देवरी गढ़ी चौवन टोला में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही खम्भे की जगह लकड़ी की बल्ली के सहारे खिचे विद्युत तार लोकेशन: देवेंद्रनगर(पन्ना) रिपोर्टर: अशोक विश्वकर्मा स्लग / देवरी गढ़ी चौवन टोला में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही एंकर / देवेंद्रनगर तहसील के ग्राम देवरी गढ़ी चौवन टोला में बिजली विभाग की लापरवाही ने एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। यहां पिछले करीब 10 वर्षों से बिजली के खंभों की जगह लकड़ी और बांस के सहारे लाइन खींचकर आपूर्ति की जा रही है — जो हर दिन हादसे को न्योता दे रही है। वीओ / रविवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब खेत में चर रही भैंस के पास अचानक लकड़ी के अस्थायी खंभे से टकराव हुआ और शॉर्ट सर्किट हो गया। देखते ही देखते बिजली के तार टूटकर खेत में गिर गए और सूखी नरवाई में आग भड़क उठी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, करंट की चपेट में आने से एक भैंस को तेज झटके लगे। हालात बेहद गंभीर हो सकती थी , लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता से बड़ा हादसा टला । ग्रामीणों ने तुरंत बिजली सप्लाई बंद करवाई, जिससे 5 से 7 मवेशियों की जान बच गई। अगर कुछ मिनट की भी देरी होती, तो कई जानवरों की मौत तय थी और आसपास मौजूद लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती थी। आग ने कुछ देर के लिए विकराल रूप ले लिया, हालांकि हवा नहीं चलने के कारण ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पा लिया। इस दौरान खेत में लगे आम के पेड़ भी आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए। ग्रामीणों का आरोप ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्षों से बिजली विभाग को शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। मेंटेनेंस के नाम पर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, जबकि जमीनी हकीकत यह है कि गांव में आज भी लकड़ी के सहारे बिजली सप्लाई दी जा रही है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या बिजली विभाग किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है? ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द यहां पक्के बिजली के खंभे लगाए जाएं, ताकि भविष्य में जान-माल का नुकसान न हो। बाइट / ग्रामीणों
देवरी गढ़ी चौवन टोला में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही खम्भे की जगह लकड़ी की बल्ली के सहारे खिचे विद्युत तार लोकेशन: देवेंद्रनगर(पन्ना) रिपोर्टर: अशोक विश्वकर्मा स्लग / देवरी गढ़ी चौवन टोला में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही एंकर / देवेंद्रनगर तहसील के ग्राम देवरी गढ़ी चौवन टोला में बिजली विभाग की लापरवाही ने एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। यहां पिछले करीब 10 वर्षों से बिजली के खंभों की जगह लकड़ी और बांस के सहारे लाइन खींचकर आपूर्ति की जा रही है — जो हर दिन
हादसे को न्योता दे रही है। वीओ / रविवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब खेत में चर रही भैंस के पास अचानक लकड़ी के अस्थायी खंभे से टकराव हुआ और शॉर्ट सर्किट हो गया। देखते ही देखते बिजली के तार टूटकर खेत में गिर गए और सूखी नरवाई में आग भड़क उठी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, करंट की चपेट में आने से एक भैंस को तेज झटके लगे। हालात बेहद गंभीर हो सकती थी , लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता से बड़ा हादसा टला । ग्रामीणों ने तुरंत बिजली
सप्लाई बंद करवाई, जिससे 5 से 7 मवेशियों की जान बच गई। अगर कुछ मिनट की भी देरी होती, तो कई जानवरों की मौत तय थी और आसपास मौजूद लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती थी। आग ने कुछ देर के लिए विकराल रूप ले लिया, हालांकि हवा नहीं चलने के कारण ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पा लिया। इस दौरान खेत में लगे आम के पेड़ भी आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए। ग्रामीणों का आरोप ग्रामीणों का कहना है कि वे
वर्षों से बिजली विभाग को शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। मेंटेनेंस के नाम पर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, जबकि जमीनी हकीकत यह है कि गांव में आज भी लकड़ी के सहारे बिजली सप्लाई दी जा रही है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या बिजली विभाग किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है? ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द यहां पक्के बिजली के खंभे लगाए जाएं, ताकि भविष्य में जान-माल का नुकसान न हो। बाइट / ग्रामीणों
- Post by Rafi siddiqui4
