logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Firozabad is ready for the assembly elections, now it is your job to make us win.

4 hrs ago
user_Anmol Kumar
Anmol Kumar
Political party office फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

Firozabad is ready for the assembly elections, now it is your job to make us win.

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Firozabad is ready for the assembly elections, now it is your job to make us win.
    1
    Firozabad is ready for the assembly elections, now it is your job to make us win.
    user_Anmol Kumar
    Anmol Kumar
    Political party office फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • आगरा ब्रेकिंग!!! थाना सदर आगरा कैंट नॉर्थ रेलवे कॉलोनी जी 8 ए निवासी पार्सल विभाग में असिस्टेंट कमर्शियल के पद पर तैनात सोनम पांडे पत्नी स्वर्गीय गौरव दुबे के घर में दिन दहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है... सोनम पांडे आगरा कैंट स्थित पार्सल विभाग में ड्यूटी करने के लिए गई थी 10:00 बजे बहन घर से निकली थी दो बच्चों को स्कूल भेज दिया था, दोपहर 2:00 बजे घर वापस लौटी तब घर का ताला टूटा हुआ था चोर सोने- चांदी की ज्वेलरी, 5000/रुपे की नगदी एक कीपैड मोबाइल फोन भगवान के जेवर, दान पेटी चोरी करके ले गए,, इसके अलावा फ्रिज में रखी रबड़ी भी खा गए...
    1
    आगरा ब्रेकिंग!!!

थाना सदर आगरा कैंट नॉर्थ रेलवे कॉलोनी जी 8 ए निवासी पार्सल विभाग में असिस्टेंट कमर्शियल के पद पर तैनात सोनम पांडे पत्नी स्वर्गीय गौरव दुबे के घर में दिन दहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है...

सोनम पांडे आगरा कैंट स्थित पार्सल विभाग में ड्यूटी करने के लिए गई थी 10:00 बजे बहन घर से निकली थी दो बच्चों को स्कूल भेज दिया था, दोपहर 2:00 बजे घर वापस लौटी तब घर का ताला टूटा हुआ था चोर सोने- चांदी की ज्वेलरी, 5000/रुपे की नगदी एक कीपैड मोबाइल फोन भगवान के जेवर, दान पेटी चोरी करके ले गए,, इसके अलावा फ्रिज में रखी रबड़ी भी खा गए...
    user_Gyadeen Verma
    Gyadeen Verma
    Court reporter फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • खाटू श्याम श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, प्रयागराज-सीकर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलेगी फतेहाबाद : खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज से सीकर के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे बोर्ड की स्वीकृति के बाद 04161/04162 प्रयागराज-सीकर-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन का संचालन 10 अगस्त से 1 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। इस दौरान ट्रेन कुल 17-17 फेरे लगाएगी। रेलवे के अनुसार 04161 प्रयागराज-सीकर स्पेशल प्रत्येक सोमवार को 10 अगस्त से 30 नवंबर तक चलेगी, जबकि 04162 सीकर-प्रयागराज स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को 11 अगस्त से 1 दिसंबर तक संचालित होगी। यह ट्रेन प्रयागराज, फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, फतेहाबाद, आगरा कैंट, भरतपुर, बांदीकुई, दौसा, खातीपुरा, जयपुर और रिंगस होते हुए सीकर पहुंचेगी। वापसी में भी यही ठहराव रहेंगे। फतेहाबाद रेलवे स्टेशन पर 04161 सोमवार रात 11:55 बजे पहुंचेगी और 11:57 बजे रवाना होगी। वहीं 04162 मंगलवार रात 1:45 बजे फतेहाबाद पहुंचेगी तथा 1:50 बजे प्रयागराज के लिए रवाना होगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस विशेष ट्रेन के संचालन से खाटू श्याम धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ आगरा और आसपास के यात्रियों को भी सीधा रेल संपर्क उपलब्ध होगा, जिससे यात्रा अधिक सुविधाजनक और सुगम बनेगी।
    1
    खाटू श्याम श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, प्रयागराज-सीकर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलेगी

