शिक्षक हितों की बुलंद आवाज़: बगहा में डॉ. राहुल राज के समर्थन में उमड़ा शिक्षकों का भरोसा, हर अधिकार की लड़ाई का लिया संकल्प पश्चिम चंपारण जिले में सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लोकप्रिय शिक्षाविद्, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं शिक्षक हितों के मुखर पैरोकार डॉ. राहुल राज ने बगहा अनुमंडल के विभिन्न विद्यालयों का दौरा कर शिक्षकों से सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि शिक्षक समाज के सम्मान, अधिकार और न्यायपूर्ण मांगों की लड़ाई वे पूरी मजबूती से लड़ते रहेंगे। शिक्षकों को संबोधित करते हुए डॉ. राहुल राज ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था की असली ताकत शिक्षक हैं। यदि शिक्षक सम्मानित और सुरक्षित होंगे, तभी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय के शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा मिलने के बाद अब सरकार की जिम्मेदारी है कि उन्हें पुराना पूर्ण वेतनमान, वित्तीय उन्नयन, समयबद्ध प्रोन्नति, अर्जित इंडेक्स के आधार पर वेतन निर्धारण, विशेष वार्षिक वेतन वृद्धि, पुरानी पेंशन योजना सहित सभी सेवांत लाभ उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने विद्यालय से लेकर महाविद्यालय तक सभी शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष किए जाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इस मांग को लेकर वे लगातार आवाज़ उठाते रहेंगे। साथ ही वित्तरहित शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों को अनुदान के स्थान पर नियमित वेतनमान, मदरसा एवं संस्कृत विद्यालयों की समस्याओं का स्थायी समाधान तथा सरकारी विद्यालयों में संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को मान्यता प्राप्त आईटीआई संस्थानों से जोड़ने की दिशा में भी संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया। डॉ. राहुल राज ने कहा कि महाविद्यालयों से जुड़े शिक्षकों की सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए भी प्रभावी पहल की जाएगी, ताकि उच्च शिक्षा से जुड़े शिक्षकों को समान सम्मान, अधिकार और सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिक्षक समाज की आवाज़ को सरकार और नीति-निर्माताओं तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है और किसी भी शिक्षक को उसके अधिकारों से वंचित नहीं होने दिया जाएगा। संवाद कार्यक्रम के दौरान नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, सरकारी एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों ने भी अपनी समस्याओं और सुझावों को विस्तार से रखा। शिक्षकों ने डॉ. राहुल राज के समक्ष विभिन्न सेवा संबंधी मुद्दों को उठाया, जिस पर उन्होंने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में प्रमंडलीय अध्यक्ष श्यामा प्रसाद राव ने डॉ. राहुल राज की शिक्षक हितों के प्रति प्रतिबद्धता और निरंतर सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक समाज को ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता है, जो केवल चुनावी समय में नहीं बल्कि हर परिस्थिति में शिक्षकों के साथ मजबूती से खड़ा रहे। उपस्थित शिक्षकों ने भी डॉ. राहुल राज के प्रति प्रबल विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि वे शिक्षक सम्मान, अधिकारों की रक्षा और शिक्षा व्यवस्था के सशक्तिकरण की दिशा में निर्णायक भूमिका निभाने में सक्षम हैं। इस अवसर पर प्रमंडलीय अध्यक्ष श्यामा प्रसाद राव, शिक्षक नेता उमेश राम, जाकिर हुसैन, रामाशंकर चौधरी, रूपेश कुमार, सौरभ कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

- उप विकास आयुक्त माननीय श्री काजले वैभव नितिन ने पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय के स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। 5 August. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। 05.08.2026.1
- गोपालगंज के कटेया में दरवाजे पर गाली-गलौज का विरोध पड़ा महंगा, मारपीट में घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत! गोपालगंज जिले में कटेया नगर पंचायत के वार्ड संख्या 5 में दरवाजे के सामने हो रही गाली-गलौज का विरोध करना एक मजदूर को जानलेवा साबित हुआ। कुछ युवकों द्वारा लाठी-डंडे से की गई पिटाई में गंभीर रूप से घायल 45 वर्षीय बैरिस्टर मंडल की इलाज के दौरान सदर अस्पताल गोपालगंज में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते हीं स्वजनों में कोहराम मच गया।1
- भठवां मोड का नहर के अतिक्रमण से दर्जनों गांव पानी में फसल नुकसान और क्षति,, कुचायकोट पुलिया से पानी निकासी समस्या,, से लोग परेशान,, लोजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु मिश्रा, उपमन्यु उपाध्याय, और सैकड़ों लोग के अपील,,1
