कराना संस्था के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है। समिति के कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि आने वाले दिनों में संस्था की ओर से और अधिक विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने की योजना बनाई जा रही है, ताकि आर्थिक कारणों से किसी प्रतिभावान विद्यार्थी की पढ़ाई प्रभावित न हो। शिक्षा और खेल क्षेत्र की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह के दौरान शिक्षा एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को समिति की ओर से सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय तक समर्पित सेवाएं देने वाले पूर्व उप प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय धौलपुर प्रोफेसर अनिल कुमार बेरी को शिक्षा के प्रति उनके समर्पण और योगदान के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही उनके पूरे परिवार के शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित रहने के लिए भी समिति की ओर से सम्मान किया गया। इसी क्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक विशंभर दयाल शर्मा को भी शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। खेल के क्षेत्र में विशेष योगदान देने तथा राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल के क्षेत्र में धौलपुर का नाम गौरवान्वित करने के लिए जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष गुरमीत मान का भी समिति की ओर से सम्मान किया गया। 80 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मिली छात्रवृत्ति समारोह में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति एवं सम्मान प्रदान किया गया। छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में निशा कुमारी, लवी, मनजीत सिंह जादौन, उपासना, कीर्ति चौहान, पूजा, मनोज कुमार, कंचन, छवि सोनी, आशु, शिवानी, खुशबू परमार, रक्षा सैन, मधु कुमारी, राखी प्रजापति, पवन, मधु, सौरभ राजपूत, जानवी मुद्गल, तरंग, राखी, साक्षी, अनु, प्राची, सलोनी, सुखदेवी, अलीशा, नीलम, विष्णु, स्नेहा, वर्षा, खुशी पाराशर, सुधा कुमारी, वैष्णवी और अनन्या शर्मा सहित कुल 36 विद्यार्थी शामिल रहे। छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी और उत्साह नजर आया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत कर उच्च उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया। शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी समारोह में वक्ताओं ने कहा कि आज के दौर में विद्यार्थियों के लिए केवल अच्छे अंक प्राप्त करना ही पर्याप्त नहीं है। शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन, नैतिकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी जरूरी है। विद्यार्थियों को अपने ज्ञान का उपयोग समाज और राष्ट्र के विकास में करना चाहिए। समिति के कोषाध्यक्ष गौरव गर्ग ने समारोह में उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समिति पिछले 27 वर्षों से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है और भविष्य में भी यह अभियान पूरी प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगा। ये रहे उपस्थित समारोह में समिति की ओर से सुरेश चंद शर्मा, डॉ. विनोद कुमार शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा, राजेंद्र राजोरिया, चंद्र मोहन पाराशर, अक्की खान, अभय पाराशर, राजवीर सिंह गुर्जर,डॉ. विनोद गर्ग, अवनीश पाराशर सहित शिक्षा, सामाजिक एवं खेल क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन रंजीत दिवाकर एडवोकेट एवं अनिल मिश्रा ने किया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अतिथियों के बीच शिक्षा के महत्व, गुरु-शिष्य परंपरा और समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका को लेकर सार्थक विचार-विमर्श भी हुआ। ...4
- बाड़ी बाड़ी में कांग्रेस का रोड़ शो, वार्ड 29 के प्रत्याशी विष्णु सिंघल के कार्यालय का उद्घाटन बाड़ी बाड़ी में कांग्रेस का रोड़ शो, वार्ड 29 के प्रत्याशी विष्णु सिंघल के कार्यालय का उद्घाटन, विधायक रोहित बोहरा और जिलाध्यक्ष संजय जाटव रहे मौजूद, इसके बाद देखी होद के पानी भराव की समस्या, रोहित बोहरा ने दिया संदेश,बोर्ड बना तो होगा स्थायी समाधान, हर वर्ष पानी निकासी हो होता है टेंडर, रोड़ शो निकाला गया शहर के मुख्य बाजार से, बसेड़ी रोड़ कांग्रेस कार्यालय पर हुई कांग्रेस की बैठक, सभी वार्ड प्रत्याशियों को दिया जनता तक पहुचने का संदेश, बैठक में शामिल हुए जिलेभर के कांग्रेसी।3