फतेहाबाद : खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज से सीकर के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे बोर्ड की स्वीकृति के बाद 04161/04162 प्रयागराज-सीकर-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन का संचालन 10 अगस्त से 1 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। इस दौरान ट्रेन कुल 17-17 फेरे लगाएगी।
रेलवे के अनुसार 04161 प्रयागराज-सीकर स्पेशल प्रत्येक सोमवार को 10 अगस्त से 30 नवंबर तक चलेगी, जबकि 04162 सीकर-प्रयागराज स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को 11 अगस्त से 1 दिसंबर तक संचालित होगी।
यह ट्रेन प्रयागराज, फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, फतेहाबाद, आगरा कैंट, भरतपुर, बांदीकुई, दौसा, खातीपुरा, जयपुर और रिंगस होते हुए सीकर पहुंचेगी। वापसी में भी यही ठहराव रहेंगे।
फतेहाबाद रेलवे स्टेशन पर 04161 सोमवार रात 11:55 बजे पहुंचेगी और 11:57 बजे रवाना होगी। वहीं 04162 मंगलवार रात 1:45 बजे फतेहाबाद पहुंचेगी तथा 1:50 बजे प्रयागराज के लिए रवाना होगी।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस विशेष ट्रेन के संचालन से खाटू श्याम धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ आगरा और आसपास के यात्रियों को भी सीधा रेल संपर्क उपलब्ध होगा, जिससे यात्रा अधिक सुविधाजनक और सुगम बनेगी।
    user_प्रदीप कुमार
    प्रदीप कुमार
    फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • परमिशन की आड़ में मिट्टी खनन! तेज रफ्तार ट्रैक्टरों से बढ़ा हादसों का खतरा, वीडियो वायरल फतेहाबाद : निबोहरा क्षेत्र में कथित अवैध मिट्टी खनन को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि ईंट भट्ठे के लिए मिली परमिशन की आड़ में नगरिया क्षेत्र से बड़े पैमाने पर मिट्टी का खनन कर उसे अन्य स्थानों पर डाला जा रहा है। गुरुवार सुबह का करीब 49 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। ग्रामीणों का कहना है कि मिट्टी से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली दिनभर तेज रफ्तार से सड़कों पर दौड़ते हैं, जिससे राहगीरों और स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर खतरा बना रहता है। उनका आरोप है कि कुछ दिन पहले गढ़ी गुसाईं और चमरौली के बीच हुए सड़क हादसे में भी मिट्टी से भरे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई थी। इसके बावजूद वाहनों की रफ्तार और संचालन पर प्रभावी अंकुश नहीं लगाया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से खनन स्थल, परमिशन की शर्तों और मिट्टी ढोने वाले वाहनों के कागजात की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। तहसीलदार बोले— अनियमितता मिलने पर परमिशन निरस्त कराने 2की होगी संस्तुति: तहसीलदार शिखर मिश्रा ने बताया कि मामले की शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर जांच कराई जाएगी। यदि जांच में परमिशन की शर्तों का उल्लंघन या किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित विभाग को रिपोर्ट भेजकर परमिशन निरस्त कराने की संस्तुति की जाएगी। साथ ही नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।
    1
    परमिशन की आड़ में मिट्टी खनन! तेज रफ्तार ट्रैक्टरों से बढ़ा हादसों का खतरा, वीडियो वायरल
फतेहाबाद : निबोहरा क्षेत्र में कथित अवैध मिट्टी खनन को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि ईंट भट्ठे के लिए मिली परमिशन की आड़ में नगरिया क्षेत्र से बड़े पैमाने पर मिट्टी का खनन कर उसे अन्य स्थानों पर डाला जा रहा है। गुरुवार सुबह का करीब 49 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
ग्रामीणों का कहना है कि मिट्टी से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली दिनभर तेज रफ्तार से सड़कों पर दौड़ते हैं, जिससे राहगीरों और स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर खतरा बना रहता है। उनका आरोप है कि कुछ दिन पहले गढ़ी गुसाईं और चमरौली के बीच हुए सड़क हादसे में भी मिट्टी से भरे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई थी। इसके बावजूद वाहनों की रफ्तार और संचालन पर प्रभावी अंकुश नहीं लगाया गया है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से खनन स्थल, परमिशन की शर्तों और मिट्टी ढोने वाले वाहनों के कागजात की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।
