logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जोधपुर ब्रेकिंग न्यूज़ आज एक अनोखा मामला सामने देखने को मिला। ग्राहक ने भास्कर चोरहा के पास सोडा शॉप की दुकान से मोंटेण्डड्यू कोल्डड्रिंक की बोतल खरीदी उसके अंदर ब्लेड मिली। इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो सकती है।

8 hrs ago
user_Jitendra dave
Jitendra dave
Journalist Jodhpur, Rajasthan•
8 hrs ago

जोधपुर ब्रेकिंग न्यूज़ आज एक अनोखा मामला सामने देखने को मिला। ग्राहक ने भास्कर चोरहा के पास सोडा शॉप की दुकान से मोंटेण्डड्यू कोल्डड्रिंक की बोतल खरीदी उसके अंदर ब्लेड मिली। इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो सकती है।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • जोधपुर ब्रेकिंग न्यूज़ आज एक अनोखा मामला सामने देखने को मिला। ग्राहक ने भास्कर चोरहा के पास सोडा शॉप की दुकान से मोंटेण्डड्यू कोल्डड्रिंक की बोतल खरीदी उसके अंदर ब्लेड मिली। इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो सकती है।
    1
    जोधपुर ब्रेकिंग न्यूज़ 
आज एक अनोखा मामला सामने देखने को मिला। ग्राहक ने भास्कर चोरहा के पास सोडा शॉप की दुकान से मोंटेण्डड्यू कोल्डड्रिंक की बोतल खरीदी उसके अंदर ब्लेड मिली। इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो सकती है।
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    8 hrs ago
  • अपराध रोकने के लिए अपराधियों की सूचना तुरंत दें:-पंकज यादव ग्रामीण एसपी नशे पर अंकुश प्राथमिकता रहेगी, सीएलजी बैठक आयोजित हुई BNC न्यूज | जोधपुर नव नियुक्त जोधपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पंकज यादव ने सोमवार देर शाम को बोरुंदा थाने का निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर का जायजा लेने के साथ सीएलजी (कम्युनिटी लायजन ग्रुप) की बैठक में क्षेत्र के लोगों से अपराध और अपराधियों की सूचना बिना देरी पुलिस तक पहुंचाने की अपील की। बोरुंदा थाने पहुंचने पर पुलिस जवानों ने एसपी यादव को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद आयोजित सीएलजी बैठक में ग्रामीणों ने होमगार्ड उपकेंद्र को दोबारा शुरू करने, थाने में पुलिस बल बढ़ाने, ट्रैफिक व्यवस्था के लिए अलग से कांस्टेबल व होमगार्ड की तैनाती तथा क्षेत्र में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी कार्रवाई की मांग रखी। एसपी यादव ने कहा कि जनसहयोग से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। उन्होंने सीएलजी सदस्यों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अपराध या अपराधी की सूचना तत्काल थाना स्तर से लेकर एसपी कार्यालय तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान एसपी यादव ने थानाधिकारी, एएसआई, मुख्य आरक्षी एवं कांस्टेबलों से चर्चा कर थाने की भौगोलिक स्थिति, दर्ज प्रकरणों, लंबित मामलों तथा अपराध प्रतिवेदन की विस्तृत जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने थानाधिकारी कक्ष, कंप्यूटर कक्ष, एचएम कक्ष, महिला डेस्क, बैरक और हवालात का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ये रहे मौजूद- निरीक्षण एवं बैठक के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपाल सिंह लखावत, थानाधिकारी सुजानाराम बिश्नोई, प्रशासक प्रतिनिधि भगवत सिंह राठौड़, दिग्विजय सिंह खोजा, रामकरण फड़ाक, रामदेव भंवरिया, सुनील दधीच, भरत भाटी, हुकम सिंह भाटी, सुरेंद्र वैष्णव, हरिसिंह भाटी, जगदीश भंवरिया, यशराज दाधीच, महादेव जाखड़, कुंदन सिंह मेड़तिया, अमराराम भंवरिया, प्रकाश भंवरिया, विजय टाक, जगदीश डूकिया, दिनेश काला, जियाराम, श्रीराम मीणा, जोगाराम सहित कई लोग मौजूद रहे।
    2
    अपराध रोकने के लिए अपराधियों की सूचना तुरंत दें:-पंकज यादव ग्रामीण एसपी 
नशे पर अंकुश प्राथमिकता रहेगी, सीएलजी बैठक आयोजित हुई
BNC न्यूज | जोधपुर 
नव नियुक्त जोधपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पंकज यादव ने सोमवार देर शाम को बोरुंदा थाने का निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर का जायजा लेने के साथ सीएलजी (कम्युनिटी लायजन ग्रुप) की बैठक में क्षेत्र के लोगों से अपराध और अपराधियों की सूचना बिना देरी पुलिस तक पहुंचाने की अपील की।
