Shuru
Apke Nagar Ki App…
यूपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का प्रदेशवासियों के लिए एक संदेश उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी अधिक संबोधन में उन्होंने प्रधानमंत्री की जन्म दिवस को श्रम दिवस के रूप में मनाने का आवाहन किया और लोगों को एक संदेश दिया सुनिए
Kartikey pandey
यूपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का प्रदेशवासियों के लिए एक संदेश उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी अधिक संबोधन में उन्होंने प्रधानमंत्री की जन्म दिवस को श्रम दिवस के रूप में मनाने का आवाहन किया और लोगों को एक संदेश दिया सुनिए
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- यूपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का प्रदेशवासियों के लिए एक संदेश उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी अधिक संबोधन में उन्होंने प्रधानमंत्री की जन्म दिवस को श्रम दिवस के रूप में मनाने का आवाहन किया और लोगों को एक संदेश दिया सुनिए1
- नहर में कूदी महिला की जान बचाने वाले दो छात्रों का डीएम ने किया सम्मान राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए नाम भेजने की कार्रवाई के निर्देश महराजगंज, । निचलौल क्षेत्र में नहर में कूदी महिला की जान बचाने वाले कक्षा दस के दो बहादुर छात्रों को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सोमवार को अपने कार्यालय में सम्मानित किया। डीएम ने दोनों छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनकी बहादुरी की सराहना की। सम्मानित छात्रों में कृष्णा गुप्ता निवासी सेखुई, थाना चौक और सद्दाम हुसैन निवासी कोहड़वल, थाना निचलौल शामिल हैं। दोनों मसीह सेवाश्रम इंटर कॉलेज में कक्षा 10 के छात्र हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि दोनों छात्रों ने अपनी जान की परवाह किए बिना संकट में फंसी महिला की मदद कर अदम्य साहस और मानवता का परिचय दिया है। उनका यह कार्य अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय है। ज्ञात हो कि निचलौल थाना क्षेत्र में एक महिला के नहर में छलांग लगाने की सूचना पर पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके पर मौजूद दोनों छात्रों ने नहर के तेज बहाव में उतरकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उनकी तत्परता और साहस से महिला की जान बच सकी। डीएम ने दोनों छात्रों के विद्यालय के प्रधानाचार्य को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में साहस, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। ऐसे बच्चे समाज और देश की अमूल्य धरोहर हैं। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला सूचना अधिकारी को दोनों छात्रों के नाम राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए भेजने संबंधी आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोनों छात्रों का साहस निश्चित रूप से अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।1
- मौसम में बदलाव का असर: महराजगंज जिला अस्पताल की OPD में बढ़ी मरीजों की भीड़ | वायरल बुखार-डायरिया के केस बढ़े महराजगंज में मौसम में बदलाव के बीच जिला अस्पताल की OPD में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बुखार, डायरिया, उल्टी और दस्त की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों ने साफ-सफाई, स्वच्छ पानी और समय पर इलाज कराने की सलाह दी है।1
- सोनौली में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन, संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति पर मंथन — सुरेश मणि त्रिपाठी, बरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनौली में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन, संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति पर मंथन — सुरेश मणि त्रिपाठी, बरिष्ठ कांग्रेस नेता1
- सब स्टेशन पर ताला लगाने पहुंचे ग्रामीण, मौके पर ही मान ली गई बिजली की मांग1
- कान्हा गोशाला का डीएम ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में लापरवाही पर जताई सख्ती महराजगंज। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सोमवार को कान्हा गोशाला चिउरहा का स्थलीय निरीक्षण कर गोवंश के संरक्षण, चारा-भूसा, टीकाकरण और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से गोशाला की व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद ने बताया कि गोशाला में वर्तमान में 106 गोवंश संरक्षित हैं, जिनमें 78 नंदी और 29 गाय हैं। गोवंश के लिए करीब 300 कुंतल भूसा, छह कुंतल चूनी, 12 कुंतल चोकर, 80 किलोग्राम गुड़, आठ कुंतल कपिला पशु आहार और 40 किलोग्राम नमक उपलब्ध है। हरे चारे के लिए चिउरहा और बैकुण्ठपुर में उत्पादन किया जा रहा है। डीएम ने उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी से टीकाकरण व स्वास्थ्य परीक्षण की जानकारी ली। बताया गया कि सभी गोवंशों का टीकाकरण हो चुका है। डीएम ने बीमार व कमजोर पशुओं की विशेष निगरानी के साथ नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने गोशाला में लगे सीसीटीवी कैमरों के मॉनिटर को एक सिंगल प्वाइंट पर स्थापित करने को कहा, ताकि पूरे परिसर की प्रभावी निगरानी हो सके। उन्होंने कहा कि गोवंश संरक्षण शासन की प्राथमिकताओं में है। इसमें किसी भी स्तर की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान डीएम ने गोवंशों को गुड़-चना खिलाया और देखभाल की व्यवस्थाएं भी देखीं। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, ईओ आलोक कुमार सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।1
- महराजगंज में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बड़ा मुद्दा | CM के नाम DM को सौंपा पत्र | GPS हटाने की मांग महराजगंज में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम पत्र सौंपा। कार्यकर्ताओं ने 2500 रुपये की प्रोत्साहन राशि को मूल मानदेय में शामिल करने, अटकी राशि का जल्द भुगतान और पोषण ट्रैकर की GPS व्यवस्था हटाने की मांग की।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ स्क्रिप्ट महराजगंज के निचलौल में मीट की दुकान को लेकर विवाद, कोचिंग से लौट रहे किशोर को लगा चाकू ब्रेकिंग न्यूज़ स्क्रिप्ट महराजगंज के निचलौल में मीट की दुकान को लेकर विवाद, कोचिंग से लौट रहे किशोर को लगा चाकू महराजगंज के निचलौल के मिया वार्ड में सोमवार शाम मुर्गे का मीट बेचने को लेकर दो दुकानदारों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसी दौरान कोचिंग से घर लौट रहे किशोर हरिओम अग्रवाल के बाएं हाथ में चाकू लग गया। घायल किशोर सड़क पर गिर पड़ा, जिसके बाद डायल-112 पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल लेकर पहुंची, जहां उसका इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- मीट बेचने को लेकर विवाद में चाकूबाजी, रास्ते से गुजर रहा 17 वर्षीय किशोर गंभीर घायल 🚨 महराजगंज ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 🔪 मीट बेचने को लेकर विवाद में चाकूबाजी, रास्ते से गुजर रहा 17 वर्षीय किशोर गंभीर घायल निचलौल। नगर के मिया वार्ड में सोमवार को सड़क किनारे मीट बेचने को लेकर दो दुकानदारों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों के बीच चाकूबाजी शुरू हो गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहा मारवाड़ी वार्ड निवासी 17 वर्षीय हरिओम अग्रवाल चाकू की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल किशोर सड़क पर गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायल हरिओम को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। घटना के बाद इलाके में कुछ देर तक दहशत और अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय के अनुसार, चाकूबाजी की सूचना पर दो लोगों को कब्जे में लिया गया है। पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। 📌 स्रोत: महराजगंज टाइम्स #Maharajganj #MaharajganjNews #Nichlaul #निचलौल #चाकूबाजी #किशोरघायल #CrimeNews #BreakingNews #UPNews #HindiNews #MaharajganjPolice #PublicMaharajganjNews #NewsUpdate #ViralNews #everyone #followers1