तहसीलदार बोले— अनियमितता मिलने पर परमिशन निरस्त कराने 2की होगी संस्तुति:
तहसीलदार शिखर मिश्रा ने बताया कि मामले की शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर जांच कराई जाएगी। यदि जांच में परमिशन की शर्तों का उल्लंघन या किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित विभाग को रिपोर्ट भेजकर परमिशन निरस्त कराने की संस्तुति की जाएगी। साथ ही नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।
    user_फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    मीडिया फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • फतेहाबाद कंस मेला की तैयारी को लेकर मेला ग्राउंड में पहुंचे झूले एवं सजावट की दुकानये फतेहाबाद नगर पंचायत सदर बाजार इंडियन गैस एजेंसी के सामने मेला ग्राउंड में हर साल की तरह विख्यात लकी मेला की तैयारी शुरू हो गई हैं फतेहाबाद मेला ग्राउंड में झूला एवं सर्कस तमाम तरह की दुकान खेल खिलौने के सामान की दुकान पहुंची मेला ठेकेदार टीपू यादव ने बताया कि इस साल मेले की तैयारी 10 अगस्त तक पूरी तरीके से कर ली जाएंगे जिसमें बच्चों के लिए कई तरह के झूले एवं नई-नई दुकान खेल खिलौने और बच्चे सर्कस देखकर के आनंद ले सकेंगे यह मेल सावन महीने का लगता ही शुरू हो जाता है और फतेहाबाद कंस मेला एक माह तक चलता है जिसे लोग फतेहाबाद तहसील एवं दूध रस से लोग आकर के मेले का आनंद उठाते हैं
    2
    फतेहाबाद कंस मेला की तैयारी को लेकर मेला ग्राउंड में पहुंचे झूले एवं सजावट की दुकानये 
फतेहाबाद नगर पंचायत सदर बाजार इंडियन गैस एजेंसी के सामने मेला ग्राउंड में हर साल की तरह विख्यात लकी मेला की तैयारी शुरू हो गई हैं फतेहाबाद मेला ग्राउंड में झूला एवं सर्कस तमाम तरह की दुकान खेल खिलौने के सामान की दुकान पहुंची मेला ठेकेदार टीपू यादव ने बताया कि इस साल मेले की तैयारी 10 अगस्त तक पूरी तरीके से कर ली जाएंगे जिसमें बच्चों के लिए कई तरह के झूले एवं नई-नई दुकान खेल खिलौने और बच्चे सर्कस देखकर के आनंद ले सकेंगे यह मेल सावन महीने का लगता ही शुरू हो जाता है और फतेहाबाद कंस मेला एक माह तक चलता है जिसे लोग फतेहाबाद तहसील एवं दूध रस से लोग आकर के मेले का आनंद उठाते हैं
    user_Rj Mansuri Reporter Fatehabad
    Rj Mansuri Reporter Fatehabad
    फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • तीज प्रदर्शनी में सजी संस्कृति और हुनर की रंगीन छटा.... महापौर कामिनी राठौर ने फीता काटकर किया शुभारंभ, महिला उद्यमियों के प्रयासों की सराहना फिरोजाबाद, 30 जुलाई। श्रावण मास के पावन अवसर पर फिरोजाबाद क्लब में महिलाओं द्वारा आयोजित भव्य तीज प्रदर्शनी का गुरुवार को महापौर ने फीता काटकर शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में पारंपरिक संस्कृति, महिला सशक्तिकरण और स्थानीय हस्तशिल्प का सुंदर संगम देखने को मिला। शुभारंभ के बाद महापौर ने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और महिला उद्यमियों द्वारा तैयार हस्तशिल्प, पारंपरिक परिधान, आभूषण, सजावटी वस्तुओं तथा घरेलू उत्पादों की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने प्रदर्शनी में शामिल महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की। महापौर कामिनी राठौर ने कहा कि भारतीय संस्कृति में तीज का पर्व नारी शक्ति, सौंदर्य, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। ऐसे आयोजन हमारी लोक संस्कृति को जीवंत बनाए रखने के साथ-साथ महिलाओं की प्रतिभा, हस्तकला और उद्यमिता को नई पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम बनते हैं। उन्होंने कहा कि तीज प्रदर्शनी जैसे आयोजन सामाजिक सहभागिता को मजबूत करने के साथ स्थानीय कलाकारों एवं महिला उद्यमियों को अपनी रचनात्मकता और उत्पादों को प्रदर्शित करने का बेहतर मंच उपलब्ध कराते हैं। इससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी प्रोत्साहन मिलता है। प्रदर्शनी में शहर की बड़ी संख्या में महिलाओं और नागरिकों ने पहुंचकर स्टॉलों का अवलोकन किया तथा पारंपरिक संस्कृति और तीज उत्सव की रंगीन छटा का आनंद लिया। पूरे आयोजन में उत्साह, उल्लास और सांस्कृतिक वातावरण देखने को मिला।
    4
    तीज प्रदर्शनी में सजी संस्कृति और हुनर की रंगीन छटा....

