डिग्गीपुरी की 48वीं पदयात्रा की कमान नैमी जागा को18 सितंबर को निकलेगी पदयात्रा, 23 सितंबर को डिग्गीपुरी में होगा विशाल भंडारा लालसोट। श्री कल्याण मंडल लालसोट की ओर से डिग्गीपुरी की 48वीं विशाल पदयात्रा को लेकर बुधवार को श्री कल्याणजी मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में 47वीं पदयात्रा का हिसाब प्रस्तुत करने के साथ नई कार्यकारिणी के गठन पर विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से नैमी जागा को 48वीं पदयात्रा का अध्यक्ष तथा विजय जांगिड़ को कोषाध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष नैमी जागा ने बताया कि पदयात्रा 18 सितंबर को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। डिग्गीपुरी में 23 सितंबर को गंगापुर वालों की धर्मशाला में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। पदयात्रा का शुल्क पूर्ववत 200 रुपए प्रति यात्री रखा गया है। बैठक में पदयात्रा की तैयारियों, मार्ग व्यवस्था और आयोजन की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई। इस दौरान चंदूलाल सैनी, गिरिराज प्रसाद, राजेंद्र साहू, शिवशंकर जोशी, शिवराम सैनी, दिनेश कालूवास, सुनील चतुर्वेदी, अशोक शेडलाई, शिवशंकर लौंग्या, चिरंजीलाल सैनी, सुधाकर वैद्य, बद्रीलाल सैनी, नरसी पंडित, विष्णु गोयल, किशन साहू, अजित सैनी, मुकेश, गिरधारी सहित बड़ी संख्या में कल्याण भक्त मौजूद रहे। पदयात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है और आयोजन को भव्य बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
डिग्गीपुरी की 48वीं पदयात्रा की कमान नैमी जागा को18 सितंबर को निकलेगी पदयात्रा, 23 सितंबर को डिग्गीपुरी में होगा विशाल भंडारा लालसोट। श्री कल्याण मंडल लालसोट की ओर से डिग्गीपुरी की 48वीं विशाल पदयात्रा को लेकर बुधवार को श्री कल्याणजी मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में 47वीं पदयात्रा का हिसाब प्रस्तुत करने के साथ नई कार्यकारिणी के गठन पर विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से नैमी जागा को 48वीं पदयात्रा का अध्यक्ष तथा विजय जांगिड़ को कोषाध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष नैमी जागा ने बताया कि पदयात्रा 18 सितंबर को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। डिग्गीपुरी में 23 सितंबर को गंगापुर वालों की धर्मशाला में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। पदयात्रा का शुल्क पूर्ववत 200 रुपए प्रति यात्री रखा गया है। बैठक में पदयात्रा की तैयारियों, मार्ग व्यवस्था और आयोजन की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई। इस दौरान चंदूलाल सैनी, गिरिराज प्रसाद, राजेंद्र साहू, शिवशंकर जोशी, शिवराम सैनी, दिनेश कालूवास, सुनील चतुर्वेदी, अशोक शेडलाई, शिवशंकर लौंग्या, चिरंजीलाल सैनी, सुधाकर वैद्य, बद्रीलाल सैनी, नरसी पंडित, विष्णु गोयल, किशन साहू, अजित सैनी, मुकेश, गिरधारी सहित बड़ी संख्या में कल्याण भक्त मौजूद रहे। पदयात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है और आयोजन को भव्य बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
- लालसोट से डिग्गीपुरी की 48वीं पदयात्रा की कमान नेमी चन्द जागा को, बने अध्यक्ष डिग्गीपुरी की 48वीं पदयात्रा के अध्यक्ष बने नेमी चन्द जागा लालसोट में श्री कल्याण मंडल की बैठक में नेमी चन्द जागा को अध्यक्ष एवं विजय जांगिड़ कोषाध्यक्ष चुना गया। पदयात्रा की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई।1
