Shuru
Apke Nagar Ki App…
खीरों ब्लॉक के एँधी गांव में 24 तारीख को लगी भीषण आग ने एक गरीब परिवार की पूरी दुनिया उजाड़ दी। घर का सारा सामान जलकर राख हो गया, जिससे परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक राकेश सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को तत्काल ₹21,000 की आर्थिक मदद दी। उनके प्रयासों से सरकार द्वारा ₹4 लाख की सहायता स्वीकृत कर दी गई है। साथ ही एक सरकारी आवास, शौचालय, निःशुल्क गैस कनेक्शन और बिजली कनेक्शन भी मंजूर हो चुका है। अब परिवार को कृषि योग्य जमीन मिलने का इंतजार है, जिसकी प्रक्रिया भी जल्द पूरी होने की उम्मीद है। #voicebharat24 #रायबरेली #RakeshSingh #Harchandpur #viralreelsシ #reelsvideoシ #police
Journalist Anurag Srivastava
खीरों ब्लॉक के एँधी गांव में 24 तारीख को लगी भीषण आग ने एक गरीब परिवार की पूरी दुनिया उजाड़ दी। घर का सारा सामान जलकर राख हो गया, जिससे परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक राकेश सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को तत्काल ₹21,000 की आर्थिक मदद दी। उनके प्रयासों से सरकार द्वारा ₹4 लाख की सहायता स्वीकृत कर दी गई है। साथ ही एक सरकारी आवास, शौचालय, निःशुल्क गैस कनेक्शन और बिजली कनेक्शन भी मंजूर हो चुका है। अब परिवार को कृषि योग्य जमीन मिलने का इंतजार है, जिसकी प्रक्रिया भी जल्द पूरी होने की उम्मीद है। #voicebharat24 #रायबरेली #RakeshSingh #Harchandpur #viralreelsシ #reelsvideoシ #police
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- रायबरेली।यूपी।कानून व्यवस्था को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य का BJP पर हमला।अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री Swami Prasad Maurya ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने बीजेपी सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन सरकार इस पर गंभीर नहीं दिख रही। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के बड़े-बड़े दावों के बावजूद प्रदेश में दिनदहाड़े अपराध हो रहे हैं। साथ ही गरीब, पिछड़े, ओबीसी और एससी समाज के लोगों पर अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।स्वामी प्रसाद मौर्य ने सरकार से कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने और प्रदेश की जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाने की मांग की।1
- ऊँचाहार से सपा के बागी विधायक मनोज पांडेय आज महिला आरक्षण को लेकर सदन में गरजे , आज सदन में अलग तेवर में नजर आए विधायक मनोज पांडेय सदन में महिलाओं के आरक्षण पर सदन में रही गहमा गहमी सपा विधायकों को सुना डाला आप भी सूने।1
- लखनऊ उत्तर प्रदेश में आज विधानसभा और विधान परिषद का एक दिवसीय विशेष सत्र आयोजित हो रहा है, जिसमें महिला आरक्षण मुद्दा मुख्य केंद्र में रहेगा!! सरकार की ओर से सार्थक चर्चा की तैयारी की गई है और सदन में महिला सदस्यों को अधिक अवसर देने की योजना है। वहीं समाजवादी पार्टी समेत विपक्ष ने सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है!! सूत्रों के मुताबिक, महिला आरक्षण बिल के संसद में पारित न होने को लेकर सत्ता पक्ष,विपक्ष को जिम्मेदार ठहराएगा, जबकि विपक्ष सरकार की मंशा पर सवाल उठाएगा!! इसको लेकर सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना जताई जा रही है, जहां सदन के भीतर और बाहर दोनों जगह राजनीतिक टकराव देखने को मिल सकता है!!1
- रायबरेली। सलोन, जगतपुर, डलमऊ और लालगंज क्षेत्र की सड़कों पर ओवरलोड डंपरों की तेज रफ्तार लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। आए दिन हो रहे सड़क हादसों में किसी का बेटा, किसी का पिता तो कहीं किसी बहन का भाई काल का शिकार बन रहा है। इन दर्दनाक घटनाओं से क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि अधिकांश जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या पर खामोश नजर आ रहे हैं। हादसों के बाद कुछ दिन तक शोक और चर्चा होती है, फिर मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है। ऐसे में जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह राना लगातार इन घटनाओं के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं और प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इस समस्या को लेकर लोगों की पीड़ा साफ झलक रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब वक्त राजनीति का नहीं, बल्कि इंसानियत दिखाने का है। यदि प्रशासन और जनप्रतिनिधि जल्द नहीं चेते, तो यह लापरवाही और भी कई घरों को उजाड़ सकती है। जनता अब जवाब चाहती है कि आखिर कब इस मौत के तांडव पर रोक लगेगी।1
