Shuru
Apke Nagar Ki App…
पोकरण जैसलमेर सड़क मार्ग रहेगा 27 फरवरी तक बंद आर्मी हुई तैनात जिला पुलिस अधीक्षक ने वायु शक्ति युद्धाभ्यास को लेकर एक आदेश जारी कर बताया कि 27 फरवरी वायु शक्ति युद्धाभ्यास को लेकर शुक्रवार को पोकरण जैसलमेर सड़क मार्ग बंद रहेगा वहीं जैसलमेर जाने वाले लोगों को साकडा,देवीकोट वाले मार्ग से जाना पड़ेगा ।
गिरिराज
पोकरण जैसलमेर सड़क मार्ग रहेगा 27 फरवरी तक बंद आर्मी हुई तैनात जिला पुलिस अधीक्षक ने वायु शक्ति युद्धाभ्यास को लेकर एक आदेश जारी कर बताया कि 27 फरवरी वायु शक्ति युद्धाभ्यास को लेकर शुक्रवार को पोकरण जैसलमेर सड़क मार्ग बंद रहेगा वहीं जैसलमेर जाने वाले लोगों को साकडा,देवीकोट वाले मार्ग से जाना पड़ेगा ।
More news from राजस्थान and nearby areas
- जिला पुलिस अधीक्षक ने वायु शक्ति युद्धाभ्यास को लेकर एक आदेश जारी कर बताया कि 27 फरवरी वायु शक्ति युद्धाभ्यास को लेकर शुक्रवार को पोकरण जैसलमेर सड़क मार्ग बंद रहेगा वहीं जैसलमेर जाने वाले लोगों को साकडा,देवीकोट वाले मार्ग से जाना पड़ेगा ।1
- Post by Sachin vyas1
- जैसलमेर में बिजली बिलों को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। जैसलमेर डिस्कॉम पर वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंत तक करीब 37 करोड़ रुपये बकाया चल रहे हैं। इनमें से लगभग 12 करोड़ रुपये सिर्फ राजस्थान जलदाय विभाग (PHED) के हैं। डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता भैराराम चौधरी ने स्पष्ट किया है कि लंबे समय से प्रयास के बावजूद भुगतान नहीं होने पर अब सख्त कदम उठाए जाएंगे। बकाया नहीं चुकाने वाले सरकारी विभागों, कॉमर्शियल और घरेलू कनेक्शन धारकों के खिलाफ कनेक्शन काटने की कार्रवाई की तैयारी है। ऑनलाइन बिलिंग और ECS प्रक्रिया में देरी भी भुगतान में बाधा बन रही है। डिस्कॉम ने वसूली के लिए विशेष टीमों का गठन कर मॉनिटरिंग शुरू कर दी है। 👉 क्या सरकारी विभागों पर पहले कार्रवाई होनी चाहिए? 👉 क्या आम जनता पर सख्ती सही है? 👉 क्या इससे पानी और अन्य सेवाओं पर असर पड़ेगा? अपनी राय कमेंट में जरूर लिखें। वीडियो को लाइक करें और चैनल को सब्सक्राइब करें ताकि आपको मिलती रहे ताजा और सटीक खबरें।1
- "हमें अनपढ़ समझकर हमारी माँ को मत लूटो!" विधायक के सामने 2 घंटे तक रोता रहा ओरण का रक्षक, सुनाई खरी-खरी।1
- जोगासर कुआं में कंपनी द्वारा विस्फोट ओर भूजल को प्रदूषित करने को लेकर ग्रामीण पहुंचे बाड़मेर जिला कलेक्टर बायतु जोगासर कुआं में कंपनी द्वारा विस्फोट ओर भूजल को प्रदूषित करने को लेकर ग्रामीण बाड़मेर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुँचे। किसानों कहा कहना है कि कम्पनी क्रूड ऑयल प्रोडक्शन के लिए ब्लास्ट करती हैं।इससे घरों में दरारें आ जाती हैं।किसानों का कहना है कि क्रूड ऑयल के रिसाव से किसानों की जमीनें खराब हो रही हैं। फसल भी खराब हो गई हैं ।वही जमीन भी तैलीय हो गई हैं।1
- 15 मार्च 2026 को तिलवाड़ा ग्राम पंचायत में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय पशु मेला तिलवाड़ा के अवसर पर झंडा रोपण कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस महत्वपूर्ण आयोजन से पहले तिलवाड़ा से जसोल को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की दयनीय स्थिति को लेकर ग्रामीणों, व्यापारियों और यात्रियों में भारी रोष है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क पिछले करीब दो वर्षों से पूरी तरह से खराब पड़ी है, लेकिन अब तक इसके निर्माण या मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। जबकि यही मार्ग तिलवाड़ा, जसोल सहित आसपास के गांवों के लिए सबसे अधिक आवागमन वाला रास्ता है। पशु मेला, व्यापारिक गतिविधियों और रोजमर्रा की आवाजाही के कारण इस सड़क पर यातायात का दबाव लगातार बना रहता है। ग्रामीणों ने मांग की है कि इस गंभीर समस्या की जानकारी डॉ. अरुण चौधरी तथा बालोतरा जिला कलेक्टर सुशील कुमार को देकर शीघ्र समाधान कराया जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क का कार्य शुरू नहीं हुआ तो मेले में आने वाले पशुपालकों, व्यापारियों और पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अब सभी की नजर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर है कि वे इस जनहित के मुद्दे पर कब तक ठोस कार्रवाई करते हैं।1
- जोधपुर शरद कविराज ने आज जोधपुर पुलिस कमिश्नर के पद पर विधिवत कार्यग्रहण किया। इससे पहले पुलिस कमिश्नर कार्यालय परिसर में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ वन-टू-वन बैठक कर जिले की कानून व्यवस्था, लंबित मामलों और अपराध की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। मीडिया से बातचीत में कमिश्नर शरद कविराज ने कहा कि जोधपुर में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने विशेष रूप से साइबर ठगी के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए कहा कि तकनीक का सहारा लेकर साइबर अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आधुनिक टेक्नोलॉजी और इंटेलिजेंस आधारित पुलिसिंग के जरिए अपराध पर लगाम लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि वे एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) में कार्य कर चुके हैं, जिससे उन्हें संगठित अपराध और साइबर नेटवर्क की गहरी समझ है। आने वाले समय में जोधपुर को अपराध मुक्त बनाने के लिए ठोस रणनीति के साथ काम किया जाएगा।1
- बुधवार को पोकरण में सैन समाज सहित अन्य समाज के लोगो ने बजू थाना क्षेत्र में नाबालिग की मौत और दुष्कर्म के मामले में आरोपी को फांसी और परिवार को हिम्मत मिले इसको लेकर केंडल मार्च निकाला और दो मिनट का जय नारायण व्यास सर्कल पर मौन रखा ।1