एसपी ग्रामीण ने किया इगलास कोतवाली का ओचक निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा. इगलास : पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी और व्यवस्थाओं को परखने के लिए रविवार को पुलिस अधीक्षक देहात मनीष कुमार मिश्रा ने थाना इगलास और थाना गोरई का अचानक निरीक्षण किया। इस औचक दौरे से पुलिस महकमे में हलचल रही। निरीक्षण के दौरान एसपी देहात ने थानों के विभिन्न कक्षों और सुविधाओं का गहन अवलोकन किया। उन्होंने महत्वपूर्ण रजिस्टरों और दस्तावेजों के अद्यतन स्थिति की जांच की गई। मालखाना, हवालात, पुलिस बैरक और भोजनालय की साफ-सफाई को परखा। सुरक्षा की दृष्टि से थानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता को चेक किया गया। एसपी देहात ने महिला हेल्प डेस्क का विशेष निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आने वाली महिलाओं की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनने के निर्देश दिए। एसपी ने अधीनस्थों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आम जनता की शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और उनका गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित हो।
एसपी ग्रामीण ने किया इगलास कोतवाली का ओचक निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा. इगलास : पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी और व्यवस्थाओं को परखने के लिए रविवार को पुलिस अधीक्षक देहात मनीष कुमार मिश्रा ने थाना इगलास और थाना गोरई का अचानक निरीक्षण किया। इस औचक दौरे से पुलिस महकमे में हलचल रही। निरीक्षण के दौरान एसपी देहात ने थानों के विभिन्न कक्षों और सुविधाओं का गहन अवलोकन किया। उन्होंने महत्वपूर्ण रजिस्टरों और दस्तावेजों के अद्यतन स्थिति की जांच की गई। मालखाना, हवालात, पुलिस बैरक और भोजनालय की साफ-सफाई को परखा। सुरक्षा की दृष्टि से थानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता को चेक किया गया। एसपी देहात ने महिला हेल्प डेस्क का विशेष निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आने वाली महिलाओं की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनने के निर्देश दिए। एसपी ने अधीनस्थों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आम जनता की शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और उनका गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित हो।
- User1671Atrauli, Aligarh💣1 day ago
- मथुरा के सिहोरा गांव में भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता के नेतृत्व में हुआ विशाल कुश्ती दंगल मेला आयोजन1
- 🚨 टप्पल पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार! 🚨 थाना टप्पल पुलिस ने मु०अ०सं० 175/2026 के अंतर्गत अभियुक्त हरेन्द्र सिंह पुत्र बदन सिंह (निवासी जट्टारी) को 01 अवैध तमंचा और 315 बोर के खोखा कारतूस के साथ दबोचा। ✅ बरामदगी: 01 अवैध तमंचा, 01 खोखा कारतूस। ✅ पुलिस टीम: उ०नि० सुरेन्द्र कुमार गौतम, का० गौरव कुमार, का० कपिल त्यागी। पुलिस प्रशासन की इस मुस्तैदी से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप।1
- सासनी। आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग-93 पर पिछले कुछ घंटों के भीतर रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां अलग-अलग स्थानों पर हुए चार सड़क हादसों में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन घटनाओं के बाद स्थानीय पुलिस और राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पहली घटना सासनी कोतवाली चौराहे के समीप हुई, जहां सड़क किनारे खड़े गांव नगला लोका निवासी टेकम सिंह पुत्र रामजी लाल को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टेकम सिंह अपने साथियों के साथ किसी काम से सासनी आए थे, तभी वह हादसे का शिकार हो गए। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सासनी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। वहीं दूसरी घटना गांव बरसे के निकट हुई, जिसमें अलीगढ़ निवासी अजय पुत्र लियाकत अली अपनी बाइक से हाथरस की ओर जा रहे थे। रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची मदद के बाद उन्हें सीएचसी लाया गया, जहां मामूली उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया। राजमार्ग पर तीसरी दुर्घटना बिजली घर के पास घटित हुई, जिसने राहगीरों के रोंगटे खड़े कर दिए। यहां गांव सठिया निवासी गणेश पुत्र बाबूलाल पैदल सड़क पार कर रहे थे, तभी एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। सड़क पर गिरकर लहूलुहान हुए गणेश को आनन-फानन में सासनी सीएचसी पहुंचाया गया, लेकिन उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया है। चौथी घटना कंकाली मंदिर के पास हुई, जहां एक कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए स्कूटर सवार हाथरस निवासी राकेश पुत्र किशोरी लाल को टक्कर मार दी। इस भिड़ंत में स्कूटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और राकेश घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एम्बुलेंस के माध्यम से घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।4
- astro vastu consultation1
- हाथरस के थाना चंदपा क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ हाईवे स्थित नगला भुस तिराहे पर मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- सासनी में गांव रूदायन रोड स्थित जरैया मोड़ पर रविवार देर रात अंगूर की बेटी ने अपना कमाल दिखा दिया। मैरिज होम के बाहर सुरा सेवन को लेकर बाराती और स्थानीय लोग आपस में भिड़ गए। पहले तो मुंहवाद हुआ फिर विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से जमकर लात-घूंसे चले, थोडी ही देर में दोनों ओर से लडाकुओं ने कमर से बेल्टें खोलकर चलाना शुरू कर दिया। हंगामे और अफरा-तफरी के बीच विवाह समारोह में आए मेहमानों ने खुद को बचाने के लिए गेस्ट हाउस के दरवाजे तक अंदर से बंद कर लिए। सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार, रुदायन रोड स्थित एक मैरिज होम में शादी समारोह चल रहा था। बताते हैं कि कुछ बाराती गेस्ट हाउस से थोड़ी दूर सड़क पर खड़े होकर शराब पी रहे थे। पास के कुछ स्थानीय लोगों ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने पर आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। बात इतनी बिगड़ गई कि दोनों पक्ष सड़क पर ही एक-दूसरे पर टूट पड़े। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी दबंगों का दुस्साहस कम नहीं हुआ। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में भी काफी देर तक मारपीट जारी रही। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बाराती और ग्रामीण एक-दूसरे को बुरी तरह पीटते नजर आ रहे हैं। स्थिति बेकाबू होते देख बाद में अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद भीड़ को तितर-बितर कर मामले को शांत कराया गया। मारपीट युद्ध में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हालांकि, भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच रात में ही विवाह की रस्में पूरी कराई गईं। पुलिस फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।3
- जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के मथुरा रोड गांव कछपुरा अंबेडकर पार्क के पास लगे बाबा साहब के होर्डिग को बाइक सवार कुछ लोगों ने फाड़ दिया। सुबह जब लोगों ने होर्डिंग फटा देखा तो बाबा साहब के अनुयायियों में रोष व्याप्त हो गया। वहीं पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई जिसमें बाइक सवार लोग होल्डिंग को फाड़ते हुए दिखाई दिए। हंगामा की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। बाबा साहब के अनुयायियों द्वारा दी गई शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।1
- हाथरस के सासनी में आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे 93 पर कंकाली मंदिर के पास एक सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार और स्कूटर की भीषण टक्कर में स्कूटर सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। यह दुर्घटना तब हुई जब एक अनियंत्रित कार ने स्कूटर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायल स्कूटर सवार की पहचान सासनी गेट, हाथरस निवासी राकेश पुत्र किशोरी लाल के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। उन्होंने सड़क पर पड़े क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर बाधित यातायात को सुचारू कराया। घायल राकेश को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है और आगे की जांच जारी है।4