- खेरागढ़ में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस, 101 शिकायतें प्राप्तकेवल 11 शिकायत का ही हो सका मौके पर निस्तारण खेरागढ़। तहसील खेरागढ़ में शनिवार को जिलाधिकारी आगरा श्री मनीष बंसल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान तहसील क्षेत्र से बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे और अधिकारियों के समक्ष शिकायतें प्रस्तुत कीं। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 101 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। शिकायतों का केवल औपचारिक निस्तारण करने के बजाय मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति की जांच करते हुए प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लेखपालों को प्रतिदिन गांव में बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनने तथा प्राप्त जनशिकायतों का प्रभावी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी एवं कर्मचारी नियमित रूप से जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनें, ताकि लोगों को अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे और फरियादियों की शिकायतें सुनकर उनके समाधान की कार्रवाई की गई।1
- राजाखेड़ा: पार्वती डैम के चार गेट खोले, रपटों पर दो फुट पानी; पुलिस ने आवागमन बंद कराया धौलपुर। जिले में पिछले दिनों से जारी भारी बारिश के कारण कई बांध, जलाशय, नदी-नाले और तालाब उफान पर हैं। पार्वती डैम के चार गेट खोलकर पानीनिकासी किए जाने के बाद राजाखेड़ा क्षेत्र में उतंगन नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नतीजतन नादोली और डोंगरपुर रपटों पर पानी की चादर चल रही है। जिसको लेकर राजाखेड़ा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पुलिस द्वारा मौके का निरीक्षण कर आमजन को सुरक्षित आवागमन की समझाइश दी जा रही है। रपटों पर बैरिकेडिंग लगाकर आवागमन पूरी तरह बंद करा दिया गया है। एहतियात के तौर पर पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मचारी तैनात किए गए हैं। पुलिस उन स्थानों पर विशेष नजर रखे हुए है जहां तेज धार, बढ़ता जलस्तर या जलभराव से आवागमन प्रभावित हो सकता है। आवश्यकतानुसार स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों से समन्वय कर सुरक्षा व यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस की अपील बारिश और बढ़े जलस्तर को देखते हुए सावधानी ही सुरक्षा है। पानी से भरी रपट, पुलिया या नदी पार करने का जोखिम न उठाएं। तेज बहाव में पैदल, बाइक या वाहन लेकर न जाएं। बच्चों और बुजुर्गों को नदी, बांध, रपट व जलभराव वाले स्थानों से दूर रखें। जलभराव क्षेत्रों में बिजली के खंभे, तारों और उपकरणों से दूरी बनाए रखें। सोशल मीडिया की अपुष्ट खबरों पर भरोसा न करें, केवल आधिकारिक सूचना मानें। आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय पुलिस और प्रशासन को सूचित करें। पुलिस की सोशल मीडिया टीम भी लगातार जागरूकता संदेश प्रसारित कर रही है। पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए सतर्क और प्रतिबद्ध है। राजाखेड़ा: पार्वती डैम के चार गेट खोले, रपटों पर दो फुट पानी; पुलिस ने आवागमन बंद कराया धौलपुर। जिले में पिछले दिनों से जारी भारी बारिश के कारण कई बांध, जलाशय, नदी-नाले और तालाब उफान पर हैं। पार्वती डैम के चार गेट खोलकर पानीनिकासी किए जाने के बाद राजाखेड़ा क्षेत्र में उतंगन नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नतीजतन नादोली और डोंगरपुर रपटों पर पानी की चादर चल रही है। जिसको लेकर राजाखेड़ा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पुलिस द्वारा मौके का निरीक्षण कर आमजन को सुरक्षित आवागमन की समझाइश दी जा रही है। रपटों पर बैरिकेडिंग लगाकर आवागमन पूरी तरह बंद करा दिया गया है। एहतियात के तौर पर पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मचारी तैनात किए गए