- खटवा देवली में अवैध हथकढ़ शराब के खिलाफ पुलिस की दबिश एक हजार लीटर कच्चा वॉश नष्ट किया, शराब बनाने की भट्ठियां तोड़ी लालसोट । अवैध हथकढ़ शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लालसोट थाना पुलिस ने खटवा देवली गांव में कार्रवाई की। वृत्ताधिकारी लालसोट सत्यनारायण यादव के नेतृत्व में थानाधिकारी लालसोट हरलाल मीणा एवं थानाधिकारी झांपड़ा सतीश कुमार मय जाप्ते के साथ चौकीदारों की ढाणी में दबिश दी। पुलिस टीम ने गांव के बाहर खेतों में अवैध हथकढ़ शराब बनाने के लिए तैयार किए जा रहे कच्चे वॉश को नष्ट किया। कार्रवाई के दौरान करीब 1000 लीटर कच्चा वॉश नष्ट किया गया तथा शराब बनाने के लिए बनाई गई भट्ठियों को तोड़ा गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध हथकढ़ शराब बनाने वालों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही।1
- अवैध हथकड़ शराब के खिलाफ लालसोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई , 1000 लीटर वाश किया नष्ट अवैध हथकढ़ शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1000 लीटर कच्चा वॉश नष्ट लालसोट। अवैध हथकढ़ शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लालसोट पुलिस ने बुधवार को ग्राम खटवा देवली स्थित चौकीदारों की ढाणी में दबिश देकर अवैध शराब बनाने के ठिकानों पर कार्रवाई की। वृताधिकारी लालसोट सत्यनारायण यादव के नेतृत्व में थानाधिकारी लालसोट हरलाल मीणा एवं थानाधिकारी झांपड़ा सतीश कुमार मय जाप्ता ने गांव में दबिश दी। पुलिस टीम ने गांव के बाहर खेतों में अवैध हथकढ़ शराब बनाने के लिए तैयार किया गया करीब 1000 लीटर कच्चा वॉश नष्ट किया। पुलिस टीम ने मौके पर लगी अवैध शराब की भट्टियों को भी तोड़कर नष्ट किया। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री को मौके पर ही नष्ट किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध शराब एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।4
- नगरपालिका चुनाव को लेकर बामनवास में पुलिस का फ्लैग मार्च बामनवास। नगरपालिका चुनावों के मद्देनजर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एएसपी बौंली एवं वृत्ताधिकारी वृत बामनवास के नेतृत्व में थाना बामनवास और बाटोदा पुलिस टीम ने कस्बे में फ्लैग मार्च किया। पुलिस जवानों ने प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च कर आमजन को निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान का संदेश दिया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश देते हुए चुनाव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।1
- रामगढ़ मुराड़ा मार्ग पर कीचड़ का साम्राज्य: पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से दलदल में तब्दील हुई सड़क, राहगीर परेशान नाली निर्माण न होने से जलभराव की स्थिति, बाइक सवार और पैदल यात्री रोजाना हो रहे हादसों के शिकार रामगढ़ मुराड़ा मार्ग पर कीचड़ का साम्राज्य: पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से दलदल में तब्दील हुई सड़क, राहगीर परेशान नाली निर्माण न होने से जलभराव की स्थिति, बाइक सवार और पैदल यात्री रोजाना हो रहे हादसों के शिकार रामगढ़ (विशेष संवाददाता): रामगढ़ मुराड़ा मुख्य मार्ग पर लोक निर्माण विभाग (PWD) की घोर लापरवाही के चलते आम जनता का आवागमन दूभर हो गया है। सड़क किनारे जल निकासी के लिए नालियों का निर्माण न होने से बारिश का पानी और कीचड़ सड़क पर ही जमा हो रहा है, जिससे पूरा रास्ता गहरे दलदल में तब्दील हो चुका है। दोपहिया वाहन चालक और पैदल यात्री बेहाल सड़क की बदहाली का आलम यह है कि यहां से गुजरने वाले बाइक सवार और अन्य दोपहिया वाहन चालक रोजाना कीचड़ और गड्ढों में फंसकर गिर रहे हैं। न केवल वाहन चालक, बल्कि स्कूल जाने वाले बच्चे, बुजुर्ग और पैदल चलने वाले राहगीर भी इस फिसलन भरे रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं। आए दिन लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। विभाग की अनदेखी से ग्रामीणों में भारी रोष स्थानीय निवासियों का कहना है कि: सड़क के दोनों ओर नाली न होने के कारण हल्का पानी भी सड़क पर ही भर जाता है। कई बार संबंधित विभाग और अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लंबे समय से सड़क और नाली निर्माण की मांग लंबित है, जिसे लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रामीणों ने प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग से मांग की है कि समस्या की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पक्की सड़क और नाली का निर्माण कराया जाए, ताकि जलभराव और कीचड़ से निजात मिल सके। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मार्ग को दुरुस्त नहीं किया गया, तो वे सड़क पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।1
