Shuru
Apke Nagar Ki App…
अपडेट... @सारस्वत मुख्यमंत्री 21 अप्रैल को जाएंगे पचपदरा रिफाइनरी, मुख्य सचिव और उच्चाधिकारी भी रहेंगे मौजूद, आगजनी की घटना और तथ्यात्मक जानकारी भी जुटाई जाएगी। 21 अप्रैल को पीएम द्वारा होना था देश की सबसे बड़ी रिफाइनरी का उद्घाटन, अब सबकुछ ठीक होने में लगेगा 4 माह से अधिक का समय। @saraswat
Kailash Fulwari
अपडेट... @सारस्वत मुख्यमंत्री 21 अप्रैल को जाएंगे पचपदरा रिफाइनरी, मुख्य सचिव और उच्चाधिकारी भी रहेंगे मौजूद, आगजनी की घटना और तथ्यात्मक जानकारी भी जुटाई जाएगी। 21 अप्रैल को पीएम द्वारा होना था देश की सबसे बड़ी रिफाइनरी का उद्घाटन, अब सबकुछ ठीक होने में लगेगा 4 माह से अधिक का समय। @saraswat
- Kailash Fulwariअजमेर, अजमेर, राजस्थानजय हो4 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Kailash Fulwari1
- अजमेर के नसीराबाद रोड और आदर्श नगर के मध्य पेट्रोल पंप के सामने नॉन-वेंडिंग जोन में ठेले लगने से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शाम होते ही ठेले वाले सड़क पर आधी रोड तक फैल जाते हैं, जिससे सड़क संकरी हो जाती है और हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। बताया जा रहा है कि हाल ही में यहां एक एक्सीडेंट भी हो चुका है, जिसके बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। वहीं, ठेलों से सामान खरीदने वाले लोग भी अपने वाहन सड़क पर ही खड़े कर देते हैं, जिससे जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है। सामाजिक संस्था "एक पहल सेवा" के संस्थापक शैलेश गर्ग ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या को गंभीरता से लिया जाए। उन्होंने कहा कि पहले समझाइश दी जाए, लेकिन अगर स्थिति नहीं सुधरती है तो सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और कब तक इस समस्या का समाधान होता है।1
- Post by KHABRON KA SAFAR NEWS1
- Post by Mohan Swami1
- पुष्कर घाटी में हुए बस हादसे में घायल हुए लोगो की कुशलक्षेम पूछने जेएलएन अस्पताल पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी,कल दोपहर अजमेर से पीसागज मायरा भरने जा रही सवारियों से भरी बस पुष्कर उतरते समय खाई ने जा गिरी, जिसमे 32 लोगो घायलऔर 2 महिला मौत हुई थी,1
- अजमेर में अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। श्रीवाटिका और अरावली अपार्टमेंट्स में देर रात जिला स्पेशल टीम, साइबर सेल और तीन थानों की संयुक्त कार्रवाई में ‘रेड्डी अन्ना’ साइट के जरिए आईपीएल मैचों पर सट्टा खिलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया। इस बड़ी कार्रवाई में लोकेश सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 4 लैपटॉप, 18 मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी फर्जी दस्तावेजों के जरिए सिम कार्ड लेकर ऑनलाइन सट्टेबाजी का नेटवर्क चला रहे थे। प्रारंभिक जांच में 20 से 22 लाख रुपये के लेन-देन का खुलासा हुआ है, जबकि पूरे नेटवर्क में करोड़ों रुपये के खेल की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। अजमेर पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।1
- ब्यावर के बिजयनगर मे ं पुलिस के रोकने पर भी ट्रैक्टर चालक नही ं रुका, चलते हुए ट्रैक्टर मे ं बजरी खाली की1
- Post by Kailash Fulwari1