महापौर कामिनी राठौर ने फीता काटकर किया शुभारंभ, महिला उद्यमियों के प्रयासों की सराहना
फिरोजाबाद, 30 जुलाई। श्रावण मास के पावन अवसर पर फिरोजाबाद क्लब में महिलाओं द्वारा आयोजित भव्य तीज प्रदर्शनी का गुरुवार को महापौर  ने फीता काटकर शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में पारंपरिक संस्कृति, महिला सशक्तिकरण और स्थानीय हस्तशिल्प का सुंदर संगम देखने को मिला।
शुभारंभ के बाद महापौर ने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और महिला उद्यमियों द्वारा तैयार हस्तशिल्प, पारंपरिक परिधान, आभूषण, सजावटी वस्तुओं तथा घरेलू उत्पादों की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने प्रदर्शनी में शामिल महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की।
महापौर कामिनी राठौर ने कहा कि भारतीय संस्कृति में तीज का पर्व नारी शक्ति, सौंदर्य, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। ऐसे आयोजन हमारी लोक संस्कृति को जीवंत बनाए रखने के साथ-साथ महिलाओं की प्रतिभा, हस्तकला और उद्यमिता को नई पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम बनते हैं।
उन्होंने कहा कि तीज प्रदर्शनी जैसे आयोजन सामाजिक सहभागिता को मजबूत करने के साथ स्थानीय कलाकारों एवं महिला उद्यमियों को अपनी रचनात्मकता और उत्पादों को प्रदर्शित करने का बेहतर मंच उपलब्ध कराते हैं। इससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी प्रोत्साहन मिलता है।
प्रदर्शनी में शहर की बड़ी संख्या में महिलाओं और नागरिकों ने पहुंचकर स्टॉलों का अवलोकन किया तथा पारंपरिक संस्कृति और तीज उत्सव की रंगीन छटा का आनंद लिया। पूरे आयोजन में उत्साह, उल्लास और सांस्कृतिक वातावरण देखने को मिला।
    user_Gaurav Mishra patrakaar
    Gaurav Mishra patrakaar
    Advertising agency फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • फिरोजाबाद: आईटीसी गोदाम में भीषण आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका; परिजनों और व्यापारियों ने प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के जलेसर रोड स्थित आईटीसी के गोदाम में लगी भीषण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आने से करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन एवं दमकल विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि आग लगने की सूचना समय रहते देने के बावजूद दमकल विभाग की गाड़ियां करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंचीं। लोगों का आरोप है कि यदि समय पर दमकल पहुंच जाती तो आग इतनी भयावह नहीं होती और नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकता था। स्थानीय व्यापारी प्रशांत महेश्वरी ने आरोप लगाया कि आग लगने के लगभग दो घंटे बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, जिससे आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जा सका।
    1
    फिरोजाबाद: आईटीसी गोदाम में भीषण आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका; परिजनों और व्यापारियों ने प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के जलेसर रोड स्थित आईटीसी के गोदाम में लगी भीषण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आने से करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन एवं दमकल विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि आग लगने की सूचना समय रहते देने के बावजूद दमकल विभाग की गाड़ियां करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंचीं। लोगों का आरोप है कि यदि समय पर दमकल पहुंच जाती तो आग इतनी भयावह नहीं होती और नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकता था।
स्थानीय व्यापारी प्रशांत महेश्वरी ने आरोप लगाया कि आग लगने के लगभग दो घंटे बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, जिससे आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जा सका।
    user_PCT News
    PCT News
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.