- 27 अगस्त से शुरू होगी नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 27 अगस्त से शुरू होगी नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया दौसा, 26 अगस्त। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए 27 अगस्त, गुरुवार को लोक सूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अभ्यर्थी संबंधित नगरीय निकाय मुख्यालय पर निर्धारित रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने बताया कि नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त, सोमवार निर्धारित है। इनकी संवीक्षा 1 सितंबर, मंगलवार को होगी, जबकि अभ्यर्थी 3 सितंबर, गुरुवार को अपराह्न 3 बजे तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद 4 सितंबर को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान दो चरणों में 9 सितंबर एवं 11 सितंबर को होगा। मतदान का समय प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक रहेगा। मतगणना 14 सितंबर, सोमवार को होगी। उन्होंने अभ्यर्थियों से निर्वाचन कार्यक्रम एवं नामांकन प्रक्रिया से संबंधित निर्धारित नियमों एवं निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने की अपील की है।1
- गंगापुर सिटी इंदरगढ़ माता रानी के पवित्र सावन माह में श्रद्धालुओं ने 108 मी लंबा लहरिया भेंट कर मनाया लहरिया महोत्सव1
- निकाय चुनाव में भूमाफियाओं का सफाया कांग्रेस का लक्ष्य: परसादी लालसोट(दोसा)। नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। बुधवार को लक्ष्मी मैरिज गार्डन में वार्ड 8 के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक पूर्व चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई। इस दौरान भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश जोशी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। कांग्रेस में शामिल होने के बाद दिनेश जोशी ने कहा कि भाजपा की करनी और कथनी में अंतर है तथा वहां कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा में कांग्रेस छोड़कर गए लोग ही पार्टी को चला रहे हैं। ऐसे माहौल में उन्हें वापस कांग्रेस में लौटना उचित लगा। जोशी करीब 10 वर्ष पूर्व कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा में रहने के दौरान दोनों दलों के बीच का अंतर समझ में आया और अब वह अपने घर कांग्रेस में वापस लौट आए हैं। उन्होंने कहा कि लालसोट का माहौल गंदा कर दिया गया गोलीकांड जैसी घटनाएं हुई है। बेैठक को संबोधित करते हुए पूर्व चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में भूमाफियाओं का सफाया करना कांग्रेस का प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि लालसोट में भूमाफियाओं का आतंक और भ्रष्टाचार चरम पर है तथा अधिकारी बेलगाम हैं, जिससे आम जनता परेशान है। उन्होंने 90-ए के नाम पर 3 से 5 लाख रुपए तक की कथित वसूली के आरोप भी लगाए। परसादी लाल मीणा ने कहा कि पार्षदों की कथित खरीद-फरोख्त से लालसोट की राजनीति की छवि खराब हुई है। कांग्रेस का लक्ष्य बिकाऊ संस्कृति को समाप्त कर स्वच्छ राजनीति की स्थापना करना है। उन्होंने कहा कि लालसोट में सुचिता की राजनीति स्थापित करने के लिए कांग्रेस कार्य करेगी। इस दौरान प्रधान नाथूलाल मीणा, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष दीपक पुरोहित, कपिल पुरोहित, श्याम सुंदर मिश्रा, सुदीप मिश्रा, दिनेश मिश्रा, टेकचंद मलिया, सिराज मोहम्मद, इरफान खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।3