बोरुंदा थाने पहुंचने पर पुलिस जवानों ने एसपी यादव को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद आयोजित सीएलजी बैठक में ग्रामीणों ने होमगार्ड उपकेंद्र को दोबारा शुरू करने, थाने में पुलिस बल बढ़ाने, ट्रैफिक व्यवस्था के लिए अलग से कांस्टेबल व होमगार्ड की तैनाती तथा क्षेत्र में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी कार्रवाई की मांग रखी। एसपी यादव ने कहा कि जनसहयोग से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। उन्होंने सीएलजी सदस्यों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अपराध या अपराधी की सूचना तत्काल थाना स्तर से लेकर एसपी कार्यालय तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान एसपी यादव ने थानाधिकारी, एएसआई, मुख्य आरक्षी एवं कांस्टेबलों से चर्चा कर थाने की भौगोलिक स्थिति, दर्ज प्रकरणों, लंबित मामलों तथा अपराध प्रतिवेदन की विस्तृत जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने थानाधिकारी कक्ष, कंप्यूटर कक्ष, एचएम कक्ष, महिला डेस्क, बैरक और हवालात का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ये रहे मौजूद- निरीक्षण एवं बैठक के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपाल सिंह लखावत, थानाधिकारी सुजानाराम बिश्नोई, प्रशासक प्रतिनिधि भगवत सिंह राठौड़, दिग्विजय सिंह खोजा, रामकरण फड़ाक, रामदेव भंवरिया, सुनील दधीच, भरत भाटी, हुकम सिंह भाटी, सुरेंद्र वैष्णव, हरिसिंह भाटी, जगदीश भंवरिया, यशराज दाधीच, महादेव जाखड़, कुंदन सिंह मेड़तिया, अमराराम भंवरिया, प्रकाश भंवरिया, विजय टाक, जगदीश डूकिया, दिनेश काला, जियाराम, श्रीराम मीणा, जोगाराम सहित कई लोग मौजूद रहे।
    user_BNC NEWS LIVE
    BNC NEWS LIVE
    पत्रकार जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • पाली में गुरु पूर्णिमा महोत्सव आज, गीता सत्संग भवन आश्रम में हुए विविध धार्मिक आयोजन पाली में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को गीता सत्संग भवन आश्रम में भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए दिनभर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। इस अवसर पर सुबह 7 बजे व्यास पूजन किया गया, एवं इसके बाद विद्वान ब्राह्मणों द्वारा अभिषेक किया गया। प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक हवन का आयोजन भी किया गया एवं दोपहर 12 बजे से महाप्रसादी का आयोजन रखा गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले सुबह 7 बजे दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन गीता सत्संग भवन आश्रम ट्रस्ट एवं समस्त श्रद्धालु भक्तजनों के सहयोग से आयोजित किया गया।
    1
    पाली में गुरु पूर्णिमा महोत्सव आज, गीता सत्संग भवन आश्रम में हुए विविध धार्मिक आयोजन
पाली में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को गीता सत्संग भवन आश्रम में भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए दिनभर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए।
इस अवसर पर सुबह 7 बजे व्यास पूजन किया गया, एवं इसके बाद विद्वान ब्राह्मणों द्वारा अभिषेक किया गया।  प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक हवन का आयोजन भी किया गया एवं दोपहर 12 बजे से  महाप्रसादी का आयोजन रखा गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले सुबह 7 बजे दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन गीता सत्संग भवन आश्रम ट्रस्ट एवं समस्त श्रद्धालु भक्तजनों के सहयोग से आयोजित किया गया।
    user_मनोज शर्मा
    मनोज शर्मा
    Court reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने पाली में किया संतों का सम्मान पाली, 29 जुलाई। देवस्थान विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पूरे प्रदेश में एक अनूठी और भव्य पहल की गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विभाग द्वारा संपूर्ण राजस्थान में 516 पूज्य संतों और महंतों का सम्मान किया गया। बुधवार को जिले में भव्य "गुरु वंदन कार्यक्रम" का आयोजन हुआ, जिसमें देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने स्वयं विभिन्न आश्रमों, मठों और मंदिरों का दौरा कर संतों का अभिनंदन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री शभजनलाल शर्मा द्वारा विशेष रूप से प्रेषित ‘‘गुरू वंदन संदेश’’ संतों को भेंट किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। त्यागी आश्रम बूसी में संत पुष्करदास महाराज का अभिनंदन कार्यक्रम के तहत मंत्री कुमावत बूसी स्थित प्रसिद्ध त्यागी आश्रम पहुंचे। वहां आयोजित संत सम्मान समारोह