- Post by Rakesh Rawat1
- पुलिस ने लगभग एक करोड़ संपत्ति कुर्क1
- उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में स्मार्ट मीटर के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा किया जोरदार प्रदर्शन उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में इस तरह के प्रदर्शन हो रहे हैं, जनता स्मार्ट मीटर उखाड़कर फेंक रही है, इससे पहले लखनऊ, कानपुर, मेरठ, आगरा, हमीरपुर, बांदा, हापुड़ के साथ साथ तमाम जिलों में ऐसे प्रदर्शन हो चुके हैं, लोग घरों से स्मार्ट मीटर उखाड़ कर फेकने लगे इस प्रदर्शन के दौरान एक और हंगामा उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद स्मार्ट सिटी से महिलाओं का स्मार्ट मीटर के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा देखने को मिला जहाँ पर दर्जनों से अधिक महिलाओं ने अपने घरों में लगा मीटर उखाड़ कर अपने सर पर रखकर प्रदर्शन करती नजर आ रही है, वही प्रदर्शन करती महिलाओं का वीडियो वायरल हुआ है। इससे पहले भी उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, मेरठ, आगरा, बांदा, जैसे अन्य जगहों से स्मार्ट मीटर को लेकर अलग अलग अन्दाज से विरोध प्रदर्शन देखने को मिला है, अब ऐसे में सवाल यह है कि स्मार्ट मीटर को लेकर प्रदेश में जबरदस्त विरोध हो रहे हैं, तो जिम्मेदार इसकी जाँच क्यों ? नहीं करा रहे हैं।1
- रायबरेली जनपद में अपराध नियंत्रण और अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को ऊँचाहार पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का विवरण: मामला 29 अप्रैल 2026 को तब शुरू हुआ जब एक महिला ने थाना ऊँचाहार में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी को शिवम हेला (पुत्र राजेन्द्र, निवासी कलवारन टोला) बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 101/2026 के तहत धारा 87/137(2) बीएनएस में मामला पंजीकृत कर जांच शुरू की। पुलिस की कार्रवाई: पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार के निर्देशन और ऊंचाहार कार्यवाहक कोतवाल संजय शर्मा के कुशल नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर 30 अप्रैल 2026 को आरोपी शिवम हेला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया है। पीड़िता के बयानों के आधार पर मुकदमे में धारा 65(1) बीएनएस और 5/6 पॉक्सो एक्ट की वृद्धि की गई है। गिरफ्तारी टीम: कार्यवाहक कोतवाल संजय शर्मा के मार्गदर्शन में इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में मुख्य रूप से उ.नि. सौरभ पाण्डेय, आरक्षी विशाल और म.आ. रंजना सिंह शामिल रहे। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।1
- रायबरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किए जाने के अवसर पर ऊँचाहार क्षेत्र में भी इसका लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर खासा उत्साह देखने को मिला। जगतपुर एग्जिट के पास आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री राकेश सचान, ऊँचाहार विधायक मनोज कुमार पांडेय तथा प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी भागीदारी निभाई। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी स्क्रीन लगाकर प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे लोगों ने ध्यानपूर्वक सुना और सराहा। उपस्थित जनसमूह में एक्सप्रेसवे को लेकर उत्सुकता और खुशी साफ दिखाई दी। बताया गया कि गंगा एक्सप्रेसवे रायबरेली जनपद में लगभग 78 किलोमीटर क्षेत्र को कवर करेगा। इसके चालू होने से जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। जनप्रतिनिधियों ने इसे विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और कहा कि इससे क्षेत्र की तस्वीर बदलने में मदद मिलेगी।इस मौके पर जिला अध्यक्ष कुंवर सत्येंद्र पटेल, एलसी कनौजिया (पार्टी संरक्षक), जिला सहकारिता मंच के रामकिशन चौधरी, जिला सचिव इन्द्रेश पटेल, मंच जिला अध्यक्ष उपाध्याय यथार्थ, विधानसभा ऊँचाहार मीडिया सचिव सत्येंद्र कुमार पटेल आदि मौजूद रहे।1