हैं। पुलिस उन स्थानों पर विशेष नजर रखे हुए है जहां तेज धार, बढ़ता जलस्तर या जलभराव से आवागमन प्रभावित हो सकता है। आवश्यकतानुसार स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों से समन्वय कर सुरक्षा व यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस की अपील बारिश और बढ़े जलस्तर को देखते हुए सावधानी ही सुरक्षा है। पानी से भरी रपट, पुलिया या नदी पार करने का जोखिम न उठाएं। तेज बहाव में पैदल, बाइक या वाहन लेकर न जाएं। बच्चों और बुजुर्गों को नदी, बांध, रपट व जलभराव वाले स्थानों से दूर रखें। जलभराव क्षेत्रों में बिजली के खंभे, तारों और उपकरणों से दूरी बनाए रखें। सोशल मीडिया की अपुष्ट खबरों पर भरोसा न करें, केवल आधिकारिक सूचना मानें। आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय पुलिस और प्रशासन को सूचित करें। पुलिस की सोशल मीडिया टीम भी लगातार जागरूकता संदेश प्रसारित कर रही है। पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए सतर्क और प्रतिबद्ध है।1
- कुंवारी नदी का जलस्तर देखकर ग्रामीण हुए परेशान बाजार की फसल का खतरा1
- भारी बारिश से बने हालातों के मद्देनजर धौलपुर पुलिस अलर्ट मोड पर नदी-रपटों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में पुलिस की लगातार निगरानी पार्वती डैम के चार गेट खोलकर पार्वती नदी में की गई जल निकासी, सैंपऊ, कौलारी, मनियां एवं राजाखेड़ा क्षेत्रों सहित पूरे जिले में पुलिस की विशेष निगरानी जिले में पिछले दिनों से जारी भारी बारिश के कारण कई बांध, जलाशय, नदी, नाले एवं तालाब उफान पर हैं। पार्वती डैम के चार गेट खोलकर पार्वती नदी में जल निकासी किए जाने के बाद सैंपऊ, कौलारी, मनियां एवं राजाखेड़ा क्षेत्र में पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। जिले की विभिन्न रपटों एवं निचले इलाकों में भी पानी की चादर चल रही है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री वैभव शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी श्री श्रवण कुमार झोरड़ के सुपरविजन में धौलपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस बल को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।धौलपुर पुलिस की टीमें अपने-अपने थाना क्षेत्रों में नदी, रपट, पुलिया, बांध, जलाशय एवं जलभराव वाले संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रख रही हैं। जहां पानी का बहाव अधिक है अथवा आवागमन जोखिमपूर्ण है, वहां पुलिसकर्मियों द्वारा मौके पर मौजूद रहकर आमजन को सुरक्षित आवागमन के लिए समझाइश दी जा रही है। पुलिस द्वारा विशेष रूप से ऐसे स्थानों पर नजर रखी जा रही है जहां पानी की तेज धार, बढ़ता जलस्तर अथवा जलभराव के कारण आवागमन प्रभावित होने की संभावना है। आवश्यकता के अनुसार स्थानीय प्रशासन एवं संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। धौलपुर पुलिस की जिलेवासियों से अपील की है कि बारिश एवं नदी-नालों में बढ़े जलस्तर को देखते हुए सावधानी ही सुरक्षा है। पानी से भरी रपट, पुलिया या नदी को पार करने का जोखिम न उठाएं। तेज बहाव वाले पानी में पैदल, बाइक अथवा वाहन लेकर जाने से बचें। बच्चों एवं बुजुर्गों को नदी, बांध, रपट एवं जलभराव वाले स्थानों से दूर रखें। जलभराव वाले क्षेत्रों में विद्युत पोल, तारों एवं अन्य विद्युत उपकरणों से दूरी बनाए रखें। सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली अपुष्ट सूचनाओं पर विश्वास न करें तथा केवल अधिकृत प्रशासनिक एवं पुलिस सूचनाओं पर भरोसा करें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन को सूचना दें। धौलपुर पुलिस की सोशल मीडिया टीम द्वारा भी जिले में बारिश एवं बढ़ते जलस्तर की स्थिति को देखते हुए आमजन को लगातार जागरूक किया जा रहा है। नदी, रपट एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से जाने से बचने तथा सुरक्षित रहने के संबंध में सावधानी संदेश एवं एडवाइजरी लगातार प्रसारित की जा रही हैं। धौलपुर पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। जिलेवासियों से अपील है कि प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और स्वयं सुरक्षित रहने के साथ-साथ दूसरों को भी सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित करें।4