में उन्होंने परम पूज्य संत श्री 1008 पुष्करदास महाराज का भव्य स्वागत किया। मंत्री ने मुख्यमंत्री की ओर से भेजा गया ‘‘गुरू वंदन संदेश’’, श्रीफल (नारियल), शाल, दुपट्टा, मिठाई और 2100 रुपए की नकद राशि भेंट कर महाराज श्री का आशीर्वाद लिया। बालराई के धार्मिक स्थलों पर पहुंचे मंत्री इसके बाद देवस्थान मंत्री ग्राम पंचायत बालराई पहुंचे। वहां उन्होंने डोवेश्वर महादेव महाराज एवं श्री श्री 1008 कुबाजी महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर के पंडित बालुदास वैष्णव एवं पंडित जोगाराम पुजारी को श्रीफल, शॉल तथा मुख्यमंत्री का शुभकामना-पत्र भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, कुमावत ने सुमेरपुर स्थित साकेत आश्रम पहुंचकर परम पूज्य श्री श्री 1008 रामानंद सरस्वती महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात कुमावत ने सुमेरपुर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में महादेव के दर्शन एवं पूजन का सौभाग्य प्राप्त किया। उन्होंने मंदिर के पुजारी अशोक पंडित को शॉल ओढ़ाकर, श्रीफल एवं मिठाई भेंट कर सम्मान किया। साथ ही मुख्यमंत्री की ओर से प्रेषित शुभकामना-पत्र प्रदान कर उन्हें गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। सुमेरपुर के कार्यक्रमों में नगरपालिका अनोप सिंह राठौड़, पूनम सिंह परमार, रविकांत रावल, महेंद्र माली, मुकेश मोदी, समाजसेवी नटवर रामीणा, साकेत आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष मदन सिंह राजपुरोहित, संरक्षक प्रेम सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे। इसके अलावा इन कार्यक्रमों में किसान केसरी भंवर चौधरी, हुकम सिंह खरोकड़ा, गंगा सिंह, सहायक आयुक्त, जोधपुर ओमप्रकाश पालीवाल, प्रशासक जोगाराम कुमावत, समाजसेवी मुकेश भाटी, सुरेंद्र सिंह मेड़तिया, अध्यक्ष मुकेश सीरवी, प्रशासक पूनम सिंह राजपुरोहित आदि मौजूद रहे।
    2
    देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने पाली में किया संतों का सम्मान
पाली, 29 जुलाई। देवस्थान विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पूरे प्रदेश में एक अनूठी और भव्य पहल की गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विभाग द्वारा संपूर्ण राजस्थान में 516 पूज्य संतों और महंतों का सम्मान किया गया।   बुधवार को जिले में भव्य "गुरु वंदन कार्यक्रम" का आयोजन हुआ, जिसमें देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने स्वयं विभिन्न आश्रमों, मठों और मंदिरों का दौरा कर संतों का अभिनंदन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री शभजनलाल शर्मा द्वारा विशेष रूप से प्रेषित ‘‘गुरू वंदन संदेश’’ संतों को भेंट किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा।
त्यागी आश्रम बूसी में संत पुष्करदास महाराज का अभिनंदन
कार्यक्रम के तहत मंत्री  कुमावत बूसी स्थित प्रसिद्ध त्यागी आश्रम पहुंचे। वहां आयोजित संत सम्मान समारोह में उन्होंने परम पूज्य संत श्री 1008 पुष्करदास महाराज का भव्य स्वागत किया। मंत्री ने मुख्यमंत्री की ओर से भेजा गया ‘‘गुरू वंदन संदेश’’, श्रीफल (नारियल), शाल, दुपट्टा, मिठाई और 2100 रुपए की नकद राशि भेंट कर महाराज श्री का आशीर्वाद लिया।
बालराई के धार्मिक स्थलों पर पहुंचे मंत्री
इसके बाद देवस्थान मंत्री ग्राम पंचायत बालराई पहुंचे। वहां उन्होंने डोवेश्वर महादेव महाराज एवं श्री श्री 1008 कुबाजी महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर के पंडित बालुदास वैष्णव एवं पंडित जोगाराम पुजारी को श्रीफल, शॉल तथा मुख्यमंत्री का शुभकामना-पत्र भेंट कर सम्मानित किया। वहीं,  कुमावत ने सुमेरपुर स्थित साकेत आश्रम पहुंचकर परम पूज्य श्री श्री 1008 रामानंद सरस्वती महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात  कुमावत ने सुमेरपुर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में महादेव के दर्शन एवं पूजन का सौभाग्य प्राप्त किया। उन्होंने मंदिर के पुजारी अशोक  पंडित को शॉल ओढ़ाकर, श्रीफल एवं मिठाई भेंट कर सम्मान किया। साथ ही मुख्यमंत्री की ओर से प्रेषित शुभकामना-पत्र प्रदान कर उन्हें गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। 
