चौमहला राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पर स्वतंत्रता दिवस पर भी लटके रहे ताले स्टाफ नहीं होने से नहीं हो सका ध्वजारोहण झालावाड़ जिले के गंगधार क्षेत्र के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय चौमहला पर स्वतंत्रता दिवस के दिन भी ताले लटके हुए मिले, जहां स्टाफ नहीं होने के कारण ध्वजारोहण भी नहीं हो सका। आयुर्वेदिक चिकित्सा प्रभारी प्रभाकर वैष्णव ने बताया कि आयुर्वेदिक चिकित्सालय पर केवल एक चिकित्सक की ही नियुक्ति थी, जिनकी भी सेवानिवृत्ति हो जाने के कारण ध्वजारोहण करने के लिए कोई कर्मचारी ही मौजूद नहीं था, उन्हें भी इसके संबंध में काफी देर से सूचना मिली, जिसके चलते चिकित्सालय परिसर में ध्वजारोहण नहीं हो पाया। साथ ही बताया कि संपूर्ण उपखंड क्षेत्र में उपखंड क्षेत्र के कई चिकित्सालय में चिकित्सक सहित सभी अन्य पद रिक्त चल रहे हैं, जिसके चलते आयुर्वेद चिकित्सा विभाग सहित क्षेत्र के निवासियों को भी काफी समस्याएं आ रही है, इसके निराकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा सेवानिवृत हुए चिकित्सा कर्मियों के कार्यकाल को एक वर्ष और बढ़ाया गया है जिनकी पुनः भर्ती की जाएगी।

- 🇮🇳 तिरंगे की रोशनी में जगमगाया कुंडलिया डैम, खुले गेटों से बहते पानी का मनमोहक नजारा आगर मालवा जिले के कुंडलिया डैम से सामने आया यह खूबसूरत नजारा इन दिनों लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कुंडलिया डैम के गेटों को तिरंगे के रंगों—केसरिया, सफेद और हरे रंग की रोशनी से सजाया गया है। रात के अंधेरे में जब डैम के गेटों से पानी नीचे की ओर बहता दिखाई देता है और उस पर तिरंगे की रोशनी पड़ती है, तो पूरा दृश्य बेहद आकर्षक नजर आता है। खुले गेटों से निकलता पानी और उस पर पड़ती तिरंगे की रोशनी कुंडलिया डैम की खूबसूरती को और बढ़ा रही है। दूर से देखने पर ऐसा लगता है मानो पानी की धाराएं भी तिरंगे के रंगों में रंग गई हों। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुंडलिया डैम का यह अनोखा नजारा देशभक्ति का संदेश देने के साथ-साथ लोगों के लिए भी आकर्षण का खास केंद्र बना हुआ है। कुंडलिया डैम का यह खूबसूरत नजारा आप भी देखिए… जहां पानी, रोशनी और तिरंगे के रंग मिलकर स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को और खास बना रहे हैं।1
- स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के रंगों से सजा कुंडालिया बांध आगर मालवा मध्यप्रदेश- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आगर मालवा जिले का कुंडालिया बांध तिरंगे के रंगों से सुसज्जित नजर आया। बांध पर की गई आकर्षक रोशनी और सजावट ने देशभक्ति का माहौल बना दिया। केसरिया, सफेद और हरे रंग की रोशनी से जगमगाता कुंडालिया बांध लोगों के आकर्षण का केंद्र बना । स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बांध का यह तिरंगा स्वरूप क्षेत्रवासियों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत कर रहा है। बांध का मनमोहक नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुचे और तिरंगे के रंगों में सजे बांध की तस्वीरें अपने कैमरे में कैद कर रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस पर कुंडालिया बांध का यह दृश्य लोगों के लिए खास आकर्षण बना ।2
- शामगढ स्वतंत्रता दिवस पर बस स्टेड गाँधी चौक पर नगर परिषद द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम रखा गया शामगढ स्वतंत्रता दिवस पर बस स्टेड गाँधी चौक पर नगर परिषद द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम रखा गया,, प्रातः 8 बजे, नगर परिषद अध्यक्ष श्री मति कविता यादव द्वारा ध्वजारोहण किया गया.. विधालय बच्चो द्वारा बैड पर आर्कषक प्रस्तुती दी, नगर के सभी विधालय के छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही1
- संतरे के पौधे खरीदने के लिए संपर्क करें कैलाश जी देवड़ा 97530081991
- गांव सांगली पंचायत ढाबा तहसील गरोठ जिला मंदसौर हमारे गांव की पूरी सड़क खराब है हमारे गांव की सड़क डेढ़ किलोमीटर तक पुरी कच्ची है कोई भी बनाने के लिए तैयार नहीं है इस सड़क में पैदल पैदल भी नहीं चल सकते सरपंच जीतने के बाद गांव में सड़क देखने के लिए भी नहीं आया इस सड़क पर ना तो गाड़ी ना पैदल पैदल भी चल नहीं सकते हमारा सरकार से निवेदन है कि यह सड़क बना दे2
- बकानी । पंचायत समिति प्रांगण में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस पर्व बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। बकानी । पंचायत समिति प्रांगण में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस पर्व बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। बकानी :- पंचायत समिति प्रांगण में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस पर्व बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अथिति द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई। उपस्थित अतिथियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता एवं विकास में सभी से योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली विद्यार्थियों एवं स्थानीय प्रतिभाओं द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक एवं रंगरग प्रस्तुतियां दी गईं, जिनसे पूरा पंचायत समिति प्रांगण देशभक्ति के रंग में रंग गया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पूरे परिसर में भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के जयघोष गूंजते रहे।इस दौरान में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।2
- सुसनेर में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस, नगर परिषद अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण सुसनेर। नगर में आज सुबह 8:30 बजे श्रीराम मंदिर प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। नगर परिषद अध्यक्ष प्रदीप सोनी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। स्कूली विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत एवं वंदे मातरम् की प्रस्तुति दी। संबोधन में नगर परिषद अध्यक्ष प्रदीप सोनी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। समारोह में पार्षदगण, जनप्रतिनिधि एवं पत्रकार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- स्वतंत्रतआ दिवस पर आर्कषक विधुत साज सज्जा कि गई... सेल्फी पांईट.. शामगढ पुलिस थाना परिसर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर आर्कषक विधुत साज सज्जा कि गई... प्रांगण मे सेल्फी पांईट भी बनाया गया....1
- राजगढ़ के माचलपुर में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह नगर परिषद अध्यक्ष गीताबाई मालवीय ने पूजा अर्चना के बाद फ़हराया तिरंगा झंडा । स्थानीय सशस्त्र पुलिस बल ने दिया ऑफ ऑनर।1