- *विश्व तेंदुआ दिवस पर अद्भुत संयोग : दक्षिण पन्ना में तेंदुए का सफल रेस्क्यू* *_वन विभाग ने पाइप में फंसे तेंदुए को सुरक्षित निकालकर वन क्षेत्र में किया रिलीज़_* आज प्रातः अमानगंज बफर रेंज के समीप दक्षिण पन्ना वनमण्डल की पवई रेंज के राजस्व क्षेत्र अंतर्गत हिनौती ग्राम के पास एक तेंदुआ देखा गया। आवारा कुत्ते का पीछा करते हुए तेंदुआ एक संकरे पाइप में प्रवेश कर गया। स्थानीय ग्रामीणों ने पाइप के दोनों सिरों को पत्थरों से बंद कर वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दक्षिण पन्ना वनमण्डल का मैदानी अमला एवं पन्ना टाइगर रिजर्व की रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंचे। पाइप के एक सिरे पर सुरक्षित पकड़ के लिए ट्रैप केज लगाया गया तथा दूसरे सिरे को पूरी तरह बंद किया गया। तेंदुए को केज की दिशा में ले जाने के लिए विभिन्न उपाय अपनाए गए, जिनमें पानी के प्रवाह, कांटेदार झाड़ियों आदि का उपयोग शामिल रहा। अंततः पाइप के व्यास के अनुरूप टायरों को आपस में बांधकर रस्सियों की सहायता से धीरे-धीरे पाइप के भीतर बढ़ाया गया, जिससे तेंदुआ नियंत्रित रूप से केज की ओर बढ़ा और सुरक्षित रूप से पकड़ में आ गया। रेस्क्यू के बाद वन्यप्राणी चिकित्सकीय परीक्षण किया गया, जिसमें तेंदुआ स्वस्थ पाया गया। इसके उपरांत उसे उपयुक्त वन क्षेत्र में सुरक्षित रूप से स्थानांतरित कर छोड़ दिया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में पवई रेंज ऑफिसर नितेश पटेल के नेतृत्व में स्थानीय वन अमले का सराहनीय योगदान रहा। इनमें परिक्षेत्र सहायक बी.के. खरे, वनरक्षक रामजी गर्ग, मनीष वर्मा, सचेंद्र मोहन, दिनेश राठौर, सतेंद्र भदौरिया, मनीष यादव, राहुल पटेल, गायत्री सिंह तथा चालक राजेंद्र खटीक की भूमिका उल्लेखनीय रही। वन्यप्राणी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव गुप्ता के नेतृत्व में पन्ना टाइगर रिजर्व की रेस्क्यू टीम (उदयमणि सिंह परिहार, अरविंद रैकवार, तफसील खान, अर्जुल पाल) का भी महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय पुलिस बल भी तत्परता से उपस्थित रहा।4
- अजयगढ़ के झिन्ना मंदिर में संपन्न हुआ मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह समारोह सरकार के द्वारा जारी रहेगा गरीब कन्याओं का विवाह:बृजेन्द्र प्रताप सिंह गरीब कन्याओं सहित पीएचडी करने वाले जोड़ो के हुए विवाह अजयगढ़:- मध्यप्रदेश शासन द्वारा गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में आर्थिक सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत अजयगढ़ के झिन्ना मंदिर में भव्य सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं पन्ना विधायक ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।इस आयोजन में अजयगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए कुल 39 जोड़ों का विवाह व 1 का निकाह विधि- विधान से संपन्न कराया गया।कार्यक्रम के प्रारंभ में आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।इस अवसर पर विधायक ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में आर्थिक बोझ को कम करने तथा उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से शासन द्वारा प्रत्येक कन्या के खाते में 49 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है साथ ही 6 हजार रुपए शादी में होने वाले खर्च के लिए रखे जाते हैं।क्योंकि शासन के द्वारा एक निश्चित संख्या निर्धारित की गई हे इसलिए केवल 40 जोड़ो की शादियां हो रही हे लेकिन आगामी समय में पुनः गरीब कन्याओं का विवाह संपन्न किया जाएगा जो इस बार सम्मिलित नहीं हो पाए है उन जोड़ो को सम्मिलित किया जाएगा।उन्होंने नव विवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की।इस दौरान ग्राम पंचायत सिंहपुर व बिलाही की बच्चियों की विदाई भी कार्यक्रम से ही हुआ।साथ ही इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में एक पीएचडी कर रहा जोड़ा भी सम्मिलित हुआ।बिलाही की शकुंतला व दुमखेड़ा के अमित ने शासन की योजना की प्रशंसा की।कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर परिषद अध्यक्ष सीता गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अजयगढ़ सुरेश यादव,मंडल अध्यक्ष धरमपुर धीरेंद्र सिंह,जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहन यादव,महामंत्री मनोज सिंह, सरपंच बरियारपुर राजाराम मिश्रा,सरपंच बिलाही मुलायम सिंह,बहिरवारा राजमन लोध,वरिष्ठ सुरेंद्र सिंह, मातादीन यादव, राजू गुप्ता,अनिल गुप्ता,रामराजा,संतू यादव, हेतराम यादव, सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार यादव,सहित अधिकारियों में तहसीलदार सुरेंद्र कुमार,जनपद पंचायत सीईओ सतीश सिंह नागवंशी,थाना प्रभारी हरि सिंह ठाकुर, नायब तहसीलदार डी आर बौद्ध,जनपद पंचायत से योगेश सिंह व अमित यादव,महिला बाल विकास से श्रीमति अंशिका त्रिपाठी CDPO, श्रीमति प्रज्ञा त्रिपाठी,श्रीमति संगीता शुक्ला, श्रीमति सुचिता शुक्ला,कु.रोशनी वैष्णव,कु.आकांक्षा त्रिपाठी, श्रीमति माया अहिरवार सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के सचिव व रोजगार सहायक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।4