सुमेरपुर के कार्यक्रमों में नगरपालिका  अनोप सिंह राठौड़, पूनम सिंह परमार,  रविकांत रावल,  महेंद्र माली,   मुकेश मोदी, समाजसेवी नटवर रामीणा, साकेत आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष मदन सिंह राजपुरोहित, संरक्षक प्रेम सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे। इसके अलावा इन कार्यक्रमों में किसान केसरी भंवर चौधरी, हुकम सिंह खरोकड़ा,  गंगा सिंह, सहायक आयुक्त, जोधपुर ओमप्रकाश पालीवाल, प्रशासक जोगाराम कुमावत, समाजसेवी मुकेश भाटी,  सुरेंद्र सिंह मेड़तिया,  अध्यक्ष मुकेश सीरवी, प्रशासक पूनम सिंह राजपुरोहित आदि मौजूद रहे।
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher पाली, पाली, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब, पाली के मंदिरों में गूंजे गुरु वंदना के स्वर गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को पाली शहर सहित जिलेभर में श्रद्धा और आस्था का वातावरण देखने को मिला। विभिन्न मंदिरों, आश्रमों एवं धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं ने अपने गुरुजनों का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सुबह से ही मंदिरों में दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी।धार्मिक आयोजनों के दौरान गुरु पूजन, भजन-कीर्तन, सत्संग एवं प्रसादी का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने गुरु को ज्ञान, संस्कार और जीवन का मार्गदर्शक बताते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। कई स्थानों पर संत-महात्माओं ने गुरु के महत्व पर प्रवचन देते हुए कहा कि गुरु ही अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं।पाली शहर के प्रमुख मंदिरों एवं आश्रमों में दिनभर धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं ने परिवार सहित पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कई सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने भी गुरु सम्मान समारोह आयोजित किए।पूरे जिले में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया तथा श्रद्धालुओं ने गुरु परंपरा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
    2
    गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब,
 पाली के मंदिरों में गूंजे गुरु वंदना के स्वर
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को पाली शहर सहित जिलेभर में श्रद्धा और आस्था का वातावरण देखने को मिला। विभिन्न मंदिरों, आश्रमों एवं धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं ने अपने गुरुजनों का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सुबह से ही मंदिरों में दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी।धार्मिक आयोजनों के दौरान गुरु पूजन, भजन-कीर्तन, सत्संग एवं प्रसादी का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने गुरु को ज्ञान, संस्कार और जीवन का मार्गदर्शक बताते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। कई स्थानों पर संत-महात्माओं ने गुरु के महत्व पर प्रवचन देते हुए कहा कि गुरु ही अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं।पाली शहर के प्रमुख मंदिरों एवं आश्रमों में दिनभर धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं ने परिवार सहित पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कई सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने भी गुरु सम्मान समारोह आयोजित किए।पूरे जिले में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया तथा श्रद्धालुओं ने गुरु परंपरा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
    user_Hastpal singh
    Hastpal singh
    पाली, पाली, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • अब पेपर लीक माफिया की ख़ैर नहीं, लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पास। इसमें 7 साल की सजा, 10करोड़ तक का जुर्माना...
    1
    अब पेपर लीक माफिया की ख़ैर नहीं, लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पास।
इसमें 7 साल की सजा, 10करोड़ तक का जुर्माना...
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    8 hrs ago
  • पंजाब सांसद अमृतपाल समर्थक चंडीगढ़ घूसे मुख्यमंत्री आवास से 6 किलोमीटर दूर पंजाब सांसद अमृतपाल समर्थक चंडीगढ़ घूसे मुख्यमंत्री आवास से 6 किलोमीटर दूर
    1
    पंजाब सांसद अमृतपाल समर्थक चंडीगढ़ घूसे मुख्यमंत्री आवास से 6 किलोमीटर दूर
पंजाब सांसद अमृतपाल समर्थक चंडीगढ़ घूसे मुख्यमंत्री आवास से 6 किलोमीटर दूर
    user_Gordhan ram
    Gordhan ram
    भोपालगढ़, जोधपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.