- सफाई कर्मियों की हड़ताल को एटक का खुला समर्थन, 'जायज मांगें पूरी करे सरकार, नहीं तो सड़क से सदन तक होगा संघर्ष बेतिया नगर निगम के सफाई कर्मियों की 30 जुलाई से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल को अब एटक और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का खुला समर्थन मिल गया है। एटक के उप महासचिव एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पश्चिमी चंपारण के जिला सचिव ओमप्रकाश क्रांति ने कहा कि यह हड़ताल कर्मचारियों की मजबूरी नहीं, बल्कि सरकार और विभाग की उदासीनता का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि सफाई कर्मियों के फेडरेशन और यूनियन ने हड़ताल से पहले कई बार सरकार और नगर विकास विभाग को अपनी समस्याओं से अवगत कराया, अल्टीमेटम दिया और सम्मानजनक वार्ता की मांग की, लेकिन किसी स्तर पर उनकी बात नहीं सुनी गई। ऐसे में कर्मचारियों को मजबूर होकर हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा। ओमप्रकाश क्रांति ने कहा कि सरकार और प्रशासन को इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए अविलंब सफाई कर्मियों के प्रतिनिधियों के साथ सम्मानजनक वार्ता करनी चाहिए तथा उनकी सभी जायज मांगों को स्वीकार कर हड़ताल समाप्त कराने की पहल करनी चाहिए। उनका कहना था कि नगर निकायों में स्थायी पद लगातार समाप्त किए जा रहे हैं और उनकी जगह संविदा तथा आउटसोर्सिंग व्यवस्था लागू की जा रही है। इससे सफाई कर्मियों का आर्थिक और मानसिक शोषण बढ़ा है। निजी कंपनियों के माध्यम से काम कराने की व्यवस्था में मजदूरों को उनके श्रम का उचित मूल्य नहीं मिल रहा, जो अत्यंत चिंताजनक स्थिति है। उन्होंने मांग की कि नगर निकायों में रिक्त स्थायी पदों पर नियमित बहाली की जाए, सभी कर्मियों को सेवा संबंधी वैध सुविधाओं का लाभ मिले तथा सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी का शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित किया जाए। बढ़ती महंगाई के दौर में मजदूरों को सम्मानजनक वेतन और सुरक्षित रोजगार मिलना आवश्यक है। एटक नेता ने बताया कि हाल ही में आयोजित एटक के राज्य सम्मेलन में भी सफाई कर्मियों की मांगों के समर्थन में प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि एटक और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पूरी ताकत के साथ सफाई कर्मियों के संघर्ष में उनके साथ खड़ी है। यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक पहल नहीं की तो संगठन मजदूरों के समर्थन में सड़क पर उतरकर व्यापक आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगा। इस दौरान एटक की ओर से बेतिया नगर निगम के हड़ताली सफाई कर्मियों के आंदोलन को औपचारिक समर्थन देते हुए सरकार और नगर एवं शहरी विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से सम्मानजनक समझौता करने तथा कर्मचारियों की सभी जायज मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की गई।1
- sadak nermadh ke liyee road me gadhaa hai or ye lucation mahmad pur ke over breeg ke sidee ka road ka hal hai1
- हथुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3.49 ग्राम स्मैक के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, 4 मोबाइल और बाइक जब्त! गोपालगंज जिले के हथुआ थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 3.49 ग्राम स्मैक जैसे मादक पदार्थ के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन और 1,660 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। पुलिस के बताया कि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि बरवा कपरपुरा स्थित एक मैदान के पास स्मैक की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद हथुआ थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ छापेमारी की। पुलिस वाहन को देखते ही कुछ युवक भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर सभी पांचों को पकड़ लिया गया।1
- बरवां गांव के समीप पानी में मिला महिला का शव,इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस ।। मझौलिया थाना क्षेत्र के सरिसवा-पिपरपाती मुख्य सड़क किनारे बरवां गांव वार्ड नंबर-9 के समीप पानी में एक 35 वर्षीय महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी अजीत कुमार,मझौलिया थानाध्यक्ष सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके साथ ही एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया है। मृतका की पहचान बरवां गांव निवासी ननकी साह की पत्नी मैना देवी के रूप में हुई है।मृत महिला के पति बाहर प्रदेश में रहकर मजदूरी का काम करते है,महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई,इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा होगा।4