- मोहन्द्रा चौकी प्रभारी दीपक सिंह भदौरिया जी और सभी चौकी स्टाफ 🚨 मोहन्द्रा चौकी पुलिस अब पूरी सख्ती में है 🚔 छोटी दूरी हो या लंबा सफर… हेलमित लगा कर ही गाड़ी चलाय Helmet नहीं = Challan पक्का! बिना documents — अब कोई excuse नहीं चलेगा ⚠️1
- *गहोई वैश्य समाज के जिला सचिव बने जिले के वरिस्ट पत्रकार धीरेंद्र अरूसिया,जिले वासियो ने दी बधाई।* सतना जिले के वरिस्ट पत्रकार धीरेंद्र अरुसिया को सर्व सम्मति से गहोई वैश्य समाज का जिला सचिव नियुक्त किया गया है।उनकी इस नियुक्ति की खबर सुन इष्ट मित्रों के साथ जिले वासियो ने उन्हें दी बधाईया।ज्ञात हो उनकी नेक समाजिक सोच व सर्वहारा वर्ग के लिए सदैव तनमयता से कार्य करने की छमता को ध्यान में रख उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपे जाने की जानकारी बताई गई है।1
- खुद को आग लगाई जला पूरा शरीर फुल वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें चैनल को सब्सक्राइब करें1
- Post by Rafi siddiqui4
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत पन्ना जिले में भव्य सामूहिक विवाह: झिन्ना धाम अजयगढ़ एवं जनपद पंचायत पन्ना में सजे वैवाहिक मंडप, मुख्य अतिथि रहे पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह पन्ना। सामाजिक समरसता, सहयोग और बेटी के सम्मान को समर्पित प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत पन्ना जिले में आज भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन अत्यंत गरिमामय और उत्सवपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अजयगढ़ के प्रसिद्ध झिन्ना धाम तथा पन्ना जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित इस विशाल आयोजन में बड़ी संख्या में जोड़ों ने एक साथ वैवाहिक बंधन में बंधकर अपने नए जीवन की शुरुआत की। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं पन्ना विधायक माननीय श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के लिए एक सशक्त सहारा बनकर उभरी है। यह योजना न केवल आर्थिक सहयोग प्रदान करती है, बल्कि बेटियों के विवाह को सामाजिक सम्मान और गरिमा के साथ संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर बेटी को सम्मानपूर्वक जीवन की नई शुरुआत का अवसर देना है।समारोह के दौरान दोनों स्थानों पर भव्य वैवाहिक मंडप सजाए गए थे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह की सभी रस्में पूरी कराई गईं। एक साथ कई जोड़ों के फेरे, जयमाला और अन्य रस्मों का दृश्य अत्यंत भावुक और प्रेरणादायक रहा। पूरे आयोजन स्थल पर पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन, परिजनों की खुशियां और आशीर्वाद की गूंज ने माहौल को पूर्णतः उत्सवमय बना दिया।इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, जनपद पंचायत के अधिकारियों, महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक गरिमा प्रदान की। सभी अतिथियों ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, समृद्ध और सफल वैवाहिक जीवन की कामना की।योजना के अंतर्गत पात्र कन्याओं को शासन की ओर से आर्थिक सहायता, गृहस्थी का आवश्यक सामान एवं अन्य उपहार सामग्री प्रदान की गई। इस सहायता से नवविवाहित जोड़ों को अपने जीवन की शुरुआत में सहूलियत मिलती है और आर्थिक बोझ भी कम होता है। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह को सरल, सुरक्षित और सम्मानजनक बनाना है, जिससे समाज में समानता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिल सके। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई थीं। सुरक्षा व्यवस्था, भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। दोनों ही स्थलों पर कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ, जिसकी जिलेभर में सराहना की जा रही है।यह सामूहिक विवाह समारोह न केवल नवदंपत्तियों के लिए एक नई शुरुआत का प्रतीक बना, बल्कि समाज में सहयोग, एकता और बेटी के सम्मान के संदेश को भी मजबूती से स्थापित करता नजर आया। पन्ना जिले में इस प्रकार के आयोजन सामाजिक सरोकारों को सशक्त करने के साथ-साथ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की सार्थकता को भी प्रदर्शित कर रहे हैं।4
- पन्ना में नाबालिग से गैंगरेप: 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में निकाला जुलूस मध्यप्रदेश के पन्ना के देवेन्द्रनगर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर शहर में जुलूस निकाला, जांच जारी।1